228125
Sultanpur - औचक निरीक्षण में 529 में से 197 कर्मचारी अनुपस्थित, डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण
Katka, Uttar Pradesh:सुलतानपुर में जिलाधिकारी कुमार हर्ष के निर्देश पर आज विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया. इस दौरान कुल 529 अधिकारियों और कर्मचारियों में से 197 अनुपस्थित पाए गए, जबकि 5 कर्मचारी अवकाश पर थे. निरीक्षण में विकास भवन में 169 में से 52 कर्मचारी अनुपस्थित मिले. जबकि शिक्षा विभाग में 74 में से 28 कर्मचारी अनुपस्थित थे. DM ने सभी अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
KGMU में छात्रा की मौत के बाद बवाल बढ़ा, प्रशासन पर सवालों की बौछार
Sitapur, Uttar Pradesh:लखनऊ के KGMU में छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बवाल बढ़ गया है...नर्सिंग कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत से नाराज साथी छात्र सड़क पर उतर आए KGMU प्रशासन पर लगे आरोपों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं...अब जांच से साफ होगा कि छात्रा की मौत के पीछे असली वजह क्या थी और इलाज में किसी स्तर पर लापरवाही हुई या नहीं।0
0
Report
बीरौल पुलिस ने स्मैक सप्लाई चेन खोली: 6.28 ग्राम Smack बरामद, 3 गिरफ्तार
Darbhanga, Bihar:दरभंगा: बिरौल पुलिस ने स्मैक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल 6.28 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया। पुलिस ने कार्रवाई में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एयरटेल टावर परिसर से 1.68 ग्राम स्मैक बरामदगी मामले में दीपू कमती को गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरे मामले में 4.6 ग्राम स्मैक के साथ शुभम कुमार मिश्रा और राजा चौधरी पकड़े गए। पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों मामलों में स्मैक की सप्लाई का तार सहरसा जिले के जलई थाना क्षेत्र के बघवा निवासी निर्मल यादव से जुड़ा सामने आया है। पुलिस अब सप्लाई नेटवर्क के अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।0
0
Report
कानपुर देहात की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, तेल टैंक फटने से हड़कंप
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात टायर फैक्ट्री में लगी भीषण आग टायर फैक्ट्री के तेल टैंक में लोडिंग के दौरान लगी भीषण आग आग लगते ही फैक्ट्री में मचा हड़कंप,चारों तरफ अफरा-तफरी आग की तेज लपटों के बीच तेल टैंक में हुआ जोरदार धमाका,तेल टैंक फटा हादसे के वक्त फैक्ट्री के अंदर कई मजदूर कर रहे थे काम कई मजदूरों के अंदर फंसे होने की आशंका,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हादसे में दो मजदूर की जिंदा जलकर मौत सूचना मिलते ही गजनेर और रनियां पुलिस मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे फायर फाइटर फैक्ट्री के अंदर फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू जारी आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी गजनेर थाना क्षेत्र के जरिहा गांव स्थित ओम JVRD टायर फैक्ट्री का मामला0
0
Report
Advertisement
महोबा कॉलेज के बाहर दो गुटों में मारपीट, वीडियो वायरल
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा ब्रेकिंग कॉलेज की बाहर मामूली बात पर भिड़े छात्रों के दो गुट, छात्र गुटों में जमकर चले लात,घूंसे और बेल्ट,वीडियो वायरल, मारपीट के दौरान कॉलेज के बाहर मची अफरा-तफरी, कॉलेज की छुट्टी के बाद मामूली बात को लेकर आपस में भिड़ गए थे छात्रों के दो गुट, कॉलेज के बाहर छात्रों की मारपीट दिखाता 37 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया में हो रहा वायरल, श्रीनगर थाना क्षेत्र के ननौरा गांव स्थित पटेल शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज के बाहर का मामला।0
0
Report
UCC पर वीएचपी के जवाब ने देश में कानून-व्यवस्था की नई बहस छेड़ दी
Mumbai, Maharashtra:वारिस पठान के गोमाता पर दिए बयान पर वीएचपी प्रवक्ता श्रीराज नायर ने जवाब दिया है. विश्व हिंदू परिषद का मानना है कि गाय हमारे लिए माता के समान पूजनीय है और पूरे देश में गौहत्या पर पूर्ण रोक होनी चाहिए. उत्तर प्रदेश के चुनाव या किसी भौगोलिक मुद्दे को लेकर अनावश्यक विवाद खड़ा करने से कोई राजनीतिक लाभ नहीं होने वाला है. एक देश में दो अलग-अलग कानून नहीं चल सकते. सभी नागरिकों के लिए समान कानून होना चाहिए. देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू होना चाहिए. अलग-अलग धर्मों के आधार पर अलग-अलग व्यक्तिगत कानून नहीं होने चाहिए. आतत्रिक मामलों में सभी लोगों पर समान आपराधिक कानून लागू होना चाहिए और कानून का पालन सभी को करना चाहिए. जो लोग यूनिफॉर्म सिविल कोड का विरोध करते हैं, उनके विरोध और उनके राजनीतिक तर्कों सवाल है. अवैध निर्माण और अतिक्रमण के मामलों में यदि अदालत या सक्षम प्रशासनिक प्राधिकरण आदेश देता है, तो सरकार को कानूनी प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई करनी चाहिए. ऐसी कार्रवाई को केवल किसी विशेष धर्म या समुदाय के खिलाफ कार्रवाई के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, कानून का उल्लंघन होने पर कार्रवाई कानून के अनुसार होनी चाहिए. राष्ट्रीय सुरक्षा के संदर्भ में श्रीराज नायर ने कहा कि 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले में स्थानीय जानकारी और सहायता की भूमिका पर सवाल उठाया हैं. आतंकवाद, अवैध गतिविधियों और गैरकानूनी निर्माण के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और देश में समान कानून, कानून-व्यवस्था तथा राष्ट्रीय सुरक्षा को महत्व दिया जाना चाहिए. सरकार द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए की जा रही कार्रवाई का वीएचपी समर्थन करती हैं0
0
Report
नज़ूल ज़मीन पर बेदखली के नोटिस से श्रीनगर के व्यापारी कैसे दहशत में
Chaka, नज़ूल ज़मीन से बेदखली के नोटिस से सैकड़ों व्यापारियों की नींद उड़ी; विपक्ष ने सरकार की नाकामी का आरोप लगाया। जम्मू-कश्मीर सरकार के नज़ूल ज़मीन पर चल रहे प्रतिष्ठानों को हाल ही में दिए गए बेदखली के नोटिस से श्रीनगर के व्यापारी समुदाय के कुछ वर्गों में काफी चिंता फैल गई है। कई कमर्शियल प्रॉपर्टीज़ पर लीज़ रिन्यू न कराने या किराया न देने के आरोप में कार्रवाई का खतरा मंडरा रहा है, जिससे व्यापारी और उनके कर्मचारी अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। जांच के दायरे में आने वाली प्रमुख प्रॉपर्टीज़ में से एक रेजिडेंसी रोड पर पोलो व्यू के पास स्थित मोहि-उद-दीन ट्रस्ट की इमारत है, जिसमें 40 से ज़्यादा कमर्शियल प्रतिष्ठान हैं। इस कदम ने उन दुकानदारों और ऑफिस मालिकों को परेशान कर दिया है जिनकी दुकानें और ऑफिस नज़ूल या सरकारी संपत्ति के तौर पर वर्गीकृत ज़मीन पर बने हैं। अधिकारियों ने 5 अगस्त, 2026 को मोहि-उद-दीन ट्रस्ट को एक्ट की धारा 4 के तहत नोटिस जारी कर परिसर पर कब्ज़े के अधिकार का दस्तावेज़ी सबूत पेश करने का निर्देश दिया। राजनीतिक दलों ने भी इस पर अपनी राय रखी है। बीजेपी नेता और विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार खुद अतिक्रमण में शामिल है और छोटे व्यवसायों को नुकसान पहुंचाने वाले कदमों का विरोध करने का संकल्प लिया। पीडीपी ने प्रशासन की आलोचना करते हुए दावा किया कि उसने ज़मीन की सुरक्षा पर किए गए चुनावी वादों को छोड़ दिया है। उन्होंने याद दिलाया कि उनकी पार्टी ने पिछली विधानसभा सत्र में एक ज़मीन बिल पेश किया था जिसका मकसद सरकारी ज़मीन पर रहने वाले लोगों की सुरक्षा करना था, लेकिन उसे स्वीकार नहीं किया गया। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कार्रवाई की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि कई कब्ज़ेदार दशकों से इन प्रॉपर्टीज़ पर रह रहे हैं और काम कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार इस फैसले पर पुनर्विचार करेगी। सरकारी रिकॉर्ड बताते हैं कि पूरे जम्मू-कश्मीर में लगभग 58,000 कनाल ज़मीन—यानी 7,000 एकड़ से ज़्यादा—नज़ूल कैटेगरी में आती है। इसमें से लगभग 8,000 कनाल (करीब 1,000 एकड़) ज़मीन श्रीनगर में है, जबकि लगभग 50,000 कनाल (6,000 एकड़ से ज़्यादा) ज़मीन जम्मू में है। श्रीनगर के प्रमुख कमर्शियल हब जैसे लाल चौक, रेजिडेंसी रोड और राजबाग में भी नज़ूल ज़मीन पर बनी संपत्तियां शामिल हैं। एस्टेट्स ऑफिसर ने जम्मू-कश्मीर पब्लिक प्रेमिसेस (अनधिकृत कब्ज़ेदारों को बेदखल करने का) एक्ट, 1988 के तहत बेदखली का आदेश जारी किया है। यह आदेश श्रीनगर के एस्टेट कोठीबाग में खसरा नंबर 174-A और 174/1 के तहत आने वाली नज़ूल/सरकारी ज़मीन से जुड़ा है। इस आदेश के कारण व्यापारी और उनके हज़ारों कर्मचारी रातों-रात परेशान हो गए हैं और उनकी नींद उड़ गई है।0
0
Report
Advertisement
धर्म परिवर्तन के विवाद के बाद 18 सदस्य मूल धर्म में लौटे, गांव में शांतिपूर्ण स्वागत
Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर विकासखंड दुर्गूकोंदल के ग्राम भंडारडिगी में धर्म परिवर्तन को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, गांव के लोगों ने धर्म परिवर्तन करने वाले एक परिवार को गांव से बाहर जाने के लिए कहा और उनके घर का सामान निकालकर सड़क पर रख दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की पूरी टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। बताया जा रहा है कि गांव में धर्म परिवर्तन को लेकर पहले से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। एक परिवार के घर का सामान बाहर सड़क पर रखे जाने की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिवार के सदस्यों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। इसके बाद ग्रामीणों की समझाइश और बातचीत के बाद तीन परिवारों के कुल 18 सदस्यों द्वारा अपने मूल धर्म में वापसी करने की जानकारी सामने आई। मूल धर्म में वापसी के बाद गांव की महिलाओं ने पारंपरिक गीत और नृत्य के साथ परिवारों का स्वागत किया।घटना के बाद भी गांव में पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी बनी हुई है। मौके पर भानुप्रतापपुर एसडीएम गंगाधर वाहिले, डीएसपी कांकेर आकाश श्रीमाल, तहसीलदार दुर्गूकोंदल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है.0
0
Report
आम आदमी पार्टी का शांतिपूर्ण प्रदर्शन: 2026 संशोधन कानून के खात्मे की मांग
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के गांधी चौक पर आम आदमी पार्टी ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन संशोधन अधिनियम, 2026 को वापस लेने की मांग केंद्र सरकार से की गई। कहा गया कि जबतक यह वापस नहीं होगा आंदोलन जारी रहेगा। महात्मा गांधी चौक सेक्टर 4 के पास संशोधन को झारखंड सहित देश के सभी राज्यों से वापस लेने के साथ आम आदमी पार्टी ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे थे। झारखंड समेत देश के सभी राज्यों में केंद्र सरकार द्वारा लागू काला कानून के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने झारखंड के हर जिले में शांतिपूर्ण प्रदर्शनों का आह्वान किया। कार्यक्रम के नेतृत्व में प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश, Zone प्रभारी विधान चंद्र राय, जिला संयोजक धर्मेंद्र शर्मा, जिला सचिव बैजनाथ गोराई आदि मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश मीडिया सह परभारी कुमार राकेश ने कहा कि झारखंड का मानना है कि यह नया काला कानून है। केंद्र सरकार ने पुराने कानून में 2026 में एक नया संशोधन किया है। इसके तहत धारा 9डी में एक ऐसा नियम जोड़ा गया है, जिससे राज्य सरकारों के टैक्स और सेस लगाने के अधिकार को खत्म कर दिया गया है। इस संशोधन से झारखंड की जनता के साथ धोखा हुआ है। कहा गया कि झारखंड के विकास के लिए सहयोग जरूरी है।0
0
Report
कैथल मंदिर से 1 किलोग्राम चांदी चोरी का खुलासा; महंत और सुनार गिरफ्तार
Kaithal, Haryana:मंदिर की प्राचीन छड़ियों से चांदी चोरी का खुलासा, महंत और सुनार गिरफ्तार कलायत CIA ने करीब 1 किलोग्राम चोरीशुदा चांदी की बरामद, दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में कैथल के गांव रामथली स्थित बाबा दरबारपुरी की प्राचीन समाधि के मंदिर में रखी दो प्राचीन छड़ियों से चांदी की परत चोरी करने के मामले में CIA कलायत ने कार्रवाई करते हुए मंदिर के महंत और चांदी खरीदने वाले सुनार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से करीब 1 किलोग्राम चोरीशुदा चांदी बरामद की है। डीएसपी क्राइम सुशील प्रकाश ने बताया कि रामथली निवासी महावीर शर्मा की शिकायत पर थाना गुहला में मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार मंदिर के गद्दी वाले कमरे में बाबा दरबारपुरी की दो प्राचीन छड़ियां रखी हुई थीं, जिन पर चांदी की परत लगी थी। 18 अगस्त को मंदिर के कमरे की सफाई के दौरान महावीर शर्मा ने देखा कि दोनों छड़ियों पर भगवा कपड़ा लिपटा हुआ था। मंदिर के सेवादारों और महंत अमरनाथ पुरी को बुलाकर जब छड़ियों से कपड़ा हटाया गया तो उन पर लगी पुरानी चांदी की परत गायब मिली। महंत से पूछताछ करने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस के मुताबिक, दोनों छड़ियों पर करीब 1 किलोग्राम चांदी लगी हुई थी। मामले की जांच CIA कलायत प्रभारी ASI मनीष कुमार की अगुवाई में ASI नरेंद्र सिंह की टीम ने शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने महंत अमरनाथ पुरी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ में पुलिस के अनुसार महंत ने बताया कि छड़ियों से उतारी गई चांदी उसने रामथली स्थित दुकान के सुनार नानूराम, निवासी हनुमान कॉलोनी, चीका को बेच दी थी। इसके बाद पुलिस ने सुनार नानूराम को भी गिरफ्तार कर लिया और दोनों आरोपियों से करीब 1 किलोग्राम चोरीशुदा चांदी बरामद कर ली। पुलिस कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।0
0
Report
Advertisement
नीतीश कुमार का बख्तियारपुर आगमन: पुरानी यादों और लोगों के उत्साह भरे स्वागत
Patna, Bihar:बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार आज अपने पैतृक शहर बख्तियारपुर पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। बड़ी संख्या में लोग अपने क्षेत्र के पुराने परिचित नेता से मिलने के लिए उनके पैतृक आवास पर जुटे। बख्तियारपुर पहुंचने के बाद नीतीश कुमार ने स्थानीय लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और उनसे आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत कर उनका कुशल-क्षेम जाना और बख्तियारपुर से अपने पुराने संबंधों को भी याद किया। अपने पैतृक आवास पहुंचकर नीतीश कुमार ने वहां झंडे की पूजा-अर्चना की। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। समर्थकों और स्थानीय लोगों ने उनके स्वागत में नारे भी लगाए, जिससे मौके पर उत्साह का माहौल देखने को मिला। नीतीश कुमार ने इस दौरान लोगों से सहज भाव से संवाद किया और सभी का अभिवादन स्वीकार किया। बख्तियारपुर से उनका पुराना और भावनात्मक जुड़ाव रहा है। ऐसे में अपने पैतृक आवास पर स्थानीय लोगों से उनकी यह मुलाकात खास रही.0
0
Report
भिवंडी में प्रतिबंधित मांगूर मछली की बड़ी छापेमारी, 175 किलो जब्त
Thane, Maharashtra:भिवंडी - प्रतिबंधित मांगूर मासळीवर कारवाई, 175 किलो मासळी जप्त... भिवंडी निजामपूर शहर महानगरपालिका हद्दीतील कोंडाजीवाडी परिसरात प्रतिबंधित मांगूर मासळीची विक्री होत असल्याच्या तक्रारीनंतर जिल्हास्तरीय मांगूर निर्मूलन समितीने मोठी कारवाई केली आहे. इम्रान फिश शॉपवर धाड टाकून तब्बल 175 किलो मांगूर मासळी जप्त करण्यात आली असून विक्रेत्यावर गुन्हा दाखल करण्यात आला आहे. भिवंडीतील कोंडाजीवाडी परिसरात प्रतिबंधित मांगूर मासळीची विक्री होत असल्याची तक्रार मिळाल्यानंतर जिल्हास्तरीय मांगूर निर्मूलन समितीने इम्रान फिश शॉपवर धाड टाकली. दुकानाची तपासणी केली असता रोहू, पंगेशियस आणि रुपचंद मासळीमध्ये 2 नग म्हणजेच 4.5 किलो मांगूर मासळी आढळून आली. त्यानंतर दुकानासमोर उभ्या असलेल्या महिंद्रा बोलेरो पिकअप क्रमांक MH 04 HS 1266 ची तपासणी करण्यात आली. या वाहनातील आठ निळ्या ड्रमपैकी तीन ड्रममध्ये तब्बल 171 किलो मांगूर मासळी आढळली. दुकान आणि वाहनातून मिळून एकूण 175 किलो प्रतिबंधित मांगूर मासळी जप्त करण्यात आली. जप्त करण्यात आलेली मासळी भिवंडीतील रामनगर, चाविंद्रा येथील घनकचरा व्यवस्थापन केंद्रात शास्त्रोक्त पद्धतीने नष्ट करण्यात आली. या प्रकरणी मासेविक्रेता इम्रान नजीर कुरेशी याच्याविरोधात शांतीनगर पोलीस ठाण्यात गुन्हा दाखल करण्यात आला असून पिकअप वाहनाच्या मालकीबाबत पोलिसांकडून पुढील तपास सुरू आहे. ही कारवाई मत्स्यव्यवसाय विभाग ठाणे-पालघर, भिवंडी निजामपूर महानगरपालिका आणि शांतीनगर पोलीस ठाणे यांच्या संयुक्त पथकाने केली आहे.0
0
Report
झारखंड ने 25 गरीब बच्चों के दिल इलाज के लिए कोच्चि भेजे; राज्य खर्च उठाएगा
Ranchi, Jharkhand:गरीब परिवारों के बच्चों के दिल में छेद और जन्मजात हृदय रोग अब उनके बेहतर भविष्य की राह में बाधा नहीं बनेगा। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की विशेष पहल और संवेदनशील प्रयास से राज्य के 25 गरीब बच्चों का दूसरा बैच आज अत्याधुनिक हृदय उपचार एवं जटिल सर्जरी के लिए केरल के कोच्चि स्थित अमृता अस्पताल रवाना हुआ।इन बच्चों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। प्रत्येक बच्चे के उपचार पर लगभग 10 लाख रुपये तक का खर्च निःशुल्क कराया जा रहा है। इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को अपने बच्चों के महंगे इलाज की चिंता से बड़ी राहत मिली है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि दिल में छेद जैसी जन्मजात बीमारी का इलाज और ऑपरेशन बेहद जटिल एवं महंगा होता है। गरीब परिवारों के लिए लाखों रुपये जुटाना लगभग असंभव होता है। आर्थिक मजबूरी के कारण कई बच्चे समय पर इलाज नहीं करा पाते और बीमारी धीरे-धीरे गंभीर होती जाती है।उन्होंने कहा कि गरीब बच्चों को पैसे के अभाव में इलाज से वंचित न होना पड़े, इसी उद्देश्य से यह पहल शुरू की गई है बाइट....इरफान अंसारी,स्वास्थ्य मंत्री0
0
Report
Advertisement
अमेठी में ऑपरेशन चक्रव्यूह: 25 हजार के इनामी गिरफ्तार, हथियार-कारतूस बरामद
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई। 25 हजार का ईनामिया वांछित अभियुक्त गिरफ्तार। कब्जे से 315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद। बिना कागजात की पल्सर बाइक भी पुलिस ने पकड़ी। गौरीगंज पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में मचा हड़कंप。0
0
Report
एटा में अवैध अतिक्रमण पर नगरपालिका का बुलडोजर एक्शन
Etah, Uttar Pradesh:एटा में डीएम अरविंद सिंह के निर्देशन में नगर पालिका का अवैध अतिक्रमण पर दिखा बड़ा एक्शन, अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, RI और पुलिस की मौजूदगी में की गई कार्रवाई, फुटपाथ रखें कई अतिक्रमण को हटवाया, सड़कों के किनारे रखे कई अवैध अतिक्रमण किए ध्वस्त, घंटाघर से मेहता पार्क होते हुए नन्नूमल चौराहा तक चला अतिक्रमण अभियान, नगर पालिका परिषद की टीम ने लोगों को दुबारा अतिक्रमण न करने की दी सख्त चेतावनी, प्रशासन की कार्रवाई से अतिक्रमण कारियो में मचा हड़कंप, कार्रवाई के दौरान RI और पुलिस बल रहा मौजूद, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र का पूरा मामला।0
0
Report
दानापुर-हावड़ा रेलखंड पर इंटरलॉकिंग शुरू, 21 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक 383 ट्रेनें प्रभावित
Barh, Bihar:दानापुर हावड़ा रेल मंडल या राजेंद्र सेतु से होकर ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह खबर बेहद महत्वपूर्ण है। रेलवे ने प्रीएनआई यानी इंटरलॉकिंग कार्य शुरू कर दिया है। यह दानापुर हावड़ा रेलखंड के रामपुर डुमरा जंक्शन और टाल जंक्शन, औन्टा हाल्ट पर किया जा रहा है। 21 सितम्बर से शुरू होकर यह कार्य 4 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान कुल 383 ट्रेनें रद्द या फिर स्थगित रहेंगे अथवा उनका रूट डायवर्ट कर दिया गया है। रेलवे अधिकारियों ने अपील की है कि ट्रेन यात्रा से पहले सरकारी नंबर अथवा मोबाइल एप या फिर नजदीकी स्टेशन से संपर्क कर ट्रेनों के परिचालन की वास्तविक स्थिति का जानकारी लेकर ही यात्रा करें।0
0
Report
Advertisement
