125050
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस विधायक का खिलाफ प्रदर्शन
Fatehabad, Haryana:राज्यसभा चुनाव में 'क्रॉस वोटिंग' की गूँज अब धरातल पर सुनाई देने लगी है। फतेहाबाद जिले के रतिया विधानसभा क्षेत्र में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। अपने पार्टी के विधायक जरनेल सिंह से नाराज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने खुले तौर पर रतिया विधायक पर 'विश्वासघात' का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि जनता ने उन्हें कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा के नाम पर चुनकर विधानसभा भेजा था, लेकिन राज्यसभा चुनाव में निजी स्वार्थ के चलते उन्होंने पार्टी की पीठ में छुरा घोंपा है। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि अब उन्हें इस पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। कार्यकर्ताओं ने आलाकमान से विधायक के खिलाफ सख्त अनुशासनत्मक कार्रवाई की मांग की।0
0
Report
125050
रसोई गैस को लेकर हायतौबा, लोगो ने रोकी सिलेंडर से भरी गाड़ी
Fatehabad, Haryana:एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर घमासान लगातार जारी है गैस न मिलने से परेशान लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करें फतेहाबाद के रतिया क्षेत्र में आज सुबह ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा। गैस एजेंसी के बाहर एकत्र हुए लोगो ने गैस सिलेंडर से भरा एक कैंटर को रुकवा लिया और जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगो ने कहा कि ज़ब तक उन्हे सिलेंडर नहीं मिलता तब तक वे गाड़ी को आगे नहीं जाने देंगे। प्रदर्शन कर रहे लोगो ने बताया कि उन्हे सिलेंडर book करवाए 7 से 8 दिन बीत चुके हैं, पेमेंट भी एडवांस में ऑनलाइन कट गई, एजेंसी कि और से गैस डिलीवरी का मैसेज भी भेज दिया गया, मगर 7 दिन बीत जाने के बाद भी आज तक उन्हे सिलेंडर नहीं मिला। आरोप था कि गैस एंजेन्सी संचालक उन्हे बार बार परेशान कर रहे हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगो को समझने का प्रयास किया, मगर सिलेंडर से भरी गाड़ी को रोके खडे लोग नहीं माने और इस बात पर अड़े रहे कि ज़ब तक उन्हे सिलेंडर नहीं मिलता वे गाड़ी को आगे नहीं जाने देंगे। काफी देर कि मान मंन्नोवल के बाद लोगो ने गाड़ी को वापिस एजेंसी में वापिस भेज दिया।0
0
Report
125050
पति की हत्या करने की आरोपी पत्नी को पुलिस ने दबोचा
Fatehabad, Haryana:फतेहाबाद। पति की हत्या करने की आरोपी पत्नी को पुलिस ने काबू कर लिया है। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है। शहर थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया की 11 मार्च को एक व्यक्ति का शव सेक्टर 11 में झाड़ियों किनारे पड़ा मिला था। जान के दौरान हत्या करने के एक आरोपी मनोज को पकड़ा लिया था। जबकि दूसरे आरोपी यानी मृतक की पत्नी को आज काबू किया है। उन्होंने बताया की आरोपी महिला का मनोज के साथ प्रेम प्रसंग था और संभवत यह हत्या इसी के चलते की गई थी, लेकिन इस मामले में अभी पूछताछ की जा रही है उसके बाद खुलासा होगा।0
0
Report
Advertisement
125050
नहीं मिल रही गैस, लोगो नींलगा दिया जाम
Fatehabad, Haryana:फतेहाबाद जिले में पर्याप्त रसोई गैस होने के दावों के बीच गैस न मिलने का आरोप लगाते हुए उपभोक्ताओं ने आज सुबह जाम लगा दिया और जमकर प्रदर्शन किया। जाम लगा रहे उपभोक्ताओं का कहना था कि एक और शासन और प्रशासन दावे कर रहा है कि उनके पास पर्याप्त रसोई गैस उपलब्ध है, किसी को परेशान नहीं होने दिया जायेगा, मगर यहाँ के हालत बिलकुल विपरीत हैं.. उन्होंने कहा कि पिछले 3-4 दिनों से रोजाना सुबह सवेरे लाइन में लगते हैं और फिर खाली हाथ लौट जाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर गैस पर्याप्त उपलब्ध है तो वह जा कहाँ रही है. जाम की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जाम लगा रहे लोगो को आश्वस्त कर जाम खुलवाया। करीब एक घंटे रहे जाम के कारण बुढ़लाडा हाईवे पर यातायात बुरी तरह से प्रभावित होकर रह गया।0
0
Report
125050
मुख्यमंत्री की ललक कांग्रेस को लेकर बैठी - बिजेंद्र
Fatehabad, Haryana:सद्भाव यात्रा के तहत रतिया पहुंचे कांग्रेस के पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह ने पार्टी और प्रदेश की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने की ललक कांग्रेस को लेकर बैठी हुई है और पार्टी को नुकसान पहुंचा रही है। उन्होंने कहा की अब समय व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं का नहीं, बल्कि पार्टी को मजबूत करने का है। रतिया में सद्भाव यात्रा के दौरान बिजेंद्र सिंह ने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य इसके नाम में ही छिपा है—समाज में सद्भाव और एकता को बढ़ावा देना। उन्होंने बताया कि यात्रा को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है, जिससे कार्यकर्ताओं में भी उत्साह है। कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने इसे अनुशासनहीनता की पराकाष्ठा बताया। बिजेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी के नाम पर वोट लेकर विधायक बनने के बाद इस तरह का कदम उठाना विश्वासघात है। उन्होंने कहा ऐसे विधायकों के0
0
Report
