Back
धनबाद में त्योहारों के लिए कड़ी सुरक्षा, शांति समिति ने शासन-प्रशासन को मजबूत निर्देश दिए
NMNitesh Mishra
Mar 19, 2026 14:19:39
Dhanbad, Jharkhand
धनबाद न्यू टाउन हॉल में आगामी ईद, रामनवमी, दुर्गा पूजा एवं चैती छठ महापर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक डीसी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में किया गया।बैठक में ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, एसडीएम,एडीएम सहित सभी एसडीपीओ,सभी बीडीओ,सीओ,थानाध्यक्ष सहित शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।शांति समिति के सदस्यों ने अपने-अपने इलाकों की स्थिति, तैयारियों और संभावित चुनौतियों को बैठक में रखा। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, ट्रैफिक नियंत्रण, साफ-सफाई, बिजली और पानी की सुचारू आपूर्ति, तथा अफवाहों पर नियंत्रण जैसे कई अहम मुद्दों पर गंभीर मंथन हुआ। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि सभी पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाए जाएं, यह प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विशेष रूप से रामनवमी जुलूस के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने पर जोर दिया। साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग को लेकर भी स्पष्ट निर्देश जारी किए गए, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रशासन ने जिले के संवेदनशील स्थानों की पहचान कर ली है, जहां विशेष निगरानी के साथ पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा, लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी के माध्यम से किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोकने की तैयारी की गई है। वही बैठक में मौजूद अधिकारियों और शांति समिति के सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया। साथ ही सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे शांति, संयम और आपसी सौहार्द बनाए रखें, ताकि सभी त्योहार हर्षोल्लास और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सकें।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NJNEENA JAIN
FollowMar 19, 2026 15:34:470
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 19, 2026 15:33:230
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 19, 2026 15:33:000
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 19, 2026 15:32:39Noida, Uttar Pradesh:भारत में भी नहीं दिखा ईद का चांद, शनिवार 21 मार्च को ईद मनाने का ऐलान
0
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 19, 2026 15:32:220
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 19, 2026 15:32:060
Report
0
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowMar 19, 2026 15:31:490
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 19, 2026 15:31:220
Report
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 19, 2026 15:30:460
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 19, 2026 15:30:360
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 19, 2026 15:30:140
Report
संभल में ईद उल फितर अलविदा जुमे की नमाज की दृष्टिगत कानून एवं शांति व्यवस्था बनाने के लिए निकाला गया
506
Report
SPSanjay Prakash
FollowMar 19, 2026 15:25:47626
Report