icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
261403
Mohammad AsimMohammad AsimFollow26 Jan 2025, 08:46 am

Sitapur - पूर्व माध्यमिक विद्यालय दहेलरा में हर्ष उल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Sandana, Uttar Pradesh:विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी ग्राम पंचायत दहेलरा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास व परम्परागत ढंग के साथ मनाया गया l ग्राम पंचायत दहेलरा में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक झांकियां एवं नाट्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा प्रभात फेरी भी निकाली गई l इसी बीच स्कूल के प्रधानाचार्य दिव्य प्रकाश ने बताया कि आज हम डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर, मौलाना अबुल कलाम आजाद, राजेन्द्र प्रसाद जैसे महापुरुषों की सूझबूझ और दूरदर्शिता ने हमें संविधान का वो प्रकाश स्तंभ दिया,जो हमें लोकतंत्र के अंधकार से निकालकर न्याय,समानता और भाईचारे के उजाले में लाता है। इस मौके पर समस्त शिक्षक, छात्र-छात्रा एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे l
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नालंदा में वार्ड पार्षद के परिवार के साथ मारपीट और रोड़ेबाजी

Pariaunna, Bihar: Nalanda में Kendakpar इलाके में मोटरसाइकिल टक्कर के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना के दौरान जमकर मारपीट और रोड़ेबाजी हुई। आरोप है कि बिहारशरीफ नगर निगम के वार्ड नंबर-30 की वार्ड पार्षद सीमा गुप्ता, उनके पति राजेश गुप्ता, पुत्र पीयूष राज और अन्य के साथ मारपीट की गई। इसके बाद Ambedkar छात्रावास के दर्जनों छात्र मौके पर पहुँच गए और पीयूष राज के साथ मारपीट शुरू कर दी। परिवार के अन्य सदस्य भी चोटिल हुए। इस दौरान वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और घटना के बाद वार्ड पार्षदों में आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

पटना में बेटे ने गैस सिलेंडर से मां को जिंदा जलाया

Patna, Bihar:पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र के दीवान मोहल्ले में शनिवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां 27 वर्षीय बेटे चिंटू कुमार ने अपनी 60 वर्षीय मां मुन्नी देवी को कथित तौर पर गैस सिलेंडर के जरिए आग लगाकर जिंदा जला दिया। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना रविवार सुबह पुलिस को मिली। जानकारी मिलते ही खाजेकला थाना की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए हैं। पटना सिटी एसडीपीओ-1 राज किशोर सिंह के अनुसार, आरोपी चिंटू कुमार ऑटो चलाता है और नशे का आदी बताया जा रहा है। शनिवार देर रात वह नशे की हालत में घर पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका अपनी मां से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद उसने घर में रखे गैस सिलेंडर की मदद से आग लगा दी। पुलिस ने आरोपी चिंटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान उसकी हालत स्पष्ट बयान देने की नहीं थी। पुलिस घटना के कारणों और पूरे मामले की अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही है।
0
0
Report

राजा भैया के समर्थकों ने सीबीआई क्लोजर के बाद कुंडा में जश्न मना दिया

Pratapgarh, Uttar Pradesh:सीओ जियाउल हक हत्याकांड में कुंडा के बाहुबली विधायक व जनसत्ता के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया न्यायिक राहत! राजा भैया के शहर की कोठी पर सत्यमेव जयते का नारा, प्रताप सदन कोठी में फोड़े गए पटाखे और मिठाई खिला कर सीबीआई की न्यायिक राहत का मनाया गया जश्न, जनसत्ता दल के युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी के नेतृत्व में मनाया गया जश्न ए सत्य की जीत जश्न, बहुचर्चित सीओ जियाउल हक हत्या में विशेष सीबीआई अदालत द्वारा सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार किए जाने, तथा राजा भैया के खिलाफ आगे की कार्यवाही समाप्त किए जाने पर जश्न में डूबे जनसत्ता दल के नेता और कार्यकर्ता, 2 मार्च 2013 को कुंडा के बलीपुर में हुई थी सीओ की हत्या
0
0
Report

लखीमपुर खीरी पलिया थाने की पुलिस ने स्मैक तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त किया

Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के पलिया थाना पुलिस की लगातार नसे के कारोबार में लगे तस्करों पर कार्रवाई जारी है। ताजा मामला इंडो नेपाल बॉर्डर से जुड़ा है। जहां नेपाल से स्मैक की तस्करी करने वाले गिरोह के 2 तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों के पास से 186.7 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 40 लाख रुपए बताई जा रही है। अब तक पुलिस ने नेपाल बॉर्डर पलिया थाना इलाके 16 तस्करों को गिरफ्तार कर इलाके में नशे की कमर तोड़ कर रखी दी है। आपको बता दें इससे पहले इलाके में नसे का कारबार भारी तादात में हो रहा था। आए दिन सड़कों पर नशेड़ियों का जमावड़ा रहता था खुलेआम यह अवैध कारोबार संचालित होने के वीडियो भी आते रहते थे। लेकिन पुलिस अधीक्षक के निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने में प्रयास करते नजर आ रहे है। थाना प्रभारी के इस कदम की लोगो द्वारा प्रशंसा की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

गुप्तकाशी के पहाड़ों के बच्चों ने विज्ञान महोत्सव से दी अद्भुत मिसाल

Routhiya, Uttarakhand:पहाड़ के बच्चों ने दिखाया विज्ञान का दम..रिपोर्ट भूपेन्द्र भण्डारी, रुद्रप्रयाग स्थान: गुप्तकाशी, 20 सितंबर किसी ने जलवायु परिवर्तन की चुनौती को मॉडल में उतारा, किसी ने आपदा से बचाव का रास्ता दिखाया, तो किसी ने गढ़वाली कविता के जरिए अपनी मिट्टी की आवाज बुलंद की। ये तस्वीरें हैं रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी की, जहां पहाड़ के 26 स्कूलों से पहुंचे बच्चों ने विज्ञान महोत्सव में अपनी प्रतिभा का ऐसा प्रदर्शन किया कि हर कोई उनके हुनर का कायल नजर आया। खास बात ये कि प्रतियोगिता में शहर के साथ-साथ दूरदराज के सीमांत गांवों के बच्चे भी शामिल हुए। विज्ञान मॉडल में पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन, जल संरक्षण और ऊर्जा संरक्षण जैसे गंभीर मुद्दों को बच्चों ने बेहद रोचक तरीके से प्रस्तुत किया। विज्ञान मॉडल के साथ ही जूनियर और सीनियर वर्ग में क्विज और नाटक प्रतियोगिता ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा। हिंदी और अंग्रेजी के साथ बच्चों ने अपनी मातृभाषा गढ़वाली में भी कविता प्रस्तुत कर स्थानीय भाषा और संस्कृति से अपना जुड़ाव दिखाया। इस प्रतियोगिता की खास तस्वीर ये रही कि त्रियुगीनारायण से लेकर मक्कू, रासी और राउलैंक जैसे दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चे भी एक ही मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाते नजर आए। ब्लॉक स्तर पर सीनियर वर्ग में नारायण कोटी क्षेत्र के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि जूनियर वर्ग में एमएल पब्लिक स्कूल ने बाजी मारी। अब चयनित प्रतिभागी जिला स्तर की प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में बच्चों का उत्साह भी देखते ही बना। जीआईसी गुप्तकाशी की छात्रा अनुष्का पटवाल ने कविता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। जलवायु परिवर्तन पर आधारित कविता के जरिए अनुष्का ने पर्यावरण के प्रति अपनी चिंता और वैज्ञानिक सोच को शब्द दिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता आलोक बगवाड़ी ने कहा कि इन बच्चों की प्रतिभा के पीछे उनके शिक्षकों की मेहनत सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि सीमांत गांवों के बच्चों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए ऐसे मंच मिलना जरूरी है।
0
0
Report

पटेल नगर में चोरी: जदयू नेत्री किरन वर्मा के घर से लाखों नकद-जेवर चोरी

Nawada, Bihar:पटेल नगर में चोरों का आतंक, जदयू नेत्री के घर बड़ी चोरी, 10 लाख से अधिक के जेवर और एक लाख नकद ले गए बदमाश,सीसीटीवी की तार काटकर वारदात, जांच में जुटी पुलिस नवादा के आदर्श कॉलोनी पटेल नगर में जदयू की प्रदेश महासचिव किरण वर्मा के घर चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर 10 लाख रुपये से अधिक के जेवरात, एक लाख रुपये नकद समेत अन्य कीमती सामान ले गए। किरण वर्मा 15 सितंबर को पति उमेश वर्मा का इलाज कराने पटना गई थीं। करीब पांच दिन बाद रविवार को लौटने पर घर का सामान बिखरा मिला। पलंग, गोदरेज, बक्से और ट्रॉलियां तोड़कर चोरी की गई। चोरों ने वारदात से पहले सीसीटीवी कैमरे की तार काट दी थी। सूचना पर थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस एफएसएल टीम और खोजी कुत्ते की मदद से साक्ष्य जुटाने की तैयारी में है। बाइट_ परिजन
0
0
Report

कानपुर देहात में संदिग्ध मौत: हाथ-पैर बंधा शव मिला, हत्या के आरोप

Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज कानपुर देहात संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की हुई मौत। घर से कुछ दूरी पर पड़ा मिला युवक का शव। युवक के हाथ-पैर बंधे हुये थे। युवक के सिर पर थी चोट। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर पुलिसबल लेकर मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम। फोरेंसिक टीम से साक्ष्य एकत्रित किये। मृतक युवक के पिता ने गांव के कुछ लोगों के ऊपर हत्या करने का लगाया आरोप। पुलिस ने मृतक रोहित यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। पूरा मामला भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुरैनी गांव का है।
0
0
Report
Advertisement

सिकन्द्राराऊ पुलिस की कार्रवाई, युवक से तमंचा और दो कारतूस बरामद

Mohammad RajaMohammad RajaFollow7m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकन्द्राराऊ (हाथरस)। थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के पर्यवेक्षण में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम पचो की ओर से आ रहे एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पियूष पुत्र किसनाराम निवासी ग्राम मूलराज, तहसील व थाना लोहावट, जनपद फलोदी (राजस्थान) के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर थाना सिकन्द्राराऊ में मु0अ0सं0 671/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा एवं थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस की टीम शामिल रही।
0
0
Report

सिकंद्राराऊ में कुंडल-मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी तमंचों समेत दबोचे

Mohammad RajaMohammad RajaFollow9m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकन्द्राराऊ (हाथरस)- एसओजी और थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में महिला से कुंडल तथा युवक से मोबाइल छीनने की दो घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से छीने गए कुंडल, मोबाइल फोन, दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार 14 सितंबर को कासगंज रोड सर्विस रोड पर एक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने कुंडल झपट लिए थे। वहीं दूसरी घटना में ग्राम महामई में टहल रहे एक युवक से रास्ता पूछने के बहाने मोबाइल फोन छीन लिया गया था। दोनों मामलों में थाना सिकन्द्राराऊ में मुकदमे दर्ज किए गए थे। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सूचनाओं के आधार पर जांच करते हुए रविवार को पुरदिलनगर रोड से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तेजवीर सिंह पुत्र बाबू निवासी ग्राम पंचों तथा मोनू पुंडीर पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम पंचों, थाना सिकन्द्राराऊ के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक जोड़ी पीली धातु के कुंडल, एक रियलमी नार्जो 50ए मोबाइल फोन, दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा, एसओजी प्रभारी धीरज गौतम तथा उनकी टीमों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
0
0
Report
Advertisement

भ्रष्टाचार के आरोपों पर तीन दिन से धरने पर डटे अधिवक्ता का एसडीएम के आश्वासन के बाद अनशन खत्म

Deepak DixitDeepak DixitFollow11m ago
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई की सवायजपुर तहसील में कथित भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी और नियम विरुद्ध आदेश जारी किए जाने के विरोध में अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं भ्रष्टाचार मुक्ति मंच के तहसील अध्यक्ष संजीव द्विवेदी ने बुधवार को एसडीएम कार्यालय के सामने भूख हड़ताल शुरू की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि तहसील में मनमाने तरीके से काम होने से गरीब और ग्रामीण परेशान हैं। दूसरे दिन गुरुवार को भी संजीव द्विवेदी भूख हड़ताल पर डटे रहे। कोई अधिकारी उनका हाल जानने नहीं पहुंचा। चिकित्सकों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया और तबीयत ठीक बताई। उन्होंने अधिकारियों के समक्ष अपनी पीड़ा रखे बिना अनशन खत्म करने से इनकार किया। तीसरे दिन शुक्रवार को एसडीएम शिवानी सिंह आंदोलन स्थल पर पहुंचीं। पूर्व अध्यक्ष संजीव द्विवेदी ने अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राज विकास सिंह व अन्य वकीलों की मौजूदगी में एसडीएम को मुख्यमंत्री को भ्रष्टाचार खत्म करने संबंधित ज्ञापन जिसमें राजस्व विभाग के अलावा अन्य विभाग भी शामिल है सौंपा। एसडीएम ने ज्ञापन शासन को भेजने का आश्वासन दिया। इसके बाद अधिवक्ता संघ अध्यक्ष राजप्रकाश सिंह ने संजीव को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।
0
0
Report

नई जिम्मेदारी पर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी साहब सिंह को दी बधाई

Deepak DixitDeepak DixitFollow12m ago
Sawayajpur, Uttar Pradesh:प्रयागराज। राजस्व परिषद, प्रयागराज के सदस्य (न्यायिक) साहब सिंह का सचिवालय प्रशासन, उत्तर प्रदेश शासन में सचिव पद पर तबादला होने पर प्रयागराज के अधिवक्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी। अधिवक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने दायित्वों का गंभीरता और निष्पक्षता के साथ निर्वहन किया। राजस्व संबंधी मामलों के निस्तारण में उनके कार्य की अधिवक्ताओं ने प्रशंसा की। नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, साहब सिंह ने भी अधिवक्ताओं, सहकर्मियों और शुभचिंतकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि राजस्व परिषद में कार्यकाल के दौरान सभी का सहयोग और मार्गदर्शन मिला, जिसके लिए वह सभी के प्रति आभारी हैं। उन्होंने नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने की बात कही।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top