261206
Sitapur - महमूदाबाद बिसवां मार्ग पर पलटा ट्रक,चालक व परिचालक फरार
Launa, Uttar Pradesh:जनपद सीतापुर के थाना महमूदाबाद इलाके में महमूदाबाद बिसवां मुख्य मार्ग पर समान से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। प्राप्त जानकारी अनुसार ट्रक संख्या यूपी 43 ए टी 6916 समान लोड कर बिसवां की ओर से महमूदाबाद की ओर जा रहा था। तभी अचानक महमूदाबाद मुख्य मार्ग पर स्थित अतरौली गांव के सामने रोड पर पलट गया। जिसमें चालक समेत परिचालक मौके पर गाड़ी छोड़ फरार हो गए । जिसकी सूचना पुलिस को दी गई,सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सुमेरपुर में फिर दबंगों का कहर,युवक की पिटाई का वीडियो वायरल,पुलिस की कार्यशैली पर खड़े किए सवाल????
Deo Gaon, Uttar Pradesh:सुमेरपुर में दबंगों का कहर, युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हमीरपुर जिले के सुमेरपुर कस्बे में दबंगों का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक दर्जन दबंगों ने अमित नाम के युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा। लगातार मारपीट के वीडियो वायरल होने से इलाके में दहशत का माहौल है। मामला सुमेरपुर कस्बे के पशु बाजार के पास का है। पीड़ित युवक अमित ने बताया कि वह रात में दुकान बंद करके घर लौट रहा था, तभी पशु बाजार के पास उसकी स्कूटी अचानक बंद हो गई। इसी दौरान वहां मौजूद दबंगों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों और हाथों से जमकर पिटाई कर दी। दबंगों ने युवक पर ताबड़तोड़ वार बरसाए। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान दबंगों ने उसके जेब से चार हजार रुपये भी छीन लिए। इस पूरी वारदात का वीडियो किसी ने बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद दहशत है0
0
Report
कैमूर के रामपुर में जितिया व्रत के दौरान डूबकर 10 वर्षीय शुभम की मौत
Khajuria Khurd, Bihar:रामपुर गांव, सोनहन थाना क्षेत्र में शनिवार को जीवित्पुत्रिका (जितिया) व्रत के दौरान दुर्गावती नदी में स्नान करते समय 10 वर्षीय शुभम कुमार डूब गया और उसकी मौत हो गई. शुभम रामपुर निवासी नारद सिंह का सबसे छोटा पुत्र था. व्रत के दौरान घर में उत्साह का माहौल था, लेकिन घटना के बाद मातम छा गया. परिजनों के अनुसार, शुभम अन्य बच्चों के साथ नदी में गया था; कुछ बच्चे सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन वह पानी में लापता हो गया. गाँव वालों ने नदी में खोज शुरू की और लगभग आधे घंटे की तलाश के बाद उसे बाहर निकाला. सूचना मिलने पर सोनहन थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. इस दुखद हादसे से रामपुर गांव में शोक का मौन छा गया है.0
0
Report
गणपति्यार, श्रीनगर में पानी संकट पर विरोध-प्रदर्शन; आपूर्ति बहाल की मांग
Srinagar, Uttarakhand:WATER CRISIS SPARKS PROTEST IN GANPATYAR, SRINAGAR An acute water crisis has triggered protests in the Ganpatyar area of Srinagar, where residents say they have been without a regular water supply for nearly eight days. Frustrated over the prolonged disruption, residents took to the streets and blocked traffic, demanding immediate intervention from the concerned authorities and restoration of the water supply. For nearly eight days, residents of Ganpatyar have been facing a severe shortage of drinking water. With the regular water supply disrupted, residents say they are struggling to meet their basic daily needs. Angered by the prolonged disruption, people came out on the streets and staged a protest, blocking traffic to draw the attention of the authorities towards their grievances. The protesters said they have been waiting for the water supply to be restored, but the situation remains unchanged. They are now demanding immediate intervention from the concerned department and restoration of regular and adequate water supply to the locality.0
0
Report
Advertisement
किशनगढ़ के प्रसिद्ध उद्योगपति कंवरलाल पाटनी का निधन, अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि कार्यक्रम
Ajmer, Rajasthan:किशनगढ़- प्रसिद्ध मार्बल उद्योगपति, भामाशाह एवं समाजसेवी कंवरलाल पाटनी का निधन अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में उद्योग जगत से जुड़े लोग, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और शुभचिंतक पहुंचे आर.के. हाउस. कंवरलाल पाटनी के पार्थिव देह के अंतिम दर्शन के दौरान माहौल नजर आया गमगीन. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुचे किशनगढ़ आर के हाउस पहुँच किए अंतिम दर्शन. केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी, विधायक विकास चौधरी सहित लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और पाटनी परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं. कंवरलाल पाटनी के निधन को किशनगढ़ के सामाजिक एवं औद्योगिक क्षेत्र के साथ ही जैन समाज के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है. समाजसेवा और जनकल्याण के कार्यों में उनके योगदान को लोग भावुक होकर कर रहे हैं याद. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अंतिम यात्रा में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. अंतिम संस्कार मे शामिल होने के लिए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी स्व. कंवरलाल पाटनी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे गहलोत. आर.के. हाउस से अंतिम यात्रा सावतसर स्थित मुक्तिधाम के लिए रवाना होगी जहां विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा0
0
Report
बागपत में यशवीर सिंह महाराज का बयान: हिंदू एकता से सनातन धर्म की रक्षा
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत पहुंचे हिंदूवादी यशवीर सिंह महाराज ने सनातन धर्म और देश की रक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है। महाराज ने हिंदुओं से कट्टर बनने और एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश और सनातन धर्म की रक्षा की जिम्मेदारी हिंदुओं की है। इसी उद्देश्य से जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने जातिवाद की राजनीति करने वाले नेताओं से भी सावधान रहने की अपील की। बागपत पहुंचे हिंदूवादी यशवीर सिंह महाराज ने सनातन धर्म और देश की रक्षा को लेकर अपने विचार रखे। महाराज ने कहा कि देश और सनातन धर्म की रक्षा करना हिंदुओं की जिम्मेदारी है और इसी उद्देश्य से वह जन जागरण कर रहे हैं। उन्होंने हिंदू समाज से कट्टर बनने की अपील करते हुए कहा कि यदि हिंदू कट्टर नहीं बनेंगे तो देश और धर्म की रक्षा नहीं हो पाएगी। अपने संबोधन में महाराज ने हिंदू समाज के कुछ लोगों पर गद्दारी के आरोप भी लगाए। उन्होंने देश को टुकड़ों में बांटने और धर्म परिवर्तन के लिए विदेशों से फंडिंग होने का दावा किया। साथ ही जातिवाद की राजनीति करने वाले नेताओं से सावधान रहने की अपील की। महाराज ने कहा कि देश और सनातन धर्म की रक्षा के लिए हिंदू समाज को एकजुट रहना होगा। बागपत में यशवीर सिंह महाराज के इस बयान की चर्चा हो रही है। बाइट यशवीर सिंह महराज。0
0
Report
खेराड़ के चिबोड़ा में पैंथर आबादी क्षेत्र में पहुँचा; वन विभाग ने कैद किया
Udaipur, Rajasthan:सलूंबर। जिले के खेराड़ गांव के चिबोड़ा में आबादी क्षेत्र में पैंथर की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बकरी पर पैंथर के हमले की सूचना के बाद वन विभाग ने शनिवार को आबादी क्षेत्र में पिंजरा लगाया। इसके बाद रात में ही पैंथर पिंजरे में कैद हो गया। सुबह पिंजरे में पैंथर के कैद होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और पैंथर को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
कोटा में 70वीं राज्य स्तरीय जुड़ो प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेताओं को मिला पदक
Kota, Rajasthan:70वीं राज्य स्तरीय 14 वर्षीय जुड़ो प्रतियोगिता का कोटा में भव्य समापन, विजेताओं को मिले पदक 6 दिवसीय स्पर्धा में प्रदेश भर के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ओम बिरला रहे मुख्य अतिथि 70वीं राज्य स्तरीय 14 वर्षीय जुड़ो प्रतियोगिता (छात्र-छात्रा) का शनिवार को भव्य समापन हुआ। 28 सितंबर से आयोजित इस स्पर्धा में प्रदेश भर के लगभग 100 खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समारोह के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रहे, वहीं अध्यक्षता राजस्थान कुश्ती संघ अध्यक्ष राजीव दत्ता ने की। मुख्य वक्ता राजेश कृष्ण बिरला ने कहा कि जुड़ो तकनीक और संतुलन के जरिए जीवन के संघर्षों में कभी हार न मानने की प्रेरणा देता है। प्रतियोगिता के छात्रा वर्ग में प्रीति कौर, रक्षिता, प्रिया सैनी, भावना विश्नोई, लक्ष्मी और कनिष्क कुंवर ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं छात्र वर्ग में कोटा के यथार्थ सुमन, रंजीत, धर्मेश, फैजान और उमेश चौधरी ने अपने-अपने भारवर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। संस्था की डायरेक्टर सोनिया राठौड़ ने सभी विजेता एवं सहभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।0
0
Report
जयपुर में गांव सरकार के लिए पंचायत चुनाव चरणों में शुरू, 18 लाख मतदाता निर्णायक
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में गांव सरकार के लिए पंचायत चुनाव चरणों में शुरू, 18 लाख मतदाता निर्णायक जयपुर जिले में गांव की सरकार चुनने की बारी है। पंचायत चुनावों की घोषणा के साथ ही जिले की 597 ग्राम पंचायतों में चुनावी हलचल शुरू हो गई है। जयपुर जिले में जिला परिषद, 22 पंचायत समितियों और इनके अधीन आने वाली 597 ग्राम पंचायतों के चुनाव चार चरणों में करवाए जाएंगे। जयपुर जिले में करीब 18 लाख 99 हजार 794 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 9 लाख 85 हजार 447 पुरुष, 9 लाख 14 हजार 343 महिला और 4 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। यानी पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाता करीब 71 हजार कम हैं। जयपुर जिला परिषद में कुल 57 वार्ड हैं, जबकि 22 पंचायत समितियों में 386 वार्ड और 597 ग्राम पंचायतों में 5,931 वार्ड हैं। यानी पंचायत चुनाव में जिला प्रमुख से लेकर वार्ड पंच तक गांव की सरकार का पूरा ढांचा तय होगा। इस बार जयपुर जिला प्रमुख का पद अनारक्षित (सामान्य) रखा गया है। यानी आरक्षण की बाध्यता के बिना पात्र उम्मीदवार इस पद के लिए दावेदारी कर सकेंगे। जिला परिषद के कुल 57 वार्डों में से 28 वार्ड एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। शेष 29 वार्ड अनारक्षित हैं। दिया गया ग्राफ: जिला परिषद-पंचायत समिति: 23 अक्टूबर से चार चरणों में वोटिंग पहला चरण — 23 अक्टूबर। गोविंदगढ़, चौमूं, किशनगढ़-रेनवाल, जोबनेर, झोटवाड़ा, सांभरलेक, दूदू और मौजमाबाद। दूसरा चरण — 29 अक्टूबर: आमेर, जालसू, रामपुरा-डाबड़ी, शाहपुरा और अमरसर। तीसरा चरण — 4 नवंबर: फागी, माधोराजपुरा, चाकसू, सांगानेर और कोटखावदा। चौथा चरण-14 नवंबर: बस्सी, तूंगा, जमवारामगढ़ और आंधी। -काउंटिंग: जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए डाले गए वोटों की गिनती 20 नवंबर को होगी। -ज़िला प्रमुख का चुनाव 25 नवंबर और उप जिला प्रमुख का चुनाव 26 नवंबर को होगा। -पंचायत समितियों में प्रधान का चुनाव 27 नवंबर तथा उप प्रधान का चुनाव 28 नवंबर को होगा. -पंच-सरपंच: 25 अक्टूबर से शुरू होगी वोटिंग। -पंच और सरपंच के चुनाव भी चार चरणों में होंगे। -इनकी मतदान तारीखें जिला परिषद-पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव से अलग रखी गई हैं। पहला चरण — 25 अक्टूबर: गोविंदगढ़, चौमूं, किशनगढ़-रेनवाल, जोबनेर, झोटवाड़ा, सांभरलेक, दूदू और मौजमाबाद पंचायत समितियों के अधीन ग्राम पंचायतें। दूसरा चरण — 31 अक्टूबर: आमेर, जालसू, रामपुरा-डाबड़ी, शाहपुरा और अमरसर की ग्राम पंचायतें। तीसरा चरण-6 नवंबर: फागी, माधोराजपुरा, चाकसू, सांगानेर और कोटखावदा की ग्राम पंचायतें। चौथा चरण -16 नवंबर: बस्सी, तूंगा, जमवारामगढ़ और आंधी की ग्राम पंचायतें। -सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव में मतदान पूरा होने के बाद उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। -इसके अगले दिन संबंधित ग्राम पंचायत में उपसरपंच का चुनाव होगा। आंकड़ों में जयपुर का पंचायत चुनाव 1 जिला परिषद — 57 वार्ड 22 पंचायत समितियां — 386 वार्ड 597 ग्राम पंचायतें — 5,931 वार्ड कुल मतदाता — 18,99,794 पुरुष — 9,85,447 महिला — 9,14,343 ट्रांसजेंडर — 4 ये हैं 22 पंचायत समितियों के मतदाता पंचायत समिति:::::::::कुल मतदाता चौमूं::::::::::1,38,583 बस्सी::::::::::1,28,504 जमवारामगढ़:::::1,21,470 आमेर::::::1,07,745 गोविंदगढ़:::::::1,01,854 किशनगढ़-रेनवाल:::::1,00,145 मौजमाबाद::::::::93,695 जोबनेर:::::93,565 आंधी::::::::::90,717 सांभर::::::::::90,480 चाकसू:::::::::86,883 सांगानेर:::::77,607 माधोराजपुरा:::::73,745 अमरसर::::::::71,479 रामपुरा डाबड़ी:::::::71,357 फागी::::::::70,114 जालसू::::::::69,984 दूदू::::::::::66,329 कोटखावदा:::::66,154 तूंगा::::::63,842 झोटवाड़ा:::::::58,617 शाहपुरा::::::56,925 22 प्रधानों की कुर्सी का आरक्षण भी तय जयपुर की 22 पंचायत समितियों में प्रधान पदों का आरक्षण पहले ही निर्धारित किया जा चुका है。 एससी ओपन: तूंगा, आंधी एससी महिला: रामपुरा डाबड़ी, कोटखावदा एसटी ओपन: चौमूं, किशनगढ़-रेनवाल एसटी महिला: अमरसर ओबीसी ओपन: माधोराजपुरा, सांगानेर ओबीसी महिला: जोबनेर, मौजमाबाद अनारक्षित ओपन: शाहपुरा, बस्सी, जमवारामगढ़, फागी अनारक्षित महिला: गोविंदगढ़, दूदू, जालसू, चाकसू, आमेर और झोटवाड़ा बहरहाल , जयपुर जिले में चुनावी प्रक्रिया का बड़ा दौर 23 अक्टूबर को जिला परिषद-पंचायत समिति सदस्यों की पहले चरण की वोटिंग से शुरू होगा। 16 नवंबर को पंच-सरपंच की चौथे चरण की वोटिंग पूरी होगी। 20 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के परिणाम आने के बाद जिला प्रमुख और प्रधान की कुर्सियों की तस्वीर साफ होने लगेगी। अंत में 28 नवंबर को उप प्रधान के चुनाव के साथ जिले में गांव की नई सरकार के गठन की चुनावी प्रक्रिया पूरी होगी। दीपक गोयल जी मीडिया जयपुर0
0
Report
यकीन हत्याकांड: पांच दिन बाद भी पुलिस ने सुराग नहीं दिया, परिजनों में आक्रोश
Kota, Rajasthan:यकीन हत्याकांड: पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, परिजनों में बढ़ता जा रहा आक्रोश हत्यारों का सुराग नहीं, परिजन बोले—जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो देंगे धरना कोटा विज्ञान नगर निवासी मोहम्मद यकीन हत्याकांड को पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस आरोपियों और वारदात में इस्तेमाल हथियारों तक नहीं पहुंच सकी है। जांच आगे बढ़ने के बावजूद हत्यारों का सुराग नहीं मिलने से मृतक के परिजनों में रोष और बेचैनी बढ़ती जा रही है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस फिलहाल कॉल डिटेल और दूसरे तकनीकी साक्ष्यों को खंगाल रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया है。 दरअसल, करीब पांच दिन पहले कोटा के नए एयरपोर्ट क्षेत्र में शंभूपुरा के पास एक कार में मोहम्मद यकीन का शव मिला था। उसके शरीर पर गोली लगने के निशान मिले थे। वारदात के बाद से ही बूंदी पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों तक पहुंचने के लिए विभिन्न पहलुओं को खंगाला जा रहा है। परिजनों का कहना है कि पांच दिन गुजर जाने के बावजूद हथियार बरामद नहीं हुए हैं और न ही हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकी है। ऐसे में परिवार की चिंता लगातार बढ़ रही है। परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार बरामद करने और पूरे मामले का खुलासा करने की मांग की है。 परिजनों ने बताया कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे बूंदी एसपी और आईजी को ज्ञापन देकर मामले में तेजी लाने की मांग करेंगे। इसके बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन करने की तैयारी की जा रही है। परिवार का कहना है कि उन्हें पुलिस जांच से उम्मीद है, लेकिन अब कार्रवाई का इंतजार लंबा होता जा रहा है। पुलिस की जांच जारी है और अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि कॉल डिटेल, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य जांच बिंदुओं से पुलिस कब तक हत्यारों तक पहुंच पाती है।0
0
Report
Advertisement
झारखंड बीजेपी का नया नारा 'हमरे जीतब' 2029 चुनावों में जोर पकड़ रहा
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में बीजेपी, कार्यकर्ताओँ में जोश भरने के लिए 'हमरे जीतब' के नए नारे के साथ जनता में जाने और आगामी विधानसभा चुनाव के जीत का लक्ष्य सुनिश्चित कर रही है। रांची पहुंचे बीजेपी के नव नियुक्त प्रदेश संगठन मंत्री ने लक्ष्य साफ कर दिया है। पार्टी की प्राथमिकता 2029 में होने वाला लोकसभा और विधानसभा चुनाव पर केंद्रित कर दिया है। इस नारे के साथ ही झारखंड की सियासत में 2029 के विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से हलचल सुनाई देने लगा है। झारखंड बीजेपी के प्रदेश संगठन मंत्री ने कार्यकर्ताओं के बीच संगठन की मजबूती का मंत्र दिया और 2029 को ध्यान में रखते हुए लगातार काम करने की अपील की। वहीं हमरे जीतब यानी हम जीतेंगे के दिए गये नारे के बाद सियासत गर्म हो गई है। झारखंड बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने बीजेपी के नए नारे 'हमरे जीतब' पर हम जीतब और हमीं झारखंड के संवारव इसी मूल मंत्र के साथ हम लोग 2029 के चुनाव में जाते हैं। झारखंड आदिवासियों और मूलवासियों का प्रदेश है। सादड़ी यहाँ बोले जाने वाले की बहुलता है, आदिवासी मूल वासी के साथ जितने लोग झारखंड में रहते हुए सब को साथ लेकर 2029 के संकल्प को हम पूरा करेंगे। दो बार चुनाव में हमें जरुर झटका लगा, पर हमतो।दो। सीट से केंद्र की सत्ता में आए हैं। हम ने तो पश्चिम बंगाल में एक और तीन सीट का भी दौर देखा है, अलग बलग के सभी राज्यों में भगवा खिल गया है। अब बारी झारखंड की है यहाँ शानदार जीत दर्ज करेंगे। कांग्रेस नेता बंधु तिर्की ने कहा, बीजेपी का ये नारा नया नहीं है। यहाँ आकर शादरी में बोल रहे हैं। सबसे पहले बीजेपी को चाहिए सरना धर्मावलम्बियों की जो रिलिजन आइडेंटिटी की मांग है ,लोग उसको भूले नहीं हैं। आप इस मांग को पूरा करें। एमएमडीआर पर छलने का काम कर रहे हैं, झारखंड को तो रहम करते। लोग बीजेपी को समझ रहे हैं जीतब बोलने का मतलब हारब बोल रहा है। झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, नारा लगाने से कोई जीत जाता तो 2019 में भी यही जीतते। पवन साय जहां से भी आए हों, बीजेपी के अच्छे अच्छे नेता और कार्यकर्ता भी नहीं जानते थे कि ये कौन हैं और कहां से आए हैं। कहीं कोई लोकप्रियता नहीं। झारखंड की जनता को बेवकूफ समझते हैं कि दूसरे राज्य से कोई आएगा ,आदिवासी हूं आदिवासी हूं का नारा लगायेंगे और लोग उनके पीछे चले जाएंगे। उन्हें मुद्दों पर बात करना होगा, सरना धर्म कोड के बारे में बताना होगा। झारखंड के साथ हो रहे भेद भाव पर बात होगी। महंगाई, वोट चोरी पर बात होगी यह गांव घूम पाएंगे क्या।0
0
Report
रांची के संकट मोचन हनुमान मंदिर में Captain Smith के स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची के पौराणिक ऐतिहासिक मेन रोड स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर मे प्रदेश भाजपा की ओर से पूर्व राज्यसभा सांसद पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य रमेश सिंह ने कैप्टन स्मिथ के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु होने की कामना के साथ बजरंगबली के प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना किया और भजन कीर्तन के साथ सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया इस अवसर पर लड्डू प्रसाद भी उपस्थित लोगों के बीच वितरित की गई मौके पर पूर्व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि कप्तान स्मिथ के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के कामना के साथ हम सब बजरंगबली के शरण में है और कप्तान स्मिथ जल्द से जल्द स्वस्थ हो इस निमित्त पूजन अर्चन कर रहे हैं वहीं मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य रमेश सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से कप्तान स्मित ने पूरे घटनाक्रम के समय हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे यह इस बात को इंगित करता है कि हमारे आराध्य के प्रति जो मन में सच्ची निष्ठा और आस्था है यह एक प्रकार का जीवंत उदाहरण के रूप में है0
0
Report
शिवहर में बाल दुर्व्यापार रोकथाम के लिए चाइल्ड हेल्प डेस्क लॉन्च, जागरूकता अभियान
Sheohar, Bihar:शिवहर जिले में बाल दुर्व्यापार की रोकथाम और बच्चों की सुरक्षा को लेकर शिवहर पुलिस ने विशेष पहल शुरू की है। बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले के सभी थानों में चाइल्ड हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। महिला थाना परिसर में पुलिस उपाधीक्षक भरत कुमार ने हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। मानव तस्करी निरोध इकाई और अदिति कवच परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता पोस्टर का विमोचन कर अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत हॉटस्पॉट और पंचायत स्तर पर लोगों को बाल दुर्व्यापार की रोकथाम, बच्चों की सुरक्षा और संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना देने के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारी, कर्मी, छात्र-छात्राएं और अदिति कवच परियोजना की टीम मौजूद रही।0
0
Report
Advertisement
रांची नगर निगम वार्डों तक पहुँचकर जनता की समस्याएं सुनने लगेगा
Ranchi, Jharkhand:रांची नगर निगम अब एक नई पहल की शुरुआत करने जा रहा है। इस पहल के तहत नगर निगम के अधिकारी और महापौर खुद वार्ड-वार्ड जाकर शहरवासियों की समस्याएं सुनेंगे। चाहे नाली-जाम की समस्या हो, साफ-सफाई से जुड़ी शिकायत हो या फिर किसी तरह की दूसरी नागरिक सुविधा से जुड़ी परेशानी, नगर निगम अब लोगों के द्वार तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करने की कोशिश करेगा।रांची नगर निगम का कहना है कि शहरवासियों को अपनी समस्याओं के लिए बार-बार नगर निगम कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े, इसके लिए निगम अब खुद जनता के बीच पहुंचेगा। महापौर रोशनी खालखो के नेतृत्व में वार्ड-वार्ड जाकर लोगों की शिकायतें सुनी जाएंगी और संबंधित अधिकारियों को समस्या के समाधान के निर्देश दिए जाएंगे। नगर निगम का उद्देश्य लोगों को यह भरोसा दिलाना है कि निगम सिर्फ एक कार्यालय नहीं, बल्कि शहरवासियों के परिवार का हिस्सा है। चुनाव के दौरान भी जनता के द्वार तक नगर निगम को पहुंचाने का वादा किया गया था, जिसे अब जमीन पर उतारने की तैयारी है। महापौर रोशनी खालको ने कहा कि रांची नगर निगम राजधानीवासियों के द्वार तक जाए, यह हमारी कोशिश है। हम जल्द ही हर वार्ड में जाकर सफाई और दूसरी सुविधाओं को लेकर लोगों से बातचीत करेंगे। जनता को जो भी सुविधाएं चाहिए, उनकी समस्याओं को उनके द्वार पर जाकर सुनने का काम करेंगे। हम चाहते हैं कि लोगों को यह महसूस हो कि नगर निगम कोई पराया नहीं है, बल्कि आपके परिवार का हिस्सा है। नगर निगम ऐसी संस्था है, जो जनसुविधाओं से लेकर जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जरूरतों तक अपनी भूमिका निभाती है। इसलिए नगर निगम अब एक पारिवारिक हिस्सा बनकर काम करना चाहता है और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहेगा। चुनाव के दौरान भी आपने देखा होगा कि यह मेरे चुनावी एजेंडे में था कि नगर निगम किस तरह जनता के द्वार तक पहुंचे। अब उसी दिशा में हम काम करने जा रहे हैं।0
0
Report
शादी का झांसा देकर युवती का शोषण, गर्भवती होने पर युवक भागा
Sagar, Madhya Pradesh:शादी का झांसा देकर युवती का शोषण, गर्भवती हुई लड़की तो भाग खड़ा हुआ युवक.. एंकर/ सागर जिले के देवरी में एक सनसनीखेज घटना सामने आई जब यहां के सरकारी अस्पताल में एक कुवारी लड़की ने बच्चे को जन्म दिया और उसके बाद पूरा मामला पुलिस तक पहुंचा। कुंवारी मां की जानकारी अस्पताल प्रबन्धन द्वारा पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और पीड़ित परिवार से जब पूंछताछ हुई तो ये प्यार में धोखे का मामला निकला। पीड़ित लड़की के मुताबिक सुमित नाम के युवक से उसकी दोस्ती हुई और प्यार में तब्दील हुई, सुमित ने लड़की को शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और जब लड़की के प्रेग्नेंट होने की जानकारी उसे लगी तो वो लड़की को डरा धमका कर लापता हो गया और अब लड़की ने बच्चे को जन्म दिया है। अब पुलिस ने मामला दर्ज किया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। बाइट/ अरुण उइके (एसडीओपी देवरी सागर)0
0
Report
ATM ठगी गैंग: इंजीनियरिंग पढ़े तीन शातिर गिरफ्तार
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-इंजीनियरिंग की पढ़ाई, इंटरनेट से सीखा एटीएम ठगी का खेल… मेहगांव पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार। एंकर-भिंड के मेहगांव थाना पुलिस ने एटीएम की तकनीकी खामी का फायदा उठाकर लोगों की रकम हड़पने वाले अंतरराज्यीय एटीएम ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के सदस्य कोई मामूली ठग नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके शातिर दिमाग निकले। इंटरनेट से एटीएम ठगी का तरीका सीखा और फिर मशीन में जुगाड़ लगाकर लोगों के पैसे हड़पने लगे। पुलिस के मुताबिक, 29 सितंबर को मेहगांव निवासी एक फरियादी ने एसबीआई एटीएम से 10 हजार रुपये निकालने की कोशिश की। खाते से रकम कट गई, एटीएम से लेन-देन की रसीद भी निकल आई, लेकिन नकदी बाहर नहीं आई। इसी तरह की एक और घटना सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जाँच के दौरान पुलिस ने 2 अक्टूबर को गोरमी तिराहे से तीन संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभजीत पुत्र देवेंद्र मिश्रा, निवासी कजीरगंज अयोध्या, उत्तर प्रदेश, सत्यार्थ मिश्रा पुत्र रतन सिंह परिहार, निवासी केडीए कॉलोनी यशोदा नगर कानपुर और सत्यम परिहार पुत्र अजयराम परिहार, निवासी यशोदा नगर कानपुर के रूप में हुई है। -ऐसे बिछाते थे जाल, पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे एटीएम की कैश निकलने वाली जगह पर एल्युमिनियम की प्लेट और काले टेप की मदद से जाल तैयार करते थे। ग्राहक एटीएम से रकम निकालता तो मशीन से पैसे निकलने की आवाज आती, लेकिन नकदी बाहर नहीं आती। ग्राहक इसे मशीन की खराबी समझकर चला जाता और उसके बाद आरोपी मौके पर पहुंचकर टेप में फंसी रकम निकाल लेते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 94 एटीएम कार्ड, एल्युमिनियम की सात प्लेट, चार मोबाइल फोन और एक कार बरामद की है। -आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया, पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी 2018 से इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। आरोपियों में से कुछ पहले देहरादून और रूड़की में भी पकड़े जा चुके हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने मध्य प्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश और दूसरे राज्यों में कितने लोगों को अपना शिकार बनाया। इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके इन आरोपियों ने तकनीक का इस्तेमाल तरक्की के लिए नहीं, बल्कि एटीएम में सेंध लगाकर लोगों की गाढ़ी कमाई हड़पने के लिए किया था,अब मेहगांव पुलिस की कार्रवाई के बाद अब इस अंतरराज्यीय गिरोह के पूरे नेटवर्क और ठगी की पुरानी वारदातों की कड़ियां खंगाली जा रही हैं।0
0
Report
Advertisement
