231216
ओबरा में चार इकाइयां बंद, यूपी में बिजली संकट गहराया
Robertsganj, Uttar Pradesh:सोनभद्र के ओबरा में तीन दिनों के भीतर दूसरी बार तकनीकी खराबी के कारण ओबरा बी तापीय परियोजना की चार इकाइयां बंद हो गईं। 200 मेगावाट क्षमता की 10वीं, 11वीं और 13वीं इकाइयां नई खराबी के कारण बंद हुईं, जबकि 9वीं इकाई पहले से बंद थी। इससे परियोजना का उत्पादन घटकर 150 मेगावाट रह गया है। परिणामस्वरूप, प्रदेश के कई हिस्सों में आपात बिजली कटौती की जा रही है। अभियंता खराबी दूर करने में जुटे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इIndौर के हीरानगर में इंजीनियर को चाकू दिखाकर लूटने की कोशिश CCTV में कैद
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर शहर में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद देखे जा रहे हैं जो इंदौर की कानून व्यवस्था पर अब सवाल खड़े कर रही है क्योंकि अब इंदौर के हीरानगर क्षेत्र में चाकू दिखाकर इंजीनियर को लूटने की कोशिश का मामला सामने आया है। जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि इंजीनियर को रोका और बदमाशों ने चाकू निकालकर युवक को धमकाया, लेकिन वह एक्टिवा छोड़कर मौके से भाग निकला। दरअसल पूरा मामला इंदौर के हीरानगर क्षेत्र के कारसदेव नगर का है। जहां बदमाशों ने एक इंजीनियर को चाकू दिखाकर धमकाया बताया जा रहा है कि जिस शख्स के साथ वारदात हुई वह शिवम चतुर्वेदी है जो कि एक दवा कंपनी में इंजीनियर बताए जा रहे हैं। वे अपनी स्कूटी से कही जा रहे थे तभी बीच रास्ते में खड़े बदमाशों ने उन्हें रुकने का इशारा किया और बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने चाकू निकाल लिया। जिसके बाद इंजीनियर अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला! जो कि पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया0
0
Report
बिहार सरकार ने सरकारी कर्मियों के लिए समय-पूर्व उपस्थिति और बायोमेट्रिक अनिवार्यता लागू की
Patna, Bihar:शिवम् राज पटना, बिहार सरकार ने सरकारी कर्मियों की कार्यशैली में सुधार और अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्त आदेश जारी کیے हैं, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के निर्देशानुसार अब सभी कर्मचारियों के लिए समय पर कार्यालय पहुंचना अनिवार्य कर दिया गया है, नई व्यवस्था के तहत कार्यालय समय सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है, जबकि दोपहर 1 से 2 बजे तक लंच ब्रेक रहेगा, महिला कर्मIDDEN को शाम 5 बजे तक कार्य करने की छूट दी गई है, इसके अलावा, कुछ क्षेत्रीय कार्यालयों में कार्य अवधि सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक तय की गई है, सरकार ने बायोमेट्रिक उपस्थिति को अनिवार्य कर दिया है और अनुपस्थिति या लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं। यह निर्देश जारी होने के बाद हमने पुरानी सचिवालय पहुंचकर इसकी पड़ताल की , कुछ कर्मचारी समय से पहले कार्यालय पहुंचते दिखे तो वहीं कुछ कर्मचारी 10-15 मिनट की देरी से पहुंच रहे थे । लोग कार्यालय पहुंचकर सबसे पहले बायोमेट्रिक से अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहे थे तो । जो लोग कार्यालय देर से पहुंच रहे थे उनसे जब हमने बातचीत की और इस सवाल किया की निर्देश जारी होने के बाद आप लोग 10 से 15 मिनट देर से क्यों पहुंच रहे हैं तब उन्होंने कहा कि ट्रैफिक ज्यादा होने के कारण आने में थोड़ी देर हो रही है तुम्हारी कुछ लोगों का कहना था कि ऑफिस तो समय से पहुंच जाते हैं लेकिन बायोमेट्रिक में हाजिरी बनाने में परेशानी होती है क्योंकि एक साथ कई लोग पहुंचते हैं जिससे सर्वर पर दबाव बढ़ जाता है । यह निर्देश जारी होने के बाद कर्मचारियों का कहना है की आदेश बिल्कुल सही है इसका स्वागत करना चाहिए और जो लोग आज देर से पहुंच रहे हैं वह आगे से ध्यान रखेंगे ताकि दोबारा ऐसी गलती ना हो0
0
Report
यूपी ATS ने समीर खान को पाकिस्तानी डॉन से मीडिया पर संपर्क में गिरफ्तार किया
Delhi, Delhi:ज़ी न्यूज़ की टीम पहुंची समीर खान के घर, जिसको यूपी ATS ने पाकिस्तानी डॉन शहज़ाद भट्टी से सोशल मीडिया के ज़रिए संपर्क करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। परिवार का कहना है कि उसको 21 तारीख को पार्सल लेने के बहाने बाहर बुलाया और उसके बाद से ही वो लापता हो गया था। बाद में पता चलेा कि उसको यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। समीर GTB हॉस्पिटल में पिछले 2 साल से काम कर रहा था। उसका कोई दोस्त यहां पर नहीं है। वो हमेशा नाईट ड्यूटी करके आता था । इंस्टाग्राम पर रील वगैरा ज़रूर देखता था। एक कमरे में समीर अपनी छोटी बहन और बीमार माँ-बाप के साथ रहता था। ज़ी न्यूज़ ने उस कमरे में समीर के समान, पर्स, और दस्तावेज़ भी खंगाले। लेकिन कुछ भी आपत्तिजनक नहि मिला। वहीं समीर के पड़ोसियों का भी कहना है कि समीर अच्छा लड़का था कभी गलत संगति में नहीं रहा। लेकिन फोन पर क्या करता है उसके बारे में कोई जानकारी नही है। परिवार और पड़ोसियों की बाईट0
0
Report
Advertisement
गोविंदगढ़ अपहरण केस: दूल्हे का दिनदहाड़े किडनैप, दो घंटे बाद सुरक्षित मिला
Govind Garh, Ramwas, Rajasthan:गोविंदगढ़ अपहरण कांड: शादी से एक दिन पहले दूल्हे का दिनदहाड़े किडनैप, दो घंटे बाद सुरक्षित मिला राजस्थान के गोविंदगढ़ कस्बे में शादी से ठीक एक दिन पहले दूल्हे के अपहरण की सनसनीखेज घटना सामने आई है। शेरवानी खरीदने बाजार पहुंचे युवक को हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े अगवा कर लिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दी। करीब दो घंटे बाद युवक सुरक्षित मिल गया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। बाजार से दिनदहाड़े दूल्हे के अपहरण के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम गोविंदगढ़ के मुख्य बाजार में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शादी की तैयारियों में जुटा दूल्हा महेश यादव अचानक बदमाशों के निशाने पर आ गया। महेश अपनी शादी के लिए शेरवानी खरीदने बाजार आया था, तभी बिना नंबर प्लेट की गाड़ी में सवार 6 से अधिक हथियारबंद लोग वहां पहुंचे। उन्होंने पहले फोन कर उसकी लोकेशन पूछी और फिर मौके पर पहुंचकर जबरन उसे गाड़ी में डालकर ले गए। घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए और देखते ही देखते बदमाश फरार हो गए। शादी वाले घर में मचा हड़कंप, सड़क पर उतरे लोग अपहरण की खबर मिलते ही दूल्हे के घर और पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। शादी के ठीक एक दिन पहले हुई इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गुस्साए परिजन, रिश्तेदार और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में सड़क पर उतर आए और मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए तुरंत कार्रवाई की मांग की। हालात तनावपूर्ण हो गए थे, लेकिन प्रशासन की समझाइश के बाद स्थिति धीरे-धीरे नियंत्रित हुई। दो घंटे बाद धौलागढ़ में सुरक्षित मिला दूल्हा घटना के लगभग दो घंटे बाद राहत भरी खबर सामने आई, जब महेश यादव धौलागढ़ क्षेत्र में सुरक्षित मिला। उसने अपने एक दोस्त को फोन कर अपनी लोकेशन बताई, जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। महेश को थाने लाया गया, जहां उसने अपनी मां से वीडियो कॉल पर बात कर अपनी कुशलता की जानकारी दी। बेटे के सुरक्षित होने की खबर मिलते ही परिजनों ने राहत की सांस ली और सड़क जाम समाप्त कर दिया गया। हालांकि, इस घटना ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बाइट:पीड़ित दूल्हा वधू पक्ष पर आरोप, जान से मारने की धमकी का दावा दूल्हे के परिवार ने इस पूरे मामले में वधू पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि अपहरणकर्ताओं ने महेश को धमकी दी कि अगर वह बारात लेकर आया तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। बताया जा रहा है कि बदमाशों के हाथों में पिस्टल भी थी और उन्होंने पूरी वारदात को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया। हालांकि, इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इससे दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बन गई है। पुलिस जांच में जुटी, जल्द खुलासे का दावा पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि अपहरण के पीछे के कारणों और आरोपियों की पहचान के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। फिलहाल पूरे क्षेत्र में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके。0
0
Report
हमीरपुर के एसआई ने महिला को मारी लात, वीडियो वायरल, लाइन हाज़िर
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-बीच सड़क सब इंस्पेक्टर ने महिला को मारी लात, महिला को लात मारकर थाने ले गए सब इंस्पेक्टर, रिक्शा चालक से महिला का हुआ था विवाद, विवाद की सूचना पर मौके में पहुंचा था एसआई, एसआई का महिला को लात मारते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, वीडियो वायरल होने पर एसआई को किया गया लाइन हाजिर,वायरल वीडियो के मामले की जांच जारी, सुमेरपुर थाना के सामने का मामला。0
0
Report
तालबेहट मंदिर खुदाई से 14 सोने के बिस्किट बरामद, चार गिरफ्तार
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के तालबेहट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सुनौरी ग्राम में एक मंदिर के निर्माण को लेकर की गई खुदाई में सोने के बिस्किट मिले थे जिन्हें अज्ञात लोगों द्वारा चोरी कर लिया गया था, जिसे मामले में पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर जब जांच शुरू की तो पुलिस टीम ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किये गए सोने के 14 बिस्किटों को भी बरामद कर लिये हैं। पुलिस ने गिरफ्तार चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है और आगे की कार्यवाही में जुट गई है।0
0
Report
Advertisement
NH-63 पर भयंकर हादसा: इनोवा-ट्रक भिड़ंत, चार घायल, गर्भवती पत्नी भी शामिल
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर राष्ट्रिय राजमार्ग 63 में किलेपाल के पास भीषण सड़क हादसा, इनोवा और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत, हादसे में 4 लोग घायल, एयरबैग्स खुलने की वजह से इनोवा में सवार लोगों की बची जान, गर्भवती पत्नी का इलाज कराकर बचेली लौट रहे दंपति, दंतेवाड़ा की तरफ से आ रहे ट्रक के साथ आमने-सामने की भिड़ंत, ट्रक का टायर फट गया और कार क्षतिग्रस्त, पुलिस मौके पर पहुंची, ट्रैफिक क्लियर करवाया, इनोवा चालक कपिल (26), दंपति आशिष (29) and सुप्रिया (22) घायल, ट्रक चालक मामूली घायल, घायलों को मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रेफर.0
0
Report
मुजफ्फरनगर गैस एजेंसी से सलेंडर चोरी CCTV में कैद चोर, पुलिस मदद मांग
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग गैस एजेंसीओ पर सलेंडर चोरों का आतंक शुरू सुबह उठकर लाइन में लगने वाले उपभोक्ताओं का सलेंडर चोरी आए दिन किसी न किसी गैस एजेंसी पर हो रही है सलेंडर चोरी की घटना उपभोक्ता सलेंडर चोरी की शिकायत करने से भी है बचते सुबह बघरा गैस एजेंसी पर चोरों ने सलेंडर पर किया हाथ साफ चोर सलेंडर चोरी करता हुआ सीसीटीवी मे कैद पीड़ित उपभोक्ता दीपक ने लगाई पुलिस से गुहार थाना तितावी क्षेत्र के बघरा गैस Agency का मामला0
0
Report
रायसेन में डोसे के अंदर कॉकरोच: फूड सेफ्टी पर भारी सवाल
Raisen, Madhya Pradesh:रेयसेन जिला मुख्यालय स्थित हम फ्रेश रेस्टोरेंट में खुलेआम सेहत से खिलवाड़ का मामला सामने आया है। एक ग्राहक द्वारा मंगाए गए डोसा में कॉकरोच निकलने के बाद रेस्टोरेंट की लापरवाही स्पष्ट है। इस मामले में फूड सेफ्टी विभाग पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। डोसे के अंदर कॉकरोच मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना बेहद गंभीर है और त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता है। यह घटना फूड सेफ्टी के गंभीर उल्लंघन को दर्शाती है और ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ है।0
0
Report
Advertisement
तेतरडीह ईंट भट्टा के पास धारदार हथियार से झारखंड युवक की हत्या
Mumbai, Maharashtra:जिले के हसन बाजार थाना क्षेत्र के तेतरडीह गांव स्थित चीनी भट्ट के समीप कल देर रात धारदार हथियार से झारखंड निवासी युवक की हत्या कर दी गई। मृतक के बाएं साइड गर्दन, दाएं हाथ एवं बाएं कंधा पर जख्म का निशान पाया गया। जिसके कारण परिजन द्वारा धारदार हथियार से मारकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। मृतक झारखंड के रांची जिले के चान्हो थाना क्षेत्र के बारहे गांव निवासी स्व.दशरथ मुंडा का 35 वर्षीय पुत्र शिवनाथ मुंडा है। वह तेतरडीह गांव स्थित ईंट भट्टठा में मजदूरी करता था। इधर, मृतक के बड़े भाई गोरख मुंडा ने बताया कि वह अपने गांव के कुछ लोगों के साथ कुछ दिन पूर्व तेतरडीह गांव स्थित ईट भट्ठा पर काम करने आया था। जबकि वह दूसरी जगह पर काम करता था। इसी बीच गुरुवार की सुबह धारदार हथियार से मारकर उसकी हत्या कर दी गई। गुरुवार की दोपहर जब वह अपने भाई शिवनाथ मुंडा से मुलाकात करने आया तो उसने देखा कि ईट भट्ठा के समीप वह खून से लतपथ मृत अवस्था में पड़ा है। तब उसने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। वहीं दूसरी तरफ मृतक के बड़े भाई गोरख मुंडा ने अपने ही गांव के रंजीत लोहार पर अपने भाई की कुदाल से मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वही संबंध में हसन बाजार पुलिस ने बताया कि झारखंड के ही रहने वाले उसके साथी आरोपित रंजीत लोहार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि कल रात दोनों के बीच खाने-पीने के क्रम में मामूली विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने दाब से मारकर उसकी हत्या कर दी। अभी परिजन द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है। प्राथमिकी दर्ज उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
बीकानेर: उद्योगपति शिवरत्न अग्रवाल की अंत्येष्टि आज, गहलोत सहित नेतागण श्रद्धांजलि
Noida, Uttar Pradesh:बीकानेर से खबर उद्योगपति शिवरत्न अग्रवाल की अंत्येष्टि आज, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे अग्रवाल निवास, दी श्रद्धांजलि दीपक अग्रवाल सहित परिवार से की मुलाकात, जताई शोक संवेदना पूर्व मंत्री बी. डी. कल्ला, भंवर सिंह भाटी, गोविंदराम मेघवाल,मदन गोपाल मेघवाल, महेंद्र गहलोत, भागीरथ तेतरवाल सहित कई नेता मौजूद, गहलोत ने कहा-उद्योग और समाजसेवा में उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा0
0
Report
सन्त निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में रक्तदान शिविर लगा
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी सन्त निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में मिशन कंपाउंड में मानव एकता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, ब्लड बैंक जिला अस्पताल की टीम ने डॉ एस के गुप्ता के निर्देशन में रक्तदाताओं से दर्जनों यूनिट रक्तदान एकत्रित किया किया।0
0
Report
Advertisement
NGO के नाम पर गरीब महिलाओं से 600-600 रुपये ठगे
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद- गरीब महिलाओं के साथ एक गंभीर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक रतन सिंह नाम के व्यक्ति ने NGO के नाम पर महिलाओं से ₹600-₹600 की राशि इकट्ठा की और उन्हें 3 महीने में ₹2,100 देने का लालच दिया। अब वह व्यक्ति अपने वादे से मुकर गया है और महिलाओं को पैसे देने से इंकार कर रहा है। पीड़ित महिलाएं जिला उपायुक्त और सीएम के मीडिया कॉर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ के कार्यालय में मिलने पहुंचीं। उन्होंने अपनी समस्या बताते हुए न्याय और कार्रवाई की मांग की है। यह घटना समाज में बढ़ती ठगी और भोले-भाले लोगों के शोषण का एक उदाहरण है।0
0
Report
झाँसी मऊरानीपुर के बेटे ने किया कमाल, हाईस्कूल में 97.33% अंक लाकर प्रदेश में पाया तीसरा स्थान, CM य
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी थाना उल्दन के होनहार छात्र ऋषभ साहू ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया। ऋषभ ने अपनी पढ़ाई लॉर्ड कृष्णा पब्लिक हाई स्कूल से की है। उनकी इस शानदार सफलता की खबर मिलते ही परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।विद्यालय के शिक्षकों और ग्रामीणों ने ऋषभ की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उसे उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं ऋषभ साहू ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया।0
0
Report
व्यापारी को परिवार सहित हथियारों के बल पर बंधक बनाकर की डकैती,
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा... व्यापारी को परिवार सहित हथियारों के बल पर बंधक बनाकर की डकैती, करीब 30 लाख रुपए की डकैती की घटना को दिया अंजाम। सीसीटीवी और डीवीआर भी ले गए अपने साथबदमाश आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाशों घटना को अंजाम देकर हुए फरार, जनता में बना आक्रोश का माहौल, पीड़ित परचून व्यापारी अजय अग्रवाल परिवार सहित दहशत में, ग्रामीण इलाकों में बढ़ रहा है क्राइम का ग्राफ, एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम, थाना सुरीर इलाके के कस्बे की है घटना, बाइट... पीड़ित व्यापारी अजय अग्रवाल,0
0
Report
Advertisement
