261135
SITAPUR-लहरपुर में शांति व्यवस्था के उद्देश्य से पुलिस ने किया रूट मार्च
Laharpur, Uttar Pradesh:लहरपुर, पहलगाम में पयर्टकों पर आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक के बाद क्षेत्र में शांत व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोतवाली प्रभारी व पुलिस टीम ने नगर के विभिन्न मार्गों पर पैदल मार्च कर लोगों को शांत व्यवस्था बनाए रखने के लिए जागरूक किया। कोतवाली प्रभारी विजयेंद्र सिंह व पुलिस टीम ने विभिन्न मार्गो पर शांति व्यवस्था रखने के उद्देश्य से पैदल रूट मार्च किया और लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने अफवाहों पर ध्यान न देने में सहयोग की अपील की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पेंच टाइगर रिजर्व में चार शावकों के साथ जुगनी बाघिन का रोमांचक दृश्य वायरल
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी (एमपी) पेंच टाइगर रिजर्व में 4 शावकों संग दिखी जुगनी बाघिन.. पर्यटकों ने कैमरे में कैद किया रोमांचक नजारा.. एमपी के सिवनी जिले में स्थित पेंच टाइगर रिजर्व से एक बार फिर रोमांचक तस्वीरें सामने आई हैं। पेंच टाइगर रिजर्व के खवासा बफर क्षेत्र में सफारी के दौरान पर्यटकों को बाघिन जुगनी अपने चार शावकों के साथ नजर आई। बाघिन को शावकों के साथ देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे। इस दौरान पर्यटकों ने इस नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लिया। अब यह रोमांचक नजारा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।0
0
Report
दमोह गोकशी के बाद तनाव बढ़ा, हिंदूवादी संगठन सरकार पर नाराज़
Damoh, Madhya Pradesh:गौकशी की घटना पर गुस्से में हिंदूवादी संगठन, सरकार और प्रशासन से नाराजगी. एमपी के दमोह में शनिवार को हुए गोकशी के मामले के बाद बड़े तनाव के बाद हालात सामान्य हो रहे है लेकिन हिंदूवादी संगठन अभी भी नाराज है. प्रशासन के एक्शन को मामूली बताते हुए संगठन के लोग सरकार से भी साफ नाराज नजर आ रहे है.0
0
Report
सीएम यादव मंडला पहुँचे, तेंदुपत्ता बोनस व काष्ठ लाभांश वितरण शुरू
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मंडला कल आगमन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को मंडला प्रवास पर रहेंगे। वे तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए आयोजित बोनस वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में 9 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को 36 करोड़ 17 लाख रुपये से ज्यादा की बोनस राशि वितरित की जाएगी। वहीं 84 वन समितियों के सदस्यों को 26 करोड़ 56 लाख रुपये से अधिक का काष्ठ लाभांश भी दिया जाएगा। मंडला में आयोजित इस कार्यक्रम से जबलपुर, डिंडौरी, बालाघाट और सिवनी जिले के हितग्राही भी लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर मंडला पहुंचेंगे और शाम 4 बजकर 50 मिनट पर जबलपुर के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं।0
0
Report
Advertisement
अशोकनगर अस्पताल के SNCU में एक दिन की नवजात की गला दबाकर हत्या; मां-दाड़ी पर शक
Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोकनगर-अस्पताल के SNCU वार्ड में 1 दिन की मासूम की गला घोंटकर हत्या... - पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, परिवार में तीसरी बेटी थी नवजात... - वार्ड में CCTV न होने से जांच में उलझन, अस्पताल के अन्य फुटेज की जांच जारी.. - पुलिस के शक के घेरे में परिजन, मां और दादी से पूछताछ शुरू... अशोकनगर जिला अस्पताल के SNCU वार्ड से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ महज एक दिन की नवजात बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्ची का गला घोंटे जाने की पुष्टि हुई है। मृत बच्ची अपने परिवार की तीसरी बेटी थी। चंदेरी के सकरा गांव निवासी भावना ने देर रात बच्ची को जन्म दिया था, जिसके बाद उसे SNCU में शिफ्ट किया गया था। शनिवार दोपहर बच्ची की हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची के गले पर दबाने के निशान थे और मुंह से खून निकल रहा था। सिविल सर्जन डॉ. बी. एल. टैगोर के अनुसार, मां ने बताया कि उसने बच्ची को दूध पिलाया था, जिसके कुछ देर बाद बच्ची अचेत पाई गई। जब ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने बच्ची का परीक्षण किया, तो उनके भी रोंगटे खड़े हो गए,,नन्हीं सी बच्ची के गले पर दबाने के गहरे नीले-लाल निशान थे और मुंह से खून बह रहा था। डॉक्टरों ने प्रथम दृष्टया और पोस्टमॉर्टम में स्पष्ट किया है कि यह सामान्य मौत नहीं, बल्कि गला दबाकर की गई निर्मम हत्या है। अपनों पर ही गहराया शक का साया घटना के वक्त वार्ड में बच्ची के पास सिर्फ उसकी मां और दादी ही मौजूद थीं। पुलिस के मुताबिक, बाहर से किसी अज्ञात व्यक्ति के अंदर आने का कोई सुराग नहीं मिला है। वार्ड के भीतर सीसीटीवी कैमरा न होने के कारण पुलिस अस्पताल के गलियारों और आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मां और दादी दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है। जो हाथ नवजात को पालने और सीने से लगाने के लिए बने थे, क्या उन्हीं में से किसी ने उस फूल सी बच्ची की सांसें छीन लीं,,इस कड़वे सच का खुलासा करने में पुलिस जुटी हुई है.!! बाइट - भावना (प्रसूता) बाइट - डॉक्टर B.L टैगोर (सिविल सर्जन अशोक नगर) bait - रवि प्रताप सिंह चौहान (थाना प्रभारी सिटी कोतवाली)0
0
Report
गोंडा: नगवा-जमुआ क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर एक्शन शुरू
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा के तरबगंज तहसील क्षेत्र के नगवा गाँव में खलिहान और खाद गड्ढा सरकारी जमीन पर वर्षों से अवैध अतिक्रमण हुआ था. आज रविवार को यहां पर योगी सरकार का बुलडोजर एक्शन होना है. भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात की गई है; फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस टीम भी मौके पर मौजूद है. बुलडोजर कार्रवाई शुरू होने से पहले कई परिवार ने खुद अपने-अपने घरों को तोड़कर अवैध अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी. नगवा और जमुआ दो गांव में कुल 26 मकान खलिहान और खाद गड्ढा की जमीन पर अवैध रूप से बने थे. यह मामला तरबगंज तहसील में कई सालों से चला आ रहा था. तहसील प्रशासन ने कई बार नोटिस देकर अवैध अतिक्रमण हटाने को कहा, लेकिन असफल रहने पर लखनऊ हाईकोर्ट में मौके की सुनवाई से पहले ही जिला प्रशासन ने सरकारी जमीन को खाली कराने की कार्रवाई शुरू कर दी. इस गाँव के कुछ परिवार पूरी तरह बेघर हो चुके हैं और रो-रोकर प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. जानकार बतास का कहना है कि जमीन और घरों से सामान खाली कर रहे हैं, अभी भी कुछ लोग सामान निकाल रहे हैं. 300 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है; गोंडा की मुख्य राजस्व अधिकारी रिंकी जायसवाल, एसडीएम तरबगंज सविता शुक्ला, महिला थाना अध्यक्ष अनीता यादव, वजीरगंज थाना अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह सहित चार थानों की पुलिस फोर्स और फायर ब्रिगेड के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं.0
0
Report
हरदोई में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद, 10 लाख रुपये की आतिशबाजी जब्त
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई के माधौगंज थाना क्षेत्र के रुदामऊ गांव में दीपावली से ठीक पहले पुलिस ने अवैध आतिशबाजी के एक बड़े काले कारोबार का भंडाफोड़ किया है। खाली पड़े मकान में बड़े पैमाने पर अवैध पटाखों का जखीरा जमा किया जा रहा था। खुफिया सूचना के आधार पर माधौगंज पुलिस ने भारी फोर्स के साथ मौके पर छापेमारी कर करीब 10 लाख रुपये का पटाखा जब्त किया है। दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही अवैध पटाखों का काला कारोबार फलने-फूलने लगा है। इसी कड़ी में हरदोई जिले के माधौगंज थाना क्षेत्र के रुदामऊ गांव में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस के खुफिया तंत्र को सूचना मिली थी कि गांव के एक खाली पड़े मकान में बड़े पैमाने पर अवैध आतिशबाजी का सामान छिपाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही माधौगंज थाना अध्यक्ष राजपाल सरोज और सब इंस्पेक्टर जय प्रकाश मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मकान पर छापा मार दिया। तलाशी के दौरान कमरे से लाखों रुपये मूल्य का अवैध पटाखा बरामद हुआ। पुलिस ने फौरन पूरे सामान को अपने कब्जे में लिया और मकान को सील करते हुए ताला जड़ दिया। इस पूरी छापेमारी में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि जिस मकान में यह बारूद का ढेर रखा था पड़ोस में रह रही महिला के देवर का मकान था उसी से सटकर पड़ोस में महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ रह रही थी यानी एक बड़े हादसे का खतरा मंडरा रहा था। पड़ोस में रहने वाली महिला का कहना है कि यह मकान साबुन और निरमा रखने के नाम पर किराये पर लिया गया था। महिला ने बताया कि रात के अंधेरे में यहां क्या सामान रखा जा रहा था, इसकी उसे कोई खबर नहीं थी। साबुन के कारोबार की आड़ में चल रहे इस बारूद के खेल को समय रहते पुलिस ने बेनकाब कर दिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। फिलहाल पुलिस ने पूरे सामान को जब्त कर मकान सील कर दिया है और इस अवैध कारोबार के पीछे शामिल आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर में बदमाशों ने दुकान संचालक अशोक पाल पर गोली चलाई, CCTV फुटेज सामने
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में बेखौफ बदमाश नास्ता दुकान संचालक को गोली लगने का मामला, संचालक अशोक पाल को गोली लगी थी, बाइक सवार दो बदमाशों ने मारी गोली, पुरानी रंजिश के चलते मारी गोली, घटना का सीसीटीवी आया सामने, कल दिनदहाड़े दुकान संचालक अशोक पाल को मारी थी गोली, गोली लगने से अशोक पाल घायल, थाने के सामने युवक को मारी थी बदमाशों ने गोली, पुलिस ने दो बदमाशो को हिरासत मे लिया, पड़ाव थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
संतोष पांडे का कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत के दौरे पर तंज, कहा लाभ नहीं मिलेगा
Begun, Rajasthan:रायपुर बीजेपी संगठन महामंत्री द्वारा आयोजित बैठक पर सांसद संतोष पांडे का बयान बीजेपी में संगठन महामंत्री की बैठकें सामान्य प्रक्रिया. पार्टी की कार्यपद्धति में बैठकों का सिलसिला चलता रहता है.. सौदान सिंह के समय भी अलग-अलग क्षेत्रों में प्रभार दिए गए थे.. भारत माता और देश के लिए काम करना बीजेपी की कार्यप्रणाली का हिस्सा.. देश और समाज के लिए तपना ही संगठन की प्रक्रिया.. आज मोर्चा, प्रकोष्ठ और अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक.. कांग्रेस प्रदेश प्रभृ सुखदेव भगत के दौरे पर संतोष पांडे का तंज सुखदेव भगत आए.. पहले टीएस सिंहदेव, चरणदास महंत और प्रदेश अध्यक्ष को प्रशिक्षण दें.. देखते हैं कितना दमखम है, नए प्रभारी कितना चला पाते है.. सरगुजा और बस्तर में कांग्रेस को कोई लाभ नहीं मिलेगा.. छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार का गुड गवर्नेंस सबसे टॉप में... भगत जी छत्तीसगढ़ घूम जाएं, कोई मुद्दा नहीं मिलने वाला.. कांग्रेस प्रभारी के दौरे से कोई फायदा नहीं होगा.. बाइट- संतोष पांडे, भाजपा मीडिया प्रभारी और सांसद0
0
Report
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अमित सैनी रोहतकीय ने दीप सियाग के साथ अहम भूमिका निभाई
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में पहुंचे हरियाणा के हरियाणवी कलाकार अमित सैनी रोहतकीय बोले दीप सियाग, हरियाणा में अमिताभ बच्चन से ज्यादा बड़ा कद अमित सैनी रोहतकीय का है0
0
Report
Advertisement
पंजाब के मुद्दों पर धड़ों ने एकजुट होकर भाजपा सरकार के नशा-शिक्षा-स्वास्थ्य पर फोकस को चुनौती दी
Lehragaga, Punjab:ਪਰਮਿੰਦਰ ਢੀਡਸਾ ਨੇ ਲਹਿਰਾਗਾਗਾ ਚ ਕੀਤੀਆਂ ਵਰਕਰਾਂ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ ਦੀ ਪੰਜਾਬ ਫੇਰੀ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਫੇਲ੍ਹ ਰਹੀ ਕਣਕ ਦੇ MSP ’ਚ 25 ਰੁਪਏ ਦਾ ਵਾਧਾ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨਾਲ ਕੋਝਾ ਮਜ਼ਾਕ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਦਿਆਂ ਲਈ ਪੰਥਕ ਧਿਰਾਂ ਦਾ ਇਕੱਠੇ ਹੋਣਾ ਜ਼ਰੂਰੀ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਅਹਿਮ ਮਸਲੇ ਹੱਲ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਭਾਜਪਾ ਨਾਲ ਸਮਝੌਤਾ ਨਹੀਂ ਕੇਂਦਰ ਦੇ ਕਈ ਫੈਸਲਿਆਂ ’ਚ ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰਤੀ ਹਮਦਰਦੀ ਨਹੀਂ ਝਲਕੀ ਨਸ਼ੇ ਖਤਮ ਕਰਨ ਲਈ ਭਾਜਪਾ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਚ ਸਰਕਾਰ ਬਣਨ ਦੀ ਉਡੀਕ ਨਹੀਂ ਕਰਨੀ ਚਾਹੀਦੀ ਕੇਂਦਰ ਆਪਣੇ ਪੱਧਰ ਤੇ ਨਸ਼ਿਆਂ ਖਿਲਾਫ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰ ਸਕਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਦੇਰੀ ਕਿਸ ਗੱਲ ਦੀ ‘ਆਪ’ ਸਰਕਾਰ ਆਪਣੇ ਮੁੱਖ ਮੁੱਦਿਆਂ ’ਤੇ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਫੇਲ੍ਹ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ, ਨਸ਼ਾ, ਸਿੱਖਿਆ ਤੇ ਸਿਹਤ—ਸਾਰੇ ਮੁੱਦਿਆਂ ’ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਫੇਲ੍ਹ ਪੰਜਾਬ ’ਚ ਪਿਛਲੇ ਦੋ ਸਾਲਾਂ ’ਚ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦਾ ਹਾਲ ਬਹੁਤ ਬੁਰਾ ਹੋਇਆ ਸਿਰਫ਼ ਸਲੋਗਨ ਦੇਣ ਨਾਲ ਨਸ਼ਾ ਖ਼ਤਮ ਨਹੀਂ ਹੋਣਾ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਪੈਸੇ ਨਾਲ ਹੋਰ ਸੂਬਿਆਂ ’ਚ ਚੋਣਾਂ ਲੜੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਬੋਰਡ ਲਗਾਉਣ ਨਾਲ ਕੰਮ ਨਹੀਂ ਚੱਲਣਾ, ਲੋਕ ਆਪਣੇ ਤਜਰਬੇ ਨਾਲ ਸਰਕਾਰ को परਖ ਰਹੇ ਬਾਈਟ - ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਢੀਂਡਸਾ0
0
Report
CPIM protests in Nahan over SIR, questions Election Commission's autonomy
Nahan, Himachal Pradesh:लोकेशन: नाहन( सिरमौर) एसआइआर के विरोध में नाहन में CPIM का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका का पुतला, चुनाव आयोग की स्वायत्ता को किया जा रहा है खत्म, मनमानी तरीके से खत्म किया जा रहा मताधिकार: CPIM चुनाव आयोग के अंदर सदस्यों का मनोनयन करना गलत, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग, सरकार के एजेंट के रूप में काम कर रहे मुख्य चुनाव आयुक्त, देश के करोड़ों लोगो का छीना गया मताधिकार: राजेन्द्र ठाकुर जिला सचिव CPIM0
0
Report
भारत-नेपाल बॉर्डर पर SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई,नशीली दवाओं के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार
Gorakhpur, Uttar Pradesh:महराजगंज जनपद में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में SSB और सोनौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने सोनौली कोतवाली क्षेत्र के फरेंदी बाजार के पास भारत से पैदल नेपाल में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल और इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी नेपाल का रहने वाला बताया जा रहा है। मामले में सोनौली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। वीओ :भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नशीली दवाओं की तस्करी रोकने के लिए SSB और स्थानीय पुलिस लगातार निगरानी और चेकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में संयुक्त टीम ने फरेंदी बाजार के पास संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल और इंजेक्शन बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी के नेपाली नागरिक होने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने बरामद नशीली दवाओं को कब्जे में लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है।0
0
Report
Advertisement
गुरुग्राम IT इंजीनियर ने तलाक के दबाव के कारण 43वीं मंजिल से छलांग लगा दी
Lucknow, Uttar Pradesh:गुरुग्राम के संभव जैन IT कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। साल 2023 में शादी हुई। एक बेटा हुआ, वो भी अपरिपक्व। उसके इलाज में मोटा पैसा खर्च हुआ। साल 2025 में पत्नी से तलाक हो गया। 3 करोड़ रुपए पत्नी को देने थे। एक करोड़ रुपए दे चुका था। एक करोड़ रुपए की दूसरी किश्त देने का वक्त आ चुका था। इतने पैसे थे नहीं। संभव जैन डिप्रेशन में थे। गुरुग्राम से एयरबीएनबी बुक करके नोएडा आए। सुपरनोवा बिल्डिंग में 43वें फ्लोर पर रुके। चेक आउट से थोड़ी देर पहले ही 43वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। मरने से पहले पापा को व्हॉट्सएप मैसेज भेजकर लिखा— 'पापा अब आपको किसी के पैसे नहीं देने पड़ेंगे'0
0
Report
मुरादाबाद में पिंजरे में कैद तेंदुआ; वन विभाग का 27वां रेस्क्यू
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद मे देर रात वन विभाग के पिंजरे मे कैद हुआ एक और खूंखार तेंदुआ, वन विभाग ने किया 23 वां व्यस्क तेंदुआ रेस्क्यू, अब तक वन विभाग ने कुल 27 तेंदुए रेस्क्यू किए है जिसमे 23 जीवित तेंदुए , 1 शावक एवं 3 मृत तेंदुओ के मिले शव शामिल, आज कांठ तहसील के ग्राम समदग़ढ़-सिकंदराबाद के जंगलों मे लगे पिंजरे मे कैद हुआ तेंदुआ, बता दें इसी गांव से ट्युवेल की कोठरी पर एक साथ 3 तेन्दुओं की मौजूदगी की वीडियो हुई वायरल.....जिसमे से तीनो का किया जा चुका है रेस्कयू, पिंजरे मे कैद तेंदुए कों देखने कों ग्रामीणों की लगी भीड़, बता दें अभी और भी कई तेंदुए ठाकुरद्वारा और कांठ तहसील क्षेत्र मे होने की जताई जा रही आशंका, वन विभाग की टीम ने तेंदुए कों गांव से रेस्क्यू कर अपने साथ ले गयी, अब तक 4 लोगो कों मौत के घाट एवं 30 से अधिक लोगो कों घायल कर चुके तेंदुए, वन विभाग की कई टीमें रोजाना लगातार गांवो और जंगलो मे तेन्दुओ कों ट्रेस करने के अभियान मे जुटी, जिला प्रशासन एवं वन विभाग ने संवेदनशील गांवो मे तेन्दुओ कों पकड़ने के लिए 46 पिंजरे भी लगाए है, मुरादाबाद के तहसील कांठ के ग्राम समदग़ढ़-सिकंदराबाद का पूरा मामला।0
0
Report
मथुरा पुलिस ने 543 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर 2 करोड़ रुपये की कीमत बताई
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा पुलिस ने बरामद किए 543 गुमशुदा मोबाइल, कुल कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये मथुरा जिले में पुलिस की सर्विलांस सेल और थाना टीमों को सीईआईआर (CEIR) पोर्टल के माध्यम से एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीमों ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए कुल 543 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद के लीय हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये है。 दिनांक 04 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 12 मई 2026 से 30 सितंबर 2026 के बीच गुम हुए इन मोबाइलों को ढूंढने के लिए सर्विलांस सेल और थानों की टीमों ने सीमावर्ती राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर यह कार्रवाई की। बरामد किए गए मोबाइलों में से 311 मोबाइल थानों के माध्यम से सीधे स्वामियों को सुपुर्द कर दिए गए हैं, जबकि शेष 232 मोबाइल नामित अधिकारियों द्वारा सूचना देकर सौंपे जाएंगे。 थानावार बरामदगी के आंकड़ों में वृंदावन थाने से सर्वाधिक 140 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इसके अलावा गोवर्धन से 72, पर्यटन थाना से 64, कोतवाली से 42, कोसीकलां से 39, जैत से 22, हाईवे से 20, छाता से 15, गोविन्दनगर से 15, रिफाइनरी से 15, बलदेव से 14 और जमुनापार से 12 मोबाइल मिले हैं。 साथ ही सुरीर थाने से 11, महावन से 10, सदरबाजार से 10, शेरगढ़ से 08, मगोर्रा से 07, फरह से 07, राया से 06, बरसाना से 05, मांट से 04, नौहझील से 04 और साइबर थाने से 01 मोबाइल फोन बरामद हुआ है। इस प्रकार कुल 543 मोबाइल फोन बरामद कर मथुरा पुलिस ने उनके वास्तविक मालिकों को राहत पहुंचाई है।0
0
Report
Advertisement
