Back
जखनियां में बसपा कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक, संगठन को मजबूत कर 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प
Ghazipur, Uttar Pradesh
गाजीपुर के जखनियां विधानसभा क्षेत्र में आज बहुजन समाज पार्टी की एक अहम कार्यकर्ता समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जहां 2027 के विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने का संकल्प दोहराया गया। बैठक में संगठन की मजबूती और बूथ स्तर तक विस्तार पर विशेष जोर दिया गया। दरअसल जखनियां स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित इस एक दिवसीय बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रमेश कुशवाहा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न डॉ. भीमराव आम्बेडकर और बसपा संस्थापक कांशीराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वाराणसी मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी भीम राजभर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही वर्ष 2027 में बसपा की सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें। अगर बूथ मजबूत होगा तो सरकार अपने आप मजबूत होगी। हमें 2027 में बहन जी को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश की स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है, जबकि बसपा शासनकाल में कानून व्यवस्था और विकास बेहतर रहा। कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की अपील करते हुए उन्होंने मायावती को पांचवीं बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का लक्ष्य सामने रखा।
बैठक में संगठन विस्तार, बूथ कमेटियों की सक्रियता और आगामी चुनाव की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम भारती, पुनवासी पाल, बहादुर राजभर, घनश्याम दास एडवोकेट, रुदल गौतम, महेंद्र राम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
TSTHANESHWAR SAHU
FollowFeb 15, 2026 19:00:350
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 15, 2026 19:00:130
Report
HGHarish Gupta
FollowFeb 15, 2026 18:46:28Chhatarpur, Madhya Pradesh:बाबा बागेश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्य शास्त्री ने क्रिकेट विश्व कप में पाकिस्तान की हार पर कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने ठोका था, अब क्रिकेट के मैदान पर पाकिस्तान को हमारे खिलाड़ियों ने ठोका आखिर बाप तो बाप होता है:
0
Report
MJManoj Jain
FollowFeb 15, 2026 18:46:060
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 15, 2026 18:45:44Ujjain, Madhya Pradesh:टीम इंडिया को जीत की पर बधाई
0
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowFeb 15, 2026 18:45:310
Report
0
Report
0
Report
1
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowFeb 15, 2026 18:32:270
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 15, 2026 18:32:130
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 15, 2026 18:31:340
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowFeb 15, 2026 18:31:230
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 15, 2026 18:30:560
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 15, 2026 18:30:420
Report