icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
228145
Shyam Chandra SrivastavShyam Chandra SrivastavFollow14 Apr 2025, 12:24 pm

Sultanpur - कादीपुर क्षेत्र में भारतरत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयन्ती धूमधाम से मनाई गई

Ranipur Kaysth, Uttar Pradesh:

आज कादीपुर क्षेत्र में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई. इस अवसर पर कादीपुर विधायक राजेश गौतम,नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल,कादीपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर श्रवण मिश्रा सहित अनेक भाजपा नेता व कार्यकर्तां जयंती समारोह के अवसर पर उपस्थित रहे तो वहीं समाजवादी पार्टी के सुल्तानपुर सांसद राम भुवाल निषाद,पूर्व विधायक सपा नेता भागेलूराम,बदली महाविद्यालय के प्रबंधक व समाजवादी भीमराव अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश रंजन सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पत्थलगांव में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Jashpur Nagar, Chhattisgarh:जशपुर जिले के पत्थलगांव थानाक्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां प्यार और शादी का झांसा देकर एक 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को अपने साथ भगाकर मुंबई ले जाने वाले आरोपी को जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी द्वारा नाबालिग को काम दिलाने के बहाने मुंबई ले जाया गया था. पुलिस ने मुखबिर की सूचना, टेक्निकल टीम और परिजनों के सहयोग से मुंबई के नाला सोपारा में दबिश देकर नाबालिग को सकुशल बरामद किया. वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. पूरा मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र के एक गांव का है. पुलिस के मुताबिक, 17 सितंबर की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो गए थे. इसी दौरान 17 वर्षीय नाबालिग अपने कमरे में पढ़ाई कर रही थी. अगली सुबह जब परिजनों ने देखा तो बालिका घर से गायब थी. काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने अजय पुरी नामक युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का संदेह जताते हुए पत्थलगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी एवं जशपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम गठित की गई. पुलिस ने मुखबिर तंत्र और टेक्निकल टीम की मदद से जानकारी जुटाई, जिसमें आरोपी के मुंबई के नाला सोपारा में होने का पता चला. इसके बाद पुलिस टीम मुंबई रवाना हुई और लगातार पतासाजी करते हुए 27 अक्टूबर को नाबालिग बालिका को आरोपी के कब्जे से बरामद कर लिया. पुलिस के अनुसार, पीड़िता के बयान में सामने आया कि आरोपी अजय पुरी से उसका परिचय वर्ष 2024 में हुआ था. आरोपी शादी का आश्वासन देकर उसके संपर्क में था और कथित तौर पर अलग-अलग अवसरों पर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए. पुलिस के मुताबिक, 18 सितंबर को आरोपी उसे काम दिलाने के बहाने मुंबई ले गया था. पीड़िता के बयान और विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर मामले में दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं भी जोड़ी गईं हैं. पुलिस ने नाबालिग का महिला चिकित्सक से मेडिकल परीक्षण कराया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया. वहीं आरोपी अजय पुरी, उम्र 24 वर्ष, को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
0
0
Report

दिल्ली के राजौरी गार्डन में 232 किलो पटाखे पकड़े, आरोपी गिरफ्तार

Delhi, Delhi:दिल्ली के राजौरी गार्डन में दीपावली से पहले 232 किलो पटाखे पकड़े राजौरी गार्डन थाने की पुलिस ने एक मकान में रेड कर पकड़े अवैध पटाखे आरोपी गिरफ्तार दिवाली से पहले मुनाफा कमाने की थी स्कीम दिवाली के त्यौहार को लेकर पश्चिमी जिला के डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी ने सभी थाने के एसएचओ को आदेश दिया गया था कि जहां भी इलाके में अवैध रूप से पटाखों का भंडार हो उस पर तुरंत कार्यवाही की जाए।इसी को राजौरी गार्डन थाने के एसएचओ रविंद्र जोशी को गुप्त सूचना मिली थीकी राजौरी गार्डन के A2 ब्लॉक में अवैध रूप से पटाखों का भंडार हो रहा है।इसी को लेकर राजौरी गार्डन एसीपी शरत राजौरी गार्डन थाने के एसएचओ रविंद्र जोशी के नेतृत्व में टीम ने राजौरी गार्डन मकान में रेड करी और उसके बाद 232 किलो अवध पटाखे बरामद किए और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया आरोपी की पहचान कुलविंदर सिंह 48 राजौरी गार्डन के रूप में हुई है यह किराए के मकान में रह रहा था और पूछताछ में पता चला की दिवाली से पहले मुनाफा कमाने के लिए इसने यह पटाखे रखे थे और भी लाने की कोशिश में था लेकिन उससे पहले ही आरोपी पकड़ा गया。
0
0
Report
Advertisement

हिर्री थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर जा रहे प्रधान आरक्षक घायल, चालक फरार

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।न्यायधानी बिलासपुर में सड़क हादसे में ड्यूटी पर जा रहे प्रधान आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। हिर्री थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक धनसूसाय पैकरा सुबह करीब 11 बजे बाइक से अपने घर कोनी से ड्यूटी के लिए हिर्री थाना जा रहे थे। इसी दौरान हाईकोर्ट के गेट नंबर-2 के पास छतौना मोड़ पर सामने से आ रहे माजदा वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि प्रधान आरक्षक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके सिर पर चोट आई है, जबकि एक पैर फ्रैक्चर होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल प्रधान आरक्षक को तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, हादसे के बाद माजदा चालक मौके पर रुकने के बजाय वाहन लेकर फरार हो गया। फिलहाल घायल प्रधान आरक्षक का सिम्स में उपचार जारी हैँ
0
0
Report
Advertisement

मोहन यादव का उज्जैन रोडमैप: किसान निधि, सिंहस्थ तैयारी और एलिवेटेड कॉरिडोर सुझाव

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में आयोजित किसान सम्मान निधि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, किसानों के कल्याण और प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव हारने के बाद लोकतांत्रिक संस्थाओं को चुनौती देने के बजाय विपक्ष को अगले पांच साल जनता के बीच मेहनत करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादादुर शास्त्री ने जय जवान, जय किसान का नारा दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहायता पहुंचाकर इस भावना को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार दोनों की ओर से किसानों के खातों में सम्मान निधि की राशि पहुंचाई जा रही है। यह केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि सरकार और किसानों के बीच सम्मान और विश्वास का रिश्ता है। कांग्रेस पर साधा निशाना मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव जीतने और हारने की प्रक्रिया स्वाभाविक है। यदि कोई दल चुनाव हारता है तो उसे अगले पांच साल मेहनत करके जनता का विश्वास जीतना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ हजार लोगों के प्रदर्शन के जरिए देश की चुनी हुई संस्थाओं को चुनौती देना उचित नहीं है। उन्होंने चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट और लोकतांत्रिक व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि सभी को संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करना चाहिए। उज्जैन के विकास और सिंहस्थ की तैयारियों का जिक्र मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का सम्मान बढ़ा है और विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। उन्होंने उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों का उल्लेख करते हुए कहा कि महाकाल की नगरी में चारों दिशाओं में विकास कार्य हो रहे हैं। सड़क, बिजली, पानी और आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। आगर रोड एलिवेटेड कॉरिडोर पर दिया सुझाव मुख्यमंत्री ने आगर रोड पर बन रहे एलिवेटेड कॉरिडोर का जिक्र करते हुए कहा कि इसके निर्माण से बड़े वाहनों के आवागमन में आसानी होगी और नीचे लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को सुझाव दिया कि एलिवेटेड रोड से एक रास्ता सीधे मंडी की ओर भी उतारा जाए, ताकि मंडी आने-जाने वाले वाहनों को सुविधा मिले और मुख्य सड़क पर यातायात का दबाव कम हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन का ऐतिहासिक नाम कनकश्रृंगा भी रहा है, जो समृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सिंहस्थ 2028 तक शहर विकास और समृद्धि के नए मुकाम हासिल करेगा। उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर सीधा निशाना साधा। बोले- चुनाव हार गए तो पांच साल मेहनत करो, लोकतांत्रिक संस्थाओं को चुनौती मत दो। वहीं आगर रोड एलिवेटेड कॉरिडोर को लेकर सीएम ने नया सुझाव दिया। कहा- मंडी के लिए भी एक रास्ता सीधे नीचे उतरारा जाए, ताकि शहर को जाम से राहत मिले।
0
0
Report
Advertisement

चक्रवात अर्नब से फसलें बर्बाद, कबीरधाम में मुआवजे के लिए सर्वे शुरू

Kawardha, Chhattisgarh:चक्रवात अर्नब की बारिश से फसलें बर्बाद, सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा कबीरधाम जिले में धान सहित अन्य फसलों को पहुंचा नुकसान, प्रभावित किसान आवेदन कर करा सकते हैं फसल क्षति का आकलन कवर्धा। तूफानी चक्रवात अर्नब के प्रभाव से पिछले दो दिनों से हो रही बारिश ने कबीरधाम जिले के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। लगातार बारिश के कारण खेतों में लगी धान सहित अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा है। फसल क्षति से परेशान किसानों ने प्रशासन से सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की थी。 इस संबंध में कबीरधाम कलेक्टर तूलिका प्रजापति ने कहा है कि फसल क्षति से प्रभावित किसान आवेदन कर सकते हैं। किसानों से प्राप्त आवेदनों के आधार पर संबंधित क्षेत्रों में फसल क्षति का सर्वे एवं मूल्यांकन कराया जाएगा। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार मुआवजा देने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। प्रशासन की इस पहल से बारिश के कारण नुकसान उठाने वाले किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है。
0
0
Report

खैरागढ़ के खजरी में शांति भंग के आरोपियों को जेल भेजा गया, गिरफ्तार

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खजरी में लड़ाई-झगड़ा कर लोगों को परेशान करना दो व्यक्तियों को भारी पड़ गया। गांव में शांति व्यवस्था बिगाड़ने और विवाद करने की सूचना मिलते ही खैरागढ़ पुलिस हरकत में आई और तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया。 पुलिस के अनुसार, पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान सिद्धू गेंडे (20 वर्ष) और नंदकुमार जोशी (38 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम खजरी के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ शांति भंग करने की आशंका को देखते हुए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस ने इस्तगासा क्रमांक 74/382/2026 के तहत धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस में कार्रवाई करते हुए दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया。
0
0
Report

जयपुर में वाहन-चोरी से हड़कंप, 24 घंटे में 11 वारदात

Jaipur, Rajasthan:जयपुर में चोरों का तांडव ! चोरों ने बाइक-डंपर से लेकर सोने के जेवर तक उड़ाए राजधानी जयपुर में वाहन चोरों और शातिर बदमाशों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर के अलग-अलग थाना इलाकों में 24 घंटे में चोरी की 11 वारदातें सामने आई हैं। कहीं घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोर ले उड़े तो कहीं पार्किंग में खड़ी बाइक को निशाना बनाया। विश्वकर्मा इलाके में चोर एक 10 चक्का डंपर ही पार कर ले गए। वहीं, करधनी में ऑटो में सफर कर रही महिला का मंगलसूत्र और शिप्रापथ में बुजुर्ग महिला का जेवरात से भरा पर्स चोरी कर लिया गया। जवाहर सर्किल इलाके से तीन बाइक चोरी.... जवाहर सर्किल थाना इलाके में चोरी की तीन अलग-अलग वारदातें दर्ज हुई हैं। पहली वारदात में पत्रिका गेट से 26 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे एक TVS अपाचे मोटरसाइकिल चोरी हो गई। भरतपुर निवासी संभव शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई दूसरी वारदात जवाहर सर्किल तोरण गेट की पार्किंग की है। यहाँ 27 अक्टूबर की रात करीब 8:14 बजे आशीष मीणा की काले रंग की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पीड़ित ने आसपास तलाश की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। तीसरी वारदात मालवीय नगर की कल्याण कॉलोनी में हुई। यहाँ 26 अक्टूबर की सुबह करीब 9:30 बजे जैन मंदिर के पास गेट पर खड़ी संजीत यादव की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। डंपर तक ले उड़े चोर..... विश्वकर्मा थाना इलाके में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। राजबैनी नगर रोड नंबर-17 स्थित प्लॉट नंबर 57 पर खड़ा 10 चक्का डंपर चोरी हो गया। डंपर मालिक राजेंद्र प्रसाद मीणा के अनुसार, उन्होंने 28 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे डंपर प्लॉट पर खड़ा किया था। अगले दिन सुबह करीब 9:30 बजे चालक सुनील जाट वहां पहुंचा तो डंपर गायब मिला। अलग-अलग इलाकों से बाइक और स्कूटी चोरी.... खोह नागोरियान थाना इलाके की इंदिरा गांधी नगर स्थित उदयगिरी अपार्टमेंट से लाखन सिंह मीणा की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पीड़ित ने सुबह बाइक संभाली तो वह गायब मिली。 बजाज नगर थाना इलाके में महावीर नगर प्रथम स्थित सेठी हॉस्पिटल के पास से पुष्कर गुर्जर की मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई। झोटवाड़ा थाना इलाके में महाराणा प्रताप स्कूल कांटा चौराहे से गिरिराज जलुथरिया की मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला दर्ज हुआ है। वैशाली नगर थाना इलाके के नेमी नगर एक्सटेंशन में 20 अक्टूबर की शाम मकान बाहर से बनवारी लाल शर्मा की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। वहीं, मानसरोवर थाना इलाके में रायन इंटरनेशनल स्कूल के बाहर से 20 अक्टूबर को हेमंत जैन की स्कूटी चोरी हो गई थी। इस मामले में भी अब मुकदमा दर्ज किया गया है और ऑटो में महिला का मंगलसूत्र पार करधनी थाना इलाके में रावण गेट से ऑटो में सवार होकर घर लौट रही महिला का मंगलसूत्र चोरी होने का मामला सामने आया है। सुरजमल रेगर ने रिपोर्ट में बताया कि उनकी पत्नी रावण गेट से ऑटो में बैठकर मूर्तिनगर मीनावाला स्थित घर पहुंची थीं। घर पहुंचने पर गلے में मंगलसूत्र नहीं मिला। आशंका है कि ऑटो में सफर के दौरान किसी ने मंगलसूत्र चोरी कर लिया। शेयरिंग ऑटो में बुजुर्ग महिला का पर्स चोरी शिप्रापथ थाना इलाके में भी शातिर महिला द्वारा चोरी की वारदात सामने आई है। मुरलीपुरा निवासी 76 वर्षीय चंद्रमणि अपनी बेटी के घर जाने के लिए अग्रवाल फार्म तक बस से पहुंचीं। इसके बाद उन्होंने शेयरिंग ऑटो लिया, जिसमें पहले से एक महिला और बच्ची बैठी हुई थीं। पीड़िता के अनुसार, ऑटो में बैठने के दौरान महिला ने उनका ध्यान भटकाया और लेडीज पर्स निकाल लिया। पर्स में सोने की चेन, सोने की अंगूठी, चांदी की अंगूठी, पायजेब, बिछिया, 2 हजार रुपए नकद, घर और अलमारी की चाबियां सहित अन्य सामान रखा था।
0
0
Report
Advertisement

त्योहारों के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए शांति समिति की बैठक और तैयारियाँ

Tonk, Rajasthan:आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न करवाने को लेकर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में शांति एवं सद्भावना समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कलेक्टर विनोद कुमार मीना ने की। इस दौरान नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल जाट ने आगामी त्योहारों को लेकर नगर परिषद की ओर से की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी दी। बैठक में एसडीएम सीमा खेतान सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। वहीं जिले के कई गणमान्य नागरिकों ने भी बैठक में भाग लिया और त्योहारों के दौरान शहर में बेहतर व्यवस्थाएं बनाए रखने को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक में साफ-सफाई, पेयजल, रोशनी सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। साथ ही दीपावली से पहले आमजन की ओर से प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को त्योहारों के दौरान आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। प्रशासन ने सभी से आपसी भाईचारा, शांति एवं सद्भाव बनाए रखते हुए आगामी त्योहार मनाने की अपील की।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top