228001
Sultanpur: होली और जुमा की नमाज को लेकर प्रशासन अलर्ट, सख्त निर्देश जारी
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर में होली और जुमा की नमाज को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। SP के निर्देश पर जनपद को विभिन्न जोन और सेक्टर में बांटा गया है जहां मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी लगातार गश्त कर रहे हैं। PAC की तैनाती भी कर दी गई है और DJ संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई है कि भड़काऊ और अश्लील गाने न बजाए जाएं वरना कड़ी कार्रवाई होगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बलिया के पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला के गौ माता लौटने पर गोपालक ने किया स्वागत
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में गो तस्करों से बरामद गाय से मिलने पहुंचे भाजपा के पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला. गौ पालक ने गाजे बाजे के साथ स्वागत किया. दरअसल 24 जुलाई को पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला को एक गो पालक ने जानकारी दी कि उसकी गाय को कुछ लोग चोरी करके ले गए हैं. इस जानकारी के आधार पर मुख्य सचिव गृह को मेरे द्वारा पत्र लिखा गया और इसके बाद बलिया पुलिस एक्शन में आई और अगले ही दिन दो तस्करों को एनकाउंटर में गिरफ्तार किया जिसमें एक बछिया भी पकड़ी गई. दीउली गांव में गौ माता से मिलने गया, जहां गोपालक ने गाजे बाजे के साथ स्वागत किया. मुझे अच्छा लगा कि मेरे प्रयास से गौ माता सुरक्षित वापस आ गई. बाइट- आनंद स्वरूप शुक्ला, पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता0
0
Report
विश्वनाथ पाल ने सपा पर हमला कर 2027 के लिए बीएसपी की उम्मीद जताई
Prayagraj, Uttar Pradesh:बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने सपा पर साधा निशाना, कहा सपा के सत्ता में आने के बाद से बीजेपी प्रदेश और देश में मजबूत हुई, बीजेपी को हटाने के लिए समाजवादी पार्टी और उसके गठबंधन में दम नहीं है, बीएसपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा सपा की सरकार में मुजफ्फरनगर दंगा हुआ, कानून व्यवस्था न तो सपा सरकार में रही और न ही बीजेपी की सरकार में है, 2027 में यूपी में जनता के साथ गठबंधन के सहारे सत्ता में आने का किया दावा। एंकर -- संगम नगरी प्रयागराज पहुंचे बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा सियासी हमला किया है। उन्होंने कहा है बीजेपी को यूपी की सत्ता से सिर्फ बीएसपी हटा सकती है। समाजवादी पार्टी में बीजेपी को हटाने का दम नहीं है। उन्होंने कहा कि बीएसपी के सत्ता में रहते बीजेपी उत्तर प्रदेश या देश में कहीं मजबूत नहीं थी। लेकिन 2012 में जैसे ही सपा यूपी की सत्ता में आई तो बीजेपी 2014 में देश की सत्ता में आ गई। 2017 में सपा के रहते हुए यूपी में भी बीजेपी प्रचंड बहुमत से आ गई। बीएसपी प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि देश और प्रदेश में जितने चुनाव हुए बीजेपी उतनी ही मजबूत होती गई, समाजवादी पार्टी बीजेपी को सत्ता से हटाने का दावा तो करती है। लेकिन बीजेपी को वह हटाने में कामयाब नहीं हुई है, इस लिए अब प्रदेश की जनता ने मूड बना लिया है कि आगामी 2027 के चुनाव में वह बीएसपी को सत्ता में लाने का काम करेगी। विश्वनाथ पाल ने कहा कि आज देश का छात्र, नौजवान परेशान है, वह बीएसपी सुप्रीमो मायावती की तरफ उम्मीद की नजर से देख रहा है। क्योंकि परीक्षाएं लीक हो रहीं हैं। सपा शासनकाल की तरह बीजेपी के राज में भी युवाओं के साथ छल किया जा रहा है। इस लिए इस बार जनता ने पूरा मन बना लिया है कि बीएसपी को ही सत्ता में लाना है। वहीं यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बीएसपी अपनी तैयारियों में भी युद्ध स्तर पर जुट गई है। बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि बीजेपी और सपा चाहे जो दावे करे, लेकिन जमीन पर बीएसपी ही बुनियादी मुद्दों पर जनता के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि बीएसपी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रभारी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान भी करना शुरू कर दिया है। वहीं रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को मिले ध्वस्तीकरण नोटिस पर भी उन्होने एतराज जताया। हालांकि नोटिस पर रोक लगाए जाने के मुरादाबाद कमिश्नर के फैसले का उन्होंने स्वागत किया। विश्वनाथ पाल ने कहा कि आज देश और प्रदेश में शिक्षण संस्थानों की जरूरत है, शिक्षण संस्थानों को किसी भी तरह की द्वेषपूर्ण कार्रवाई से दूर रखना चाहिए। अगर कहीं खामियां हैं तो उसे दुरुस्त करने का अवसर दिया जाना चाहिए, ताकि विसंगतियों को दूर करके शिक्षण संस्थानों को सुचारू रूप से चलाया जा सके।0
0
Report
RBI के पॉलिमर नोट: केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद फील्ड ट्रायल शुरू
Noida, Uttar Pradesh:RBI के प्रस्ताव को केंद्र सरकार की मंजूरी. ₹10 और ₹20 के 100-100 करोड़ (एक-एक अरब) पॉलिमर नोटों का फील्ड ट्रायल होगा. ट्रायल सफल होने के बाद नियमित जारी करने की योजना. पॉलिमर नोटों की उम्र कागज़ी नोटों से अधिक होने का दावा. फिलहाल परियोजना शुरुआती (Preliminary) चरण में. डिजिटल पेमेंट पर असर का आकलन नियमित जारी होने के बाद होगा. सरकार: बैंक नोट और डिजिटल पेमेंट एक-दूसरे के पूरक हैं. कागज़ी नोट बंद नहीं होंगे. पॉलिमर नोट, कागज़ी नोटों के साथ-साथ चलेंगे. फिलहाल कागज़ी मुद्रा को पूरी तरह पॉलिमर नोटों से बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं.0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं: पितृविहीन छात्राओं के लिए 1.20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता
Jhunjhunu, Rajasthan:बगड़, झुंझुनूं — ज्योति माहेश्वरी फाउंडेशन ने दी सहायता — पितृविहीन छात्राओं के लिए 1.20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता झुंझुनूं के ज्योति माहेश्वरी फाउंडेशन बगड़ ने सामाजिक भागीदारी निभाते हुए अध्ययनरत पितृविहीन छात्राओं के लिए 1 लाख 20 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की। फाउंडेशन की ओर से ट्रस्ट प्रतिनिधि विकास खटोड़ ने इस सहायता राशि का चैक सौंपा।0
0
Report
दिल्ली में काले बादलों के बीच झमाझम बारिश से भीषण गर्मी दूर
New Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली में बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही थी लोगों का गर्मी और उमस से बुरा हाल था. लेकिन आज मंगलवार को मौसम का मिजाज बदल गया है और दिल्ली में सुबह से आसमान में काले बादल जाने के बाद अब झमाझम बारिश हो रही है जहां इस बारिश की वजह से मौसम ठंडा हो गया है लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है तो वहीं मौसम भी सुहाना हो गया है. मौसम विभाग ने भी बारिश को लेकर आज मंगलवार के दिन अलर्ट जारी किया था आर्थिक मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार आज दिल्ली में झमाझम बारिश हो रही है जहां इस बारिश से अगले कुछ दिनों तक दिल्ली के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगा और मौसम सुहाना बना रहेगा. जो तस्वीर आप देख रहे हैं यह तस्वीर है दिल्ली के ओखला औद्योगिक क्षेत्र इलाके की जहां आप देख सकते हैं कि किस प्रकार से झमाझम बारिश हो रही है और आसमान में घनघोर काले बादल छाए हुए हैं जहां इस बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है.0
0
Report
पाकुड़ महेशपुर में 5.5 फुट कोबरा रेस्क्यू: 12 मुर्गियां शिकार बनाकर जंगल गया
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घर से 5.5 फीट लंबे स्पेक्टैकल कोबरा (नाग) का रेस्क्यू किया गया...यह खतरनाक सांप पिछले आठ दिनों से माधव मरांडी के घर में छिपा हुआ था...इस दौरान उसने 12 मुर्गियों को अपना शिकार बना लिया था...लगातार मुर्गियों के गायब होने से परेशान माधव मरांडी ने पहले तो इसे सामान्य घटना समझा, लेकिन जब एक-एक कर सभी मुर्गियां गायब हो गईं, तो परिवार के साथ खोजबीन शुरू की गई...इसी दौरान घर के अंदर एक विशाल और जहरीला कोबरा नजर आया...घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के सर्पमित्र अशरफुल शेख मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया...सांप बेहद विषैला और आक्रामक था...वह लगातार फुफकार रहा था...काफी देर तक चले प्रयास और सावधानी के बाद सर्पमित्र ने आखिरकार कोबरा को काबू में कर लिया...इस दौरान आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए थे...रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया... माधव मरांडी ने बताया कि इस जहरीले सांप ने आठ दिनों में कुल 12 मुर्गियों को निगल लिया, जिसमें एक मुर्गी अंडों पर बैठी हुई भी शामिल थी...इस घटना से उनका परिवार और आसपास के लोग काफी भयभीत थे...सर्पमित्र अशरफुल शेख ने बताया कि बारिश के मौसम में सांप अक्सर भोजन की तलाश में रिहायशी इलाकों की ओर आ जाते हैं और चूहों, मुर्गियां जैसे छोटे जानवरों को निशाना बनाते हैं...उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे मामलों में घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत विशेषज्ञों को सूचना दें...0
0
Report
Advertisement
राज्य में 100 करोड़ से अधिक लागत की केंद्र-राज्य प्रायोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक
Noida, Uttar Pradesh:लोकसेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में राज्य में ₹100 करोड़ से अधिक लागत वाली परियोजनाओं सहित केंद्र प्रायोजित एवं राज्य योजना के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों की समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में परियोजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता एवं समयबद्ध क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को विकास कार्यों में और अधिक गति एवं प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के आवश्यक निर्देश दिए गए।0
0
Report
पार्क की जमीन पर बनी अवैध कामधेनु गौशाला पर चला बुलडोजर, लिखित आश्वासन के बाद कार्रवाई रोकी गई
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली। प्रेम नगर क्षेत्र में पार्क की भूमि पर अवैध रूप से निर्मित कामधेनु गौशाला के खिलाफ आज बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण का कुछ हिस्सा ध्वस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि वर्षों पहले पार्क की सरकारी जमीन पर कथित रूप से कब्जा कर निर्माण कराया गया था, जहां कामधेनु गौशाला संचालित की जा रही थी। आरोप है कि इस भूमि पर महामंडलेश्वर संजीव गौड़ द्वारा अवैध निर्माण कर कब्जा किया गया था।कार्रवाई के दौरान महामंडलेश्वर संजीव गौड़ ने बरेली विकास प्राधिकरण को लिखित प्रार्थना पत्र देकर स्थल खाली करने के लिए समय मांगा। इसके बाद प्राधिकरण ने फिलहाल बुलडोजर की कार्रवाई रोक दी। पूरी कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। बरेली विकास प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।0
0
Report
हरियाणा कैबिनेट बैठक शुरू, मानसून सत्र की तारीख पर मुहर लगेगी
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग हरियाणा कैबिनेट की बैठक जारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में शुरू हुई कैबिनेट की बैठक हरियाणा सचिवालय स्थित सीएमओ के कमेटी रूम में हो रही है बैठक विधानसभा के मानसून सत्र की तारीख में कई फैसलों पर लगेगी मुहर0
0
Report
Advertisement
तेजस्वी यादव: बिहार सरकार छात्रों के केस वापस लेने का तुरंत पालन करे
Noida, Uttar Pradesh:पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "यह सरकार की जिम्मेदारी है। जब भारत सरकार ने प्रतिबद्धता जाहिर कर दी है, समझौता कर लिया कि (छात्रों पर दर्ज)सारे केस वापस लिए जाएंगे, तो बिहार सरकार को भी इसका ध्यान रखना चाहिए। कल हमारे दबाव में उन्होंने चिट्ठी जारी की है और इस चिट्ठी का तत्काल प्रभाव से पालन होना चाहिए..."0
0
Report
कोटा के मुक्तिधाम से अस्थियां फिर गायब, तंत्र-मंत्र के शक के बीच आक्रोश
Kota, Rajasthan:कोटा शहर के सुभाष नगर स्थित मुक्तिधाम में दाह संस्कार के बाद अस्थियां गायब होने का एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, सुभाष नगर निवासी 59 वर्षीय राजेन्द्र जैन का 26 जुलाई को बीमारी के चलते निधन हो गया था। उसी दिन दोपहर करीब 1 बजे उनका अंतिम संस्कार सुभाष नगर मुक्तिधाम में किया गया। मृतक के बेटे राहुल जैन ने बताया कि मंगलवार को परिवार तीये की रस्म निभाने के लिए मुक्तिधाम पहुंचा तो वहां का दृश्य देखकर सभी हैरान रह गए। परिजनों के अनुसार, चिता स्थल पर कुछ काले कपड़े पड़े हुए थे और ऐसे निशान दिखाई दिए, जिससे किसी प्रकार के तंत्र-मन्त्र या पूजा-पाठ किए जाने की आशंका जताई जा रही है। वहीं मृतक के पैरों की ओर की कुछ अस्थियां भी गायब मिलीं। इसके बाद परिजनों ने तत्काल स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय निर्वतमान पार्षद सोनू धाकड़ ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इसी मुक्तिधाम से 5 से 6 बार अस्थियां चोरी होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। एक मामले में स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले भी किया था, लेकिन इसके बावजूद ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक नहीं लग सकी। सोनू धाकड़ ने लोगों से तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास के नाम पर किसी के बहकावे में नहीं आने की अपील की। साथ ही प्रशासन से मांग की कि मुक्तिधामों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए, नियमित निगरानी रखी जाए और सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। वहीं सूचना पर पहुंचे महावीर नगर थाना के एएसआई रामहेत ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना के अनुसार कोई व्यक्ति अस्थियां और हड्डियां उठाकर ले गया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। मुक्तिधाम और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अस्थियां किसने और किस उद्देश्य से हटाईं।0
0
Report
दिल्ली में बारिश ने राजधानी के कई हिस्सों को प्रभावित किया
Noida, Uttar Pradesh:Delhi: Rain Lashes Parts Of National Capital / Visuals From Prithviraj Road0
0
Report
Advertisement
अमरनाथ यात्रा के घायलों की बेहतर देखभाल और सुरक्षित वापसी के निर्देश दिए
Aram Pora, Ganderbal, In a Post on X Lieutenant Governor Manoj Sinha Said" Today, visited SKIMS, Srinagar, to inquire about the health and well-being of pilgrims of Shri Amarnath Ji Yatra, who were injured in the unfortunate road accident in Ganiwan, Ganderbal. By the grace of the Baba Amarnath, all 39 Yatris admitted this morning are currently in stable condition and responding well to treatment. I have directed the hospital administration to provide the highest standard of medical care to the injured. The senior officials have been instructed to ensure that all necessary assistance and personal care are extended to the pilgrims, and that arrangements for their safe return to their hometowns are prioritized upon their recovery.0
0
Report
गोपालपुरा में अनुपयोगी कपड़ों से रोजगार और महिला सशक्तिकरण
Churu, Rajasthan:चूरू। सुजानगढ़। अनुपयोगी कपड़ों का सदुपयोग और ग्रामीण महिलाओं को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से सुजानगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत गोपालपुरा में प्रशासक सविता राठी द्वारा अनोखा नवाचार किया गया है। पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे इस नवाचार के तहत उपखंड अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा, विकास अधिकारी गणेश जाखड़, श्रृंखला ऑर्गनाइजेशन की फाउंडर अस्मिता शर्मा एवं प्रिंसिपल प्रीति कोठारी द्वारा लीरी शोरूम का उद्घाटन किया गया है। इस रीसाइक्लिंग योजना के तहत घरों से एकत्र किए गए नए एवं कम पहने हुए कपड़ों को मामूली दरों पर गांव की महिलाओं द्वारा बेचा जाएगा। इसके अलावा महिलाएँ पुराने कपड़ों से पर्स, बैग, थैले, फाइल और पाउच जैसी कई उपयोगी वस्तुएँ बनाकर खुद बेचेगी। प्रशासक सविता राठी ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत की महिलाओं द्वारा संचालित इस केंद्र में भविष्य में मशीनें लगाई जाएगी, जिनसे अनुपयोगी कपड़ों से धागा और दरियां तैयार की जाएगी। इस पहल से जहां एक ओर गांव की महिलाओं को रोजगार मिलेगा, वहीं प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और कचरा प्रबंधन के माध्यम से गांव को स्वच्छ व पर्यावरण-अनुकूल बनाने में मदद मिलेगी। प्रशासक सविता राठी ने कहा कि यह प्रकल्प गांव में चलाए जा रहे 'शून्य कचरा अभियान' के तहत शुरू किया गया है।0
0
Report
आदिवासी कांग्रेस निकाय चुनाव के लिए तैयारी: संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति पर मंथन
Jaipur, Rajasthan:जयपुर कांग्रेस ने निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारियां की शुरू पीसीसी मुख्यालय में राजस्थान आदिवासी कांग्रेस की बैठक शुरू बैठक में कार्यकारिणी के सदस्य और जिलाध्यक्ष शामिल प्रदेशाध्यक्ष गणेश घोगरा सहित पदाधिकारी मौजूद राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी मौजूद संगठन विस्तार और आगामी चुनावी रणनीति पर होगा मंथन आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने कहा, बैठक में आज चुनाव की रूपरेखा तैयार करेंगे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा, राहुल गांधी ने हमेशा आदिवासियों की आवाज उठाने का काम किया बैठक में आदिवासी इलाकों में पार्टी को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा होगी बीजेपी की सरकार आदिवासी इलाकों पर ध्यान नहीं दे रही है0
0
Report
Advertisement
