Back
UGC कानून के खिलाफ सवर्ण महापंचायत: वापस लेने की मांग तेज
VSVishnu Sharma1
Mar 18, 2026 09:38:13
Jaipur, Rajasthan
जयपुर Rvishnusharma UGC कानून के खिलाफ सवर्ण समाज का बड़ा आंदोलन, जयपुर में आज महापंचायत UGC कानून के खिलाफ सवर्ण समाज का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। जयपुर से लेकर दिल्ली तक सवर्ण समाज के लोग इस कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। सवर्ण समाज का कहना है कि UGC के नए नियमों की वजह से उनके बच्चों के भविष्य पर खतरा मंडरा रहा है। राजस्थान सहित देश के अलग-अलग राज्यों में सवर्ण समाज की ओर से लगातार विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज जयपुर में UGC कानून को वापस लेने की मांग को लेकर स्वर्ण महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। यह महापंचायत शाम 4:00 रामलीला मैदान के सामने आयोजित होगी, जिसमें बड़ी संख्या में सवर्ण समाज के लोग शामिल होंगे। महिपाल सिंह मकराना की अगुवाई में यह महापंचायत आयोजित की जा रही है। इस दौरान सवर्ण समाज के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि भी इसमें भाग लेंगे और आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। सवर्ण समाज का कहना है कि UGC का मामला फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है, लेकिन कोर्ट द्वारा नए नियमों पर लगाई गई रोक को समाज अधूरी जीत मान रहा है। उनका मानना है कि जब तक यह कानून पूरी तरह वापस नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। महिपाल सिंह मकराना ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने इस कानून को वापस नहीं लिया तो देशभर में बड़े स्तर पर आंदोलन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज जयपुर में होने वाली महापंचायत में आगे की रणनीति तय की जाएगी। गौरतलब है कि पिछले दिनों भी सवर्ण समाज की ओर से प्रदेशभर में जुलूस और विरोध प्रदर्शन किए गए थे। कोर्ट की रोक के बावजूद समाज अब भी सरकार से इस कानून को पूरी तरह वापस लेने की मांग कर रहा है। इस मामले में कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी हो सकती है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
PSPradeep Soni
FollowMar 18, 2026 10:51:140
Report
DBDEBASHISH BHARATI
FollowMar 18, 2026 10:51:030
Report
AOAjay Ojha
FollowMar 18, 2026 10:50:340
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 18, 2026 10:50:170
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowMar 18, 2026 10:49:190
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 18, 2026 10:49:090
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 18, 2026 10:48:560
Report
RVRaunak Vyas
FollowMar 18, 2026 10:48:430
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowMar 18, 2026 10:48:280
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 18, 2026 10:47:590
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 18, 2026 10:47:480
Report
SDShankar Dan
FollowMar 18, 2026 10:47:280
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowMar 18, 2026 10:47:010
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowMar 18, 2026 10:46:370
Report