icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
228001
AAsgharFollow20 Jan 2025, 03:41 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रामनारायण चौधरी की 14वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं - कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. रामनारायण चौधरी की 14वीं पुण्यतिथि - स्वर्गीय रामनारायण चौधरी की 14वीं पुण्यतिथि पर विद्यार्थी भवन में श्रद्धांजलि - विधायक रीटा चौधरी सहित कांग्रेस नेताओं और समर्थकों ने पुष्पांजलि अर्पित की - पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं मंत्री RAM Narayan Chaudhary को किया याद - दिनेश सुंडा, सुशीला सीगड़ा सहित कई कांग्रेस नेता रहे मौजूद - रीटा चौधरी बोलीं—राजनीतिक शुचिता और संस्कारों को आगे बढ़ाना लक्ष्य - जनहितैषी और किसान हितैषी नेता के संस्मरण साझा कर दी श्रद्धांजलि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामनारायण चौधरी की 14वीं पुण्यतिथि रविवार को झुंझुनूं जिला मुख्यालय स्थित उनकी कर्मस्थली विद्यार्थी भवन में मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और जिलेभर से पहुंचे उनके समर्थकों ने स्मृति स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उपस्थित लोगों ने चौधरी साहब के जीवन, विचारों और जनसेवा से जुड़े संस्मरण साझा किए। कार्यक्रम में उनकी बेटी एवं मंडावा विधायक तथा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रीटा चौधरी, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा, पूर्व प्रधान सुशीला सीगड़ा सहित अनेक कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने स्वर्गीय चौधरी को जनहित और किसान हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने वाला नेता बताते हुए उनके सार्वजनिक जीवन और राजनीतिक संस्कारों को याद किया। इस मौके पर मंडावा विधायक रीटा चौधरी ने कहा कि रामनारायण चौधरी की पुण्यतिथि पर हर साल श्रद्धांजलि सभा और पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। यह दिन उनके परिवार के साथ मंडावा क्षेत्र के लोगों और कार्यकर्ताओं के लिए भी विशेष महत्व रखता है। सभी लोग एकत्रित होकर चौधरी साहब को श्रद्धांजलि देते हैं और उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हैं। रीटा चौधरी ने कहा कि स्वर्गीय चौधरी ने राजनीति में शुचिता, स्वच्छता और संस्कारों को महत्व दिया। उनकी सोच थी कि राजनीति जनहित से जुड़ी होनी चाहिए और सार्वजनिक जीवन में नैतिक मूल्यों का पालन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रयास है कि चौधरी साहब के विचारों, संस्कारों और राजनीति को लेकर उनकी सोच को आगे बढ़ाया जाए। पुण्यतिथि कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय रामनारायण चौधरी के योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने तथा जनसेवा के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया。
0
0
Report
Advertisement

राहुरी में किसानों ने मार्ग रोका; 5000 रुपये पहली किश्त और शक्कर 50 रुपये दर मांग

Shirdi, Maharashtra:हातात ऊस घेऊन शेतकरी उतरले रस्त्यावर... शेतकऱ्यांनी नगर मनमाड महामार्ग अडवला... उसाला पहिली उचल पाच हजार रुपये देण्याची मागणी... साखरेला 50 रुपये दर देण्याची मागणी... अहिल्यानगर जिल्ह्यातील राहुरी शहरात शेतकऱ्यांचे रास्तारोको आंदोलन... जोरदार घोषणाबाजी करत ऊस उत्पादक शेतकऱ्यांनी अडवला रस्ता... शिवसेना शिंदे गटाचे नेते रवींद्र मोरे यांच्या नेतृत्वात आंदोलन... आंदोलनामुळे महामार्गावर वाहतूक ठप्प... रास्ता रोको आंदोलनाचा आढावा घेत शेतकऱ्यांशी बातचीत केलीय आमचे प्रतिनिधी कुणाल जमदाडे यांनी
0
0
Report

बस्तर दशहरा: जगदलपुर में पांच अस्थाई पार्किंग स्थल शुरू, जाम के बीच राहगीर राहत की उम्मीद

Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर दशहरा के दौरान जगदलपुर शहर में बढ़ती भीड़ और पार्किंग की अव्यवस्था लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है, शहर के प्रमुख मार्गों और बाजार क्षेत्रों में वाहनों की बढ़ती संख्या से जाम की स्थिति भी निर्मित हो रही, जिसकी वजह से स्थानीय नागरिकों के साथ ही बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, इस समस्या को देखते हुए नगर निगम ने बस्तर दशहरा के मद्देनजर पांच अस्थाई पार्किंग स्थल तैयार किए हैं, लेकिन प्रचार प्रसार नहीं होने से इन पार्किंग स्थलों का उपयोग लोग नहीं कर पा रहे, ऐसे में शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है, नगर निगम की ओर से बनाए गए पांच अस्थाई पार्किंग स्थलों का उद्देश्य वाहनों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा कराना और मुख्य सड़कों पर लगने वाले जाम को कम करना है, नगर निगम के द्वारा पुराना बस स्टैंड स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व्यवसायिक परिसर के बेसमेंट , प्रतापगंज पारा स्थित रिक्त भूमि , जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, गोल बाजार में नवनिर्मित निगम बिल्डिंग के पास एवं अफसरा लॉज के पास अस्थाई पार्किंग स्थल बनाए गए गए है, अब देखना होगा कि यह व्यवस्था लोगों को पार्किंग की समस्या से कितनी राहत दिला पाती है।
0
0
Report
Advertisement

कम भूमि में बड़ी इलायची से किसानों की आय बढ़ाने वाला बिलासपुर का मॉडल

Bilaspur, Chhattisgarh:कम भूमि में अधिक आय का बेहतर विकल्प बनी बड़ी इलायची की खेती, बिलासपुर जिला के करोट गांव निवासी किसान प्रेम लाल ठाकुर पिछले लगभग 20 वर्षों से बड़ी इलायची की खेती कर रहे हैं। लगभग एक बीघा जमीन में प्रतिवर्ष औसतन 2 से 3 क्विंटल बड़ी इलायची का उत्पादन कर रहे हैं और बाजार में लगभग 1,800 रुपये प्रति किलोग्राम तक दाम मिल रहे हैं। वे बताते हैं कि ऐसी वैकल्पिक फसल कम भूमि वाले किसानों के लिए आय का अच्छा विकल्प बन सकती है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां पारंपरिक फसलें कम उपज देती हैं। बड़ी इलायची की तुड़ाई सामान्यतः नवंबर-दिसंबर माह में की जाती है, उसके बाद सफाई, धुलाई और सुखाने की प्रक्रियाएं होती हैं ताकि बिक्री के लिए गुणवत्तापरक उत्पाद बन सके। बड़ी इलायची मसालों के साथ-साथ औषधीय उत्पादों में भी प्रयुक्त होती है और बाजार में इसकी मांग बनी रहती है। यह फसल जंगली जानवरों और पक्षी द्वारा कम नुकसान पहुँचाती है, जिससे किसानों के लिए आय बढ़ाने का एक अहम जरिया बन सकती है। युवा पीढ़ी भी खेती को स्वरोजगार और आय अर्जन के अवसर के रूप में देख सकती है। ऐसी वैकल्पिक फसल कम भूमि वाले किसानों के लिए भी आय का एक महत्वपूर्ण स्रोत बन सकती है, बशर्ते भूमि, जलवायु, पानी की उपलब्धता और बाजार स्थिति इसके अनुकूल हों। प्रदेश सरकार प्राकृतिक तौर पर उगाए गए गेहूं, मक्का, जौ, हल्दी तथा अदरक के न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान कर रही है ताकि किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ हो सके।
0
0
Report

नोएडा के दुर्गा धाम में अष्टमी पर भक्तों का उमड़ा सैलाब, दर्शन-पूजा की भीड़

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा के प्राचीन दुर्गा धाम मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, अष्टमी पर मां के दर्शन के लिए लगी भक्तों की कतार नोएडा के चौड़ा रघुनाथपुर गांव स्थित प्राचीन दुर्गा धाम मंदिर में शारदीय नवरात्रि की अष्टमी के अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। सुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन कर रहे हैं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। अष्टमी के पावन दिन मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का लगातार पहुंचना जारी है। मंदिर में श्रद्धालु माता रानी के चरणों में शीश झुकाकर आशीर्वाद ले रहे हैं। चारों ओर जय माता दी के जयकारे गूंज रहे हैं, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिरस में डूबा नजर आ रहा है। चौड़ा रघुनाथपुर स्थित दुर्गा धाम मंदिर क्षेत्र के प्राचीन और आस्था के प्रमुख केंद्रों में गिना जाता है। नवरात्रि के दौरान यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। अष्टमी के दिन मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना का धार्मिक महत्व होने के कारण भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। 121 मंदिर से पुजारी से बातचीत करते हुए
0
0
Report

मोईकलां के झगड़े में महिला की मौत, कोटा में पुलिस तैनाती बढ़ी

Kota, Rajasthan:मोईकलां में झगड़े में घायल महिला की मौत, भोपा बस्ती में पुलिस तैनात। आरएसी, क्यूआरटी और राजस्थान पुलिस के जवानों ने संभाला मोर्चा, सात आरोपियों को किया गया डिटेन। सांगोद (कोटा)। मोईकलां कस्बे में 16 अक्टूबर की देर रात 12 बजे बाद भील परिवार और भोपा परिवार के बीच हुए झगड़े में गंभीर घायल महिला केदार बाई की 17 अक्टूबर शाम को कोटा जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के बाद कस्बे में आक्रोश की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट नजर आया। जानकारी के अनुसार महिला की मौत से पहले ही भोपा बस्ती में रहने वाले लोग अपने घरों पर ताले व कटीले झाड़ लगाकर वहां से चले गए। वहीं संभावित घटनाक्रम को देखते हुए भोपा बस्ती में चप्पे-चप्पे पर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। बपावर थाना प्रभारी सुरेश कुमार मीणा पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। भील समाज के लोगों में संभावित आक्रोश की आशंका को देखते हुए पुलिसकर्मी हथियारों के साथ मुस्तैद नजर आए। आरएसी, क्यूआरटी और राजस्थान पुलिस के जवानों ने भी भोपा बस्ती की ओर जाने वाले मार्ग पर निगरानी रखी। महिला के शव का आज मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके बाद शव दोपहर एक बजे तक मोईकलां लाये जाने की संभावना जताई गई। उधर, मामले में हत्या के संबंध में दर्ज नामजद रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने सात आरोपियों को डिटेन किया है। थाना प्रभारी सुरेश मीणा ने बताया कि पुलिस की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

चिपळूण में गंगा आरती के बीच बारिश, भक्तों के बीच उत्साह की लहर

Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी: गंगा आरती सुरू होताच चिपळूणमध्ये पाऊस! भाविकांमध्ये भक्तीमय उत्साह दुष्काळ दूर व्हावा, पाऊस पडावा, यासाठी भैरी भवानी नवरात्रोत्सव मंडळाचा उपक्रम; वाराणसीच्या कलाकारांकडून गंगा आरती अँकर : दुष्काळाचे संकट दूर व्हावे आणि पाऊस पडावा, या प्रार्थनेसाठी चिपळूणमध्ये शनिवारी रात्री गंगा आरतीचे आयोजन करण्यात आले आणि आरती सुरू होताच काही मिनिटांतच पावसाच्या सरी कोसळू लागल्या! चिपळूण शहरातील भैरी भवानी सार्वजनिक नवरात्रोत्सव मंडळाने या विशेष गंगा आरतीचे आयोजन केले होते. यासाठी वाराणसीहून कलाकार दाखल झाले होते. आरती सुरू झाल्यानंतर चिपळूंमध्ये पावस पडू लागल्याने भाविकांनी समाधान व्यक्त केले. रत्नागिरी जिल्ह्यात चिपळूण परिसरातच पावसाच्या सरी कोसळल्याने गंगा आरतीच्या आयोजनाचा हेतू सफल झाल्याची भावना भाविकांनी व्यक्त केली.
0
0
Report

चंद्रपुर में बाघ पकड़ने के लिए 30x30 फुट का पिंजरा तैयार

Chandrapur, Chhattisgarh:चंद्रपूर जिल्ह्यात वाघ पकडण्यासाठी वनविभागाची अनोखी शक्कल, 30 x 30 फुटांचा विशाल पिंजरा केला तयार, सावली तालुक्यातील सामदा येथील चतुर वाघाला केले जाणार जेरबंद अँकर:-- चंद्रपूर जिल्ह्यात एका समस्याग्रस्त वाघाला पकडण्यासाठी 30 x 30 फुटांचा विशाल पिंजरा तयार करण्यात आलाय. विशेष म्हणजे चंद्रपूर जिल्ह्यातच नव्हे तर संपूर्ण राज्यात पहिल्यांदाच वाघ पकडण्याचा हा एक अनोखा प्रयोग चंद्रपूर जिल्ह्यात करण्यात आला आहे. सावली तालुक्यातील सामदा या भागात टी-122 या वाघाने गेल्या काही दिवसात तीन जणांचा बळी घेतलाय तर एकाला जखमी केले आहे. मात्र डार्ट मारून वाघ पकडण्याची पारंपारिक पद्धत या वाघासाठी कुचकामी ठरली आहे. वाघ या ठिकाणी अनेक वेळा शिकार करतो मात्र आजूबाजूला माणसाचा सुगावा लागतात हा वाघ त्या ठिकाणी पुन्हा येत नाही. त्यामुळे आता या वाघाला जेरबंद करण्यासाठी पूर्णपणे मानवरहित क्षेत्र तयार करून त्याला जेरबंद करण्यासाठी हा विशाल पिंजरा तयार करण्यात आलाय. वनविभागाला हा प्रयोग यशस्वी होईल अशी आशा आहे. बाईट १) राजन तलमले, विभागीय वनाधिकारी, चंद्रपूर आशीष अम्बाडे झी मीडिया चंद्रपूर
0
0
Report
Advertisement

फतेहपुर गरबा नाइट में हजारों की भीड़, उत्साह का माहौल

Sikar, Rajasthan:जिला सीकर – फतेहपुर, सीकर. फतेहपुर में गरबा महोत्सव के प्रति लोगों में जबरदस्त क्रेज दिखा गया. राजस्थानी-गुजराती गानों के साथ डांडियो की खनक के बीच महोत्सव में उत्साह का माहौल नजर आया. शनिवार रात आयोजित चटकारा गरबा नाइट के दौरान पूरा मैदान बच्चों, युवाओं और महिलाओं से खचाखच भरा था. हर कोई झूमते-थिरकते दिख रहा था. गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो, ढोलडा ढोल रे नगाडा, ओढ़नी उड़ी-उड़ी जाए, केसरियो रंग और नकाडा संग ढोल जैसे गानों पर लोग जमकर नाचे. चारों ओर जोश और उत्साह का नजारा था. यहां हर कोई पारंपरिक परिधान पहने गरबा खेलने पहुंचा. फतेहपुर के सबसे बड़े गरबा नाइट के आयोजन में सभापति अंजू भिंडा भी पहुंची. मां अंबे की वंदना की. हजारों लोगों ने मां अंबे की वंदना के साथ गरबा की शुरुआत की. फतेहपुर के सबसे बड़े गरबा आयोजन में शहरभर से बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचे; रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक सजावट और भक्ति संगीत युवक-युवतियां, महिलाएं और बच्चे गरबा-डांडिया की धुन पर थिरकते दिखाई दे रहे थे. पारंपरिक वेशभूषा में सजी-धजी महिलाओं ने गरबा पांडाल में जमकर डांस किया.
0
0
Report

करौली-मासलपुर मार्ग पर टेंपो भिड़ंत: एक की मौत, सात घायल

Karauli, Rajasthan:करौली-मासलपुर मार्ग पर खेड़ा गांव के पास एनएच-23 पर शनिवार रात दो टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में थ्री व्हीलर टेंपो में सवार मुरारी कुशवाह निवासी भगोरा, थाना बसेड़ी, जिला धौलपुर की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए. सभी घायलों को करौली जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया. हादसे में फोर व्हीलर टेंपो का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया गया. मृतक का शव जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है. मासलपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार, थ्री व्हीलर टेंपो में सवार लोग कैलादेवी माता के दर्शन करने के बाद अपने गांव भगोरा लौट रहे थे. इसी दौरान खेड़ा गांव के पास दोनों टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो में सवार लोग घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस और विभिन्न साधनों से करौली जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया. मासलपुर थाना पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top