Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sultanpur227815

अमेठी-परिवार व समाज की सुरक्षा की अनदेखी बर्दाश्त नहीं:अरुण भोजवाल

Jan 20, 2025 12:04:02
Kakartola, Uttar Pradesh

अमेठी। जगदीशपुर थाना अंतर्गत दुनिया के पुरवा (मऊ अतवारा)गांव में रंजीत भोजवाल के साथ बीते दिनों हुए हमले की खबर को सुनकर भोजवाल समाज ने संज्ञान लिया! पीड़ित परिवार से मिलकर हर तरीके से परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया ।पार्टी पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए सरकार से मांग करती है! राष्ट्रीय भारतीय अखंड पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण भोजवाल के साथ पार्टी के दर्जनों समर्थकों पीड़ित परिवार से मिलकर भरोसा दिलाया।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PKPravesh Kumar
Feb 15, 2026 10:35:21
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में हाईवे पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का कैंट पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अयोध्या की कैंट थाना पुलिस ने इस गैंग के दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 21 जनवरी को थाना कैंट क्षेत्र के एक युवक को बदमाशों ने बंधक बनाकर कार में बैठाया और उसके पास से नगदी व आभूषण लूट लिए थे। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में एक अमेठी और दूसरा बस्ती जनपद का निवासी है। इनके पास से 50 हजार रुपये नगद, लूटे गए आभूषण, एक अवैध तमंचा और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद की गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस गिरोह में कुल सात सदस्य शामिल हैं। दो की गिरफ्तारी हो चुकी है, एक आरोपी पहले से बस्ती जेल में बंद है, जबकि चार अभी फरार हैं। पुलिस टीम फरार बदमाशों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही पूरे गिरोह को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है。
0
comment0
Report
DSDanvir Sahu
Feb 15, 2026 10:34:29
Raipur, Chhattisgarh:तीन साल के मासूम बच्ची की मौत के बाद दफन किये गए स्थान में की गई छेड़छाड़ ... दफन किये गए स्थान पर कटा नींबू, मिट्टी के दिए और अगरबत्ती पड़ी मिली... तंत्र मंत्र से दफन शव से छेड़छाड़ की आशंका.... मौके पर पहुंची पुलिस.... बच्ची के शव को दफन किये गए स्थान पर निकालने की कोशिश.... एसडीएम से मांगी गई अनुमति.... ग्रामीणों में दहशत...... 9 अक्टूबर 2025 मासूम बच्ची 3 वर्षीय प्रिया साहू की मौत के बाद उसे गांव के मुक्तिधाम जाने के मार्ग में दफन किया गया था..... मगर आज खेत की ओर आ रहे लोगों ने दफन किये गए जगह को अव्यवस्थित देख अन्य ग्रामीणों और पुलिस को दी खबर.... दफन वाली जगह पर ग्रामीणों को तंत्र विद्या के सामान मिले.... मृत बच्ची के पिता ने मौके स्थान की जांच करने चौकी प्रभारी को सौपा आवेदन.... अब एसडीएम की अनुमति के बाद दफन किये जगह को खोदने की कार्यवाही की जाएगी.... परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुचे.... गांव में दहशत का माहौल...... पुलिस मामले की जाँच में जुटी.... गुंडरदेही थाना क्षेत्रांतर्गत हल्दी चौकी के ग्राम माहुद-बी का मामला....
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Feb 15, 2026 10:34:15
Jaipur, Rajasthan:जयपुर के ऐतिहासिक नगर आमेर में शाही विरासत और किलों के साथ आस्था आज भी जीवंत है. आमेर की घाटियों में स्थित 11 रुद्र महादेव मंदिर लगभग 400 वर्ष पुराना बताया जाता है. यह मंदिर धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के साथ आमेर की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान का प्रमुख स्तंभ है. श्रद्धालु आध्यात्मिक शांति के लिए यहां आकर रुद्राभिषेक व पूजा करते हैं. 11 रुद्र स्वरूप शिव की दिव्य शक्तियों के प्रतीक हैं, जिन्हें हिंदू मान्यताओं के अनुसार जीवन के 11 प्रकार के दुखों के नाश के लिए माना गया है. सावन और महाशिवरात्रि पर यहाँ पूजन का महत्त्व बढ़ जाता है. मंदिर पुजारी के अनुसार यहां रुद्र पाठ और अभिषेक नियमित होते हैं और श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं के पूरा होने पर विशेष पूजा करवाते हैं. आमेर घाटी के पास एक और 11 रुद्र महादेव मंदिर भी है, जिसका निर्माण लगभग चार शताब्दी पुराना बताया गया है. आमेर अपने ऐतिहासिक किले—महलों के साथ छोटी काशी के लिए भी जाना जाता है. 11 रुद्र महादेव मंदिर धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से भी पहचान बना रहा है. विशेष अवसरों पर यहाँ विशाल भंडारे भी आयोजित होते हैं.
0
comment0
Report
DTDinesh Tiwari
Feb 15, 2026 10:34:00
Jaipur, Rajasthan:जयपुर जगतपुरा क्षेत्र के निवासियों को सीबीआई फाटक पर लगने वाले लगातार जाम से जल्द राहत मिलने वाली है। (जेडीए) की ओर से यहां 95 करोड़ रुपये की लागत से फ्लाईओवर निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। परियोजना का लगभग 30 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो चुका है और इसे जून 2027 तक पूर्ण कर आमजन के लिए खोलने का लक्ष्य रखा गया है। करीब 950 मीटर लंबा यह फ्लाईओवर आगरा रोड से जगतपुरा होते हुए टोंक रोड की ओर जाने वाले यातायात को सुगम बनाएगा। वर्तमान में जगतपुरा क्षेत्र में दिनभर दो दर्जन से अधिक ट्रेनों की आवाजाही के कारण सीबीआई फाटक बार-बार बंद होता है, जिससे हर आधे घंटे में जाम की स्थिति बन जाती है। स्थानीय लोगों को लंबे समय से इस समस्या का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए जेडीए ने महल रोड से लूनियावास रोड को जोड़ने वाले मार्ग पर इस फ्लाईओवर का निर्माण शुरू किया है। अधिकारियों के अनुसार, परियोजना पूरी होने के बाद क्षेत्र में यातायात का दबाव काफी कम होगा और आवागमन तेज व सुरक्षित हो सकेगा। जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन भी निर्माण कार्य का निरीक्षण कर चुके हैं। उनके दौरे के बाद कार्य की गति और बढ़ाई गई है। जेडीए के अभियंयताओं का कहना है कि निर्धारित समय से पहले ही परियोजना को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि क्षेत्रवासियों को शीघ्र राहत मिल सके।
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Feb 15, 2026 10:33:48
Pratapgarh, Rajasthan:हेडर/हेडलाईन : छोटीसादड़ी-निंबाहेड़ा रोड पर भीषण सड़क हादसा: एंबुलेंस-स्कूटी भिड़ंत में युवक की मौत, एक गंभीर एंकर/इंट्रो : छोटीसादड़ी-निंबाहेड़ा मार्ग पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब मरीज को लेकर छोटीसादड़ी से जा रही एंबुलेंस की सामने से आ रही स्कूटी से जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद सड़क पर कांच के टुकड़े और खून बिखर गया। एंबुलेंस और स्कूटी दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत छोटीसादड़ी उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने विजय उर्फ भूरी पुत्र ग्यारसीलाल सोनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे युवक डम्पी पुत्र राजू राव मराठा की हालत नाजुक होने पर उसे निंबाहेड़ा से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है। hादसे की खबर फैलते ही अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए, जिससे वहां भीड़ का माहौल बन गया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दुर्घटना किस कारण से हुई。
0
comment0
Report
ASASHISH SHRIVAS
Feb 15, 2026 10:33:26
Raebareli, Uttar Pradesh:बालाघाट जिले के आदिवासी बाहुल्य इलाकों में ऐसे कई स्कूल हैं, जहां बच्चे पढ़ाई से ज्यादा डर और असुविधा के माहौल में बैठने को मजबूर थे। कहीं छत टपकती थी, कहीं दीवारों में दरारें थीं, तो कहीं फर्श उखड़ा हुआ था। अब इन हालात में बदलाव की शुरुआत हुई है। कलेक्टर मृणाल मीना ने प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के तहत बैहर और बिरसा जनपद के 20 जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत को प्रशासकीय स्वीकृति दे दी है और इन भवनों को दुरुस्त किया जा रहा है। कई स्कूलों की हालत ऐसी थी कि बरसात शुरू होते ही कक्षाओं में बाल्टियां रखनी पड़ती थीं। छत से टपकता पानी, भीगी दीवारें और फर्श पर जमा नमी के बीच बच्चों के लिए पढ़ाई से ज्यादा चुनौती सुरक्षित बैठना बन जाता था। कई स्कूलों में खिड़की-दरवाजे टूटे होने से पशु तक अंदर आ जाते थे। गर्मी के दिनों में टीन की छत के नीचे बैठकर पढ़ाई करना किसी परीक्षा से कम नहीं था। बैहर क्षेत्र में भी हालात कुछ अलग नहीं थे। प्लास्टर झड़ चुका था, दीवारों में गहरी दरारें थीं और कई जगह शौचालय व पेयजल की व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं थी। शिक्षकों और अभिभावकों को हर दिन इस बात की चिंता रहती थी कि कहीं जर्जर भवन किसी हादसे का कारण न बन जाए।
0
comment0
Report
RKRajesh Kumar Sharma
Feb 15, 2026 10:33:12
0
comment0
Report
KAKapil Agarwal
Feb 15, 2026 10:32:48
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में देर रात को मंदिर के पास मांस का टुकड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर हिंदूवादी संगठन के लोग भी पहुंच गए, और जमकर हंगामा करने लगें। सूचना पर कई थानों के फोर्स के साथ एसीपी भी पहुंच गए, और मामला शांत कराया। देर रात को पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के बोदला पायस चौकी के पास बने मंदिर के बराबर में गोवंश का टुकड़ा पड़ा हुआ है, जिसके बाद हिंदूवादी संगठन के लोग पहुंच गए, और जमकर हंगामा लगे लगें। सूचना पर कई थानों के फोर्स के साथ एसीपी भी पहुंच गए, और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस का दावा है कि जो मांस का टुकड़ा मंदिर के पास मिला वह गोवंश नहीं था, और किसी आवारा जानवर के माध्यम से मंदिर के पास लाया गया। पुलिस ने हिंदूवादी संगठन के लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया, और मांस का टुकड़ा कब्जे में ले सेंपल के लिए भेज दिया है।
0
comment0
Report
AMAjay Mishra
Feb 15, 2026 10:31:15
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा में महाशिवरात्रि पर्व की धूम गाजे-बाजे के साथ देखने को मिली, जब भव्य शिव बारात नगर में निकाली शिव बारात में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल भी शामिल हुए और श्रद्धालुओं के साथ भगवान भोलेनाथ की आराधना की। शिव बारात का शुभारंभ बैजू धर्मशाला से हुआ, जो नगर भ्रमण करते हुए पचमढ़ आश्रम पहुंचेगी बारात में 30 फीट ऊंचा विशाल त्रिशूल आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बारात में कई मनमोहक झांकियां, भूत-प्रेतों की टोली और भगवान शिव-पार्वती की सजीव झलक ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। पूरे शहर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। शिव भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया और पुष्प वर्षा के साथ शिव बारात का भव्य स्वागत किया गया। आपको बता दें कि शिव बारात आयोजन समिति द्वारा विगत कई वर्षों से रीवा में यह परंपरागत शिव बारात निकाली जा रही है। इस वर्ष के आयोजन की तैयारी कई महीनों से चल रही थी, जिसका परिणाम भव्य और ऐतिहासिक रूप में सामने आया।
0
comment0
Report
GBGovindram Bareth
Feb 15, 2026 10:30:56
Saiki, Bihar:छज्जा गिरने से माँ बेटे की मौत。 सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले भटगांव थाना क्षेत्र के मधुबनकला गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां निर्माणधीन मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। मौके पर माँ बेटे की मौत हो गई। घटना उस वक्त हुआ जब माँ बेटा घर के आँगन में बैठकर बात-चित कर रहे थे, तभी अचानक निर्माणधीन छज्जा उन पर गिर गया। ग्रामीणों के मुताबिक छ: माह पहले ही उस छज्जा को बनाया गया था। इसमें एक छोटा बीम लगाया गया था पीछे की तरफ कोई सपोर्ट नही दिया गया था। साथ ही दीवार से भी इसकी कोई मजबूत सपोर्ट नही थी जिसके कारण छज्जा अचानक गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही भटगांव थाना की टीम मौके पर पहुँचकर दोनो शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए बिलाईगढ़ भेजा 。 मृतिका का नाम ननकी भूरी बंजारे और श्याम सुंदर बंजारे शिनाख्त किया गया है। बहरहाल भटगांव पुलिस मामलें की जाँच कर रही है。
0
comment0
Report
STSATISH TAMBOLI
Feb 15, 2026 10:30:15
Kawardha, Chhattisgarh:ध्यानार्थ-प्रदेश में अनूठा आयोजन महाशिवरात्रि पर कामठी में 151 पार्थिव शिवलिंग का भव्य रुद्राभिषेक, अपने सिर पर पार्थिव शिवलिंग विसर्जन करने निकली भावना बोहरा सहित 151 नारी शक्ति विधायक भावना बोहरा ने दिया धार्मिक समरसता का संदेश एंकर कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड का कामठी गांव, जो पूर्व में दो समुदायों के बीच आपसी विवादों के कारण चर्चा में रहा है, महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर धार्मिक समरसता और एकता का प्रतीक बनकर उभरा। भावना बोहरा के नेतृत्व में यहां 151 पार्थिव शिवलिंगों का सामूहिक रुद्राभिषेक भव्य रूप से संपन्न हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। महाशिवरात्रि के अवसर पर विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का रूद्राभिषेक किया गया। 151 पुजारियों द्वारा वैदिक रीति से पूजन संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ अभिषेक में भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण शिवमय हो उठा। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि रुद्राभिषेक उपरांत विधायक भावना बोहरा सहित 151 नारी शक्तियों ने स्वयं अपने सिर पर पार्थिव शिवलिंग रखकर विसर्जन किया। इस अनूठे आयोजन ने महिला सशक्तिकरण और सामूहिक आस्था का सशक्त संदेश दिया। आयोजन के अंत में 151 पुजारियों का सम्मान कर उन्हें दक्षिणा प्रदान की गई। इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आपसी एकता, सहभागिता और धार्मिक सहिष्णुता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सामूहिक पूजा-अर्चना के माध्यम से पंडरिया विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की गई है। कामठी जैसे संवेदनशील क्षेत्र में इस प्रकार का सामूहिक धार्मिक आयोजन न केवल आस्था का महापर्व बना, बल्कि सामाजिक सौहार्द, अखंडता और समानता का संदेश देकर एक नई मिसाल भी कायम कर गया। बाइट भावना बोहरा विधायक पंडरिया
0
comment0
Report
Feb 15, 2026 10:23:48
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki : महाशिवरात्रि के अवसर पर देवा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम बेरहरा में शिवभक्तों ने 51 लीटर की कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान भक्त भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ आगे बढ़े। यात्रा की शुरुआत कल्याणी नदी घाट से हुई, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से जल भरा। "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष और युवा शिवभक्त शामिल हुए। श्रद्धालु कल्याणी नदी का पवित्र जल लेकर मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजन-अर्चन किया। मंदिर परिसर भक्ति गीतों और भजनों से गुंजायमान रहा। शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया। इस आयोजन ने ग्राम बेरहरा में आस्था और एकता का प्रदर्शन किया।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top