सीतापुरः अज्ञात वाहन की टक्कर से मृत हुए युवक की हुई पहचान
Kharoha, Uttar Pradesh:रेउसा थाना क्षेत्र में शेखन पुरवा गांव के करबला के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मृत हुए अधेड़ युवक की काफी प्रयास के बाद पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शेखन पुरवा गांव के पास स्थित करबला के पास बीती मंगलवार की देर रात लगभग 2 बजे एक अधेड़ घायल अवस्था में पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिस पर पुलिस ने एंबुलेंस से उसे रेउसा सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया और अन्य तरीकों से पहचान का प्रयास किए जाने पर बुधवार की सुबह मृतक की पहचान ललित कुमार उर्फ पप्पू पुत्र सुरज लाल निवासी बोहरा के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने पहचान की पुष्टि करते बताया कि मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ था।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नेशनल हाईवे 52 पर हादसा: एक की मौत, तीन घायल
Sikar, Rajasthan:नेशनल हाईवे 52 पर सड़क हादसा, एक की मौत, तीन घायल एंकर इन्ट्रो- सीकर के लक्ष्मणगढ़ इलाके में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। एनएच-52 पर अलखपुरा गांव के पास रोडवेज बस और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उपचार के लिए सीकर रेफर किया गया है। गम्भीर रूप से घायल एक को लक्ष्मणगढ़ के सरकारी अस्पताल में लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार सवार लोग हरियाणा के श्रद्धालु बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बाइट जीवराज सिंह, जांच अधिकारी थाना लक्ष्मणगढ़छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ ED की चार्जशीट
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ विशेष PMLA अदालत में पूरक चार्जशीट दाखिल की है। साथ ही रायपुर स्थित उनकी ₹9.06 करोड़ की दो अचल संपत्तियां कुर्क की गई हैं।
ED के अनुसार, 2019-2023 के दौरान सिंडिकेट द्वारा जुटाए गए अवैध धन में से ₹860 से ₹880 करोड़ अग्रवाल के निर्देश पर पार्टी दफ्तर 'राजीव भवन' पहुंचाए गए, जिसमें से करीब ₹72 करोड़ उनके नियंत्रण में थे। मामले में अब तक कुल कुर्की ₹610.34 करोड़ तक पहुंच चुकी है।
