228001
सुलतानपुर में ज्वेलरी डकैती के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, एक साथी फरार
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुलतानपुर में 28 अगस्त को ज्वेलर्स की दुकान पर डकैती डालने वाले 5 बदमाशों में से चौथे आरोपी मंगेश यादव को यूपी एसटीएफ ने गुरुवार सुबह मुठभेड़ में मार गिराया। मंगेश यादव पर 1 लाख रुपये का इनाम था। इससे पहले तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे। बीते 28 अगस्त को मेजरगंज इलाके में मंगेश और उसके चार साथियों ने भरत जी ज्वेलर्स में करोड़ों की डकैती की थी। मंगेश का एक साथी एनकाउंटर के दौरान भागने में कामयाब हो गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बाबूलाल मरांडी बोले: खड़गे के बयान फ्रॉस्टेशन, कांग्रेस के खिलाफ जनता ने किया नकार
Ranchi, Jharkhand:मलिकार्जुन खड़गे के बयान पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, उनके बयान से स्पष्ट है कि वो फ्रॉस्टेशन में हैं नहीं तो कोई नेता ऐसी बात नहीं बोलता है। कांग्रेस ने मान लिया है कि देश की जनता ने उन्हें नकार दिया है。0
0
Report
खड़गे की टिप्पणी से मोदी के पिता-माता पर सियासत गरम, कांग्रेस बैकफुट पर
Patna, Bihar:कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिताजी और माताजी पर की गई टिप्पणी पर सियासत गरमा गई है बयान पर विवाद बढ़ने के बाद अब कांग्रेस बैकफुट पर है। कांग्रेस नेताओं द्वारा सफाई दी जा रही है कि खड़गे जी ने बिहार की आम बोलचाल की भाषा में अपनी बात रखी थी। कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम से कांग्रेसी नेताओं से बात की0
0
Report
मुज़फ्फरनगर में शराब तस्करों का भंडाफोड़, इम्पोर्टेड शराब की खाली बोतलों में मिलावटी शराब पकड़ी
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग मुजफ्फरनगर पुलिस ने किया शराब के खेल का भंडाफोड़ पुलिस ने 7 शराब तस्करो क़ो किया गिरफ्तार इंपोर्टेड ब्रांड की खाली बोतलों मे भरते थे मिलावटी शराब स्क्रेप मे से खरीदते थे इंपोर्टेड शराब की खाली बोतले खाली बोतलों मे मिलावटी शराब भर लोगो क़ो देते थे बेच अमित महताब धीरज कुलदीप राकेश हरदीप रामप्रकाश गिरफ्तार ब्लैक एंड वाइट ब्लैक लेबल व जैम्सन ब्रांड की बोतले बरामद 210 इंपोर्टेड शराब की भरी बोतले 99 खाली बोतले बरामद तस्करो से 3 कार नकली रेपर पैकिंग व 5 मोबाईल बरामद थाना नगर कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा.0
0
Report
Advertisement
जयपुर बैठक के बाद दिल्ली महारैली: वेणुगोपाल ने 10 लाख जुटाने का दावा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में कांग्रेस की बैठक खत्म, वेणुगोपाल बोले- दिल्ली महारैली में जुटेंगे 10 लाख लोग राजस्थान से एक लाख से ज्यादा कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचाने का लक्ष्य, SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर आंदोलन जारी रखने का ऐलान दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली की तैयारियों को लेकर जयपुर में कांग्रेस की अहम बैठक आयोजित की गई। कांस्टीट्यूशन क्लब में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक के बाद वेणुगोपाल ने दावा किया कि महारैली में देशभर से 10 लाख लोग शामिल होंगे। राजस्थान से एक लाख से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। वेणुगोपाल ने कहा कि हरियाणा की तरह राजस्थान को भी एक लाख से अधिक कार्यकर्ताओं को महारैली में शामिल कराने का लक्ष्य दिया गया है। पंचायत चुनाव के बावजूद कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर कांग्रेस को कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि यह महारैली किसी व्यक्ति या राजनीतिक पार्टी के लिए नहीं, बल्कि आम मतदाता के वोट की रक्षा के लिए आयोजित की जा रही है। कांग्रेस संगठन महासचिव ने SIR और चुनाव प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग हर दिन नए संशोधन लेकर आ रहा है। मतदाता सूची और CCTV फुटेज को लेकर भी उन्होंने सवाल खड़े किए। वेणुगोपाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग करते हुए कहा कि चुनाव व्यवस्था में सुधार होने तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह देश के आम नागरिकों के मौलिक अधिकारों पर हमला है और कांग्रेस मोदी-शाह के दबाव के आगे नहीं झुकेगी। राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर भाजपा के सवालों पर पलटवार करते हुए वेणुगोपाल ने कहा कि भाजपा को राहुल गांधी की विदेश यात्राओं के बजाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं के बारे में सोचना चाहिए। वहीं, दिल्ली महारैली को लेकर राहुल गांधी को व्यापारियों की ओर से लिखे गए पत्र पर उन्होंने कहा कि ज्यादा लोग इधर-उधर होंगे तो व्यापारियों को फायदा होगा और ज्यादा शॉपिंग होगी। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई वरिष्ठ नेता, विधायक और संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे। डोटासरा ने वेणुगोपाल को भरोसा दिलाया कि राजस्थान से कम से कम एक लाख कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता महारैली में शामिल होने दिल्ली पहुंचेंगे। बैठक में महारैली की तैयारियों और प्रदेश से अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति पर चर्चा की गई।0
0
Report
नगर परिषद चित्रकूट की बड़ी लापरवाही , वार्ड में जलसंकट के बीच हजारों गैलन पानी हो रहा बर्बाद
Manikpur, Manikpur Sarhat, Uttar Pradesh:चित्रकूट नगर परिषद (एमपी ) की हठधर्मिता! वार्ड नंबर-4 में तीसरे दिन भी जल संकट, हजारों गैलन पानी बर्बाद धर्मनगरी चित्रकूट में नगर परिषद की लापरवाही और ठेकेदार की कथित मनमानी का खामियाजा भुगत रही जनता। वार्ड नंबर-4 में पाइपलाइन टूटने से लगातार तीसरे दिन भी पानी की किल्लत बनी हुई है। जिम्मेदार अधिकारियों को जानकारी होने के बावजूद हजारों गैलन पानी व्यर्थ बह रहा है, लेकिन पाइपलाइन सुधारने कोई नहीं पहुंचा। हैरानी की बात यह है कि पानी की बर्बादी जारी है और वार्डवासी बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं। जिम्मेदार एक-दूसरे पर दोषारोपण कर रहे हैं, लेकिन सवाल यह है कि आखिर जनता को राहत कौन देगा?0
0
Report
295 मेहनोंन विधान सभा गोंडा के चहुमुखी विकास के लिय चुनाव मैदान में हूं कमलेश निरंजन सपा प्रत्याशी
Gonda, Uttar Pradesh:295 मेहनोंन विधान सभा गोंडा के चहुमुखी विकास के लिय चुनाव मैदान में हूं कमलेश निरंजन सपा प्रत्याशी से विभिन्न मुद्दों पर बात चीत0
0
Report
Advertisement
बिहार के सीएम सम्राट चौधरी बोले: मोदी पर खड़गे की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया
Noida, Uttar Pradesh:पटना (बिहार): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी पर सम्राट चौधरी (बिहार के मुख्यमंत्री)0
0
Report
अमित शाह ने खरगे के बयान पर पलटवार, कांग्रेस पर गाली-गलौज का आरोप
Noida, Uttar Pradesh:केद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर किया पलटवार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज पटना में मोदी जी के पिताजी के बारे में अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएँ तार-तार कर दी हैं। यह पहली बार नहीं है, जब कांग्रेस पार्टी ने मोदी जी या उनके परिवार को अपशब्द कहे हों। कभी उनकी पूजनीय माताजी के विषय में अपशब्द कहे, कभी उन्हें 'मौत का सौदागर' कहा, तो कभी 'चायवाला' कहकर उनकी गरीबी का उपहास उड़ाया। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी हर रोज अभद्रता की सीमाएँ पार करती जा रही है। बीते 12 वर्षों में लगातार मिल रही चुनावी हार से कांग्रेस पार्टी में हताशा व निराशा इतनी बढ़ चुकी है कि अब उसके पास न कोई नीति बची है, न कोई मुद्दा, बस गाली-गलौज की राजनीति बची है। जनता के बीच जनाधार खो चुकी कांग्रेस, अब अपने कार्यकर्ताओं में भी आधार खोती जा रही है। जब-जब इन्होंने मोदी जी या उनके परिवार पर घृणित टिप्पणियाँ की हैं, तब-तब जनता ने कांग्रेस को करारा जवाब दिया है।0
0
Report
टीबी अस्पताल कॉलोनी में बक्से में मिला गार्ड का शव
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा के टीबी अस्पताल की कांशीराम कॉलोनी में बंद कमरे के अंदर बक्से में शव मिलने से सनसनी फैल गई। 14 ब्लॉक के इस कमरे से कई दिनों से तेज दुर्गंध आ रही थी, जिसके बाद पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरा खुलवाया तो अंदर रखे बक्से में 55 वर्षीय श्याम सुंदर कठेरिया का शव मिला। श्याम सुंदर शुभम होटल में गार्ड की नौकरी करते थे और अपनी बेटी के साथ इस कमरे में रहते थे। शव कई दिन पुराना होने के कारण सड़ चुका था और कमरे में तेज दुर्गंध फैली हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस अब हत्या समेत कई बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है। वहीं, मृतक के साथ रहने वाली उनकी बेटी भी घटना के बाद से लापता बताई जा रही है। एसपी सिटी बबीता सिंह के मुताबिक मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ होगी।फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस की भाषा-व्यवहार पर जनता का मोहभंग: सत्ता का रास्ता जनता के जनादेश से
Noida, Uttar Pradesh:कांग्रेस की भाषा और व्यवहार, उसकी हताशा को उजागर कर रहे हैं! कांग्रेस अध्यक्ष के विवादित बयान हों या राहुल गांधी का व्यवहार, मर्यादा को ताक पर रखकर राजनीति करना अब इनकी पहचान बनता जा रहा है। सत्ता हासिल करने के लिए कांग्रेस ने हर पैंतरा आजमाया, लेकिन जनता ने बार-बार उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। अब उसी सत्ता के सपने को लेकर राहुल गांधी देश-विदेश में भटक रहे हैं। याद रखिए, सत्ता का रास्ता जनता के जनादेश से होकर गुजरता है, कुंठा और अराजकता से नहीं!0
0
Report
हापुड़ - पुलिस का बड़ा एक्शन 7 पशु चोर गिरफ्तार।
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ - पुलिस के हाथ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अंतर्जनपदीय पशु चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 7 शातिर चोरों को गिरफ्तार किय है जिनके पास से चोरी के 7 पशु बरामद किए गए हैं साथ ही तमंचा, कारतूस और चाकू भी बरामद किया है। वहीं पशु चोरी की घटनाओं में इस्तेमाल की जाने वाली छोटा हाथी और पिकअप गाड़ी भी बरामद कर सीज की गई है। सभी आरोपी गाजियाबाद और हापुड़ के रहने वाले हैं।0
0
Report
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं, बच्चों की सुरक्षा की नई पहल
New Delhi, Delhi:*दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों में प्राथमिक उपचार के लिए मेडिकल सुविधाएं स्थापित करेगी दिल्ली सरकार।* छात्रों को मिलेगा सुरक्षित और संवेदनशील वातावरण, प्रत्येक स्कूल में तैनात होंगे प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी कम लागत में विद्यार्थियों के कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल। दिल्ली सरकार ने राजधानी के सभी सरकारी स्कूलों में समर्पित चिकित्सा सुविधाएं स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कल्याणकारी प्रस्ताव तैयार किया है। दिल्ली के शिक्षा मंत्री श्री आशीष सूद ने कहा कि दिल्ली सरकार, शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी स्कूलों में मेडिकल सुविधाएं स्थापित करेगी। इस पहल का उद्देश्य स्कूल समय के दौरान विद्यार्थियों को तत्काल प्राथमिक उपचार और आवश्यक देखभाल उपलब्ध कराना है। विद्यार्थी अपने दिन का एक बड़ा हिस्सा स्कूलों में बिताते हैं। स्कूल के समय में छोटी-मोटी चोट लगना, अचानक तबीयत खराब होना, थकान, चक्कर आना और असहज महसूस करना जैसी परिस्थितियां सामान्य हैं। वर्तमान में कई सरकारी स्कूलों में ऐसी स्थिति में विद्यार्थियों को तत्काल देखभाल उपलब्ध कराने के लिए निर्धारित स्थान या बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। इसके कारण कई बार उपचार में अनावश्यक देरी होती है और विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी चिंता का सामना करना पड़ता है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप यह योजना स्कूलों को सुरक्षित, समावेशी और विद्यार्थियों की आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशील बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रस्ताव की प्रमुख विशेषताएं 1. प्राथमिक उपचार की सुविधा: स्कूलों में स्थापित मेडिकल कक्षों में प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की निगरानी में घाव की ड्रेसिंग, ओआरएस (ORS) देना और आवश्यकता पड़ने पर विद्यार्थियों को कुछ समय आराम करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।स्कूलों में जांच संबंधी चिकित्सा सेवाएं या डॉक्टर के पर्चे पर दी जाने वाली दवाएं उपलब्ध नहीं कराई जाएंगी। 2. प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती: प्रत्येक स्कूल में एक प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी, जैसे सहायक नर्स मिडवाइफ (ANM) या बहुउद्देशीय स्वास्थ्यकर्मी (Multipurpose Health Worker), को तैनात किया जाएगा। ये स्वास्थ्यकर्मी विद्यार्थियों की तत्काल स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं और किशोरावस्था से जुड़े स्वास्थ्य विषयों में सहायता प्रदान करेंगे। 3. छात्राओं के लिए विशेष सुविधा: मेडिकल कक्ष में छात्राओं को मासिक धर्म से संबंधित आवश्यकताओं के दौरान सुरक्षित, निजी और सुविधाजनक स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। 4. चरणबद्ध क्रियान्वयन और वित्तीय प्रावधान: सभी 1,086 सरकारी स्कूलों को इस योजना के दायरे में लाने के लिए अनुमानित वार्षिक वित्तीय व्यय ₹48.87 करोड़ होगा। योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। पहले चरण में उन स्कूलों में मेडिकल सुविधाएं स्थापित की जाएंगी, जहां इसके लिए अलग कमरे उपलब्ध हैं। इसके बाद वैकल्पिक कमरों और पोर्टा केबिन के माध्यम से अन्य स्कूलों में भी यह सुविधा सुनिश्चित की जाएगी। शिक्षा मंत्री श्री आशीष सूद ने बताया की सरकार की दिल्ली सरकार के स्कूलों में पढ़ने वाले प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित और देखभालपूर्ण वातावरण मिलना चाहिए। जब स्कूल के समय में किसी विद्यार्थी की तबीयत खराब होती है या उसे चोट लगती है, तो अभिभावकों और शिक्षकों को यह भरोसा होना चाहिए कि स्कूल परिसर में ही तत्काल प्राथमिक उपचार और उचित देखभाल की सुविधा उपलब्ध है। दिल्ली सरकार की यह पहल सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण को प्राथमिकता देने तथा उन्हें बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।0
0
Report
Advertisement
काशी के गंगा घाट पर युद्धक विमानों की गर्जना, जनता ने देखा वायुसेना शौर्य
Varanasi, Uttar Pradesh:काशी के गंगा घाट... आसमान में गरजते लड़ाकू वाहन और उन्हें देखने के लिए उमड़ा जनसैलाब। भारतीय वायुसेना के शौर्य ने आज हर किसी का दिल जीत लिया। काशी के आसमान में लड़ाकू विमानों की ये गर्जना सिर्फ एक एयर शो नहीं, बल्कि भारतीय वायुसेना के शौर्य, कौशल और ताकत की शानदार झलक भी थी।0
0
Report
बाइक आपस में टकराईं, एक किशोर घायल, अस्पताल में भर्ती
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के नगर पालिका के निकट दो तेज रफ्तार बाइक आपस में टकरा गई जिससे एक किशोर घायल हो गया। घायल किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सचिन 16 वर्ष पुत्र पंकज निवासी मौलागंज अपने दोस्त कनिष्क पुत्र धीरज के साथ रविवार को शाम 5:30 बजे बाइक से बाजार की तरफ जा रहा था। सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवार से टकरा गया जिससे सचिन घायल हो गया। घायल सचिन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।0
0
Report
पुलिस का बड़ा एक्शन! दो मुठभेड़ों में 3 इनामी गिरफ्तार,2 के पैर में लगी गोली; असलहे और कारतूस बरामद
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर के भांवरकोल थाना क्षेत्र में 13 अक्टूबर को हुई फायरिंग की घटना में वांछित इनामी अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो अलग-अलग मुठभेड़ों में 25-25 हजार रुपये के इनामी तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो अभियुक्तों आशुतोष राय व सर्वेश राय सगे भाई है और थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान आशुतोष राय के बाएं पैर में और सर्वेश राय को दाएं पैर में गोली लगी है। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से पिस्टल, देसी तमंचा और कारतूस बरामद की है। इस बात की पुष्टि सीओ मोहम्मदाबाद सुधाकर पाण्डेय ने की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि भांवरकोल थाना क्षेत्र में फायरिंग कर दो चचेरे भाइयों को घायल करने और दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। 13 अक्टूबर 2026 को हुई फायरिंग की घटना के बाद से आरोपी वांछित चल रहे थे। इसी मामले में पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी सर्वेश राय उर्फ सिट्टू को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। सर्वेश राय सुखडेहरा गांव का निवासी बताया गया है। मुठभेड़ के दौरान उसके दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं, इसी फायरिंग प्रकरण में पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनामी आशुतोष राय उर्फ आशु उर्फ बिट्टू और उपेंद्र राय को भी मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में आशुतोष राय के बाएं पैर में गोली लगी और उसे भी इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। कार्रवाई के दौरान सर्वेश राय के कब्जे से .32 बोर की पिस्टल, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। वहीं, आशुतोष राय और उपेंद्र राय से संबंधित कार्रवाई में 315 बोर का एक देसी तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों में कुछ का आपराधिक इतिहास भी रहा है। सर्वेश राय के खिलाफ हत्या, अपहरण, गैंगस्टर एक्ट, हत्या के प्रयास और एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज होने का उल्लेख है। वहीं, आशुतोष राय के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी और आर्म्स एक्ट समेत कई मामलों का जिक्र पुलिस ने किया है। उपेंद्र राय के खिलाफ भी पूर्व का एक मुकदमा दर्ज बताया गया है। फिलहाल, पुलिस मुठभेड़, बरामदगी और संबंधित मुकदमों में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
Advertisement
