icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
227808
AAsgharFollow31 Jan 2025, 05:46 pm

सुल्तानपुरः कूरेभार क्षेत्र के पुरवा जंगल में रोते मिला नवजात, पुलिस ने पहुंचाया CHC धनपतगंज

Hasanpur, Uttar Pradesh:

सुल्तानपुर में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। कूरेभार क्षेत्र के वीरान सरैया के खौसी का पुरवा जंगल में एक नवजात शिशु को उसकी मां ने झाड़ियों में फेंक दिया। सचिन यादव और मोहित पाल जब घर लौट रहे थे, तब उन्हें झाड़ियों से शिशु के रोने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने जाकर देखा तो नवजात बच्चा नाल सहित वहां पड़ा था। शिशु के शरीर में कांटे लगे थे। दोनों युवकों ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चे को CHC धनपतगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने नवजात की प्राथमिक देखभाल की और नाल काटकर साफ-सफाई की।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बाढ़ के बाद राहत पर राजनीति तेज: बस्तर में कांग्रेस-भाजपा के आरोप-प्रत्यारोप

Jagdalpur, Chhattisgarh:बारिश बाढ़ और आपदा के बाद अब राहत पर राजनीति शुरू हो गई है, बस्तर में कांग्रेस ने सरकार और प्रशासन पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ट्रिपल इंजन सरकार ने बस्तर की बाढ़ को सही तरीके से मैनेज नहीं किया उड़ीसा में जब बांध खोले गए तो उसका कोऑर्डिनेशन सही तरीके से नहीं हुआ जिससे बस्तर का बड़ा इलाका डूब गया और लोगों की लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो गई इसके साथ ही राहत शिविरों में पर्याप्त व्यवस्था नहीं किए जाने का भी आरोप लगाया, वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के महापौर संजय पांडे ने कांग्रेस पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया है भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का कहना है कि प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समाज के लोगों के साथ मिलकर हर प्रभावित को भरपूर मदद करने की कोशिश की है। बाइट राजेश चौधरी नेता प्रतिपक्ष बाइट संजय पांडे महापौर
0
0
Report
Advertisement

हिंदू कॉलेज के निजीकरण के आरोप, स्टाफ-छात्रों का वीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

New Delhi, Delhi:दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित हिंदू कॉलेज को लेकर अब विरोध तेज हो गया है। हिंदू कॉलेज स्टाफ एसोसिएशन और छात्रों ने कॉलेज से आर्ट फैकल्टी, स्पोर्ट्स कैंपस होते हुए वाइस चांसलर कार्यालय तक मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने कॉलेज में निजी कंपनियों के बढ़ते दखल और छात्रों की सुविधाओं पर कथित प्रतिबंध को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं. तस्वीरों में हिंदू कॉलेज से लेकर वाइस चांसलर कार्यालय तक निकाले गए विरोध मार्च की हैं. हाथों में पोस्टर और नारे, और निशाने पर दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन। हिंदू कॉलेज के स्टॉफ एसोसिएशन और छात्रों का आरोप है कि प्रतिष्ठित कॉलेज में धीरे-धीरे निजी कंपनियों का दखल बढ़ रहा है. प्रदर्शनकारियों का दावा है कि निजी कंपनियों से डोनेशन लेने के बाद कॉलेज परिसर में ऐसे बोर्ड लगाए जा रहे हैं, जिससे छात्रों के लिए उपलब्ध जगहों के इस्तेमाल को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. आरोप सिर्फ परिसर तक सीमित नहीं हैं. प्रदर्शनकारियों ने कॉलेज में छात्रों के एडमिशन को लेकर भी कथित अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं. स्टाफ एसोसिएशन का कहना है कि इस संबंध में उच्च अधिकारियों को शिकायत भी दी जा चुकी है. प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, बाहर से हिंदू कॉलेज की पहचान दिखाई देती है, लेकिन परिसर के अंदर कई जगह निजी कंपनियों के बोर्ड नजर आते हैं. उनका आरोप है कि क्लासरूम, ऑडिटोरियम, साइंस लैब और छात्रों के अभ्यास से जुड़ी जगहों तक पहुंच भी प्रभावित हुई है. स्टाफ और छात्रों का कहना है कि जिन सुविधाओं का इस्तेमाल छात्रों की पढ़ाई और गतिविधियों के लिए होना चाहिए, वहीं प्रवेश को लेकर प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं. इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई और अकादमिक गतिविधियों पर असर पड़ने का दावा किया गया है. इन्हीं तमाम मुद्दों को लेकर प्रदर्शनकारियों ने मार्च करते हुए वाइस चांसलर कार्यालय के गेट नंबर-1 के बाहर प्रदर्शन किया और विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा. प्रदर्शनकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर उनकी शिकायतों और मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को दिल्ली विश्वविद्यालय स्तर पर और बड़ा किया जाएगा. हिंदू कॉलेज के निजीकरण के आरोपों ने दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. अब देखना होगा कि विश्वविद्यालय प्रशासन इन आरोपों पर क्या जवाब देता है और छात्रों की शिकायतों के समाधान के लिए क्या कदम उठाता है.
0
0
Report

जखोड़ा मतदाता सूची विवाद में भाजपा नेता-कार्यकर्ताओं के बीच आंतरिक टकराव उभरकर सामने

Jhunjhunu, Rajasthan:मंड्रेला, झुंझुनूं — जखोड़ा मतदाता सूची विवाद में भाजपा की अंदरूनी फूट सामने आई — पूर्व प्रधान रोहिताश्व धांगड़ बोले—बीजेपी नेता ही मेरे खिलाफ धरना दिलवा रहे — जिस नेता का चुनाव में सहयोग किया, वही गद्दारी कर रहा — बोले—कांग्रेस से नहीं डरता, बीजेपी नेता ही मेरे पीछे पड़े — मुझे रोकने और राजनीतिक 'इलाज' करने की कोशिश हो रही — जनता साथ है, इन्हीं नेताओं का जनता मिलकर इलाज करेगी पंचायत चुनाव से पहले झुंझुनूं जिले के जखोड़ा गांव में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को लेकर चल रहा विवाद अब राजनीतिक रंग लेने लगा है। इस विवाद के बीच भाजपा की अंदरूनी खींचतान और गुटबाजी के आरोप भी खुलकर सामने आ गए हैं। चिड़ावा पंचायत समिति के पूर्व प्रधान और भाजपा नेता रोहिताश्व धांगड़ ने गांव में आयोजित बैठक में इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची को लेकर खड़ा किया गया विवाद और धरना भाजपा के ही एक नेता के इशारे पर कराया जा रहा है। रोहिताश्व धांगड़ ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उन्हें राजनीतिक रूप से रोकना चाहते हैं और इसी वजह से ग्रामीणों को भड़काकर उनके खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का विवाद केवल प्रशासनिक या ग्रामीणों का मुद्दा नहीं रह गया है, बल्कि इसके पीछे राजनीतिक खींचतान भी चल रही है। धांगड़ के मुताबिक, उन्हें रोकने की कोशिश की जा रही है और इसके लिए उन पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। बैठक में रोहिताश्व धांगड़ ने बिना नाम लिए भाजपा के एक नेता पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जिस नेता का उन्होंने चुनाव के दौरान सहयोग किया। उसके लिए चंदा किया और चुनाव में साथ दिया। वही अब उनके साथ गद्दारी कर रहा है। धांगड़ के इस बयान के बाद पंचायत चुनाव से पहले भाजपा की अंदरूनी राजनीति चर्चा में आ गई है। उनके बयान को स्थानीय स्तर पर भाजपा के भीतर चल रही आपसी खींचतान और आगामी पंचायत चुनावों में टिकट एवं राजनीतिक प्रभाव को लेकर चल रही संभावित प्रतिस्पर्धा से जोड़कर देखा जा रहा है। रोहिताश्व धांगड़ ने कहा कि उन्हें कांग्रेस या कांग्रेस नेताओं से डर नहीं है। उनके अनुसार, चुनौती बाहर से नहीं बल्कि भाजपा के ही कुछ नेताओं की ओर से सामने आ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ भाजपा नेता उनके पीछे पड़े हुए हैं और उन्हें राजनीतिक रूप से रोकना चाहते हैं। धांगड़ ने कहा कि उन्हें रोकने और उनका “इलाज” करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन जनता उनके साथ खड़ी है। बैठक में रोहिताश्व धांगड़ ने अपने विरोधियों को लेकर कहा कि अगर कुछ नेता उनका राजनीतिक “इलाज” करना चाहते हैं तो जनता उनके साथ मिलकर उनका इलाज करेगी। उनका यह बयान अब पंचायत चुनाव से पहले इलाके की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है। जखोड़ा में मतदाता सूची को लेकर चल रहे विवाद के बीच सामने आए इन बयानों ने यह संकेत जरूर दिया है कि पंचायत चुनाव से पहले भाजपा के भीतर स्थानीय स्तर पर राजनीतिक खींचतान तेज हो गई है।
0
0
Report
Advertisement

टिब्बी पुलिस ने 260 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Hanumangarh, Rajasthan:टिब्बी पुलिस की कार्रवाई, 259.55 ग्राम हेरोइन सहित दो आरोपी गिरफ्तार,ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई, कार भी जब्त; दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज हनुमानगढ़ जिले में टिब्बी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीबन 260 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक कार भी जब्त की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद ने बताया की टिब्बी थाना प्रभारी राकेश सांखला के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त और नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अनिल कुमार और रोहित सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के कब्जे से करीबन 260 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद किया गया। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त किया गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी अनिल कुमार के खिलाफ राजस्थान और हरियाणा के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट, आर्मी एक्ट, चोरी, मारपीट और महिला अपराध सहित विभिन्न धाराओं में करीब 21 प्रकरण दर्ज हैं।
0
0
Report

पाकिस्तान से संचालित हाईटेक साइबर गैंग: मंदसौर में 11 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश

Mandsaur, Madhya Pradesh:हाईटेक साइबर गैंग को पाकिस्तान ऑपरेट कर रहा है, MP मंदसौर में अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, नेपाल में साजिश, पाक से कनेक्शन MP के मंदसौर पुलिस ने पकड़ी 11 करोड़ की ठगी. MP के मंदसौर पुलिस ने बिहार की हाईटेक साइबर गैंग की जांच में बड़ा खुलासा किया. 11 करोड़ रुपए की ठगी करने वाली इस गैंग का सीधा ताना-बाना भारत, नेपाल और पाकिस्तान से जुड़ा निकला है. मामले की संवेदनशीलता और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन को देखते हुए मंदसौर एसपी विनोद कुमार मीना ने हाई-लेवल समीक्षा की. पुलिस अब इस पूरे रैकेट के इनपुट केंद्रीय जांच एजेंसियों को सौंपने जा रही है. मेट्रोमोनियल साइट के जरिए शादी के नाम पर ठगी करने वाले गैंग की जांच से खुलासा हुआ है कि इसे पाकिस्तानी ऑपरेट कर रहे थे!
0
0
Report

यूपी राज्यसभा चुनाव: भाजपा-एसपी के संपर्क और तीसरे उम्मीदवार पर रणनीति स्पष्ट

Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Narendra Kashyap (Minister, Uttar Pradesh) On BJP alliance MLAs In Contact with SP/ SP MLAs In Contact With BJP/ SP Preparing To Announce Third Rajya Sabha Candidate/ SP’s PDA Representation in Rajya Sabha Candidates/ BJP Meeting On Legislative Council And Rajya Sabha Election Strategy/ BJP’s Possible Ninth Rajya Sabha Candidate सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दावा किया है कि बीजेपी गठबंधन के कई विधायक समाजवादी पार्टी के संपर्क में हैं के सवाल पर समाजवादी पार्टी के नेता का दावा कि भाजपा के कई विधायक उनके संपर्क में हैं, खोखला है, झूठा है। अखिलेश यादव जी, आप भाजपा की चिंता छोड़ो, पहले यह तो बताइए कि पीडीए की अब आपकी परिभाषा बदल गई है? क्या? कल समाजवादी पार्टी के दो उम्मीदवार राज्यसभा के लिए नामांकन किया। एक परिवार से दूसरा पैसे वाला यानी परिवार और पैसा ही क्या? पीडीए की परिभाषा रह गई है? आप सालों साल पीडीए चौपाल, पीडीए रथ, पीडीए का व्याख्यान करते रहे हैं। अब उन पीडीए के लोगों को क्या? जवाब देंगे जो उम्मीद लगाए थे आपसे कि उनको सत्ता और संगठन में हिस्सेदारी मिलेगी? इसलिए अब आपकी पोल खुल गई है? इसलिए निश्चयनिश्चित रहिए कि भारतीय जनता पार्टी अपने सभी उम्मीदवारों को जिताने में राज्यसभा में जिताने में कामयाब होगी। आपके लिए संकट पैदा हो सकता है? क्योंकि पीडीए के विधायक लोग भी अब आपसे नाराज हो रहे हैं। क्या समाजवादी पार्टी के कुछ विधायक भी बीजेपी के संपर्क में हैं? नहीं, मैं व्यक्तिगत तौर से तो मैं यह दावा अपने एंगल से नहीं करता, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं के बयान इस पर आते हैं क्योंकि बड़े नेताओं के साथ यह कम्युनिकेशन सिस्टम चलता है, इतना जरूर माना जाता है कि जब भी उत्तर प्रदेश में राज्यसभा का चुनाव हुआ या एमएलसी का चुनाव हुआ, टूटन और क्रॉस वोट समाजवादी पार्टी के विधायकों ने ही किया है और उस उस आधार पर मैं कहूं तो इस राज्यसभा के चुनाव में भी समाजवादी पार्टी के पीडीए के बहुत सारे लोग हो सकता है नाराज होकर भाजपा के उम्मीदवारों को जिताने का काम करें।
0
0
Report
Advertisement

डीडवाना में लाडनूं पुलिया के पास तेज ट्रोला पलटा, चालक फरार

Didwana, Rajasthan:डीडवाना में लाडनूं पुलिया के पास सीमेंट से भरा एक तेज रफ्तार ट्रोला पलटने का मामला सामने आया है। हादसे के बाद ट्रोला चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार चालक ट्रोले का पिछला हिस्सा मौके पर छोड़कर उसकी बॉडी लेकर फरार हो गया। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, चालक के नशे में होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हादसे की सूचना मिलने पर डीडवाना पुलिस मौके परReached और घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। अब देखना होगा कि पुलिस फरार चालक को कब तक गिरफ्तार कर पाती है और हादसे के पीछे की वास्तविक वजह क्या सामने आती है。
0
0
Report

अरवल में ABHA ID: लक्ष्य का 69% पूरा, शेष के लिए तेज अभियान

Makhdun pur Kabir, Bihar:अरवल जिले में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत शत-प्रतिशत नागरिकों की आभा आईडी बनाने का अभियान तेज कर दिया गया है। जिले में कुल 7 लाख 33 हजार 132 नागरिकों की आभा आईडी बनाने का लक्ष्य निर्धारित है। इसके विरुद्ध अब तक 5 लाख 5 हजार 563 लोगों की आभा आईडी बनाई जा चुकी है। यानी निर्धारित लक्ष्य का करीब 69 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग अब शेष लोगों को भी डिजिटल स्वास्थ्य पहचान से जोड़ने में जुटा है। आभा आईडी यानी आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट नागरिकों की डिजिटल स्वास्थ्य पहचान के रूप में काम करेगी। इसके माध्यम से स्वास्थ्य से जुड़े रिकॉर्ड को डिजिटल रूप में सुरक्षित रखा जा सकता है। जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य सेवाओं के दौरान इन रिकॉर्ड का उपयोग किया जा सकेगा। जिले के केंद्र अस्पताल से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों की आभा आईडी बनाई जा रही है। इसके लिए अस्पतालों में तैनात ऑपरेटर, CHO और ANM को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर एम-आशा ऐप के माध्यम से लोगों की आभा आईडी बना रही हैं। जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं और उनके परिवार के सदस्यों के साथ राशन लेने पहुंचने वाले लाभार्थियों की भी आईडी बनाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि जिले के सभी नागरिकों को डिजिटल स्वास्थ्य पहचान से जोड़ा जाए, जिससे भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों के डिजिटल रिकॉर्ड को व्यवस्थित तरीके से उपलब्ध कराया जा सके।
0
0
Report
Advertisement

छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल, विद्यालय ने किया सम्मानित

Manoj KumarManoj KumarFollow7m ago
Bbrasi, Uttar Pradesh:खंडवारी पी०जी० कालेज की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीता गोल्ड मेडल। चहनिया (चंदौली) अंतर महाविद्यालयी प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में पी०जी० कालेज की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल व कप जीतकर क्षेत्र एवं विद्यालय का नाम रौशन किया है । इसे लेकर विद्यालय के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों में हर्ष व्याप्त है । वाराणसी स्थित एक निजी विद्यालय में 30 सितंबर बुधवार को अंतर महाविद्यालयी प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था । जिसमें मां खंडवारी पी०जी० कालेज सहित अन्य पी०जी० कालेजों के छात्राओं ने प्रतिभाग किया था । वहीं मां खंडवारी पी०जी० कालेज की सिंगल में याशिका सिंह,डबल्स में यशिका सिंह व स्वेता पाल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल के साथ कप जीता है । याशिका सिंह ने लगातार तीसरी बार कालेज को प्रथम स्थान दिलाया है । दोनों छात्राएं बच्चियां गोवाहाटी व आसाम में नेशनल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने जायेगी। इस दौरान महाविद्यालय के संस्थापक प्रबंधक डा.राजेंद्र प्रताप सिंह ने दोनों छात्राओं को साधुवाद देते कहा कि खेलकूद में हमारी बेटियां सिर्फ अपने प्रदेश का ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में देश का परचम लहरा रही है। चाहे क्रिकेट हो कुश्ती, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, तीरंदाजी , शुटिंग या एथलेटिक्स,हर खेलकूद में बेटियों ने अपनी एक खास पहचान बनाई है। वहीं जब बेटियां ठान लेती है तो आसमान छू लेती है। कोच संतोष सिंह के नेतृत्व में दोनों बच्चियों ने प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया है । महाविद्यालय बच्चियों को जल्द ही सम्मानित किया जाएगा । इस दौरान प्रबंध निदेशक डा.आशुतोष कुमार सिंह,निदेशक अवनीश सिंह,सच्चिदानंद सिंह,अरुण गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे ।
0
0
Report

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report

लालबागचा राजा नीलामी: करोड़ों दान और 1.48 करोड़ मूल्य की सोने की ईंट चर्चा

Noida, Uttar Pradesh:लालबागचा राजा नीलामी (वैनटेज) गणेशोत्सव के दौरान, लाखों भक्त 'लालबागचा राजा' (लालबाग के राजा) का आशीर्वाद लेने पहुंचे और सोना, चांदी, दूसरी कीमती चीज़ें और नकद दान में दिए। 12 दिनों में भक्तों ने कुल ₹6 करोड़ 11 लाख का दान दिया। दान की कुल रकम ₹6,11,96,500 है। इस कुल रकम में से ₹3 करोड़ 53 लाख मुख्य मंच पर रखे दान पेटी में जमा हुए। इसके अलावा, 'तरंग' पेटी में ₹2 करोड़ 42 लाख और 'विसर्जन' पेटी में ₹16 लाख 14 हज़ार का दान दिया गया। आज लालबागचा राजा के चरणों में चढ़ाई गई कीमती चीज़ों और दूसरी वस्तुओं की नीलामी हुई। एक किलोग्राम की 24-कैरेट सोने की ईंट चढ़ाई गई थी; इस ईंट की कीमत ₹1 करोड़ 48 लाख है। वहीं, एक अज्ञात भक्त ने भगवान गणेश की 18-कैरेट सोने की मूर्ति चढ़ाई, जिसका वज़न 141 ग्राम है और कीमत ₹15 लाख 65 हज़ार है। नीलाम की गई दूसरी चीज़ों में—जो इस साल देवता को चढ़ाई गई थीं—सोने के कई गहने, मोदक, चांदी की गदा, क्रिकेट बैट और दो मोटरबाइक शामिल थीं। ये इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण थे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top