icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
261303
MPMadan Pal Singh ArkvanshiFollow13 Jan 2025, 05:35 am

Sitapur - ट्रक और बाइक में जोरदार टक्कर , बाइक सवार युवक की मृत्यु

Sidhauli, Uttar Pradesh:

सीतापुर,नेशनल हाईवे पर मनिकापुर चौराहे के निकट एक बाइक और ट्रक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी . जिसमें बाइक सवार की मौके पर मृत्यु  हो गई , ट्रक बाइक जल कर खाक हो गए। बाइक से सिधौली की ओर जा रहा था तभी नेशनल हाईवे के मनिकापुर चौराहे के निकट विपरीत दिशा से आ रहे तेज़ रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया , स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सिधौली सीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर बाइक को ट्रक घसीटता रहा और चिंगारी उठीं तो बाइक व ट्रक हाईवे पर जलने लगा देखते ही देखते हाईवे पर लम्बा जाम लग गया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हिण्डौन–महवा मार्ग पर प्रदर्शन समाप्त, जाम खुला और यातायात सुचारू

Karauli, Rajasthan:लोकेशन- हिण्डौन सिटी (करौली) हिण्डौन सिटी। युवक की मौत के मामले में हिण्डौन–महवा मार्ग पर लगा जाम खुला। मुंडरी मोड़ पर कुलदीप जाटव का शव रखकर परिजनों और ग्रामीणों ने किया था प्रदर्शन, परिजनों ने ऐलानिया धमकी देकर कुलदीप की हत्या किए जाने का लगाया आरोप। हिण्डौन–महवा मार्ग पर करीब दो घंटे तक जाम रहने से यातायात हुआ प्रभावित। सूचना पर वृत्ताधिकारी गौरव और नई मंडी थाना प्रभारी पुलिस जाप्ते के साथ पहुंचे मौके पर, भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी और कांग्रेस से जुड़े प्रतिनिधि भी प्रदर्शन में रहे मौजूद। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से की बातचीत, मामले में उचित कार्रवाई का दिया आश्वासन, समझाइश के बाद खुला सड़क जाम, हिण्डौन–महवा मार्ग पर यातायात सुचारू।
0
0
Report

बीकानेर में दीपावली के अगले दिन भक्ति-संगीत ने बदला आध्यात्मिक माहौल

Bikaner, Rajasthan:दीपावली के अगले दिन बीकानेर में भक्ति और आध्यात्म का अनूठा आयोजन केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की मौजूदगी में निकली भजन जैमिंग यात्रा रतन बिहारी पार्क से ग्रेजुएट hanuman मंदिर तक भक्तिमय संगीत यात्रा भजनों और संगीत के संगम से गूंजा शहर, लोक संस्कृति के रंगों ने बांधा समां धार्मिक नवाचार के जरिए दीपोत्सव पर आध्यात्मिकता और भक्ति का संदेश दीपावली के दीपों की रोशनी के बाद बीकानेर में भक्ति और आध्यात्म का एक अलग ही रंग देखने को मिला जहाँ भजन, संगीत और लोक संस्कृति के संगम ने शहर को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की मौजूदगी में निकली भजन जैमिंग एवं भक्तिमय संगीत यात्रा ने शहर में आध्यात्मिक माहौल बना दिया में भजन और भक्तिमय संगीत के जरिए श्रद्धालुओं को धर्म और आध्यात्म का संदेश दिया गया गया संगीत की प्रस्तुतियों ने यात्रा में लोक संस्कृति के रंग घोले श्रद्धालु भक्ति के भाव में शामिल हुए और पूरे आयोजन में भक्तिमय वातावरण नजर आया दीपावली के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम को शहर में धार्मिक नवाचार की पहल के रूप में देखा गया जहां पारंपरिक भक्ति के साथ संगीत की नई प्रस्तुति ने लोगों को जोड़ा इस दौरान इंटरनेशनल योगा मास्टर नवीन मेघवाल, उपमहापौर पंकज गहलोत, जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, सुमन छाजेड़, पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका, पूर्व ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गैदर, जिला महामंत्री श्याम सिंह हाड़ला, मीडिया संयोजक कमल गहलोत, मनीष सोनी सहित कई नेता मौजूद रहे भजन, संगीत और श्रद्धा के इस संगम ने दीपावली के अगले दिन बीकानेर में आध्यात्मिकता और लोक संस्कृति की खूबसूरत तस्वीर पेश की दीपावली की खुशियों के बीच बीकानेर की यह भक्ति यात्रा संगीत और श्रद्धा के जरिए लोगों को जोड़ने का माध्यम बनी भजन और लोक संस्कृति के रंगों से सजे इस आयोजन ने शहर में आध्यात्मिक माहौल को नई ऊर्जा दी
0
0
Report
Advertisement

अलीगढ़ अकराबाद हादसे में सिर कटा युवक की मौत, ट्रक फरार

Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़ -- अलीगढ़ के अकराबाद में NH-34 पर हुआ बड़ा हादसा, रोडवेज बस में बैठे युवक कटा सिर, हुई मौत, एटा डिपो रोडवेज बस में पीछे से आ रहे तेज रफ़्तार ट्रक ने मारी साइड, रोडवेज बस की खिड़की से बाहर सिर निकाल कर बैठे युवक का सिर चपेट में आया, हुई मौत, हादसे के बाद उक्त ट्रक ने आगे चलकर भागते समय तीन गौवंश को भी रौंदा, घटना में तीनों गौवंश की भी हुई मौत, ससम्मान दफ़नाया, घटना के बाद आरोपित चालक ट्रक लेकर फरार, पुलिस ने मृतक के शव को जबजे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मृतक की पहचान 27 वर्षीय शिवम पुत्र प्रमोद कुमार शरीफपुर, कुरावली जिला मैनपुरी के रूप में हुई, अलीगढ़ के अकराबाद थाना इलाके के गाँव दुआगढ़ के पास जीटी रोड की घटना.
0
0
Report
Advertisement

देवरिया में लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग, आरोपी अभिषेक सिंह हिरासत में

Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद में सोशल मीडिया पर लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग करने का वीडियो वायरल होने के बाद देवरिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। फेसबुक पर अभिषेक सिंह सेंगर नाम की आईडी से एक व्यक्ति का बंदूक से हवाई फायरिंग करते हुए वीडियो अपलोड किया गया था। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच की तो फायरिंग करने वाले व्यक्ति की पहचान अभिषेक सिंह निवासी आनंद नगर, थाना बघौचघाट, जनपद देवरिया के रूप में हुई। पूछताछ में अभिषेक ने बताया कि उसने 8 नवंबर 2026 को दिवाली की शाम अपने पिता की लाइसेंसी डीबीबीएल बंदूक में कारतूस लगाकर हवाई फायरिंग की थी। मामले में थाना बघौचघाट पुलिस ने आरोपी अभिषेक सिंह को हिरासत में लेते हुए बंदूक और कारतूस का खोखा कब्जे में ले लिया है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है。
0
0
Report

भोमसी पुल के पास टक्कर: बाइक और जुगाड़ गाड़ी के ड्राइवर दोनों गंभीर घायल

Munger, Bihar:भोमसी पुल के समीप बाइक और जुगाड़ गाड़ी में आमने-सामने की टक्कर, दो चालक गंभीर मुंगेर खड़गपुर-बरियारपुर एनएच-333 मुख्य मार्ग पर भोमसी पुल के समीप सोमवार की देर शाम बाइक और जुगाड़ गाड़ी के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दोनों के पैर की हड्डियां टूट गईं, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान स्थानीय समाजसेवी सह पीएलवी हिमांशु कुमार सिंह ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल, हवेली खड़गपुर पहुंचाया। अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुबोध कुमार ने स्वयं दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, नगर क्षेत्र के भैया रामटोला निवासी कैलाश यादव के पुत्र मनोज यादव जुगाड़ गाड़ी चला रहे थे। वहीं, मधुबन दरियापुर निवासी रामखेलावन मांझी के पुत्र सतीश मांझी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान भोमसी पुल के समीप दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दोनों चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इधर, दुर्घटना के बाद घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में हिमांशु कुमार सिंह की तत्परता की खड़गपुरवासियों ने सराहना की और उन्हें धन्यवाद दिया। उल्लेखनीय है कि सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने और उन्हें समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए हिमांशु कुमार सिंह को तत्कालीन जिलाधिकारी एवं जिला प्रभारी मंत्री संजय कुमार द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जा चुका है।
0
0
Report

बगहा में रसेल वायपर ने मचाई दहशत, वनकर्मियों ने किया सफल रेस्क्यू

Bagaha, Bihar:जहां रामनगर थाना क्षेत्र के धनरपा गांव के एक घर में रसेल वाईपर सांप निकलने से हड़कंप मच गया । हालांकि गनीमत रही सूचना पर समय रहते वनकर्मियों ने उसका सफल रेस्क्यू कर सुरक्षित VTR के वनक्षेत्र में छोड़ दिया । दरअसल देश में सबसे जहरीले सांपों में एक रसेल वाईपर होता है । ऐसे जहरीला सांप घर में दिखने के बाद परिजनों मे अफरा-तफरी का माहौल रहा । हालांकि ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी । सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने स्नैक कैचर को भेजा । रेस्क्यू के दौरान रसेल वाइपर अपने फुंकार से लोगों में भय बनाता रहा है। लेकिन स्नैक कैचर मोहम्मद क्यामुद्दीन ने कड़ी मशक्क़त के बाद रसेल वाइपर का सफल रेस्क्यू किया । इसकी पुष्टि वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के रामनगर प्रभारी वनपाल आशीष कुमार ने की है । बाइट - आशिष कुमार, प्रभारी वनपाल, रामनगर रेंज VTR
0
0
Report
Advertisement

बम्होरी में दो मोटरसाइकिल एक्सीडेंट, एक बच्चा और एक जवान की मौत

Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिले के बम्होरी थाना के अंतर्गत ग्राम कोठरी के आगे रात 9 बजे मानसरोवर रेस्टोरेंट के आगे दो मोटरसाइकिलों में भीषण एक्सीडेंट हुआ जिसमें दो लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई एक बच्चा और एक जवान मृत्यु हुए हैं अन्य जो लोग थे उनमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं उन्हें मौके पर पुलिस ने 112 से सिलवानी रेफर करवाया गया। गंभीर हालत में बम्होरी में अस्पताल डॉक्टर नहीं होने के कारण इलाज नहीं मिल पाता है बार-बार जिला प्रशासन और नेताओं को कस्बा बम्होरी नगर वासी क्षेत्र वासियों ने आवेदन दे दिए फिर भी कोई डॉक्टर की व्यवस्था नहीं है
0
0
Report

देहात थाने के बाहर चक्का जाम, घायल युवक के बाद हंगामे की स्थिति

Shivpuri, Madhya Pradesh:शिवपुरी युवक के घायल होने के बाद थाने के बाहर लोगों ने किया चक्का-जाम, शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत पीएचQ लाइन पर उस समय हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई, जब एक शासकीय भवन में कुछ लोगों के जुआ खेलने की सूचना पर देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई और सभी ने भागने का प्रयास किया। इसी दौरान एक युवक छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। उसके पैर में चोट आई है。 घायल युवक ने पुलिस पर जातिसूचक गालियां देने का आरोप भी लगाया है। घटना के बाद मामला तूल पकड़ गया और आक्रोशित स्थानीय लोगों ने देहात थाने के बाहर चक्काजाम कर दिया। इससे कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित हुआ।
0
0
Report
Advertisement

धमतरी में 3 लाख की हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी शहर में हेरोइन (चिट्टा) की अवैध बिक्री के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस और स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 15 ग्राम हेरोइन, जिसकी अनुमानित कीमत तीन लाख रुपये है, बरामद की गई है। पुलिस ने नकदी, मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन सहित कुल 3 लाख 53 हजार 520 रुपये का सामान जब्त किया है। पुलिस के अनुसार उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि सोरिद नगर स्थित शीतला храм के पास कुछ युवक हेरोइन बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली और स्पेशल टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों में रिसाई पारा निवासी केशव उर्फ बब्लू सोनी, जोधापुर क्षेत्र निवासी शुभम सोनी और आमा तालाब रोड निवासी आशुतोष उर्फ आशु तिवारी शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 15 ग्राम हेरोइन के अलावा 9 हजार रुपये नकद, एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, तीन एंड्रॉइड मोबाइल फोन और दो लाइटर जब्त किए हैं। पुलिस के मुताबिक पूछताछ और आरोपियों के मेमोрандम कथन के आधार पर हेरोइन की सप्लाई करने वाले मुख्य सप्लायर की संलिप्तता सामने आई है। उसकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तलाश जारी है। फिलहाल तीनों आरोपियों के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में NDPS एक्ट की धारा 21(बी) के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है और आरोपियों को विशेष NDPS न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

मांद गौशाला में गोवर्धन पूजा, गोपाल कृष्ण पुरस्कार वितरित; मंत्री बागरी ने किया आयोजन

Satna, Madhya Pradesh:एंकर -- सतना जिले के मांद गांव में आज गोबर से गोवर्धन की संरचना तैयार कर गोवर्धन की पूजा अर्चना की गई। गोवर्धन पूजा राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी द्वारा की गई। उसके साथ ही इस आयोजन में मुख्यमंत्री का संदेश वाचन वर्चुअली माध्यम से लाइव किया गया। इसके साथ ही गोपाल कृष्ण पुरस्कार भी हितग्राहियों को दिया गया। दीपावली का त्योहार अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अज्ञान पर ज्ञान की जीत का प्रतीक माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यह पर्व भगवान श्री राम अपने वनवास काल के 14 वर्ष पूरा कर एवं रावण का वध करने के बाद अपने छोटे भाई लक्ष्मण व माता सीता के साथ अयोध्या लौटे थे। और उनके आगमन की खुशी में अयोध्यावासियों ने पूरी नगरी को घी के दीपों के दिए जलाकर यह त्योहार मनाया गया था। और तभी से यह त्योहार दीपावली के स्वरूप में मनाया जाता है। इसके ठीक अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। और आज सतना जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूरी पर स्थित मांद गांव में स्थित गौशाला में गोवर्धन पूजा की गई। यहां पर गाय के गोबर से गोवर्धन का स्वरूप बनाकर उसकी पूजा पाठ किया गया। इसके साथ ही गौशाला में स्थित गौ माता की पूजा कर उन्हें गुड़ खिलाया गया। यह पर्व हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि (दीपावली के ठीक अगले दिन) को मनाया जाता है। इस आयोजन में पशु विभाग द्वारा संचालित सबसे अधिक दूध देने वाले पशु पलकों को गोपाल कृष्ण पुरस्कार के तहत प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस बारे में राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने बताया कि आज के दिन हमने पशु पलकों जिन्होंने उन्नति पूर्वक पशुपालन किया है। उनको सम्मानित भी किया है। उन्हें प्रमाण पत्र भी दिया है। प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपए की राशि, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रुपए, और तृतीय पुरस्कार 25 हजार की राशि दी गई है। दीपावली त्योहार मानने के बाद हम गोवर्धन और गौ माता की पूजा करते हैं। उसके बाद भाई दूज का त्योहार मनाते हैं। मांद की गौशाला में कई उत्कृष्ट कार्य किए जाते हैं。
0
0
Report

निवाई के पुराने तहसील भवन के रिकॉर्ड रूम में आग; गली संकरी से फायर ब्रिगेड को दिक्कत

Tonk, Rajasthan:निवाई,(टोंक) पुराने तहसील भवन के रिकॉर्ड रूम में पटाखे की चिंगारी से लगी आग दो रूम में रखा हुआ था राजस्व विभाग का पुराना रिकॉर्ड रूम के बाहर पड़ा हुआ था टूटा फूटा हुआ लकड़ी का फर्नीचर प्राचीन भवन होने के कारण आसपास के मोहल्लेवासी दहशत में सूचना पर निवाई पुलिस थाना अधिकारी घासीराम में जाप्ते पहुंचे घटनास्थल पर पुराना तहसील भवन कार्यालय उप पंजीयन शहर के बीचो-बीच है स्थित नगर पालिका अग्निशमन वाहन नहीं पहुंच पा रहा है घटनास्थल पर तंग गलियों के कारण अग्निशमन वाहन पहुंचने में हो रही है परेशानी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top