Back
गरियाबंद में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव पर विधायक-सरपंच की तीखी चेतावनी
TSTHANESHWAR SAHU
Mar 19, 2026 09:49:14
Gariyaband, Chhattisgarh
स्थान गरियाबंद
एंकर गरियाबंद जिले में स्वास्थ्य विभाग की बदहाली का आलम इस तस्वीर को बयां करने के लिए काफी है, तस्वीरें बेहद चिंताजनक हैं। गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र के दूरस्थ अंचल में बसे भालुडिग्गी गांव में स्वास्थ्य सुविधाएं नाम की चीज ही नहीं है, यही वजह है कि 17 किलोमीटर की कठिन और दुर्गम पहाड़ी कंटीले जंगलों को पार कर ग्रामीणों ने बीमार मन्नू नेताम को खाट कांवर नुमा बिस्तर बनाकर और उसमें लादकर लगभग 17 किलोमीटर पैदल रास्ते का उपयोग कर कुल्हाड़ीघाट पहुंचे। समय रहते सरकारी एम्बुलेंस नहीं मिली तो निजी वाहन से पहले मैनपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां मरीज की गंभीरता को देखते हुए गरियाबंद जिला अस्पताल दाखिल किया गया। एक तरफ केंद्र और राज्य सरकारें मुफ्त चिकित्सा और बेहतर स्वास्थ सुविधाएं होने का दावा करते हैं, दूसरी ओर ये तस्वीर उन दावों की उस हकीकत को झुठलाती है कि सरकारी दावे सिर्फ और सिर्फ सरकार की वाहवाही, और कागजों तक ही सीमित रहते हैं। बहरहाल क्षेत्र के विधायक जनक राम ध्रुव भी अब सिस्टम पर सवाल खड़ा कर रहे हैं, उनका भी साफ तौर पर कहना है कि कई बार इलाके में सड़क, शिक्षा, पानी, और स्वास्थ जैसे मूलभूत सुविधाओं को लेकर आमजन और जनप्रतिनिधियों के द्वारा मांगे और प्रदर्शन की गई मगर अबतक इन मांगों में न तो अमल किया गया, न ही इन ग्रामीणों की किसी ने सुध ली। परिणामस्वरूप सबके सामने है कि यह सिस्टम की नाकामी कहें या जिम्मेदारों की गैर जिम्मेदाराना रवैया। वहीं इस मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी यू एस नवरत्न का कहना है कि भालूडिग्गी एक दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र है, जहां न तो सड़क है, और न ही मोबाइल की कनेक्टिविटी, यही वजह है कि वहां एम्बुलेंस या 108 गाड़ी का पहुंचना असम्भव है। उन्होंने जल्द ही पहाड़ी के नीचे बसे गांव कुल्हाड़ीघाट में परमानेंट एक 108 एम्बुलेंस रखने की बात कही है। बहरहाल बीमार मन्नू राम नेताम का इलाज गरियाबंद जिला अस्पताल में जारी है।
बाइट 1 जनक राम ध्रुव, विधायक, बिंद्रानवागढ़,
बाइट 2 बनसिंग सोरी, सरपंच, कुल्हाड़ीघाट,
बाइट 3 यू एस नवरत्न, CMHO गरियाबंद,
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JSJitendra Soni
FollowMar 19, 2026 11:06:390
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 19, 2026 11:06:250
Report
WJWalmik Joshi
FollowMar 19, 2026 11:04:320
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowMar 19, 2026 11:03:520
Report
VKVishal Kumar
FollowMar 19, 2026 11:03:420
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 19, 2026 11:02:010
Report
MKMohammed Khan
FollowMar 19, 2026 11:01:420
Report
AMALI MUKTA
FollowMar 19, 2026 11:01:330
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowMar 19, 2026 11:01:200
Report
ASAMIT SONI
FollowMar 19, 2026 11:01:020
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 19, 2026 11:00:520
Report
0
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 19, 2026 11:00:33Noida, Uttar Pradesh:भाजपा की सरकार आ रही है और जो ऑफिसर 20 बरस तक माल ताना है न,वो सारे ऑफिसर दिल्ली भागने की तैयारी में है,भाजपा के डर से
0
Report
AMAnkit Mittal
FollowMar 19, 2026 11:00:180
Report
647
Report