261403
Sitapur: संदना थाना क्षेत्र के रामगढ़ चौकी में झूठी लूट की सूचना देने पर युवक गिरफ्तार
Sandana, Uttar Pradesh:संदना थाना क्षेत्र के रामगढ़ चौकी में एक युवक ने पुलिस को लूट की झूठी सूचना दी। उसने शिकायत की थी कि हथियारबंद बदमाशों ने उसे धमकाकर 30,000 रुपये लूट लिए। सूचना मिलते ही पुलिस और खुफिया विभाग ने मामले की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि युवक अखिलेश ने कई लोगों से उधार पैसे लिए थे। जब उधार देने वालों ने पैसे लौटाने का दबाव बनाया, तो बचने के लिए उसने लूट की मनगढ़ंत कहानी गढ़ ली। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर चालान किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं, क्या होगा समाधान?
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं।0
0
Report
नोएडा में गेमिंग ऐप धोखा: छात्र ने गंवाए 50 लाख, महिला 5 करोड़ मांगे
Noida, Uttar Pradesh:गेमिंग ऐप के चक्कर में फंसकर छात्र ने गंवाए 50 लाख रुपये नोएडा में ऑनलाइन गेमिंग और साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में रहने वाले एक छात्र को गेमिंग ऐप के जरिए जाल में फंसाकर 50 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली गई। आरोप है कि एक महिला ने ब्लैकमेल कर पांच करोड़ रुपये की मांग की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-33 निवासी एक व्यक्ति ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका बेटा और एक बेटी है। उनका बेटा बीटेक अंतिम वर्ष का छात्र है। अप्रैल 2025 में वह मोबाइल फोन पर अधिक समय बिताने लगा। कुछ समय बाद परिजनों को पता चला कि वह टेलीग्राम नामक ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग और गेमिंग देखता था。 इसी दौरान वह एक महिला के संपर्क में आया। शिकायत के अनुसार, महिला ने खुद को जसलीन उर्फ फैजल खन्ना उर्फ ज्योति खन्ना उर्फ ज्योति सरदार नाम से बताया। आरोप है कि महिला ने छात्र को टोकन खरीदने के लिए उकसाया और उसके बेटे ने महिला की आईडी पर टोकन खरीदने शुरू कर दिए। धीरे-धीरे छात्र उसके जाल में फंसता चला गया और करीब 50 लाख रुपये गंवा बैठा। पीड़ित परिवार का आरोप है कि महिला अब पांच करोड़ रुपये की मांग कर रही है। इस वजह से छात्र मानसिक तनाव से गुजर रहा है और आत्महत्या करने की कगार तक पहुंच गया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
GANPATI अपडेट
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
गुरुग्राम में महिला स्पोर्ट्स बाइक सिया के साथ हिट-एंड-रन, वीडियो वायरल
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम ब्रेकिंग गुरुग्राम में हिट एंड रन का लाइव वीडियो आया सामने गोल्फ कोर्स रोड पर महिला स्पोर्ट्स बाइकर के साथ हुआ दर्दनाक हिट एंड रन मामला स्पोर्ट्स बाइक सवार महिला बाइकर सिया को एक अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मारी हादसे से ठीक पहले सिया ने कार चालक को अपनी बाइक से दूरी बनाए रखने के लिए कहा था चेतावनी से नाराज होकर कार चालक ने गुस्से में आकर महिला बाइकर को टक्कर मार दी टक्कर मारने के तुरंत बाद कार सवार अपना वाहन लेकर मौके से रफूचक्कर हो गया 14 सितंबर को हुई इस वारदात का लाइव हिट एंड रन वीडियो सामने आने से हड़कंप मच गया है पीड़ित बाइकर सिया ने गुरुग्राम पुलिस से आरोपी चालक के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन की मांग की है फिलहाल हिट एंड रन का यह लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है0
0
Report
2 साल से फरार 10 हजार के इनामी गैंगस्टर फिरोज अहमद गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:दो साल से फरार 10 हजार रुपये का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार नोएडा में गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी थाना सेक्टर-63 पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से की। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लिया है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान फिरोज अहमद के रूप में हुई है। वह पिछले करीब दो साल से फरार चल रहा था। आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए पुलिस को आरोपी के मुंबई में छिपे होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे मुंबई के हनुमान नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया है कि फिरोज अहमद ने अपने सहआरोपियों के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह बनाया था। पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य लूट और चोरी जैसी वारदातों को अंजाम देते थे। गिरोह के खिलाफ थाना फेस-3 में वर्ष 2024 में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और उससे जुड़ी आपराधिक गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।0
0
Report
स्वैग को वायरल बनाती नई स्टाइल ट्रेंड ने चारों ओर धूम मचा दी
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
No news content available
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
खूंटी में तीरंदाजी का क्रेज बढ़ा, दिव्यांग खिलाड़ी देश-दुनिया में पहचान बना रहे हैं
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - खूँटी में बढ़ा तीरंदाजी का क्रैज , अर्जुन मुण्डा ने जतायी खुशी । एंकर - खूँटी में आर्चरी का क्रैज बढ़ रहा है वहीं बच्चों में भी तीरंदाजी प्रतिस्पर्धा में अपना जगह बनाने लगे हैं। जिसमें दिव्यांग तीरंदाजी हो या सामान्य बच्चों का । सभी मामलों में खूँटी से तीरंदाजी के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जगत में अपना पहचान बनने लगे हैं। खूँटी का एक दिव्यांग बालक झोंगो पाहन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के रुप में अपना स्थान बना लिया है वहीं आशीष कुमार, राहुल कुमार, दानिश अंसारी, सुधीर सांगा, मोनिका कुमारी, कृष्णा साहू जैसे अनेक बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर भी परचम लहरा चुके हैं। जिस पर, आर्चरी एसोशिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुण्डा ने गर्व किया है। उन्होंने कहा कि तीरंदाजी जनजातीय व्यवस्था में एक हिस्सा रहा है। जो पुरातन काल से तीर धनुष का उपयोग किया जाता रहा है। स्वयं बिरसा मुंडा भी तीर-धनुष का उपयोग करते थे। वहीं इस तीर-धनुष का उपयोग प्रतियोगिता में शामिल कर लिया गया है। इसमें शरीर से लाचार भारत के खिलाड़ी भी दिव्यांग तीरंदाजी पैरा आर्चरी प्रतियोगिता में शामिल होकर देश विदेश में जिस बना लिया है। जिसमें महिलाएं भी पीछे नहीं है। खूँटी में तीरंदाजी के क्षेत्र में उभरता दिव्यांग बालक झोंगो पाहन भी एक है जो अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। खूँटी जिला तीरंदाजी के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। इसके लिए आगे बच्चों को बढ़ावा के लिए सुविधा और व्यवस्था किया जाएगा।0
0
Report
हरदोई दधि उत्सव विवाद: गाने पर मारपीट, 45 आरोपी FIR दर्ज
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में दधि उत्सव का माहौल उस वक्त अचानक हंगामे में बदल गया, जब कार्यक्रम में ‘मैनपुरी ने साथ निभाया, डिंपल यादव जीत गईं’ गाना बजाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। गाना बजाने पर आपत्ति जताने के बाद मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। आरोप है कि लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मामले में पांच नामजद और 40 अज्ञात लोगों समेत कुल 45 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामला अतरौली थाना क्षेत्र के रेहरियामऊ गांव का है। रेहरियामऊ निवासी देशराज के मुताबिक, 10 सितंबर की रात गांव के जगदीश यादव के यहां दधि उत्सव का आयोजन था। वह रंजीत, सचिन और अरुण के साथ कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम में चार महिलाएं नृत्य कर रही थीं। आरोप है कि इस दौरान ‘मैनपुरी ने साथ निभाया, डिंपल यादव जीत गईं’ गाना बार-बार बजाया जा रहा था। देशराज ने वहां कृष्ण भगवान का गाना बजाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि राजू यादव, दुर्गेश यादव, विवेक यादव, सचिन यादव और रीतेश यादव ने देशराज के साथ जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने कथित तौर पर कहा कि कार्यक्रम के आयोजक के हिसाब से ही गाने बजेंगे। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। देशराज का आरोप है कि राजेश, प्रेम, अनुज, गोलू, राजेंद्र, जोगिंदर, आशीष और रंजीत की मां ऊषा समेत उनके परिजनों को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। आरोप है कि मारपीट के दौरान महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा गया। घटना में घायल रंजीत और अरुण का उपचार कराया गया। मामले में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच लोगों को नामजद करते हुए 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है。0
0
Report
Advertisement
पटना के महाराष्ट्र मंडल में गणेशोत्सव: लालबाग के राजा की प्रतिमा सजावट के साथ
Patna, Bihar:पटना में आज गणेश चतुर्थी को लेकर उल्लास है... महाराष्ट्र मंडल की ओर से इस बार भी गणेशोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। खास बात ये है कि इस बार गणेश पूजा के लिए तैयार किया गया पंडाल मदुरई के प्रसिद्ध मीनाक्षी मंदिर की तर्ज पर बनाया गया है। महाराष्ट्रीय मंडल में मुंबई के प्रसिद्ध लालबाग के राजा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। करीब साढ़े पांच फीट ऊंची गणेश प्रतिमा को इस बार खास अंदाज में सजाया गया है। भगवान गणेश को करीब 55 लाख रुपये के हीरा, पन्ना और माणिक जड़ित सोने के मुकुट से सुशोभित किया जाएगा। गणेशोत्सव के पहले दिन भगवान गणेश को 501 मोदक का भोग लगाया जाएगा। इसके साथ ही पूरे उत्सव के दौरान महाराष्ट्र मंडल में कई सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। 16 सितंबर को दिन में बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मंडल की ओर से सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं, 18 सितंबर की शाम हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें महिलाएं भगवान गणेश को हल्दी-कुमकुम अर्पित करेंगी और एक-दूसरे की मांग सजाकर पारंपरिक तरीके से उत्सव मनाएंगी। इस बार गणेशोत्सव की सजावट भी खास होगी। कोलकाता के चंदन नगर की आकर्षक लाइटिंग पंडाल की खूबसूरती बढ़ाएगी, जबकि बंगाल से मंगाए गए फूलों से विशेष सजावट की जाएगी। गणेशोत्सव के समापन से पहले 20 सितंबर को सुबह 11 बजे से महाप्रसाद का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।0
0
Report
बोकारो थर्मल: कश्मीर कॉलोनी के निवासियों ने कुएं की ऊंचाई और स्नानागार की मांग उठाई
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो थर्मल में दूषित पानी के संकट से परेशान क Kashmir कॉलोनी के निवासियों ने डीवीसी प्रबंधन से की कुएं की ऊंचाई बढ़ाने की मांग बोकारो थर्मल के नूरी नगर स्थित डीवीसी ऐश पौंड रिकवरी सिस्टम के नीचे बसी सीसीएल कारो स्पेशल फेज-दो, क Kashmir कॉलोनी के निवासियों ने अपने एकमात्र पेयजल स्रोत को बचाने के लिए आवाज उठाई है. कॉलोनी के लोगों ने डीवीसी प्रबंधन से क्षेत्र के एकमात्र कुएं की ऊंचाई बढ़ाने और महिलाओं के लिए स्नानागार के निर्माण की पुरजोर मांग की है. स्थानीय निवासी सीमा देवी, गायत्री देवी सहित अन्य महिलाओं और ग्रामीणों ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि वे इस कुएं के पानी का उपयोग वर्षों से पीने और नहाने-धोने के लिए कर रहे हैं. हालाँकि, ऐश पौंड के रिकवरी सिस्टम से जब ओवरफ्लो होकर जहरीली छाई बहती है, तो वह सीधे कुएं और आसपास के खेतों में समा जाती है. इसके चलते कुएं का पानी पूरी तरह दूषित हो जाता है और स्थानीय लोग इसका सेवन करने से लाचार हो जाते हैं. ग्रामीणों ने डीवीसी प्रशासन से अपील की है कि कुएं की मुंडेर की ऊंचाई जल्द से जल्द बढ़ाई जाए ताकि उसमें ऐश पौंड का दूषित पानी और छाई प्रवेश न कर सके. इसके साथ ही, स्थानीय महिलाओं की सुविधा और निजता को ध्यान में रखते हुए वहां एक सर्वजन-सुविधा युक्त बाथरूम (स्नानागार) का निर्माण भी त्वरित रूप से कराया जाए.0
0
Report
वैशाली: झपटमारी के दो आरोपियों को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर बेइज्जत किया
Hajipur, Bihar:वैशाली के राजापाकर से बड़ी खबर है, जहां झपटमारी के आरोप में पकड़े गए दो युवकों के साथ ग्रामीणों ने कानून अपने हाथ में ले लिया। ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पेड़ से बांध दिया और आधा सिर मुंडाकर सरेआम बेइज्जत किया। मामला सामने आने के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को थाने ले गई है।मामला महुआ थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 4 सितंबर को एक महिला के गले से सोने का जितिया झपटकर बाइक सवार दो युवक फरार हो गए थे। आरोप है कि ग्रामीणों ने दोनों युवकों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया।इसके बाद लोगों का गुस्सा इस कदर भड़का कि दोनों आरोपियों को पेड़ से बांध दिया गया। इतना ही नहीं, उनका आधा सिर मुंडाकर सरेआम बेइज्जत किया गया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।पूछताछ में एक आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि झपटमारी के बाद सोने का जितिया करीब 5 हजार रुपये में बेच दिया गया था। इसके बाद पुलिस की मदद से ज्वेलर के यहां से दोनों जितिया बरामद करा लिए गए।सूचना मिलने पर डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवाओं को अपने कब्जे में लेकर महुआ थाने ले गई।0
0
Report
Advertisement
UDAIPUR नगर निगम और पांच नगरपालिकाओं के लिए मतगणना शुरू
Noida, Uttar Pradesh:UDAIPUR (RAJASTHAN) COUNTING OF VOTES BEGINS FOR UDAIPUR MUNICIPAL CORPORATION AND FIVE MUNICIPALITIES ELECTIONS0
0
Report
पंचकूला: सेक्टर-21 मस्जिद के पास शव मिला, पुलिस ने कब्जे में लिया
Panchkula, Haryana:पंचकूला ब्रेकिंग सेक्टर-21 मस्जिद के पास मिला व्यक्ति का शव डायल-112 को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस सेक्टर-21 पुलिस चौकी को दी गई सूचना, पुलिस ने शव कब्जे में लिया मामले की जांच में जुटी पुलिस0
0
Report
भजनलाल शर्मा ने गणेश चतुर्थी पर मोटी डूंगरी गणेश मंदिर में पूजा की
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर (राजस्थान): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गणेश चतुर्थी के अवसर पर मोटी डूंग्री गणेश मंदिर पर दर्शन एवं पूजा अर्चना करते दिखे। जयपुर स्थित MOTI DOONGRI GANESH TEMPLE के द्वार पर मुख्यमंत्री ने भगवान गणेश की पूजा की और पूरे राज्यवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, "आज गणेश चतुर्थी है। इस मौके पर मैं राज्य के सभी लोगों को दिल से बधाई देता हूँ। मैं उनकी खुशी और समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूँ, और कामना करता हूँ कि भगवान गणेश का आशीर्वाद राजस्थान और यहाँ के सभी लोगों पर हमेशा बना रहे।"0
0
Report
Advertisement
