228001
Sultanpur: हाईवे पर संदिग्ध हालात में युवक का शव मिलने से हड़कंप
Ahimane, Uttar Pradesh:अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर सुल्तानपुर के कूरेभार थाना क्षेत्र के दखिनवारा में बुधवार सुबह एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र के घोंपा निवासी के रूप में हुई, जो संविदा लाइनमैन के रूप में गलिबहा पावर हाउस पर तैनात था। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जिलाधिकारी अशोक कुमार चार्ज संभालते ही एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। खराब मौसम में भी जिले में दौरा।
Muskara, Uttar Pradesh:एंकर इंट्रो: हमीरपुर में नए जिलाधिकारी अशोक कुमार चार्ज संभालते ही एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। खराब मौसम के बीच भी जिलाधिकारी लगातार जिले का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने मुस्करा विकासखंड की वृहद गौशाला दामूपुरवा का औचक निरीक्षण किया। वीओ: मौके पर गौशाला की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने वहां की स्थिति को देखा और आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने गौशाला में साफ-सफाई, पशुओं की देखरेख और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली। खराब मौसम के बावजूद जिलाधिकारी का लगातार क्षेत्र में पहुंचकर निरीक्षण करना प्रशासनिक अमले में सक्रियता का संदेश दे रहा है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार लाने और गौशाला की स्थिति बेहतर करने के निर्देश दिए। एंकर आउट्रो: फिलहाल दामूपुरवा की वृहद गौशाला में व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी ने जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब देखना होगा कि इन निर्देशों के बाद गौशाला की व्यवस्थाओं में कितना सुधार दिखाई देता है।0
0
Report
केन नदी पुल पर बुजुर्ग दंपति के छलांग: एक मौत, महिला की तलाश जारी
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के बमीठा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पन्ना-छतरपुर के बीच केन नदी के पुल से बुजुर्ग दम्पति ने छलांग लगा दी। एक पुरूष बुजुर्ग का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि महिला की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार कल बमीठा थाना क्षेत्र में पन्ना-छतरपुर मार्ग पर केन नदी के ब्रिज से बुजुर्ग दम्पति द्वारा छलांग लगाई गई थी। वहां मौजूद एक स्थानीय युवक ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। आज सर्चिंग के दौरान बुजुर्ग की बॉडी बरामद कर ली गई है, जबकि महिला की बॉडी की सर्चिंग अभी भी जारी है, एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि अभी व्यक्ति चूंकि आइडेंटिफाई नहीं हुए हैं तब कारण किन कारणों वश उनकी मृत्यु हुई है ये भी कह पाना इस वक्त संभव नहीं है। उनका आइडेंटिफिकेशन करने का प्रयास किया जा रहा है। कल ही जैसे पता चला था पुलिस को, पुलिस की तत्काल टीम चंदनगर चौकी की वहां पर ही उपलब्ध है और SDRF का भी सहयोग लिया जा रहा है, स्थानीय मछुआरों का भी सहयोग लिया जा रहा है। शीघ्र ही महिला की बॉडी भी रिकवर करने का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
बटाला के धारोवाली में धर्म युद्घ मोर्चा: SGPC चुनाव एलान तक जारी रहने की चेतावनी
Batala, Punjab:27 ਸਤੰਬਰ ਨੂੰ ਬਟਾਲਾ ਨੇੜਲੇ ਪਿੰਡ ਧਾਰੋਵਾਲੀ ਵਿਖੇ ਇੱਕ ਸਮਾਗਮ ਹੋ ਰਿਹਾ ਜਿਸ ਮਗਰੋਂ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਨਾ ਹੋਣ ਦੇ ਸੰਬੰਧ ਦੇ ਵਿੱਚ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਭਾਈ ਸੁੱਖਾ ਸਿੰਘ ਮਹਿਤਾਬ ਸਿੰਘ ਚੌਂਕ ਦੇ ਵਿੱਚ ਲੱਗੇਗਾ ਪੱਕਾ ਧਰਮ ਯੁੱਧ ਮੋਰਚਾ ਇਹ ਗੱਲ ਮੋਰਚੇ ਦੇ ਮੁੱਖ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਭਾਈ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਇੱਕ ਪੱਤਰਕਾਰ ਵਾਰਤਾ ਦੌਰਾਨ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੋ ਸ਼੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਐਫਆਰ ਹੈ ਉਹ ਅਤੇ ਜਦੋਂ ਤੱਕ ਕੇਂਦਰ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਦਾ ਐਲਾਨ ਨਹੀਂ ਕਰਦੀ ਸਾਨੂੰ ਪੱਕੀ ਤਰੀਕ ਨਹੀਂ ਦੱਸਦੀ ਉਦੋਂ ਤੱਕ ਇਹ ਧਰਮ ਯੁੱਧ ਮੋਰਚਾ ਬਟਾਲਾ ਵਿਖੇ ਚਲਦਾ ਰਹੇਗਾ ਨਾਲ ਹੀ ਭਾਈ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੋ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਬਲਾਤਕਾਰ ਦੀ ਐਫਆਈਆਰ ਦਰਜ ਹੋਈ ਹੈ ਉਸ ਦੀ ਜਾਂਚ ਜਾਂ ਤੇ ਮਾਨਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਦੇ ਸਿਟਿੰਗ ਜੱਜ ਕੋਲੋਂ ਹੋਵੇ ਜਾਂ ਫਿਰ ਇਸ ਦੀ ਜਾਂਚ ਸੀਬੀਆਈ ਕਰੇ ਇਹ ਦੋਨੋਂ ਮੰਗਾਂ ਜਦੋਂ ਤੱਕ ਸਾਡੀਆਂ ਪੂਰੀਆਂ ਨਹੀਂ ਹੋਣਗੀਆਂ ਉਦੋਂ ਤੱਕ ਇਹ ਧਰਮ ਯੁੱਧ ਮੋਰਚਾ ਚਲਦਾ ਰਹੇਗਾ ਭਾਈ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਉਹ ਨੇ ਜਿਨਾਂ ਨੇ ਟਾਵਰ ਵਾਲੇ ਮੋਰਚੇ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਕੀਤੀ ਸੀ ਉਸ ਮੋਰਚੇ ਵਿੱਚ ਬੇਅਦਬੀ ਤੇ ਕਾਨੂੰਨ ਬਣਾਉਣ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਇੱਕ ਸਾਲ ਤੋਂ ਵੱਧ ਮੋਰਚਾ ਚੱਲਿਆ ਸੀ ਹੁਣ ਭਾਈ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬਟਾਲਾ ਵਿਖੇ ਧਰਮ ਯੁੱਧ ਪੱਕਾ ਮੋਰਚਾ ਉਸ ਸਮੇਂ ਤੱਕ ਲਗਾਉਣਗੇ ਜਦੋਂ ਤੱਕ ਕੇਂਦਰ ਜਾਂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਮਿਲ ਕੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਦੀ ਤਰੀਕ ਦਾ ਐਲਾਨ ਨਹੀਂ ਕਰਦੇ0
0
Report
Advertisement
साहू समाज के वार्षिक आमसभा में धर्मांतरण रोकने के लिए संस्कार अभियान का फैसला
Begun, Rajasthan:छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू समाज की पत्रकारवार्ता में समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू ने बड़ा बयान दिया है.. 27 सितंबर को साहू समाज की वार्षिक आमसभा आयोजित होगी.. जिसमें सामाजिक गतिविधियों, आय-व्यय, नियमावली में संशोधन और पारिवारिक संस्कार अभियान को लेकर चर्चा होगी. आमसभा में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, डिप्टी सीएम अरुण साव और पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल होंगे.. वहीं डॉ. नीरेंद्र साहू ने कहा कि धर्मांतरण और लव जिहाद से साहू समाज पीड़ित है.. इसे रोकने के लिए समाज संस्कार अभियान चलाएगा.. समाज ने सभी जिलों में प्रतिनिधि नियुक्त किए हैं.. गांव-गांव टोली बनाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा.. डॉ. साहू के मुताबिक, बालोद जिले में पांच परिवारों के धर्म परिवर्तन की जानकारी के बाद समाज के लोग वहां पहुंचे और समझाइश देकर उन्हें वापस समाज में लाया गया..0
0
Report
इंदौर में गणपति बप्पा की विशाल मूर्ति का विसर्जन चल समारोह के साथ
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के पलड़ा क्षेत्र में गणपति बप्पा की विशालकाय प्रतिमा विराजित की गई थी। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर पालदा के राजा का विसर्जन चल समारोह निकला। इस विसर्जन चल समारोह में बड़ी संख्या में बच्चे, युवक, महिला, पुरुष सभी बप्पा की भक्ति में लीन नजर आए और भक्ति में माहौल में झूमते दिखे और बप्पा को नाम आंखों से विदाई दी। आयोजक मनोज वर्मा ने बताया कि इस विशाल गणेश प्रतिमा का विसर्जन मुंबई समुद्र में किया जाएगा। चल समारोह के बाद गणेश प्रतिमा को ट्राले में मुंबई भेजा गया। इसी बीच इंदौर के यशवंत सागर डेम पर भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और भगवान गणेश की प्रतिमा को विसर्जित किया जा रहा है, जहां नगर निगम द्वारा भी विसर्जन के लिए उचित व्यवस्था की गई वहीं पुलिस का भी सख्त पहरा देखने को मिला।0
0
Report
रामनगर पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव त्रिकोणीय मुकाबला: नारी शक्ति बनाम NSUI बनाम निर्दलीय
Ramanagara, Karnataka:रामनगर के पीएनजी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है, अध्यक्ष पद पर मुकाबला खासा दिलचस्प नजर आ रहा है, एक तरफ एबीवीपी से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी विश्वाका चौहान ‘नारी शक्ति’ के नाम पर छात्राओं से समर्थन मांग रही हैं, तो दूसरी तरफ एनएसयूआई के सूरज रावत छात्रहित में काम करने का दावा कर रहे हैं, वहीं एबीवीपी से बगावत कर निर्दलीय मैदान में उतरे नीरज कंडारी ने बिना किसी राजनीतिक दल और बड़े नेता के समर्थन के चुनाव लड़ने की बात कही है, नामांकन के साथ ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो गया है. रामनगर पीएनजी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का रण सज चुका है, अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतरे प्रत्याशी अपने-अपने मुद्दों और दावों के साथ छात्रों के बीच पहुंच रहे हैं. एबीवीपी की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी विश्वाका चौहान ने अपने प्रचार को नारी शक्ति से जोड़ते हुए छात्राओं से समर्थन की अपील की. उन्होंने कॉलेज में पानी की समस्या और छात्र-छात्राओं के लिए पर्याप्त वॉशरूम सुविधा नहीं होने आदि मुद्दा उठाया. विश्वाका ने कहा कि पिछले चार वर्षों से वह कॉलेज में छात्रहित के लिए काम करती रही हैं और यदि उन्हें मौका मिलता है तो छात्राओं की सुविधाओं के लिए लगातार काम करेंगी. विश्वाका ने एबीवीपी से बगावत कर निर्दलीय मैदान में उतरे नीरज कंडारी को लेकर भी अपनी बात रखी, उन्होंने कहा कि जिन लोगों का उन्होंने पहले साथ दिया, आज उनमें से कुछ लोग उनके साथ नहीं हैं. जबकि जिनका उन्होंने कभी विरोध किया था, वही अब उनके समर्थन में खड़े हैं. वहीं NSUI के उम्मीदवार सूरज रावत ने संगठन के पुराने संघर्षों और छात्रहित में किए गए कार्यों को अपनी ताकत बताया. उन्होंने कहा कि NSUI ने पहले भी छात्रों के लिए कई लड़ाइयां लड़ी हैं और आगे भी कॉलेज के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा, सूरज ने 29 सितंबर को छात्रों से समर्थन की अपील की. उधर एबीवीपी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे नीरज कंडारी ने किसी पार्टी या बड़े नेता के सहारे के बिना चुनाव मैदान में उतरने की बात कही, नीरज ने कहा कि उनके साथ छात्र और उनके समर्थक हैं. उन्होंने संगठन से टिकट नहीं मिलने के पीछे की परिस्थितियों का भी जिक्र किया और कई गंभीर आरोप लगाए। हालांकि, उनके इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. इधर कॉलेज प्रशासन ने भी चुनाव को लेकर अपनी तैयारी पूरी होने की बात कही है, प्राचार्य डॉ. एमसी पांडे के मुताबिक लिंग्दोह समिति के दिशा-निर्देशों के अनुसार चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ रही है, नामांकन के बाद दस्तावेजों की जांच, नाम वापसी और वैध प्रत्याशियों की सूची जारी करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. इस बार छात्रसंघ चुनाव के लिए कुल 39 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, जबकि 32 प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया है, अध्यक्ष, छात्र उपाध्यक्ष, छात्रा उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष, सांस्कृतिक सचिव, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि और वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि समेत विभिन्न पदों पर प्रत्याशियों ने नामांकन किया है. फिलहाल रामनगर पीएनजी पीजी कॉलेज का छात्रसंघ चुनाव तीन अलग-अलग राजनीतिक धाराओं में बंटा नजर आ रहा है—एबीवीपी की महिला प्रत्याशी विश्वाका चौहान, NSUI के सूरज रावत और एबीवीपी से बगावत कर निर्दलीय मैदान में उतरे नीरज कंडारी, अब 29 सितंबर को छात्र मतदाता किसे अपना अध्यक्ष चुनते हैं, इसका फैसला मतदान के बाद ही होगा.0
0
Report
Advertisement
भागलपुर समेत नेपाल-भारत के कई इलाकों में भारी बारिश, कोसी-गंगा जलस्तर बढ़ने की चेतावनी
Naya Chak, Bihar:भागलपुर में अब कथित अर्नब साइक्लोन का असर पूरी तरह देखा जा रहा है पिछले दो दिनों से मौसम पूरी तरह परिवर्तित हुआ है आज भी घने काले बादल छाए हुए हैं कई हिस्सों में तेज बारिश हो रही है बिहार के भागलपुर समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट है। बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन के कारण नेपाल समेत भारत के कई राज्यों में तेज बारिश हो रही है। नेपाल में कोसी के वाराह क्षेत्र में लगातार तेज बारिश से कोसी बराज पर दबाव बढ़ गया है लिहाज़ा आज कोसी के अब तक 33 फाटक खोले गए हैं यहाँ 2 लाख 55 हजार क्यूसेक से ज्यादा जल प्रवाह हो रहा है मौसम इसी तरह रहने पर जल प्रवाह 5 लाख क्यूसेक तक हो सकता है जिससे कोसी नदी से सटे जिले सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया और नवगछिया को अलर्ट किया गया है कोसी के बढ़ते जलस्तर से एक बार फिर बाढ़ की संभावना बढ़ी है वहीं तेज बारिश से गंडक और गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी की संभावना है ऐसे में लोगों के लिए मौसम विभाग के साथ आपदा प्रबंधन ने अलर्ट जारी किया है।0
0
Report
सीएम यादव: 21 साल बाद सुगम परिवहन से सभी तक बस पहुंच
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल सीएम डॉ मोहन यादव ने जी मीडिया से की खास बातचीत मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा को लेकर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा...हमने ने जो कहा था वह करके दिखाया मध्य प्रदेश की जनता को बधाई 21 सालों बाद सड़क परिवहन की बसे शुरू हुई महंगे किराए से मुक्ति मिलेगी गरीब से गरीब आदमी सड़क परिवहन बस का लाभ ले सकेंगे भाजपा सरकार जो कहती है वह करती है हमने पीपीए मॉडल पर बसों को शुरू किया कांग्रेस को दुनिया तिरछी दिखाई देती है कांग्रेस बताएं भगवा रंग से कांग्रेस को आपत्ति क्यों है।0
0
Report
बलिया में विकास ही चुनाव का केंद्र, मतदाता बोले अब यही मुद्दा
Noida, Uttar Pradesh:चुनावी चाय आपकी राय के खास कार्यक्रम में बलिया की जनता ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में विकास ही सबसे बड़ा मुद्दा होगा। चुनावी चर्चा के दौरान लोगों का कहना है कि योगी सरकार में कानून व्यवस्था बेहतर हुई है लेकिन पूर्वांचल में बलिया में विकास की रफ्तार अभी भी धीमी है। युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर कोई रोजगार नहीं है शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमरा चुकी है। प्रथम शहीद मंगल पांडेय और 1942 के क्रांतिकारी चित्तू पांडेय के बलिया को लोग बागी बलिया कल कहते हैं । नेता भी कई बार मंचों से बागी बलिया का नाम लेते हैं लेकिन दुर्भाग्य है कि बलिया में क्रांतिकारियों और शहीदों के नाम पर एक संग्रहालय तक नहीं बना है। वहीं लोगों का कहना है कि जो भी पार्टी विकास के मुद्दे पर विधानसभा चुनाव में उतरेगी और जनता को लगेगा कि उसकी बातों में दम है तो जनता उस पार्टी पर भरोसा जताएगी। हालांकि कुछ लोगों ने माना कि योगी सरकार में महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
महराजगंज भारी बारिश में फरेन्दा कस्बे में सेवा संकल्प अभियान के तहत जनसभा का किया गया आयोजन
Anand Nagar, Uttar Pradesh:महराजगंज के फरेन्दा में सेवा संकल्प अभियान के तहत विधानसभा नेता एवं नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राजेश जायसवाल के नेतृत्व में भव्य जनसभा का आयोजन किया गया। अम्बेडकर तिराहा पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। राजेश जायसवाल ने कहा कि सरकार की जनकल्याण योजनाओं का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद और पात्र लोगों तक विकास और जनकल्याण की सुविधाएं पहुंचाना है। सरकार ने पात्र लोगों तक प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, जनधन योजना समेत गरीब, महिला, किसान और युवाओं एवं समाज की अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचाने का काम किया है। आने वाली 2027 के विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से प्रदेश में एक मजबूत सरकार बनाने का काम करेगी।0
0
Report
महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के नए कुलगुरु नरसीराम विश्नोई ने पदभार संभाला
Bikaner, Rajasthan:महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के नए कुलगुरु प्रो. नरसीराम विश्नोई ने संभाला पदभार विश्वविद्यालय पहुंचने पर प्रोफेसर्स और स्टाफ ने किया जोरदार स्वागत पदभार ग्रहण के बाद विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर की चर्चा कुलगुरु बोले—शिक्षा का स्तर मजबूत करना रहेगा प्राथमिकता नए कोर्स शुरू करने और अकादमिक गतिविधियों को बेहतर बनाने पर रहेगा फोकस बीकानेर के महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय को नए कुलगुरु मिल गए हैं प्रो. नरसीराम विश्नोई ने विश्वविद्यालय पहुंचकर कुलगुरु के रूप में पदभार ग्रहण किया विश्वविद्यालय पहुंचने पर प्रोफेसर्स और स्टाफ की ओर से उनका स्वागत किया गया इसके बाद उन्होंने पदभार ग्रहण करते हुए विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं और अकादमिक गतिविधियों को लेकर अधिकारियों एवं शिक्षकों के साथ चर्चा की। पदभार संभालने के बाद कुलगुरु प्रो. नरसीराम विश्नोई ने विश्वविद्यालय की शिक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी प्राथमिकताएं भी बताईं उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में शिक्षा के स्तर को और मजबूत करने पर विशेष फोकस रहेगा इसके साथ ही विद्यार्थियों की जरूरत और बदलते शैक्षणिक परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए नए कोर्स शुरू करने की दिशा में भी काम किया जाएगा कुलगुरु ने विश्वविद्यालय में शिक्षा और अकादमिक गतिविधियों को और बेहतर बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को शैक्षणिक रूप से और मजबूत बनाने के लिए सभी के साथ मिलकर काम किया जाएगा।0
0
Report
बगरू पुलिस ने JCB चोरी में 3 गिरफ्तार; कॉपर पाइप-वायर चोरी का खुलासा
Dudu, Rajasthan:बगरू (जयपुर) सेेज थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही, थानाधिकारी उदयसिंह शेखावत के नेतृत्व में मिली सफलता, JCB कम्पनी में हुई चोरी की वारदात का खुलासा, कंपनी के कार्यरत कर्मचारी ही चोर निकले, चोरी की वारदात में शामिल 3 आरोपी गिरफ्तार, कंपनी के स्टोर रूम से कॉपर पाईप व कॉपर वायर चुराए गए, शातिराना अंदाज में चोरी को अंजाम, आरोपी संदीप दयानंद देशमुख, शहबाज खान व अनिकृत कुमार शर्मा को गिरफ़्तार, आरोपी से चुराया गया माल बरामदगी के प्रयास व अन्य लोगों की संलिप्तता की पूछताछ जारी।0
0
Report
Advertisement
इ indौर में अनंत चतुर्दशी पर झांकियों की भव्य परंपरा आज भी जारी
Indore, Madhya Pradesh:एंकर - अनंत चतुर्दशी के अवसर पर झांकी निकालने की परंपरा इंदौर शहर में आज भी बादलपुर जारी है करीब 100 साल पुरानी यह परंपरा हर अनंत चतुर्दशी पर बखूबी निभाई जाती है जिसमें एक से बढ़कर एक झांकियां आकर्षण का केंद्र होती है करीब 100 सालों से इंदौर की सड़कों पर यह झांकियां निकालती आई है जो केवल झांकी नहीं बल्कि अपने आप में कई तरह के अनूठे संदेश देती है इंदौर में बरसों पहले चलने वाली अलग-अलग मिलो की यह झांकियाँ निकालती आई है आधुनिक दौर आया तकनीक बदली लेकिन परंपरा आज भी वही है सालों पहले बैलगाड़ियों और अलग-अलग साधनों पर सीमित संसाधनों में निकलने वाली यह झांकियां आप तकनीकी युग में और भी भव्य रूप लेती नजर आई हे आज अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शाम 6:00 बजाते ही इंदौर की सड़कों पर यह एक से बढ़कर एक झांकियां निकलेगी जिसे देखने के लिए न सिर्फ इंदौर शहर के लोग बल्कि दूर दराज के इलाकों से भी लोग इंदौर पहुंचते हे हर झांकी में बदलते वक्त की तस्वीर तो अलग-अलग संदेश नजर आने वाले हैं झिलमिलाते रंग बिरंगी रोशनियों से शराब और यह झांकियां और अलग-अलग झांकियां पर अलग-अलग चित्रण आमजन को अनूठा संदेश देने के साथ ही आकर्षण का केंद्र रहने वाली है0
0
Report
CTI चेतावनी: 2000 से ऊपर UPI MDR लगाने पर नकदी लेनदेन लौट सकता है
Noida, Uttar Pradesh:CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने आशंका जताई है कि अगर 15 अक्टूबर से 2000 रूपए से अधिक UPI पेमेंट पर MDR शुल्क लगाया गया तो देश में फिर से नकदी लेनदेन का प्रचलन बढ़ सकता है CTI ने दिल्ली और देश भर के दुकानदारों और व्यापारियों से अपील की है कि 2 अक्टूबर को 'No UPI Day' मनाएं, इस दिन व्यापारी UPI QR कोड, स्कैनर और साउंड बॉक्स को काले कपड़े से ढक कर विरोध जताएंगे और ग्राहकों से सिर्फ कैश में भुगतान लेंगे0
0
Report
जमशेदपुर में भारी बारिश से जलजमाव; निचले इलाके और स्कूल- अस्पताल प्रभावित
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र का असर पूरे कोल्हान क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जमशेदपुर की जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। शुक्रवार सुबह से जारी तेज बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलजमाव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। सड़कों, गलियों और आवासीय परिसरों में पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश के कारण सोनारी, आदर्शनगर, बर्मामाइंस, मानगो, बारिडीह, काशीडीह समेत कई क्षेत्रों के घरों में पानी घुस गया है। कई स्थानों पर नालियों का पानी भी घरों में प्रवेश कर गया, जिससे लोगों की दैनिक जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है। प्रभावित परिवारों को घर छोड़कर ऊपरी मंजिलों या सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है。 सोनारी के आदर्श नगर अपार्टमेंट में स्थिति सबसे अधिक गंभीर बताई जा रही है। यहां एक मंजिल तक बारिश और नल का पानी भर जाने से दर्जनों वाहन पानी में डूब गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार लगभग 50 से 60 वाहन जलमग्न हो चुके हैं। कई परिवारों को अपने सामान को बचाने के लिए रातभर मशक्कत करनी पड़ी और उन्हें दूसरी तथा तीसरी मंजिल पर शरण लेनी पड़ी। लगातार हो रही बारिश का असर शहर की दोनों प्रमुख नदियों स्वर्णरेखा और खरकई पर भी दिखाई दे रहा है। जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण दोनों नदियां खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गई हैं, जिससे नदी किनारे रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन की ओर से निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। बारिश और जलजमाव के कारण स्कूल जाने वाले बच्चे, अस्पताल जाने वाले मरीज तथा कार्यालय जाने वाले कर्मचारी अपने-अपने घरों में फंसे हुए हैं। कई प्रमुख सड़कों पर पानी भर जाने से यातायात भी प्रभावित हुआ है। घरों में पानी घुसने से फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और अन्य घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा है, जिससे लोगों को लाखों रुपये की क्षति होने का अनुमान है। स्थानीय लोगों ने जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने की मांग की है। प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के दौरान ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकाला जा रहा है। फिलहाल लगातार हो रही बारिश के बीच लोग हालात सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
