Back
जोधपुर में डिजिटल अरेस्ट धोखाधड़ी: 75 वर्षीय शिक्षिका के खाते से करोड़ों ट्रांसफर
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Feb 23, 2026 19:01:36
Jodhpur, Rajasthan
जोधपुर में डिजिटल अरेस्ट का बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक रिटायर शिक्षिका को ठग ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी बताकर डिजिटल अरेस्ट कर लिया। महिला के बैंक खातों की जानकारी लेकर उसके बैंक से 1 करोड़ 85 लाख 23 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए गए। इसके बाद भी ठगीकार ने महिला को नहीं छोड़ा। उसके एक अन्य बैंक खाते के जमा रुपए भी ट्रांसफर करवाने को कहा। अंततः महिला PNB बैंक पहुँची तो बैंक स्टाफ की सतर्कता से पूरे खेल का खुलासा हुआ।
दरasl कमला नेहरू नगर की रहने वाली 75 वर्षीय महिला सरस्वती माहेश्वरी शिक्षा विभाग से रिटायर हैं। उनके पति और बेटे की मौत हो चुकी है। महिला घर पर अकेली रहती थीं। छह दिन पहले उन्हें एक कॉल आया जिसमें ठग ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच में काम करने वाला अधिकारी बताया। कहा कि उसके आधार नंबर से केनरा बैंक में खाता खोला गया है जिसमें कमीशन के पैसे आए हैं, इसलिए बैंक खाते की जाँच करनी पड़ेगी।
ठग के झांसे में आकर महिला ने उनके कहे अनुसार करना शुरू कर दिया। उसने बताया कि 12 फरवरी को उन्हें डिजिटल अरेस्ट किया गया था। इसके बाद ठग ने कोर्ट में मेरी सुनवाई करवाई और मुझसे 1 करोड़ 85 लाख 23 हजार रुपए का चेक बनवाया और पैसे ट्रांसफर करवाए। सोमवार को मैं बैंक में 30 लाख रुपए ट्रांसफर करवाने के लिए पहुँची थी। बैंक वालों ने इतने पैसे ट्रांसफर करवाने को लेकर सवाल किया। तब मैं ने कहा कि मैं अपनी पोती की फीस जमा करवाने के लिए पैसे ट्रांसफर करवाने आई हूँ। इसके बाद बैंक वालों ने कहा कि इतने पैसे एक साथ ट्रांसफर होना साइबर फ्रॉड हो सकता है। इसके बाद उन्होंने मुझे एक साइड में बिठा दिया और रुकने को कहा।
इस पूरे मामले में पंजाब नेशनल बैंक के स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। SBI बैंक ने 1 करोड़ 85 लाख के ट्रांजेक्शन पर भी महिला से किसी प्रकार की पूछताछ नहीं की। वहीं PNB में 30 लाख के ट्रांसफर पर बैंककर्मियों ने जागरूक रहते हुए महिला से सवाल किए, जिससे ठगी को उजागर किया गया। यदि SBI बैंक समय रहते अलर्ट रहता तो शायद महिला के पैसे ठगी का शिकार होने से बच सकते थे।
घटना को माहेश्वरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप काबरा और जोधपुर माहेश्वरी समाज के मंत्री ने कहा कि किसी भी प्रकार के बहकावे में नहीं आना चाहिए। पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने भी कहा कि पुलिस या कोर्ट कभी डिजिटल अरेस्ट नहीं करती है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
SGSANJEEV GIRI
FollowFeb 23, 2026 19:02:070
Report
EGE GOPI
FollowFeb 23, 2026 19:01:060
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowFeb 23, 2026 19:00:420
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowFeb 23, 2026 18:45:590
Report
PGPARAS GOYAL
FollowFeb 23, 2026 18:45:450
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 23, 2026 18:45:33Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मध्यप्रदेश के खजुराहो से सांसद वी डी शर्मा ने की शिष्टाचार भेंट
0
Report
PTPreeti Tanwar
FollowFeb 23, 2026 18:31:090
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 23, 2026 18:30:52Noida, Uttar Pradesh:Deepak Goyal Jaipur: 21 IPS अधिकारियों के तबादले। कार्मिक विभाग ने जारी किये आदेश।
0
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowFeb 23, 2026 18:30:430
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowFeb 23, 2026 18:30:160
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 23, 2026 18:15:300
Report