228001
सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज में बंद इमरजेंसी रास्ते, बड़ा हादसा कभी भी हो सकता है
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पुरानी बिल्डिंग में ऊपर से नीचे आने-जाने का केवल एक ही रास्ता है जबकि दूसरा रास्ता वर्षों से बंद है। नई बिल्डिंग में महिला और चिल्ड्रेन वार्ड के लिए बने पांच मंजिला भवन के आकस्मिक निकास (इमरजेंसी एग्जिट) पर ताले लटके हुए हैं। ग्राउंड फ्लोर पर तीन इमरजेंसी निकास के दरवाजों और चैनलों पर ताले मिले। एक इमरजेंसी एग्जिट के सामने दोपहिया वाहन खड़े थे जबकि दूसरे के सामने कूड़ा गाड़ी खड़ी पाई गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बछवारा में मोबिल से दो मकान जलकर राख, दहशत फैल गई
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। जहां कुछ असामाजिक तत्व के लोगों ने मोबिल छिड़कर दो घरों को आग के हवाले कर दिया। आग लगने से दोनों घर जलकर धूधू कर राख हो गया। घर में रखे सारा सामान भी जलकर खाक हो गया। यह पूरा मामला बछवारा थाना क्षेत्र के चमथा 2 वार्ड नंबर एक की है। इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कुछ असामाजिक तत्व के लोगों के द्वारा घर मोबिल छिड़क दिया और आग लगा दिया। घर में आग लगने के बाद लोग किसी तरह घर से निकाल कर जान बचाई और आग बुझाने का हर संभव प्रयास किया। लेकिन आज धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया और दोनों घर पूरी तरह से जलकर राख कर दिया। हालांकि घटना सूचना मिलते ही दमकल कर्मी की टीम काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से आग लगने के बाद घर धू धू कर जल रहा है। फिलहाल इस घटना के बाद परिवारों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही बछवारा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।0
0
Report
देहरादून में एसएसपी ने जारी किया सख्त अभियान, बार-रेस्टोरेंट संचालकों पर कानूनी कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून राजधानी की सड़कों पर हुड़दंग करने वालों और कानून की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ एसएसपी देहरादून ने मोर्चा खोल दिया है। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसएसपी खुद अपनी टीम के साथ मैदान में उतरे, जिससे नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मच गया। एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा पूरे नगर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। खुद कप्तान ने मौके पर मौजूद रहकर सभी टीमों को ब्रीफ किया और निर्देश दिए कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज न किया जाए। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और अपराधियों के संभावित ठिकानों पर औचक छापेमारी भी की गई। नियम तोड़ने वाले बार और रेस्टोरेंट्स पर कार्रवाई की गई अभियान के दौरान पुलिस का सख्त रुख उन प्रतिष्ठानों पर भी देखने को मिला जो निर्धारित समयावधि के बाद भी संचालित हो रहे थे। निर्धारित समय के बाद खुलने वाले बार और रेस्टोरेंट्स के विरुद्ध तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों पर भारी जुर्माना और लाइसेंस रद्दीकरण की प्रक्रिया अपनाई जा सकती है。0
0
Report
इसरदा डैम पर सुरक्षा गड़बड़ी: कर्मचारियों के पास हेलमेट नहीं, जोखिम बढ़ा
Tonk, Rajasthan:टोंक के उनियारा से बड़ी खबर उनियारा ईसरदा डैम पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लापरवाही आई सामने डेम पर कर्मचारी बिना सुरक्षा उपकरण काम करते आए नजर कर्मचारियों के पास हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट और लाइफ जैकेट तक नहीं ऊँचाई और फिसलन वाली जगह पर काम कराया जा रहा है। कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। कंपनी के अधिकारियों की लापरवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं। डेम जैसे संवेदनशील स्थान पर सुरक्षा इंतजाम जरूरी होते हैं। कर्मचारियों की जान जोखिम में डालकर काम कराया जा रहा है। काम स्थानीय लोगों ने मामले की जांच की मांग की। जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग उठी。0
0
Report
Advertisement
देवली से चित्तौड़गढ़ के लिए पहली सीधी रोडवेज बस शुरू, सांवरिया सेठ दर्शन आसान
Tonk, Rajasthan:देवली (टोंक) देवली से सांवरिया सेठ के दर्शनार्थियों के लिए एक अप्रैल का दिन बेहद खास रहा है। लंबे समय से प्रतीक्षित देवली से चित्तौड़गढ़ स्थित श्री सांवरिया सेठ (मंडफिया) के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा बुधवार से विधिवत रूप से शुरू हुई। इस दौरान शानदार आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों के साथ बस का जोरदार स्वागत किया गया। इस सेवा के शुरू होने से अब श्रद्धालुओं को बसें बदलने या निजी वाहनों के महंगे सफर से मुक्ति मिल जाएगी। देवली रोडवेज बुकिंग प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि बस शुरुआत को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। बुधवार सुबह करीब 5 बजे से ही बस स्टैंड पर जोरदार स्वागत किया गया , जहां नई बस को फूल-मालाओं से सजाया गया । इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शहर के लोग भी मौजूद रहें। इस मौके राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम, बूंदी आगार के मुख्य प्रबंधक घनश्याम गौड़ भी मौजूद रहे। बस सेवा को लेकर यात्रियों की प्रतिक्रिया भी सकारात्मक रही है पहले ही दिन बस पूरी सवारियों के साथ रवाना हुई। निर्धारित शेड्यूल के अनुसार यह नई 3x2 सीटिंग बस प्रतिदिन सुबह 4:30 बजे बूंदी से रवाना होकर 5:30 बजे देवली पहुंचेगी। यहां से जहाजपुर, शाहपुरा, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ के रास्ते होते हुए यह बस सुबह 10:40 बजे श्रद्धालुओं को सीधे सांवरिया जी पहुंचा देगी। वापसी में यही बस दोपहर 1:15 बजे रवाना होकर शाम 6:20 बजे पुनः देवली पहुंचेगी।0
0
Report
KHORDHA:- DISTRICT LEVEL POLICE FOUNDATION DAY CELEBRATION.
Taratua, Odisha:ଖୋର୍ଦ୍ଧା:- ତରତୁଆ ସ୍ଥିତ ରିଜର୍ଭ ପୋଲିସ ପଡିଆରେ ଆୟୋଜିତ ୯୧ତମ ପୋଲିସ ପ୍ରତିଷ୍ଠା ଦିବସ ପ୍ୟାରେଡରେ ଅଭିବାଦନ ଗ୍ରହଣ କଲେ ଏସପି ବିବେକାନନ୍ଦ ଶର୍ମା।0
0
Report
मेरठ में सरेआम फायरिंग: दबंगों ने पांच राउंड से दहशत फैलाई
मेरठ-सरेआम फायरिंग से हड़कप,\n\n5 राउंड फायरिंग करके दबंगो ने दशहत फैलाई,\n\nपारिवारिक विवाद में फायरिंग,\n\nआक्रोशित लोगों को देखकर भागे दबंग,\n\nफायरिंग की सूचना पर लिसाड़ी गेट पुलिस पहुंची,\n\nलिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के खुशहाल नगर की घटना।0
0
Report
Advertisement
जौनपुर में आम के पेड़ से किशोर का शव मिलने से इलाके में हड़कंप
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपूर आम के पेड़ से लटका मिला इंटर के छात्र का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप जौनपुर केराकत क्षेत्र के ब्राह्मणपुर झमका गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक किशोर का शव आम के पेड़ से लटका हुआ मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान आदित्य राजभर (18 वर्ष), के रूप में हुई है, जो इंटरमीडिएट का छात्र था。 स्थानीय लोगों के अनुसार, शाम के समय गांव के कुछ लोग टहल रहे थे, तभी उनकी नजर पेड़ से लटके युवक पर पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को नीचे उतारा और परिजनों व पुलिस को सूचित किया。 परिजन आनन-फानन में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक खबर के बाद परिवार में मातम छा गया。 सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा。 परिजनों के अनुसार, आदित्य दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। फिलहाल उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है。0
0
Report
आगरा में आपत्तिजनक वीडियो मामला: नाबालिग युवक-युवती गिरफ्तार, वीडियो तीन महीने पुराना
Noida, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने का मामला, पुलिस के संज्ञान में आते ही तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा किया दर्ज, पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे दोनों युवकों को किया गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि युवक और पीड़िता पहले से एक-दूसरे को जानते थे और वायरल वीडियो करीब 3 महीने है पुराने , महत्वपूर्ण युवती और युवक दोनों है नाबालिग , इसको देखते हुए आगरा पुलिस ने आम जनता से की अपील कि ऐसे संवेदनशील वीडियो को न करे शेयर , और किसी भी तरह की टिप्पणी करने से बचें, पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में फिलहाल शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य , और किसी प्रकार का नहीं है तनाव , मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है, आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र का है मामला0
0
Report
बाराबंकी: मस्जिद में मौलाना ने युवती से दुष्कर्मी प्रयास, मुकदमा दर्ज
Barabanki, Uttar Pradesh:मस्जिद में मौलाना का युवती से दुष्कर्म का प्रयास, पीड़िता की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा, मौलाना ने किया निकाह का वादा, फिर मुकरा बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र स्थित धर्म विशेष के धार्मिक स्थल के भीतर मौलाना ने एक युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान वहां पहुंचे लड़कों ने इसका वीडियो बना लिया। विवाद बढ़ने पर परिजन जुटे तो निकाह होना तय हुआ हालांकि मौलाना बाद में इससे मुकर गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव में की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि गांव में ही स्थित बड़ी मस्जिद के मौलाना मोहम्मद रेहान पुत्र अनवर ने सोमवार को देर रात उसे मस्जिद बुलाया और वहां पहुंचते ही वह अश्लील हरकतें करने लगा और उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। उसने शोर मचाया तो उधर से गुजर रहे तीन युवकों ने पूरा वीडियो बना लिया। यह देख मौलाना ने तीनों लड़कों को बुलाकर तीन वीडियो डिलीट करा दिए। मौलाना ने वादा किया कि वह युवती से निकाह कर लेगा। इस घटना की जानकारी पर मौलाना व युवती के परिजन जुट गए। निकाह की बात रखने पर मौलाना के पिता ने लेन देन की बात कही लेकिन युवती के पिता ने गरीबी का हवाला दिया, जिसके बाद मौलाना पक्ष ने निकाह से इंकार कर दिया। इससे आहत युवती ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी, पुलिस ने तहरीर के आधार पर मौलाना व उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस बारे में क्षेत्राधिकारी फतेहपुर जगतराम कनौजिया ने बताया कि दो साल से दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहे थे, लेकिन युवती ने जो आरोप लगाए, उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। बाइट- पीड़ित लड़की。0
0
Report
Advertisement
गांदरबल में आतंक विरोधी ऑपरेशन जारी, एक आतंकवादी मारा गया
Noida, Uttar Pradesh:GANDERBAL (J&K): ANTI-TERROR OPERATION UNDERWAY IN ARAHAMA AREA, ONE TERRORIST KILLED0
0
Report
चार धाम यात्रा के लिए स्वास्थ्य विभाग की तगड़ी तैयारी, डॉक्टरों की टीम तैनात
Noida, Uttar Pradesh:19 अप्रैल से प्रदेश में चार धाम यात्रा शुरू होने जा रही है जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। डीजी हेल्थ डॉक्टर सुनीता आर्य का कहना है कि चार धाम यात्रा में लगने वाले डॉक्टरों को ट्रेनिंग दी जा रही है जिसमें जिला और इंटर डिस्ट्रिक्ट लेवल में ट्रेनिंग देने का काम चल रहा है। उनका कहना है कि चार धाम यात्रा में किसी तरह से यात्रियों को कोई असुविधा न हो पाए उसके लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयारी में जुटा हुआ है। उनका कहना है कि जिस तरह से पिछले साल चार धाम की यात्रा चली تھی डॉक्टर की तैनाती की गई थी उसी तरह से इस बार भी डॉक्टर की तैनाती की जाएगी बेहतर उपकरणों के साथ में चार धाम यात्रा में डॉक्टर की टीम तैनात की जाएगी। उनका कहना है कि चार धाम यात्रा को लेकर के स्वास्थ्य विभाग की तैयारी जोर-शोर से चल रही है।0
0
Report
राजस्थान में पंचायत-निकाय चुनाव टले, OBC आयोग का कार्यकाल 6 महीने बढ़ा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-राजस्थान में पंचायत-निकाय चुनाव टले. अक्टूबर तक पंचायत-निकाय चुनाव टले. OBC आयोग का समय 6 महीने के लिए बढ़ाया. 30 सितंबर तक OBC आयोग का कार्यकाल बढ़ा. बिना OBC आयोग की रिपोर्ट के नहीं हो सकते चुनाव. पिछले दिनों आयोग ने अधूरे आकड़ो की कही की बात. OBC के आकड़े अधूरे होने के कारण नहीं बन पाई रिपोर्ट. कोर्ट ने 15 अप्रैल तक चुनाव करवाने के निर्देश दिए थे.0
0
Report
Advertisement
मेरठ के अंजुम पैलेस चौकी के पास पथराव, पुलिसकर्मी सोए रहे, वीडियो वायरल
मेरठ, चौकी के महज पचास कदम दूर दो पक्षो मे पथराव, टाइल्स के रुपए को लेकर हुआ विवाद, पथराव की आवाज सुनकर भी नहीं निकले पुलिसकर्मी, चौकी के अंदर कुर्सी पर बैठकर आराम फरमाते चौकी इंचार्ज, रहागिरों ने पथराव का बनाया वीडियो, वीडियो वायरल होने पर भी नहीं टूटी इंचार्ज साहब की नींद, ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के अंजुम पैलेस चौकी के पास की घटना0
0
Report
उन्नाव में चोरी का CCTV फुटेज वायरल, दुकानदार ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव में चोरी की घटना का लाइव वीडियो। वीडियो में मोबाइल फोन चुराता दिख रहा है व्यक्ति। मोबाइल फोन उठाकर चुपचाप कपड़े में रखता दिख रहा है व्यक्ति। मोबाइल फोन में दुकानदार ने लगा रखा था स्कैनर। मोबाइल फोन चुराने का CCTV आया सामने। दुकानदार ने पुलिस से करी शिकायत, जाँच कर रही पुलिस। सदर कोतवाली के पास स्थित मॉडल शॉप का बताया जवा रहा है मामला।0
0
Report
सवायजपुर तहसील में विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई की सवायजपुर तहसील सभागार में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने सरकार के नौ वर्षों की उपलब्धियों को विस्तार से गिनाया। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है और गरीब, किसान, युवा व महिलाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं। उत्तर प्रदेश से गुंडे व माफियाओ का खत्मा होकर कानून का राज स्थापित हो गया है । विधायक ने कहा भाजपा सरकार आम जनता की सभी वर्गों की हितैषी पार्टी है सबका साथ सबका विकास की नीति पर कार्य कर रही है कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को विधायक ने सम्मानित किया। विधायक ने भरखनी ब्लॉक के 14 विद्यार्थियों को राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण करने पर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया वहीं पांच विद्यार्थियों को इंस्पायर अवार्ड एवं नवोदय विद्यालय में प्रवेश की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर मेडल पहनाकर सम्मानित किया। विधायक ने शिक्षिका दीपमाला ,अनुराग भारती, जितेंद्र, सोहन ,स्कंद वीर चौहान को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में बाल विकास पुष्टाहार, स्वास्थ्य आपूर्ति ,कृषि विभाग की प्रदर्शनी लगाई गई ।इस दौरान एसडीएम मयंक कुंडू बी डी ओ भरखनी अशोक दुबे ,साण्डी काजल, हरपालपुर रणजीत सिंह, बी ई ओ सुनील सिंह, तहसीलदार विनोद कुमार, ब्लॉक प्रमुख हरपालपुर अनोखे लाल , सुरजीत कुशवाहा, रजनीश त्रिपाठी, के पी सिंह श्याम सिंह ,कुलदीप त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
