icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
261302
SShripatiFollow3 Feb 2025, 01:37 pm

Sitapur - मारूत नन्दन रुद्र महायज्ञ एवं विशाल सन्त सम्मेलन का हुआ शुभारंभ

Kamlapur, Uttar Pradesh:

विकास खण्ड कसमण्डा क्षेत्र के सुप्रसिद्ध प्राचीन मारुत नन्दन आश्रम नेवादा बल्दीपुरवा से प्रातः हनुमान जी की आरती व पूजन करके बाजे-गाजे के साथ दो पहिया, चार पहिया वाहनों से विशाल शोभा यात्रा निकली गई. शोभा यात्रा क्षेत्र के विभिन्न मंदिरो की परिक्रमा करते हुए पीरनगर संगम तट पर पहुंची। जहां यज्ञाचार्य शिवम मिश्रा समेत सभी आचार्यो ने मारूत नन्दन रुद्र महायज्ञ के यजमान प्रभात सिंह चौहान व उनकी धर्म पत्नी छमा सिंह चौहान को विधि-विधान से पूजन कराकर संगम से कलश में जल भरवाया. यजमान के साथ-साथ शोभा यात्रा के साथ संगम तट पहुंचे। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

खेतड़ी के बड़ाऊ में नोजल चोरी पर किसानों ने पुलिस चौकी घेर ली, धरना शुरू

Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी, झुंझुनूं खेतड़ी के बड़ाऊ में नोजल चोरी के विरोध में किसानों का आक्रोश सैकड़ों किसानों ने बड़ाऊ पुलिस चौकी का घेराव कर दिया धरना तीन दिन में 15 खेतों से 456 फव्वारा नोजल चोरी का दावा किसानों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर जताया विरोध चोरी के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग, 7 अक्टूबर तक का दिया समय खेतड़ी नगर थानाधिकारी राकेश यादव पहुंचे मौके पर, किसानों से की समझाइश नोजल चोरी के खुलासे के लिए पुलिस की 6 टीमें जांच में जुटीं झुंझुनूं जिले के बड़ाऊ और नंगली सलेदी सिंह गांव में लगातार हो रही फव्वारा नोजल चोरी की घटनाओं को लेकर किसानों और ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। फव्वारा नोजल चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं होने से नाराज सैकड़ों किसनों और ग्रामीणों ने किसान नेता पूर्व सरपंच फतेह सिंह के नेतृत्व में बड़ाऊ पुलिस चौकी पहुंचे और चौकी का घेराव कर धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चोरी की वारदातों का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। किसानों का आरोप है कि पिछले तीन दिनों में बड़ाऊ और नंगली सलेदी सिंह गांव में करीब 15 किसानों के खेतों से 456 फव्वारा नोजל चोरी हो चुके हैं। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से किसानों में भारी आक्रोश है। धरने की सूचना पर खेतड़ी नगर थानाधिकारी राकेश यादव पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों से समझाइश की। थानाधिकारी ने बताया कि नोजल चोरी की घटनाओं के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छह टीमें गठित की गई हैं। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है और अलग-अलग स्तर पर जांच जारी है। पुलिस और ग्रामीणों के बीच वार्ता के बाद किसानों ने 7 अक्टूबर तक का समय दिया। ग्रामीणों ने कहा कि यदि तय समय तक चोरी की घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा。
0
0
Report

पटना में महिला पुलिसकर्मी पर हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार

Patna, Bihar:बिहार में छात्राओं और महिला के साथ लगातार होने वाली घटना की शिकार महिला पुलिस कर्मी भी हो रही है. पुलिस का खौफ लफंगे और मनचलो के बीच नहीं रह गया है. अब तो मनचलों ने महिला पुलिस कर्मी को भी अपना शिकार बनाने लगे हैं. ताज़ा मामला बीते 30 सितम्बर 26 की शाम करीब साढ़े 6 बजे की है. पटना के रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र के खेमनी चक सुभाष नगर में मनचलों की जांच करने रुकी महिला पुलिस कर्मियो को तीन शोहदों ने थप्पर मार दिया और फरार हो गया. घटना की सूचना मिलने के बाद पटना पुलिस ने एक विशेष टीम बनाई और CCTV और मानवीय सूचना के आधार पर महिला पुलिस कर्मी को थप्पड़ मारने के आरोप में पप्पू कुमार को गिरफ्तार कर लिया. घटना 30 सितंबर की शाम खेमनीचक के सुभाषनगर की है. आप इस जगह को देखिए. यह वही जगह है जहां महिला पुलिस दीदी को लफंगों ने थप्पड़ मारा था. घटना के तीन दिन बाद यह इस इलाके में पुलिस ने गश्त बढ़ा दिया है. यह महिला और पुरुष पुलिस कर्मी लगातार इलाके में गश्त कर ही रहे हैं और दो फरार लफंगों को पकड़ने के लिए दबिश भी दे रहे हैं. स्थानीय लोग कहते हैं कि इलाके में लफंगों के कारण लड़कियां और महिलाओं के साथ स्कूल कालेज जाने वाली लड़कियां भयभीत रहती है. आम लोग भयभीत हैं. पटना पुलिस के डीएसपी मनोज कुमार ने एक वीडियो जारी कर कहा कि 30 सितम्बर 2026 की शाम रामकृष्णानगर थाना की पुलिस दीदी टीम महिलाओं की सुरक्षा और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए नियमित गश्त कर रही थी. शाम करीब 6:30 बजे महिला पुलिस टीम खेमनीचक के सुभाषनगर के पास पहुंची. तीन युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं. पुलिस दीदी की टीम ने तीनों को रोककर उनका नाम और पता पूछना शुरू किया. पुलिस का कहना है कि इसी दौरान एक युवक ने पुलिस दीदी को थप्पर मार दिया और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया. पुलिस टीम ने घटना को अंजाम देने वालो को रोकने और हिरासत में लेने की कोशिश की. इसी बीच तीनों युवक भीड़ का फायदा उठाकर मौके से भाग गए. घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की पहचान शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल और उसके आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली. इसके साथ ही मानवीय सूचना भी जुटाई गई. इन प्रयासों के आधार पर पुलिस ने तीन युवकों में से एक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान 22 साल के प्रदीप कुमार के रूप में हुई है. वह पटना से सटे खुशरूपुर के कामेश्वर राय का बेटा बताया गया. पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल दो अन्य युवकों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस उनकी पहचान और ठिकाने का पता लगाने में जुटी है.
0
0
Report
Advertisement

मेरठ के परतापुर में MDA मुँह धोया: महिलाओं के भजन-प्रहार से ढह गया बुलडोजर

बुलडोजर पर 'भजन प्रहार' / मेरठ में MDA की फजीहत / मंदिर पर वार, बिना पुलिस बैकफुट पर MDA! एंकर :-मेरठ के परतापुर में MDA की तानाशाही की धज्जियां उड़ गईं, जब एयरपोर्ट एंक्लेव में बन रहे मंदिर को ढहाने पहुंची टीम को महिलाओं के 'भजन प्रहार' के आगे घुटने टेकने पड़े। बिना स्थानीय पुलिस बल के, दबे पांव कार्रवाई करने पहुंची MDA की टीम ने जैसे ही निर्माणाधीन मंदिर पर हाथ डालने की कोशिश की, महिलाओं ने ढोलक-मंजीरे संभालकर ऐसा मोर्चा खोला कि अफसरों की सिट्टी-पिट्ठी गुम हो गई। मंदिर कमेटी के लोग और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भारी तादाद में जमा हो गए। भजनों की गूंज और जनता के तीखे आक्रोश के बीच बिना पुलिस सुरक्षा के पहुंची MDA की टीम पूरी तरह बेबस नज़र आई। खुद को चारों तरफ से घिरा देख और माहौल बिगड़ता देख अफसरों के हाथ-पांव फूल गए और उन्हें बिना कोई कार्रवाई किए उल्टे पांव भागने पर मजबूर होना पड़ा। महिलाओं के इस अनोखे 'भजन सत्याग्रह' ने फिलहाल तो आस्था के केंद्र को बचा लिया है, लेकिन बिना तैयारी और बिना पुलिस के पहुंची MDA टीम की इस जग-हंसाई ने प्रशासनिक अमले की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं。
0
0
Report
Advertisement

गांधी जयंती पर स्कूल ने सत्य अहिंसा का संदेश, छात्रों ने देशभक्ति दिखायी

Dholpur, Rajasthan:पिपरेट ग्राम पंचायत के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को महात्मा गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाध्यापक बहादुर सिंह मीणा ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर की। इस दौरान प्रयत्न संस्था के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ठाकुरदास कुशवाहा ने गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। एवं महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, संघर्ष और देश के प्रति उनके योगदान के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं देशप्रेम का संदेश दिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रयत्न संस्था की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विनीत कुमार मीणा, इंदल सिंह, माखन सिंह, देवेंद्र सिंह, शिवानी भट्ट सहित विद्यालय स्टाफ एवं समुदाय के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में देशभक्ति, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

करहल संत विवेकानंद ग्रुप ऑफ स्कूल में मनाई गई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती ।

Ajay KumarAjay KumarFollow13m ago
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी। करहल के संत विवेकानंद ग्रुप ऑफ स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए,जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं समस्त स्टाफ ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के निदेशक डॉ.जे.पी.यादव ने महात्मा गांधी जी के जीवन, उनके विचारों और सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्र-छात्राओं को गांधी जी के आदर्शों से प्रेरणा लेने तथा हमेशा सत्य के मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी ने सत्य, अहिंसा,स्वच्छता और सादगी के माध्यम से देश और समाज को नई दिशा देने का कार्य किया। वहीं विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती सरिता सिंह ने महात्मा गांधी जी के जीवन और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर अपने जीवन में अच्छे संस्कारों को अपनाना चाहिए। इस दौरान विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने गांधी जी के आदर्शों को अपनाने और स्वच्छता एवं सत्य के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।
0
0
Report

मोहनगढ़ में अज्ञात वाहन से ऊंटनी घायल, मासूम बच्चा माता-पिता के पास बिलखता रहा

Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर खबर की लोकेशन -मोहनगढ़ मोहनगढ़ के बांकलसर रोड पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, ऊंटनी का पिछला पैर टूटा, हेल्पलाइन 1962 की टीम ने मौके पर पहुंचकर किया प्राथमिक उपचार मोहनगढ़,जैसलमेर जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र के बांकलसर रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में राज्य पशु ऊंटनी गंभीर रूप से घायल हो गई। सड़क पार कर रही ऊंटनी को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऊंटनी का पिछला पैर टूट गया, जिससे वह सड़क किनारे दर्द से तड़पती रही। वहीं अपनी मां की गंभीर हालत देखकर ऊंटनी का मासूम बच्चा पास ही खड़ा होकर बिलखता रहा। मां-बेटे के बीच का यह भावुक दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग भी द्रवित हो गएं। जानकारी के अनुसार, बांकलसर रोड पर ऊंटनी सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज गति से आए अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऊंटनी का पिछला पैर टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर गई। घायल ऊंटनी दर्द से कराहती रही और बार-बार उठने का प्रयास करती रही, लेकिन पैर टूटने के कारण वह खड़ी नहीं हो सकी। हादसे के बाद ऊंटनी का मासूम बच्चा अपनी मां के पास ही खड़ा रहा। मां को दर्द से तड़पता देख बच्चा लगातार बिलखता रहा। मां-बेटे के बीच का यह भावुक दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग भी द्रवित हो गए। ऊंटनी के मालिक असलम खान के सामने उसका पशु दर्द से तड़पता रहा। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने संबंधित हेल्पलाइन को सूचना दी। सूचना मिलने पर पशु चिकित्सा हेल्पलाइन 1962 की टीम मौके पर पहुंची और घायल ऊंटनी की स्थिति का जायजा लेकर प्राथमिक उपचार किया। टीम ने तत्काल आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। हादसे में ऊंटनी गंभीर रूप से घायल हुई है और उसे आगे के उपचार की आवश्यकता है।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली के मयूर विहार में युवक का नाले से बरामद, परिजनों ने अस्पताल में प्रदर्शन

New Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली के मयूर विहार थाना इलाके के रहने वाले अजय चौधरी 24 सितंबर को नोएडा गया था और फिर लौटकर नहीं आये. 26 सितंबर को उनका शव गाजीपुर फूल मंडी के पास बने नाले से बरामद हुआ. परिजनों ने पुलिस के लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में नाराजगी दर्ज कराई. पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में रहने वाले अजय की गुमशुदगी की रिपोर्ट उत्तर प्रदेश में दर्ज थी. दिल्ली पुलिस ने नाले के दीद सूचना दी, पर यूपी पुलिस ने अब तक परिवार को सूचना नहीं दी. परिवार अस्पताल परिसर में धरने पर बैठे हैं और कार्रवाई के बिना उठने को तैयार नहीं. पोस्टमार्टम के बाद शव यूपी पुलिस को सौंपा जाएगा ताकि परिजनों को दिया जा सके.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top