Back
सोनभद्र में दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष पर हमला: दो गिरफ्तार, पुरानी रंजिश सामने
ADArvind Dubey
Oct 05, 2025 14:46:59
Obra, Uttar Pradesh
सोनभद्र जनपद में दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश मौर्या पर जानलेवा हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि यह हमला एक पुरानी रंजिश के चलते किया गया। वारदात विंढमगंज थाना क्षेत्र के कोन मोड़ इलाके की है, जहां जयप्रकाश मौर्या पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। हमले में जयप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि हमलावरों ने मौके से फरार होते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। मामला सोनभद्र के विंढमगंज थाना क्षेत्र के कोन मोड़ का है, जहां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश मौर्या पर पूर्व में हुए विवाद को लेकर जानलेवा हमला किया गया। जानकारी के मुताबिक, 01 अक्टूबर को दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी, उसी रंजिश को लेकर रहीस, रसीद पुत्र सुलेमान, अरमान पुत्र सदीक और कुछ अज्ञात लोगों ने जयप्रकाश को रास्ते में घेर लिया। लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटने के बाद आरोपियों ने धमकी दी कि अगली बार जान से खत्म कर देंगे। हमले में जयप्रकाश को सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने घायल को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। पुरानी रंजिश को लेकर हुआ यह हमला अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है, वहीं पीड़ित पक्ष ने पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है। घटना की जानकारी मिलते ही विंढमगंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने पीड़ित जयप्रकाश मौर्या की तहरीर के आधार पर रहीस, रसीद पुत्र सुलेमान, अरमान पुत्र सदीक और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 110, 115(2), 191(2), 191(3), 299, 351(3), 352, 333 सहित एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1) और 3(2) के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस से मिली जानकारी में दो आरोपी गिरफ्तार भी कर लिए गए है। वहीं घटना को लेकर जानकारी देते हुए एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित जय प्रकाश ने विंढमगंज थाना पर सूचना दिया कि विपक्षी रईस, रशीद और रहमान आदि ने जो सरैया डीह के रहने वाले हैं मारा - पिटा जिससे उसे काफी चोट आई हैं। घटना में यह जानकारी सामने आई कि एक अक्टूबर को मुड़ी सेमर में शिव मंदिर से कुछ दूरी पर इनमें आपस में हुआ खेलने को लेकर विवाद हुआ था। जिसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। जिसके बाद फिर उसी बात को लेकर विवाद हुआ। मामले में शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
2
Report
VSVARUN SHARMA
FollowOct 05, 2025 17:38:350
Report
RSRAhul Sisodia
FollowOct 05, 2025 17:37:460
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowOct 05, 2025 17:37:320
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowOct 05, 2025 17:37:140
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowOct 05, 2025 17:37:040
Report
SASHAKIL AHMAD
FollowOct 05, 2025 17:36:530
Report
NSNeeraj Sharma
FollowOct 05, 2025 17:35:580
Report
NJNitish Jha
FollowOct 05, 2025 17:35:490
Report
JKJitendra Kanwar
FollowOct 05, 2025 17:35:300
Report
SASARWAR ALI
FollowOct 05, 2025 17:35:160
Report
AGAdarsh Gautam
FollowOct 05, 2025 17:35:020
Report
ANAnil Nagar1
FollowOct 05, 2025 17:34:420
Report
0
Report