Back
झारखंड विधानसभा ने विकसित भारत गारंटी के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया
KJKamran Jalili
Mar 19, 2026 04:34:40
Ranchi, Jharkhand
केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा की जगह विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण, 2025 यानी वीबी जी राम जी लाए जाने के खिलाफ झारखंड विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित हुआ है जिसे केंद्र सरकार को भेजा जाएगा. इस प्रस्ताव को झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने लाया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित अधिनियम झारखंड सरकार के साथ साथ यहां की ग्रामीण जरुरतों के लिहाज से सही नहीं है. उनके प्रस्ताव पर स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने गैर सरकारी संकल्प की प्रक्रिया शुरु करने से ठीक पहले वोटिंग कराई जो ध्वनिमत से पारित हो गई.
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने वीबी जी राम जी के खिलाफ प्रस्ताव लाने की वजह बताई. उन्होंने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए-1 सरकार ने वर्ष 2005 में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम को लागू किया था. झारखंड के लिए यह योजना यहां के ग्रामीण परिवारों के लिए जीवन रेखा है. इस योजना ने गरीबी कम करने, पलायन रोकने और महिलाओं के सशक्तिकरण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है. लेकिन हाल ही में प्रस्तावित विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन अधिनयम, 2025 वीबी ग्राम जी के प्रावधानों से ग्रामीण गरीबों के अधिकारों के हनन की आशंका है. प्रस्तावित अधिनियम काम मांगने की गारंटी को समाप्त करता है.
बाइट....दीपिका पांडे,मंत्री
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
VMVimlesh Mishra
FollowMar 19, 2026 05:17:430
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowMar 19, 2026 05:17:230
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 19, 2026 05:16:540
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 19, 2026 05:16:410
Report
SKShivam Kumar1
FollowMar 19, 2026 05:16:27Noida, Uttar Pradesh:Nagaon MP Pradyut Bordoloi resigns from Congress & joins BJP. Iftar on the Ganga River in Varanasi, 14 arrested.
0
Report
KSKashish Singh
FollowMar 19, 2026 05:16:190
Report
SKShivam Kumar1
FollowMar 19, 2026 05:15:490
Report
DRDivya Rani
FollowMar 19, 2026 05:15:41Panchkula, Haryana:पंचकूला -नवरात्री के पहले दिन CM नायब सैनी पहुंचे मनसा देवी मंदिर
0
Report
SKShivam Kumar1
FollowMar 19, 2026 05:15:160
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 19, 2026 05:03:40923
Report
SBShowket Beigh
FollowMar 19, 2026 05:03:26994
Report