261201
बहादुरगढ़ में अंधेरे का फायदा उठाते हुए काट रहे अवैध तरीके से पेड़
Sadarpur, Uttar Pradesh:बहादुरगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सदरपुर में बीते रात अवैध तरीके से 150 से 200 जामुन के हरे भरे पेड़ काटे गए। बहादुरगढ़ क्षेत्र में हर रोज शुरू होता है पेड़ों की कटाई का अवैध धंधा बनाया जैसे-जैसे अंधेरा होता है वैसे-वैसे लकड़ी ठेकेदार अवैध तरीके से लकड़ी काटने के काम को अंजाम देते हैं लकड़ी का कटान जोरों पर है वही एक तरफ सरकार पेड़ पौधे लगाने पर जोर दे रही है दूसरी तरफ पेड़ के ठेकेदार उड़ा रहे हैं सरकार के आदेशों की धज्जियां। ठेकेदारों को नहीं है प्रशासन का कोई खौफ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रुद्रपुर के जगतपुरा में मोबाइल कारोबार की खूनी भिड़ंत: हत्या, चार घायल
Bahara Boj, Uttarakhand:उधम सिंह नगर ऐंकर– उधम सिंह नगर के रुद्रपुर की जगतपुरा कालोनी में आज मोबाइल कारोबार की प्रतिस्पर्धा को लेकर दिनेश जौहरी और अमन प्रजापति पक्ष के बीच खूनी संघर्ष हो गया जिसमें चार लोग घायल हो गए। बाद में दोनों पक्ष मेडिकल परीक्षण कराने जिला अस्पताल पहुंचे तो फिर आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक पक्ष के 10–12 लोगों ने अस्पताल में ही चाकुओं से हमला कर दिया। जिसमें राजकुमार की चाकू लगने से मौत हो गई। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अभियुक्तों की तलाश में जुटी हुई है。0
0
Report
आयकर टीम की ताबड़तोड़ छापेमारी से मथुरा-वृंदावन रियल एस्टेट बाजार में हड़कंप
Mathura, Uttar Pradesh:तड़के 5 बजे धमक पड़ी आयकर टीम, हिल गया वृंदावन का प्रॉपर्टी बाजार; फिर सुर्खियों में पेड़ कटान वाला शंकर सेठ मथुरा/धर्मनगरी मथुरा और वृंदावन में शुक्रवार तड़के आयकर (IT) विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी से व्यापारिक और रियल एस्टेट जगत में हड़कंप मच गया। सुबह करीब 5 बजे विभाग की अलग-अलग टीमों ने एक साथ कई बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी। इस कार्रवाई के केंद्र में शहर के चर्चित कारोबारी और रियल एस्टेट से जुड़े दिग्गज नाम शामिल हैं, जिनमें रेडिशन होटल, गुरुकृपा बिल्डर और विवादों में रहे कारोबारी शंकर सेठ से जुड़े ठिकाने प्रमुख बताए जा रहे हैं। दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की गहन जांच सुबह-सवेरे जब शहर नींद से जाग भी नहीं पाया था, तब आयकर विभाग की गाड़ियां एक साथ कई प्रतिष्ठानों और आवासों पर पहुंचीं। सुरक्षा घेरे के बीच टीमों ने अंदर दाखिल होते ही सभी के मोबाइल फोन कब्जे में ले लिए और दस्तावेजों को खंगालना शुरू कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, विभाग की नजर मुख्य रूप से रियल एस्टेट में हुए बड़े निवेश, जमीन की खरीद-फरोख्त और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन पर है। टीमें कंप्यूटर हार्ड डिस्क, बही-खातों और डिजिटल रिकॉर्ड की बारीकी से जांच कर रही हैं। पहले भी विवादों में रहा है शंकर सेठ का नाम आयकर विभाग की इस कार्रवाई के बाद एक बार फिर कारोबारी शंकर सेठ का पुराना इतिहास चर्चा में आ गया है। वृंदावन और मथुरा के प्रॉपर्टी बाजार में बड़ा दखल रखने वाले शंकर सेठ का नाम पहले भी कई बड़े विवादों से जुड़ता रहा है। खासतौर पर वृंदावन के चर्चित डालमिया बाग में अवैध रूप से हरे पेड़ों के कटान के मामले ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। पर्यावरण नियमों को ताक पर रखकर रातों-रात सैकड़ों पेड़ों को काटने के इस मामले में प्रशासन और एनजीटी (NGT) तक ने सख्त रुख अपनाया था। इस प्रकरण में न केवल भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की गाज गिरी थी, बल्कि प्रॉपर्टी के इस खेल में लगे बड़े रसूखदारों की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हुए थे। इसके अलावा भी जमीन के कई सौदों और प्रोजेक्ट्स को लेकर शंकर सेठ का नाम प्रशासनिक और कानूनी जांच के दायरे में रहा है। व्यापारिक गलियारों में सन्नाटा, आधिकारिक बयान का इंतजार फिलहाल, आयकर विभाग की टीमें सभी चिह्नित ठिकानों पर डटी हुई हैं और जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। कार्रवाई इतनी गोपनीय रखी गई कि स्थानीय पुलिस और प्रशासन को भी इसकी भनक ऐन वक्त पर लगी। इस छापेमारी में अब तक कितनी अघोषित संपत्ति या नकदी बरामद हुई है, इस पर विभाग ने चुप्पी साध रखी है। शहर के व्यापारिक गलियारों में दिन भर इसी कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चलती रहीं।0
0
Report
हापुड़ : नहर में मिला अज्ञात महिला का शव, हत्या कर फेके जाने की आशंका
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़। जनपद के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में बछलोता नहर में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। नहर में शव तैरता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शव मिलने की खबर फैलते ही नहर किनारे लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। शव की हालत देखकर लोगों ने आशंका जताई कि महिला की हत्या कर शव को नहर में फेंका गया है, ताकि पहचान छिपाई जा सके। मौके पर पहुंची बाबूगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस महिला की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है। आसपास के थानों से गुमशुदा महिलाओं का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण साफ हो पाएगा।0
0
Report
Advertisement
रोहिणी सेक्टर-3 में एफसीटी उद्घाटन, कचरा प्रबंधन बेहतर बनाने की उम्मीद
New Delhi, Delhi:लोकेशन – रोहिणी, दिल्ली स्टोरी राजधानी दिल्ली में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और कचरा प्रबंधन को प्रभावी बनाने की दिशा में नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है. इसी कड़ी में रोहिणी सेक्टर-3 स्थित वार्ड नंबर-51 में नव स्थापित एफसीटी (FCT) का उद्घाटन किया गया. दिल्ली नगर निगम के महापौर प्रवेश वाही ने फीता काटकर इस एफसीटी का विधिवत उद्घाटन किया. वीओ इस अवसर पर एमसीडी के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे. उद्घाटन के बाद महापौर प्रवेश वाही ने एफसीटी में स्थापित मशीनों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया और अधिकारियों से इसकी पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली. इस दौरान महापौर ने कहा कि एफसीटी की स्थापना का मुख्य उद्देश्य कचरा प्रबंधन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना और क्षेत्र में स्वच्छता को बढ़ावा देना है. उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें आम नागरिकों की भागीदारी भी बेहद जरूरी है. महापौर ने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे अपने घरों में ही गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखें, ताकि कचरे का उचित निस्तारण और प्रबंधन किया जा सके. कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने भी लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और कचरा प्रबंधन में सहयोग करने का संदेश दिया. अब देखना होगा कि एफसीटी की शुरुआत के बाद वार्ड-51 में कचरा प्रबंधन और सफाई व्यवस्था को कितनी प्रभावी मजबूती मिलती है. बाइट – प्रवेश वाही, मेयर, दिल्ली नगर निगम0
0
Report
गोरखपुर में तेज बस ने बाइक सवार दंपति और बच्चे को कुचला; पति की मौत
Gorakhpur, Uttar Pradesh:DATE: 13-11-2026 लोकेशन: गोरखपुर। स्लग: गोरखपुर में बेलगाम बस का कहर, बाइक सवार परिवार को रौंदा,पति की मौत। गोरखपुर में तेज रफ्तार और अनियंत्रित बस ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। सहजनवां थाना क्षेत्र के कसरवल गांव के पास गोरखपुर से दिल्ली जा रही एक प्राइवेट बस ने बाइक सवार दंपती और उनके चार वर्षीय मासूम बेटे को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिर पड़े और बस की चपेट में आ गए। हादसे में पति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पत्नी और मासूम बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बस और चालक को हिरासत में ले लिया है। दरअसल, संतकबीरनगर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के लकड़ी गांव निवासी 48 वर्षीय परमात्मा यादव दो दिन पहले अपनी पत्नी बंगीता और चार वर्षीय बेटे सूर्यांश के साथ चिलुआताल थाना क्षेत्र के प्रतापपुर स्थित अपनी ससुराल गये थे। और फिर तीनों बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सहजनवां थाना क्षेत्र के कसरवल गांव के पास गोरखपुर से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार तीनों सड़क पर गिर पड़े और बस की चपेट में आ गए। हादसे में परमात्मा यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी बंगीता और चार वर्षीय बेटा सूर्यांश गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सीएचसी सहजनवां पहुंचाया। वहीं, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। जिस परिवार के साथ वह ससुराल से घर लौट रहे थे, उस परिवार पर अब दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहनों से सड़क पर होने वाले हादसों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
जालौन गल्ला मंडी में किसानों का चक्का जाम, मंडी प्रशासन पर भारी आरोप
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में मंडी कर्मचारियों व व्यापारियों की मनमानी को लेकर अन्नदाताओं का हंगामा, गल्ला मंडी में किसानों ने हंगामा कर ट्रैक्टर आड़े-तिरछे लगाकर किया चक्का जाम, मंडी परिसर में धान सस्ते दामों पर खरीदे जाने पर किसानों ने काटा हंगामा, व्यापारियों पर मंडी में धान सस्ते दामों में खरीदने का किसानों ने लगाया आरोप, धान का उचित मूल्य न मिलने और कमीशनबाजी से परेशान अन्नदाताओं ने लगाया जाम, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस किसानों को समझाने का कर रही प्रयास, जालौन के एट कोतवाली क्षेत्र के एट गल्ला मंडी परिसर का मामला।0
0
Report
Advertisement
अंबाला में AQI 300 के पास, पराली जलाने पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई शुरू की
Ambala, Haryana:एंकर: दीवाली बीत चुकी है, लेकिन अंबाला की हवा अभी भी साफ नहीं हो पाई है। प्रदूषण के स्तर में कुछ सुधार जरूर हुआ है, लेकिन हालात अब भी चिंताजनक बने हुए हैं। आसपास के जिलों के मुकाबले अंबाला की हवा ज्यादा खराब बताई जा रही है और AQI एक बार फिर 300 के आंकड़े को छूने के करीब पहुंच रहा है। ऐसे में पराली जलाने की घटनाएं भी चिंता बढ़ा रही हैं। अंबाला में इस सीजन अब तक पराली जलाने के 8 मामले सामने आ चुके हैं। हरसेक की ओर से भेजी गई 12 लोकेशन में से 5 पर ही आग जलाने की पुष्टि हुई, जबकि 3 मामले कृषि विभाग ने खुद पकड़े हैं। विभाग ने किसानों पर जुर्माना और FIR की कार्रवाई करने के साथ उनकी रेड एंट्री भी कर दी है। यानी प्रदूषण फैलाने वालों पर अब प्रशासन की सख्ती जारी है। ऐसा ही दृश्य बताता है कि दीवाली के बाद प्रदूषण में कुछ राहत मिली है, लेकिन हवा अभी भी संतोषजनक नहीं है। AQI फिर 300 के नजदीक पहुंच रहा है और आसपास के जिलों से अंबाला की हवा अधिक खराब है। पराली जलाने की घटनाएं इस समस्या को और गंभीर बना सकती हैं। इस सीजन अब तक जिले में पराली जलाने के कुल 8 मामले सामने आए हैं। दरअसल, पराली जलाने की घटनाओं पर नजर रखने के लिए हरसेक की ओर से कृषि विभाग को 12 लोकेशन भेजी गई थीं। विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर पाई तो केवल 5 जगहों पर ही पराली जलाने की पुष्टि हुई, जबकि 3 मामले विभाग के बिना भी उसने पकड़े। इस तरह जिले में कुल 8 मामले सामने आए हैं। कृषि विभाग ने जहां खेतों में पराली जलती मिली, वहां आग बुझाई और संबंधित किसानों के खिलाफ जुर्माना लगाने के साथ FIR दर्ज करवाने की कार्रवाई की है। साथ ही पकड़े गए सभी किसानों की रेड एंट्री भी कर दी गई है, ताकि अगले दो साल तक वे अपनी फसल सरकारी खरीद केंद्रों पर नहीं बेच सकें और सरकार की कृषि सब्सिडी/अनुदान योजनाओं का लाभ न उठा सकें।0
0
Report
साहिबगंज में छठ तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था चरम पर
Sahibganj, Jharkhand:Sahibganj में छठ पर्व को लेकर तैयारियाँ हैँ, राजमहल के पूर्व विधायक अनन्त ओझा गंगा तट के विभिन्न घाट पहुंचे और तैयारियो का जायजा लिया। अनन्त ओझा ने जिलेवासियो और प्रदेश वासियो को आस्था के महापर्व छठ की शुभकामनायें दीं। क्षेत्र में गंगा नदी होने पर गर्व जताया और कहा कि हमारे पास माँ गंगा हैँ। क्षेत्र की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन को सफाई कार्यों में तीव्रता लाने की सलाह दी। घाटों की साफ सफाई करा रहे प्रशासन ने दावा किया कि छठ पर्व को लेकर तैयारी पूरी हैँ और बाकी मामलो में अगले 24 घंटों में पूरा कर लिया जायेगा। लोगों से अपील भी है कि गंगा के कुछ घाट खतरनाक हैं, जहाँ प्रशासन द्वारा प्रतिबंधित किया गया है वहाँ सावधानी का बैनर बोर्ड लगा है, ऐसे घाटों पर लोग न जाएँ। प्रशासन ने सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की हैँ; सभी घाटों पर गोताखोरों की व्यवस्था हैँ; भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। ब्लॉक और जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष बना है जो 24 घंटे काम कर रहा है।0
0
Report
शेखपूरा के 63 छठ घाटों की तैयारी पूर्ण, DM ने सुरक्षा के निर्देश दिए
Sheikhpura, Bihar:लोक आस्था का महापर्व छठ नहाय खाय के साथ शुरू हो गया है। छठ के शुरुआत के साथ तैयारी भी अंतिम चरण में चल रहा है। लिहाज जिला प्रशासन दिन रात विभिन्न छठ घाट को तैयार कर अंतिम रूप देने में जुटे है। जबकि डीएम छठ घाट के तैयारियों का लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। इसी कड़ी में शेखपुरा डीएम शेखर आनंद जिले के कई छठ घाट का निरीक्षण किया। शेखपुरा डीएम शेखर आनंद शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के कई छठ घाटों का निरीक्षण किया। डीएम द्वारा रतोईय छठ, अरघोटी ,दल्लू चौक सहित विभिन्न छठ घाट का निरीक्षण किया। डीएम ने सभी छठ घाटों में लाइटिंग के साथ रंग- रोगन सुरक्षा के लिहाज से बैरिकेडिंग और सीसीवीटी कैमरा लगाए जाने का निर्देश दिया। जबकि डीएम छठ घाट पर पेयजल के साथ चेंजिंग रूम निर्माण के अलावे कई महत्वपूर्ण चीजों का मुआइना किया। डीएम के छठ घाट के निरीक्षण के मौके पर,एडीएम,एसडीएम,एसडीपीओ नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सहित तमाम वरीय अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर डीएम ने कहा कि लोक आस्था के महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा हर स्तर पर तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि विभिन्न छठ घाट पर बैठे कटिंग के साथ लाइट रंग रोगन चेंजिंग रूम सहित महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखा जा रहा है उन्होंने कहा कि कुछ गहराई वाले छठ घाट पर गोताखोर की वित्तीय तैनाती की गई है साथ ही मुख्य सड़क पर अवस्थित छठ घाट को सुरक्षा के बैरिकेटिंग किया गया हैं। जबकि अर्ध्य के समय सड़क मार्ग को रोका जाएगा साथ ही खुश छठ घाट रेलवे क्रॉसिंग और ट्रैक से सटे इसको लेकर भी सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था किया गया है गौरतलब है कि जिला प्रशासन शेखपूरा द्वारा 63 छठ घाट पर तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।कई घाटों पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ती है जबकि बरबीघा के भी कई घाट पर भारी भीड़ होती है जिसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता व्यवस्था किया गया है साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों और कमेटी के लोगों द्वारा भी भारतीयों की सेवा को लेकर तैयारी किया जा रहा है。0
0
Report
Advertisement
मैनपुरी में करंट की चपेट में आने से 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत,
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी ब्रेकिंग मैनपुरी में करंट की चपेट में आने से 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, पेट्रोल पंप संचालक महेश फिलिंग स्टेशन के मालिक पर लगा जानबूझकर करंट लगाने का गंभीर आरोप,,,,, मैनपुरी में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक 10 वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने पास ही स्थित 'महेश फिलिंग स्टेशन' (पेट्रोल पंप) के संचालक पर मकान खाली कराने के दबाव में जानबूझकर दीवार पर करंट प्रवाहित तार लगाने का गंभीर आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। यह पूरा मामला मैनपुरी शहर कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड बाईपास स्थित दीप गंगा गार्डन के पास का है। जानकारी के मुताबिक, किशन पाल का परिवार पिछले करीब 20 वर्षों से इसी क्षेत्र में निवास कर रहा है। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि पास ही स्थित 'महेश फिलिंग स्टेशन' के मालिक द्वारा उन्हें पिछले कुछ समय से परेशान किया जा रहा था और हाल ही में 15 दिनों के भीतर मकान खाली करने का अल्टीमेटम भी दिया गया था। आरोप है कि इसी रंजिश और दबाव के चलते पेट्रोल पंप संचालक ने पास की दीवार में बिजली का करंट प्रवाहित करने के लिए जानबूझकर खुला तार छोड़ दिया था। शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे किशन पाल का 10 वर्षीय पुत्र देव कश्यप खेलते या टहलते हुए मकान के पास स्थित उस दीवार के पास पहुंचा, जहां खुले तार में प्रवाहित हो रहे तेज करंट की चपेट में वह अचानक आ गया और अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजनों ने यह भी गंभीर आरोप लगाया है कि घटना के वक्त मौके पर मौजूद पेट्रोल पंप का चौकीदार सब कुछ अपनी आंखों से देखता रहा, लेकिन उसने मासूम को बचाने या बिजली बंद करने का कोई प्रयास नहीं किया। कुछ देर बाद जब देव की मां वहां पहुंचीं, तो बेटे को बेसुध पड़ा देख आनन-फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल के लिए दौड़ीं, लेकिन दुर्भाग्यवश रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया। इतनी बड़ी घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस पूरे मामले पर एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर भेज दी गई थी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे, तथा परिजनों द्वारा दी जाने वाली लिखित तहरीर के आधार पर मुकदमा (अभियोग) पंजीकृत कर कड़ी वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।0
0
Report
आवारा कुत्तों के काटने से बख्तियारपुर में मरीजों को रैबीज इंजेक्शन नहीं मिलने पर हंगामा, प्रशासन पर सवाल
Barh, Bihar:बख्तियारपुर शहर में आवारा कुत्तों के काटने से घायल मरीजों के अस्पताल पहुंचने पर रैबीज का इंजेक्शन नहीं मिलने से लोग परेशान हैं। घायल लोगों ने रैबीज का इंजेक्शन बाजार में बेच देने का आरोप भी लगाया। शहर की गलियों में घूमते आवारा कुत्तों ने बच्चों, महिलाओं और वृद्धों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। कुत्तों ने बख्तियारपुर में हफ्ते भर में 40 से 60 लोगों को काट लिया है, जो इलाज के लिए बख्तियारपुर पीएचसी पहुंचे। वहां रैबीज का इंजेक्शन नहीं मिलने पर लोगों ने अस्पताल परिसर के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। मरीजों ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन की मिलीभगत से महंगी रैबीज की सूई को बाजार में बेच दिया जाता है। लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से इस मामले में अस्पताल प्रशासन पर उचित कार्रवाई किए जाने की भी मांग की है। वहीं ग्रामीणों ने बख्तियारपुर नगर परिषद से भी आवारा कुत्तों से राहत दिलाने की मांग की है। बाइट कुत्तों के काटने से जख्मी मरीज0
0
Report
जमुई के चकाई में चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत
Jamui, Bihar:जमुई जिले चकाई प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की विधिवत शुरुआत हो गया।सुबह से ही प्रखंड के विभिन्न गांवों और मोहल्लों में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा गया। व्रतियों ने स्नान-ध्यान कर भगवान भास्कर की आराधना की और पूरी शुद्धता व सात्विकता के साथ कद्दू-भात का पारंपरिक प्रसाद तैयार किया।महापर्व को लेकर घरों की छतों और आंगन में सुबह से ही भक्तिमय व उत्सवी माहौल नजर आया। पारंपरिक छठ गीतों की मधुर गूंज के बीच महिलाओं ने चूल्हे पर आम की लकड़ी जलाकर पीतल की हांडी में कद्दू की सब्जी और अरवा चावल का भात पकाया। इस पावन कार्य में परिवार के सभी सदस्यों ने मिलजुलकर सहयोग किया। जहां घर की महिलाएं और युवतियां कद्दू काटने व चावल चुनने में जुटी रहीं, वहीं पुरुष और बच्चे भी अन्य व्यवस्थाएं संभालते दिखे।व्रत कर रही महिला श्रद्धालु वीणा देवी ने बताया कि चार दिवसीय छठ महापर्व का पहला दिन नहाय-खाय होता है, जिसमें लकड़ी के चूल्हे पर अत्यंत शुद्धता से कद्दू-चावल का प्रसाद बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह व्रत परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना के लिए किया जाता है, जिसमें पूरा परिवार एकजुट होकर प्रसाद तैयार करता है।नहाय-खाय का प्रसाद ग्रहण करने के बाद अब व्रती शनिवार को होने वाले खरना की तैयारियों में जुट जाएगी, जिसके साथ ही 36 घंटे का कठिन निर्जला उपवास प्रारम्भ होगा।0
0
Report
Advertisement
महराजगंज मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबे युवक का शव तीसरे दिन बरामद
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के खड़खड़िया पुल के पास राप्ती नदी में मां लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन के दौरान राप्ती नदी में डूबे युवक का शव तीसरे दिन बरामद हुआ है। बुधवार की रात प्रतिमा विसर्जन के दौरान 35 वर्षीय रमेश अनियंत्रित होकर खड़खड़िया पुल के पास राप्ती नदी में गिर गया था जिसके बाद से वह लापता था। घटना के बाद से ही एसएसबी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही थीं। तीन दिनों तक चले सघन तलाशी अभियान के बाद आज आखिरकार युवक का शव बरामद कर लिया गया। शव मिलने की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।0
0
Report
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में ब्रह्माकुमारी दिव्य संस्कृति भवन का उद्घाटन किया
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Defence Minister Rajnath Singh To Inaugurate Brahmakumari's Divya Sanskriti Bhawan/ Visuals लखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज ब्रह्माकुमारीज दिव्य संस्कृति भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे।0
0
Report
झज्जर के ढाकला गांव में ताबड़तोड़ गोलीबारी, बलराम की मौत, विकास अस्पताल में भर्ती
Jhajjar, Haryana:झज्जर के गांव ढाकला में दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग। बाइक पर सवार बदमाशों ने बलराम और पहलवान विकास को गोली मारी। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। बलराम की रोहतक के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि विकास पहलवान का बहादुरगढ़ के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। विकास के परिजनों ने इसे 2011 में गांव के सरपंचSomveer की हत्या के रंजिश से जोड़ा है। वारदात के बाद गांव में हड़कंप मच गया। झज्जर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और हमलावरों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया है; जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद है।0
0
Report
Advertisement
