Back
Sanchor-Chitalwana में बेमौसम बारिश से जीरा-ईसबगोल फसलें तबाह, नुकसान 70-80%
HBHeeralal Bhati
Mar 19, 2026 09:49:37
Jalore, Rajasthan
पश्चिमी विक्षोभ के असर से सांचौर व चितलवाना उपखंड क्षेत्र में देर रात हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। अचानक बदले मौसम ने खासकर जीरा और ईसबगोल की तैयार खड़ी व कटी फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। खेतों में कटाई करके रखी व तैयार खड़ी फसल बारिश के कारण भीग गई और कई जगहों पर गिर भी गई, जिससे उत्पादन और गुणवत्ता दोनों पर गंभीर असर पड़ा है।
किसानों का कहना है कि जिस फसल को वे काटने की तैयारी कर रहे थे और कुछ जगह काटकर खेतों में रखी फसलें अचानक आई बारिश से बुरी तरह प्रभावित हो गई. पानी लगने से फसल की गुणवत्ता खराब हो गई और खेतों में गिरने से उत्पादन पर सीधा असर पड़ा है. अनुमान है कि 70 से 80 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक झटका लगा है।
नकदी फसल होने के कारण जीरा और ईसबगोल किसानों की आय का मुख्य आधार मानी जाती है। ऐसे में इस नुकसान से क्षेत्र के किसानों के सामने आर्थिक संकट गहराने की आशंका बढ़ गई है। कई किसानों ने बताया कि उन्होंने पूरे साल मेहनत और खर्च के बाद फसल तैयार की थी, लेकिन कटाई से पहले ही मौसम ने उनकी उम्मीदें तोड़ दीं।
प्रभावित किसानों ने राज्य और केंद्र सरकार से तुरंत राहत देने की मांग की है। उनका कहना है कि फसल बीमा का लाभ जल्द दिलाया जाए और उचित मुआवजा प्रदान किया जाए, ताकि वे इस नुकसान से उबरकर अगली फसल की तैयारी कर सकें। प्रशासन से भी नुकसान का सर्वे कर राहत पहुंचाने की मांग उठ रही है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JSJitendra Soni
FollowMar 19, 2026 11:06:390
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 19, 2026 11:06:250
Report
WJWalmik Joshi
FollowMar 19, 2026 11:04:320
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowMar 19, 2026 11:03:520
Report
VKVishal Kumar
FollowMar 19, 2026 11:03:420
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 19, 2026 11:02:010
Report
MKMohammed Khan
FollowMar 19, 2026 11:01:420
Report
AMALI MUKTA
FollowMar 19, 2026 11:01:330
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowMar 19, 2026 11:01:200
Report
ASAMIT SONI
FollowMar 19, 2026 11:01:020
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 19, 2026 11:00:520
Report
0
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 19, 2026 11:00:33Noida, Uttar Pradesh:भाजपा की सरकार आ रही है और जो ऑफिसर 20 बरस तक माल ताना है न,वो सारे ऑफिसर दिल्ली भागने की तैयारी में है,भाजपा के डर से
0
Report
AMAnkit Mittal
FollowMar 19, 2026 11:00:180
Report
647
Report