Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sitapur261203

Sitapur - चोरों का तांडव 16 लाख की संपत्ति पर किया हाथ साफ

Jan 02, 2025 05:59:32
Mahmudabad, Uttar Pradesh

सदरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा जहांगीराबाद में संचालित कुंज बिहारी लाल सरस्वती ज्ञान मंदिर विद्यालय के संचालक वीरेंद्र यादव पुत्र जगदीश प्रसाद के घर नगदी व जेवर सहित करीब 16 लाख की संपत्ति चोरों ने पार कर दी। चोरी की जानकारी पीड़ित को सुबह हुई। पीड़ित द्वारा सदरपुर थाने जाकर चोरी की तहरीर पुलिस को दी गई, कोतवाल मुकुल वर्मा ने बताया कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
TCTanya chugh
Feb 27, 2026 10:47:43
New Delhi, Delhi:Additional Chief Secretary Punjab , DGP Punjab, and Police Commissioner, Jalandhar reached at Delhi Vidhan Sabha to Committee of Privileges गुरुओं के अपमान मामले पर दिल्ली विधानसभा में पहुँचे पंजाब के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी, जालंधर पुलिस कमिश्नर, डीजीपी पंजाब प्रिविलेज कमेटी को अपना जवाब दाखिल करेंगे आप नेता आतिशी द्वारा दिल्ली विधानसभा में गुरुओं के सम्मान में चर्चा के दौरान कुछ अपशब्दों का उपयोग किया गया था... जिस पर पंजाब पुलिस ने दिल्ली विधानसभा के वीडियो के आधार पर FIR दर्ज की थी... दिल्ली विधानसभा की प्रिविलेज कमेटी ने पंजाब पुलिस को नोटिस जारी कर के जवाब मांगा था कि उनके पास यह वीडियो कहां से और किसने द्वारा दिया गया जिसका जवाब आज पंजाब पुलिस विधानसभा पहुंची है
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Feb 27, 2026 10:47:26
0
comment0
Report
DSDurag singh Rajpurohit
Feb 27, 2026 10:47:13
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर में तेल रिसाव से हड़कंप! 20 से ज्यादा कुएं बंद, भूकंप के दावों ने बढ़ाई रहस्य की परतें बाड़मेर: सरहदी जिले बाड़मेर में कच्चे तेल के रिसाव ने सुरक्षा और पर्यावरण को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। किसान हरजीराम खोथ के खेत में पांच दिन तक जमीन से तेल निकलता रहा। मामला सामने आते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शुक्रवार को रिसाव रुकने का दावा किया गया, लेकिन अब जांच और जिम्मेदारी पर बहस तेज हो गई है। 20 से ज्यादा कुएं बंद, उत्पादन पर बड़ा असर एहतियात के तौर पर केयर्न वेदांता ने ‘ऐश्वर्या वेलपैड-8’ से जुड़े 20 से अधिक तेल कुओं को बंद कर दिया है। पूरे वेलपैड पर शटडाउन लिया गया है। कंपनी सूत्रों के मुताबिक, इस फैसले से प्रतिदिन करीब 5,000 बैरल तेल उत्पादन प्रभावित हो रहा है। तकनीकी टीमें अब एक-एक पाइपलाइन सेक्शन की बारीकी से जांच करेंगी, ताकि लीकेज के सटीक कारण और स्थान का पता लगाया जा सके। प्रभावित क्षेत्र को टीनशेड से कवर कर आम आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। धमाका या भूकंप? दावों में टकराव घटना की शुरुआत 23 फरवरी को हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि 24 फरवरी की रात तेज धमाके की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद हालात बिगड़ गए। हालांकि कंपनी ने इस दावे को सिरे से खारिज किया है। कंपनी के मीडिया मैनेजर के अनुसार, उसी रात 24 फरवरी 11:25 बजे 3.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ था। उनका कहना है कि राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की वेबसाइट पर भी इसका रिकॉर्ड मौजूद है। कंपनी का तर्क है कि भूकंप का केंद्र तेल क्षेत्र से दूर और जमीन से लगभग 5 किलोमीटर नीचे था, जबकि ड्रिलिंग की गहराई औसतन 2 किलोमीटर तक ही है। सवाल अभी बाकी रिसाव भले ही रुक गया हो, लेकिन कई अहम सवाल खड़े हैं क्या यह महज प्राकृतिक घटना थी या तकनीकी चूक? क्या पाइपलाइन या कुएं की संरचना में कोई कमजोरी थी? क्या पर्यावरण और भूजल पर इसका असर पड़ा है? कंपनी का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारण सामने आएंगे। वहीं ग्रामीण पारदर्शिता और नुकसान के आकलन की मांग कर रहे हैं। बाड़मेर का यह मामला अब सिर्फ एक तकनीकी खराबी नहीं, बल्कि सुरक्षा मानकों, पर्यावरणीय जिम्मेदारी और पारदर्शिता की परीक्षा बन गया है।
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Feb 27, 2026 10:45:57
0
comment0
Report
ADArjun Devda
Feb 27, 2026 10:45:43
Harda, Madhya Pradesh:हरदा-DM के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन ,कोटवारों का हल्लाबोल, लंबित मांगों का निराकरण,सेवानिवृत्ति पर मिले 1 लाख की राशि, अनुकंपा नियुक्ति में न हो देरीवेतन वृद्धि और एरियर भुगतान की मांग हरदा में एक फिरकोटवार संघ ने मोर्चा खोल दिया है। मुख्यमंत्री की घोषणाओं के बावजूद हरदा जिले में आदेशों का पालन न होने से नाराज कोटवारों ने आज कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा।कोटवारों ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर अपनी पीड़ा व्यक्त की। कोटवारों का कहना है कि 1 अक्टूबर 2023 को वेतन वृद्धि के जो आदेश जारी हुए थे, उन्हें हरदा जिले में अब तक लागू नहीं किया गया है।कोटवारों की मुख्य मांग है कि उन्हें 500 रूपये की वार्षिक वेतन वृद्धि का एरियर दिया जाए। साथ ही, सेवानिवृत्त होने वाले कोटवारों को मिलने वाली 1 लाख रुपये की राशि और अनुकंपा नियुक्ति के मामलों का तत्काल निराकरण हो। कोटवार संघ ने CUG सिम, वर्दी भत्ता और मात्र 2 रुपये में स्वास्थ्य बीमा जैसी सुविधाओं को भी जमीन पर उतारने की मांग की है。 ​ज्ञापन में एक गंभीर मुद्दा वेतन देरी और 62 वर्ष की आयु सीमा का भी उठा। कोटवारों ने मांग की है कि वेतन हर माह की 1 तारीख को मिले और 62 वर्ष के बाद बिना सूचना के वेतन रोकना बंद किया जाए। अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वह आंदोलन करेंगे。 इधर,नायब तहसीलदार ने कहा हमें कोटवार संघ का ज्ञापन प्राप्त हुआ है, जिसे नियमानुसार आगे प्रेषित किया जाएगा。
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Feb 27, 2026 10:45:27
Pratapgarh, Rajasthan:हेडर/हेडलाईन : बोरी पी में आदिवासी गौरव का भव्य आयोजन, बिरसा मुंडा की मूर्ति का अनावरण एंकर/इंट्रो : पीपलखूंट ग्राम पंचायत बोरी पी में बिरसा मुंडा चौराहा एवं उनकी मूर्ति स्थापना को लेकर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। इस भव्य आयोजन का नेतृत्व ग्राम पंचायत प्रशासक प्रेमशंकर निनामा ने किया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, संत-महात्माओं और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत 26 फरवरी की शाम भजन-कीर्तन से हुई, जो पूरी रात श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ चलता रहा। इसके बाद 27 फरवरी को विधि-विधान के साथ भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति का अनावरण किया गया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में आदिवासी गौरव और अस्मिता का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम भी सामने आया। कुछ दिन पहले इस्तीफा देने वाले प्रेमशंकर निनामा को भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत ने सभी मतभेद दूर करते हुए पुनः मंडल महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंप दी। इस घोषणा से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ गया। समारोह में पूर्व सांसद मानशंकर निनामा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता पूर्व विधायक हरेंद्र निनामा ने की। अपने संबोधन में प्रेमशंकर निनामा ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए कहा कि वे पूरे देश के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने बताया कि बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ उलगुलान आंदोलन चलाकर समाज में जागरूकता फैलाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और युवा शामिल हुए। इस आयोजन ने क्षेत्र में सामाजिक एकता, गौरव और जनभागीदारी का मजबूत संदेश दिया।
0
comment0
Report
Feb 27, 2026 10:44:14
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी । नगर के वाईपास रोड स्थित गॉडविन पब्लिक स्कूल के पास शुक्रवार को अर्बन रेस्टोरेंट एंड कैफे का धूमधाम से उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रश्मी जायसवाल (चेयरमैन, नगर पालिका परिषद बहेड़ी) ने फीता काटकर रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिससे पूरा परिसर उत्साह और रौनक से भर उठा। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि नगर में इस प्रकार के आधुनिक एवं सुव्यवस्थित प्रतिष्ठानों के खुलने से लोगों को बेहतर सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी और शहर के विकास को भी नई दिशा मिलेगी। रेस्टोरेंट के संचालक राकेश कुमार ने बताया कि ग्राहकों को अब महंगे और दूर-दराज के रेस्टोरेंट में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। संचालक ने कहा, “हमने साफ-सफाई, बेहतरीन स्वाद और पारिवारिक माहौल को प्राथमिकता देते हुए हर वर्ग के लोगों के लिए मुनासिब दरों पर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने का प्रयास किया है।” रेस्टोरेंट में फैमिली पार्टी, बर्थडे सेलिब्रेशन और छोटे आयोजनों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। उद्घाटन अवसर पर अतिथियों ने विभिन्न व्यंजनों का स्वाद लिया और व्यवस्थाओं की सराहना की। नए रेस्टोरेंट के शुभारंभ से वाईपास क्षेत्र में एक नया फूड डेस्टिनेशन जुड़ गया है, जिससे युवाओं और परिवारों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंद्रपाल गंगवार, अविनाश गंगवार (छोटू भईया), जिला पंचायत प्रत्याशी शिवम् माथुर (बरेली), अखिलेश गंगवार, देवेश गंगवार (डेविड), बुद्धसेन सिंह (विद्युत विभाग), बुद्धसेन दिवाकर सुरेश दिवाकर, सुरेश सिंह, भारत दिवाकर, संजीव राठौर, विजेन्द्र सिंह, दीनू दिवाकर, उमेश कश्यप, जसवंत सिंह, हेमेंद्र गंगवार, पंकज दिवाकर, राजकुमार कश्यप, पूर्व नगर अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सक्सेना, अनुज गंगवार, कृष्णपाल दिवाकर, जितेंद्र कुमार, संतोष कुमार, राहुल दिवाकर, यशपाल गंगवार, मुन्ना लाल, कमल रस्तोगी, चरन दिवाकर, केशव गंगवार, अजेंद्र पाल, भीमरतन मास्टर, एडवोकेट धर्मेंद्र दिवाकर, रणधीर, गिरवर कश्यप, पीटर रस्तोगी, राजपाल गंगवार, दीनदयाल, खुशीराम चंद्रा, सुरेन्द्र गंगवार, प्रताप सिंह, अमित दिवाकर, आकाश सिंह, अर्जुन, हर्षित सक्सेना, गौरव जायसवाल, प्रदीप कुमार, वेद प्रकाश,सोनी जायसवाल, गौरव पाल, हर्षित महाजन, जसवंत सिंह लाखा, विनोद कुमार, पप्पू कश्यप, संजीव कश्यप, सुनील कश्यप, प्रशांत गुप्ता, रोहित, संतोष दिवाकर, सतीश, अंशुल अग्रवाल, मनोज कुमार कश्यप,पुष्पेन्द्र गंगवार,राजकुमारी गंगवार, निर्वेश मौर्य, गणेश कश्यप महेश कश्यप,सौरभ सक्सेना, शहीद सैफी, अरकान सैफी,अशोक कारीगर सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
1
comment0
Report
Feb 27, 2026 10:43:24
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली आगामी होली के त्योहार और भव्य रंग बरात' को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पूरी तरह कमर कस ली है। इसी क्रम में सीओ आशुतोष शिवम और थाना प्रभारी सुरेन्द्र कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ बानखाना क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया। ​सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से लैस करते हुए पूरे बानखाना इलाके की ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई अधिकारियों ने खुद मौके पर मौजूद रहकर छतों और तंग गलियों का जायजा लिया ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था या अप्रिय घटना को रोका जा सके। ​प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 3 तारीख को निकलने वाली भव्य 'रंग बरात' के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। पूरे रूट पर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा और ड्रोन के जरिए हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाएगी। अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।
0
comment0
Report
Feb 27, 2026 10:41:14
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां इश्क में अंधी एक युवती ने अपने ही ससुराल को निशाना बना डाला। आरोप है कि दुल्हन ने शादी के 3 दिनों बाद ऐसा खेल खेला है कि पूरा परिवार सदमे में है। दरअसल, हाथरस की चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव परसारा निवासी मोनिका की शादी 21 फरवरी को सदर कोतवाली क्षेत्र के नाई का नगला नई बस्ती निवासी सुनील कुमार से हुई थी। 22 फरवरी को वह धूमधाम से ससुराल पहुंची, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि उसके इरादे क्या हैं। बताया जा रहा है कि सुहागरात की पहली ही रात मोनिका ने अपने पति सुनील पर चाकू से हमला कर दिया और उसे दूर रहने की धमकी दी। दूल्हा भयभीत होकर अलग बिस्तर पर सो गया और अगले दिन अपने ससुराल पक्ष को पूरी बात बताई। समझाने-बुझाने का दौर चला, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। आरोप है कि 25 फरवरी की शाम दुल्हन ने पूरे परिवार के लिए खाना बनाया और बड़े प्यार से सभी को खिलाया। खाना खाने के कुछ देर बाद परिवार के लोग बेहोश हो गए। इसी दौरान दुल्हन घर में रखे करीब 10 लाख रुपये के सोने के जेवर, 4 से 5 लाख रुपये की चांदी और 18 हजार रुपये नकद समेटकर फरार हो गई। सुबह जब सुनील की आंख खुली तो दुल्हन गायब थी और घर का मुख्य गेट खुला मिला। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि मोनिका अपने रिश्ते के चाचा सुग्रीव के साथ नया आशियाना बसाने के लिए भागी है। फिलहाल पुलिस को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच जारी है। इस घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है और इलाके में इस ‘लुटेरी दुल्हन’ की चर्चा जोरों पर है।
0
comment0
Report
Feb 27, 2026 10:40:54
1
comment0
Report
DDDeepak Dwivedi
Feb 27, 2026 10:38:19
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:शराब घोटाले में केजरीवाल मनीष सिसोदिया के बरी होने पर मध्य प्रदेश में सियासत तेज है. कांग्रेस विधायक महेश परमार ने बयान दिए. नेशनल हेराल्ड के मामले में राहुल गांधी और Sonia Gandhi को फसाया गया, वे भी बरी हुए. केजरीवाल, मनीष सिसोदिया भी बरे हुए. चुनाव आते समय एजेंसियों का इस्तेमाल कर लोगों की छवि खराब करने के लिए फंसाने की कोशिश के बारे में कहा गया. भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में नेशनल एजेंसियाँ काम कर रही हैं. महेश परमार, कांग्रेस विधायक का बयान. मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने पलटवार किया. केजरीवाल दो बार मुख्यमंत्री बन चुके हैं, दिल्ली की जनता ने रोना-धोना नकार दिया. पंजाब में आप सरकार भी जाएगी और लोग अपने घर के काम में लगेंगे, जनता रोना-धोने से ऊब चुकी है. गोविंद सिंह राजपूत का मत है कि मास्टर प्लान सरकार की मंशा है. नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गी ने इसका जवाब दिया. अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई होनी चाहिए, मैं इसके पक्ष में हूँ. कैलाश जी विभाग के मंत्री हैं, जो कह रहे हैं वे सही हैं. कांग्रेस विधायक के फर्जी FIR के प्रदर्शन पर प्रशासन के संज्ञान में आता है तो कार्रवाई होगी.
0
comment0
Report
KKKARAN KHURANA
Feb 27, 2026 10:37:58
Haridwar, Uttarakhand:फाल्गुन मास, रंगों और मस्ती का महीना। देशभर में कहीं बरसाना की लठमार होली तो कहीं मथुरा की फूलों की होली की धूम है। हर तरफ रंग और उमंग का उत्सव देखने को मिल रहा है। वहीं धर्मनगरी हरिद्व्वार के जूना अखाड़ा में संतों ने अनोखे अंदाज में रंगों और गाय के गोबर से होली खेलकर परंपरा और आस्था का संदेश दिया। वीओ ::शुक्रवार को हरिद्वार के जूना खाड़ी स्थित माया देवी मंदिर प्रांगण में निरंजनी अखाड़ा और जूना अखाड़ा के संतों ने पारंपरिक रंगों के साथ-साथ गाय के गोबर से होली खेली। संतों ने एक-दूसरे को रंग और गोबर लगाकर शुभकामनाएं दीं तथा भजन-कीर्तन के बीच उत्सव मनाया। उस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि गोबर होली हमारी सनातन परंपरा का प्रतीक है। गाय को हिंदू धर्म में माता का दर्जा दिया गया है और उसका गोबर भी पवित्र माना जाता है। यह प्रकृति के प्रति सम्मान, पर्यावरण संरक्षण और भारतीय संस्कृति की विशिष्टता का संदेश देता है। वहीं Swami Harigiri Maharaj, महामंत्री अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद, हरिद्वार ने कहा कि होली का पर्व संत समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करता है। गोबर होली के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया जा रहा है कि हमें अपनी जड़ों और परंपराओं से जुड़े रहना चाहिए तथा प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर जीवन जीना चाहिए। संत समाज ने देशवासियों से आह्वान किया कि वे होली को प्रेम, सौहार्द और मर्यादा के साथ मनाएं। बाइट :: श्रीमहंत रविन्द्र पूरी, अध्यक्ष, अखिल भारतीय अखाडा परिषद। बाइट :: श्रीमहंत हरिगिरी, महामंत्री, अखिल भारतीय अखाडा परिषद।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Feb 27, 2026 10:37:43
Chittorgarh, Rajasthan:#चित्तौड़गढ़स्थ – एंकर – चित्तौड़गढ़ में जहां जिला कलक्टर आलोक रंजन ने पंचायत समिति, कोष कार्यालय और पुलिस थाना चंदेरिया का वार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। उसने स्पष्ट कहा कि प्रशासनिक कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पंचायत समिति में लंबित प्रकरणों, पीएम आवास योजना और किराया मामलों की समीक्षा कर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। कोष कार्यालय में पेंशन व वित्तीय अभिलेखों की जांच की गई। वहीं चंदेरिया थाने में कानून-व्यवस्था, रिकॉर्ड संधारण और फरियादियों के प्रति संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma1
Feb 27, 2026 10:37:28
Jaipur, Rajasthan:जयपुर \,Rvishnusharma कांग्रेस विधायक अमीन कागजी VS BJP विधायक बालमुकुं\d आचार्य कागजी ने बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य को लेकर दिया था बयान। आचार्य की डिग्री मिलती है, संस्कृत विश्वविद्यालय इसकी डिग्री देता है। आचार्य कोई लगा नहीं सकता। मैं उनके पूरे परिवार को जानता हूं, उसमें कोई आचार्य नहीं है। इनके आचार्य कैसे लगा, यह जांच का विषय है। वो पढ़े-लिखे नहीं हैं। आचार्य की डिग्री कब ली, यह सब गड़बड़झाला है। सरकार जांच करे。 कांग्रेस विधायक अमीन कागजी पर विधायक बालमुकुंद आचार्य का पलटवार किशनपोल से आने वाले के क्या पेट में दर्द है, यह हमें पता है。 मैं आपके अतिक्रमणों को रोकता रहूंगा。 सरकारी जमीनों पर मदरसा और मस्जिद बनाने के प्रयास को रोकता रहूंगा。 मदरसा छाप आदमी संस्कृत के लिए, देवस्थानों के लिए और सनातन संस्कृति के लिए जानना चाह रहा है。 आचार्य पद और सनातन का उनको क्या ज्ञान है? आचार्य अलग से नहीं है, मेरे नाम में है。 मेरा मूल कार्य प्रवचन करना है। देश-विदेश में खूब प्रवचन किए हैं。 मैं प्रवचन करता हूं, इसलिए मेरा यह पद है。 मदरसा छाप आदमी को यह सवाल पूछने का अधिकार नहीं。 उनके दर्द क्या हैं, वह हमें पता है。 सरकारी भूमि पर मदरसा और मस्जिद बना रहे थे。 वह काम हमने रुकवा दिया। उसको रुकवाने से उनके पेट में दर्द है。 आगे भी इस तरह के काम करेंगे तो मैं रुकवाने का काम करूंगा。
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top