icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
261135
Vipin AwasthiVipin AwasthiFollow8 Jan 2025, 03:56 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गोंडा में कजरी तीज मेले के लिए सुरक्षा चाकचौबंद, 18 लाख भक्तों की उमंग

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में आज रविवार सुबह से शुरू हुए प्रदेश के सबसे बड़े दो दिवसीय कजरी तीज मेले को लेकर की गोंडा में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस बार 18 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के जलाभिषेक करने की उम्मीद जिला प्रशासन ने लगाई पिछले वर्ष 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया था। 13 13 सितंबर सुबह से 14 सितंबर देर रात्रि 12 तक चलने वाले इस पूरे कजरी तीज मेले को सकुशल संपन्न करवाने के लिए गोंडा देवीपाटन रेंज नहीं बल्कि पूरे गोरखपुर जोन की पुलिस कर्मियों की यहां पर ड्यूटी लगाई गई है जिनकी निगरानी में दो दिवसीय कजरी तीज मेला संपन्न कराया जाएगा। कजरी तीज मेले को लेकर के पूरे जिले को 4 जोन 16 सेक्टर में बांट करके 3000 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी,चार एडिशनल एसपी, 21 सीओ,10 इंस्पेक्टर, चार प्लाटून पीएसी,एक प्लाटून एसडीआरएफ,डेढ़ सेक्शन फ्लड पीएससी, 1000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे, हर 2 किलोमीटर पर एक पुलिस मोबाइल टीम की कुल 51 पुलिस मोबाइल टीम लगाई गई है। इसके साथ ही साथ कर्नलगंज सरयू कटरा घाट गोंडा से पृथ्वीनाथ मंदिर, सरयू कटरा घाट करनैलगंज से बाबा दुखनाथ मंदिर तक 12 अलग-अलग स्थान पर बैरियर लगाया गया है। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरा से भी लगातार कावड़ यात्रा मार्ग पर नजर रखी जाएगी सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी की जा रही है। पृथ्वीनाथ मंदिर से एक किलोमीटर पहले मजबूत बांस,बल्ली और लोहे की रेलिंग लगा करके बैरिकेडिंग किया गया है महिलाओं और पुरुषों के यहां पर अलग-अलग लाइन लगेगी यहां पर इस बार लगभग 8 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के जलाभिषेक करने की उम्मीद जिला प्रशासन ने लगाई है। जिला प्रशासन द्वारा गोंडा शहर में विशेष तौर पर कांवड़ियों को लेकर के व्यवस्था की गई है। यहां पर लाल बहादुर शास्त्री चौराहा गोंडा से बाबा दुःख हरण नाथ मंदिर तक बैरिकेडिंग की गई है क्योंकि यहां पर 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के इस बार जलाभिषेक करने की उम्मीद जिला प्रशासन ने लगाई है। यहां पर लाल बहादुर शास्त्री चौराहा से मंदिर तक पूरी तरीके से दोनों तरफ बैरिकेडिंग के लोहे की रेलिंग लगाई गई है जगह-जगह होल्डिंग एरिया बनाई गई है बल्ली और रस्सी भी लगायी गई है ताकि रोक-रोक करके कांवड़ियों को मंदिर की तरफ छोड़ा जाएगा। आज रविवार को दोपहर 3:00 के बाद एलबीएस चौराहा से बड़गांव तक पूरी तरीके से वाहनों का आवागमन बंद कर दिया जाएगा केवल इमरजेंसी वाहनों को जाने की अनुमति दी जाएगी।
0
0
Report

कानपुर में भाजपा का महामंथन: आठ जिलों के बूथ स्तर तक खाका, संगठन मजबूत

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर 8 जिलों की समीक्षा बैठक भाजपा महामंथन के तहत 8 जिलों के जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ बूथ स्तर तक चुनावी खाका तैयार किया गया। प्रदेश महामंत्री गीता शाक्य ने अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि टिकट पर नहीं, संगठन पर है। आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी.एल. संतोष कानपुर के दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे हैं, जहां होटल लैंडमार्क में कानपुर कमिश्नरी के 8 जिलों के जनप्रतिनिधियों, सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों, जिला अध्यक्षों और प्रभारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठकें हो रही हैं। 12 और 13 सितंबर को होने वाले इस दो दिवसीय मंथन में मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों के साथ संवाद कर जमीन पर रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक के दौरान भाजपा की प्रदेश महामंत्री गीता शाक्य ने कहा कि राष्ट्रीय महामंत्री संतोष, विनोद तावड़े, जगदीश पटेल और प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश संगठन महामंत्री की मौजूदगी में हो रही इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य टिकट का फैसला करना नहीं, बल्कि संगठन को हर स्तर पर चुस्त-दुरुस्त और अनुशासित बनाना है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए उन्होंने उनके बयानों को गैर-गंभीर बताया और पिछली सपा सरकार के दौरान हुए कथित भूमि कब्जों व तुष्टीकरण की राजनीति पर तीखा हमला बोला। स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय की बात कहते हुए उन्होंने साफ किया कि पार्टी सर्वे के आधार पर पूरी एकजुटता के साथ सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर चुनाव मैदान में उतरेगी।
0
0
Report
Advertisement

गोंडा में नाले में गिरी पिकअप: शिवकुमार पांडे की मौत, परिवार पर दुख का साया

Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गोंडा मंडलिय जेल के पीछे अमर शहीद राजेंद्र नाथ लahiड़ी समाधि स्थल के पास शनिवार देर रात एक पिकअप ड्राइवर शिवकुमार पांडे उर्फ़ 45 वर्ष की वाहन पर नियंत्रण खोने से पिकअप नाले में गिर गया और उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोग ने पिकअप को निकालकर निजी वाहन से गोंडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शिवकुमार पांडे बंगरहवा गांव के रहने वाले थे और वह चारों तरफ सड़क सुरक्षा के लिए पुल/दीवार के बिना नाले के पास हादसों के कारण अक्सर जोखिम में रहते थे। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है; वे पांच बेटियाँ और दो बेटे हैं—17 वर्षीय मनसी, 14 वर्षीय नैनी, 12 वर्षीय मोहिनी, 6 वर्षीय परी, 5 वर्षीय सृष्टि, 10 वर्षीय रुद्रांश और 8 वर्षीय रितेश। सूचना मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस ने क्रेन के जरिए पिकअप को बाहर निकाला और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
0
0
Report

वैशाली में भाजपा जिलाध्यक्ष पर हमला: विरोधियों की गोलीबारी से हड़कंप

Hajipur, Bihar:बड़ी खबर वैशाली से है जहाँ एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए हिंदुत्व के बड़े चेहरे और भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला कर गोलियों की बरसात कर दी।बाइक से आए बदमाशों ने ताबड़तोड़ दस से 15 राउंड फायरिंग कर दी जिसके निशान जिलाध्यक्ष के घर के मेन गेट से लेकर उनके बेडरूम तक साफ साफ दिख रहे है।घटना सदर थाना क्षेत्र के अदलपुर की है।बताया जा रहा है कि जिलाध्यक्ष राजीव ब्रह्मर्षि अपने घर पर ही मौजूद थे तभी दो की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने घर के बाहर से लगातार फायरिंग शुरू कर दी जिसमे एक कार्यकर्ता भी बाल बाल बच गया।घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी शुभांक मिश्रा दल बल के साथ भाजपा नेता के घर पहुंचे और जिलाध्यक्ष से बात कर घटना की जानकारी ली वहीं एसपी ग्रामीण और एसडीपीओ सहित एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।पुलिस ने मौके से 11 खोखा भी बरामद किया है।इधर एसएसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों को चिन्हित किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि कई तरह के विवाद की बात सामने आ रही है जिसकी छानबीन करने के बाद ही पता चलेगा कि घटना का कारण क्या है।वहीं भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजीव ब्रह्मर्षि ने बताया कि विवाद भले ही कई तरह के है कोई भी ऐसा विवाद किसी से नहीं है कोई उनकी जान ले ले।बहरहाल अपराधियों जिस तरह से इस घटना को अंजाम दिया है उससे लगता है कि किसी बड़ी साजिश के तहत गोलीबारी हुई है।फ़िलहाल पुलिस तमाम पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है और सीसीटीवी के आधार पर अपराधियों का सुराग लगाने में जुटी गई है।
0
0
Report

गाजियाबाद के शालीमार गार्डन मार्केट में खुले नाले पर चाइनीज फूड वायरल; जांच

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के शालीमार गार्डन मार्केट में खुले नाले के ऊपर कथित तौर पर खुले में चाइनीज फूड तैयार कर ग्राहकों को परोसे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। वायरल वीडियो में एक चाइनीज फूड की दुकान के आसपास खुले नाले का हिस्सा दिखाई दे रहा है। नाले के ऊपर और उसके बिल्कुल पास खाद्य सामग्री तैयार कर लोगों को परोसी जा रही है। खुले नाले के कारण गंदगी और संक्रमण का खतरा होने के बावजूद दुकान पर खुलेआम खाद्य पदार्थ बेचा जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद संबंधित विभागों से मामले की जांच और कार्रवाई की मांग हों रही है। खुले में खाद्य सामग्री तैयार होने से मक्खियों और अन्य कीटों के जरिए भोजन दूषित होने की आशंका रहती है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा पैदा हो सकता है। अब देखना यह है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग दुकान का निरीक्षण करता है या नहीं और नियमों का उल्लंघन मिलने पर क्या कार्रवाई की जाती है। वायरल वीडियो
0
0
Report
Advertisement

मुरादाबाद-हरिद्वार हाईवे पर कार आग बनकर जल उठी; चालक ने सुरक्षित बाहर निकाला

Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में देर रात मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर चलती कार आग बनकर जल उठी। आग लगते ही चालक गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर बमुश्किल बाहर निकल गया; गनीमत रही समय रहते चालक निकल गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। काफी देर तक सड़क पर खड़ी कार धधकते जलती रही। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिविल लाइनों थाना पुलिस एवं फायर ब्रिगेड टीम; कड़ी मेहनत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। उत्तराखंड के काशीपुर निवासी कार स्वामी अपनी कार से काशीपुर अपने घर जा रहा था। मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-हरिद्वार हाईवे पर किले के पास की घटना।
0
0
Report

अशोक नगर मुंगावली में कांग्रेस का पेट के बल विरोध, दंडवत यात्रा निकली

Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोक नगर -मुंगावली में बदहाल नागरिक सुविधाओं पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा, - जर्जर सड़कों और गंदगी के खिलाफ सड़क पर पेट के बल रेंगे कांग्रेसी, - गणेश शंकर विद्यार्थी चौराहे से नगर परिषद तक निकाली 'दंडवत यात्रा', - ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे अधिकारी, तो चौराहे पर ही शुरू कर दिया सुंदरकांड पाठ.... एंकर-मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के मुंगावली में आज नागरिक सुविधाओं की बदहाली को लेकर एक अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता तख्तियां थामे सड़कों पर पेट के बल रेंगते नजर आए। जर्जर सड़कें, गंदगी और बंद स्ट्रीट लाइटों जैसी समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सीधे नगर परिषद प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बतादे की-मुंगावली के गणेश शंकर विद्यार्थी चौराहे से शुरू हुई यह ‘दंडवत यात्रा’ नगर परिषद चौराहे तक पहुँची। प्रदेश कांग्रेस महासचिव यादवेन्द्र सिंह यादव और ब्लॉक अध्यक्ष शोभाराम राजपूत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पेट के बल रेंगकर अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस का आरोप है कि नगर में बुनियादी सुविधाएं पूरी तरह ठप हैं,नालियों की सफाई नहीं हो रही, मच्छरों का आतंक है, और पात्र लोगों को राशन व पीएम आवास योजना से वंचित रखा जा रहा है। हंगामे की स्थिति तब बनी जब प्रदर्शनकारी नगर परिषद पहुंचे, लेकिन ज्ञापन लेने कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था। नाराज कांग्रेसियों ने वहीं सड़क पर बैठकर सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। काफी देर चले भजन-कीर्तन के बाद पहुंचे कर्मचारियों ने ज्ञापन लिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ..!! बाइट-1 यादवेंद्र सिंह यादव( कांग्रेस प्रदेश महासचिव) बाइट-2 आशीष पालीवाल( बरिष्ठ कांग्रेस नेता) मुंगावली
0
0
Report

गाजियाबाद सड़क हादसे में छह साल की बच्ची की मौत, माँ गंभीर घायल

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में सड़क हादसे में छह साल की मासूम बच्ची इनामा की मौत हो गई, जबकि उसकी मां सुल्ताना गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद बच्ची के पिता मोहसिन ने संबंधित थाना पुलिस को तहरीर देकर मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित की पत्नी अपनी बेटी के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में हुए हादसे में मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया गया। यहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल मां को अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया है। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने हादसे के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पिता ने पुलिस को दी शिकायत में पूरे मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। पुलिस तहरीर के आधार पर हादसे के कारणों और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

गाज़ियाबाद के कौशांबी में गैस सिलेंडर हादसे में 15 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के थाना कौशांबी क्षेत्र के ग्राम भौवापुर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से दर्दनाक हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई, जिसकी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। बेटी को बचाने के प्रयास में उसके पिता भी झुलस गए। पुलिस को डायल-112 के माध्यम से घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थाना कौशांबी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। सुल्तानपुर निवासी गुड्डू पुत्र राजाराम करण अपने परिवार के साथ ग्राम भौवापुर में किराए के मकान की चौथी मंजिल पर रहते हैं। खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर में आग लग गई। गुड्डू, उनकी पत्नी और उनका बेटा किसी तरह बालकनी में बाहर निकल आए, जबकि उनकी 15 वर्षीय पुत्री कमरे के अंदर फंस गई। पुत्री को बचाने के लिए गुड्डू आग की चपेट में आये कमरे में पहुंचे, जिससे वह भी झुलस गए। दोनों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने 15 वर्षीय किशोरी को मृत घोषित कर दिया, जबकि गुड्डू की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

घुघरी में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा, 16 घायल, अस्पताल-एम्बुलेंस पर सवाल

Mandla, Madhya Pradesh:MANDLA - घुघरी में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा, 16 बच्चे घायल एंकर - मण्डला के घुघरी में शनिवार शाम स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलट गया। हादसे में करीब 16 बच्चे घायल हुए। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सभी को घुघरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, लेकिन यहाँ इलाज और एंबुलेंस व्यवस्था को लेकर परिजनों ने गंभीर सवाल उठाए। वीओ - घुघरी जनपद के बनेहरी गांव में छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों से भरा ऑटो अचानक पलट गया। ऑटो में संदीपनी विद्यालय, मॉडल विद्यालय और क्राइस्ट ज्योति विद्यालय के बच्चे सवार थे। हादसे के बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों और पुलिस ने घायलों को घुघरी अस्पताल पहुंचाया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में पर्याप्त डॉक्टर और चिकित्सा सुविधाएं नहीं होने से बच्चों को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा। गंभीर रूप से घायल 10 बच्चों को जिला अस्पताल मंडला रेफर किया गया, जबकि तीन बच्चों को परिजन निजी वाहन से मंडला ले गए। सबसे बड़ा सवाल एंबुलेंस व्यवस्था को लेकर खड़ा हुआ। परिजनों के मुताबिक शाम करीब साढ़े पांच बजे से रात साढ़े नौ बजे तक एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। इसके बाद बच्चों को मंडला भेजने की प्रक्रिया शुरू हुई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने ऑटो चालक के नशे में होने का आरोप लगाया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। हादसे के फौरन बाद एसडीएम संस्कार बावरिया जिला अस्पताल पहुंचे और घायल बच्चों और उपचार व्यवस्था देखी । 1 गम्भीर घायल बच्चे को जबलपुर रेफर किया गया है । मामले की पड़ताल की जा रही है ।
0
0
Report

वाराणसी के शिवाला में सीवर लाइनों से बालू-boriयों के बरामदगी, जांच शुरू

JPJai Pal6h ago
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में शिवाला और नगवा समेत आधा दर्जन वार्डों की सीवर लाइनों में मिलीं बालू भरी बोरियां, पत्थर और लकड़ी का बुरादा। • मुख्य सीवर लाइन चोक कर सहायक गलियों में पानी ओवरफ्लो कराने और जलभराव पैदा करने की साजिश का आरोप। • जलकल विभाग ने भेलूपुर थाने में तहरीर दी, नगर निगम प्रशासन ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। • मेयर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने शिवाला वार्ड में अग्रवाल रेडियो के पास मौके पर निकलवाया बोरियां। • शुक्रवार रात शिवाला क्षेत्र में सीवर लाइन सफाई के दौरान करीब 12 बोरी बालू और अन्य सामग्री बरामद हुई। • सीवर लाइन और सरकारी परिसंपत्तियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले दोषियों की पहचान के लिए जांच शुरू। • महापौर बोले— पिछले 10 दिनों से सोशल मीडिया पर जलभराव की भ्रामक फोटो-वीडियो फैलाकर नगर निगम को टारगेट किया जा रहा था। • निचले इलाकों से पंपों के जरिए लगातार पानी निकाला जा रहा है, दर्जनों जलभराव प्वाइंट्स को समाप्त करने का दावा।
0
0
Report
Advertisement

बहराइच के नए DM राजेश पांडेय ने जीरो टॉलरेंस से काम करने की कसम खाई

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच के नए डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने शनिवार को जनपद बहराइच कोषागार में अपना पदभार ग्रहण किया। इसके उपरांत मीडिया से रूबरू होते हुये बहराइच के नये डीएम राजेश पांडेय ने बताया कि उनकी सर्विस की शुरुवात डिप्टी एसपी के पद से शुरू ہوئی थी, जिसका बाद उन्होंने UPSC की परीक्षा पास कर विभिन्न जनपदों के साथ ही उत्तराखंड में भी सेवा दे चुके हैं, मौजूदा समय में जालौन के बाद दूसरी पोस्टिंग बहराइच में बतौर जिलाधिकारी के रूप में हुई है, 자신의 प्राथमिकता बतातe हुए DM राजेश पांडेय ने बताया कि शिक्षा,चिकित्सा,स्वास्थ्य,कृषि,गो संरक्षण, सहित तमाम अहम बिंदुओ पर उनकी खास नजर रहेगी, शासन के निर्देशों के अनुरूप समस्त विभागों में जीरो टॉलरेंस पर काम की मॉनिटरिंग की जाएंगी, जहां कहीं लापरवाही मिली तो जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, शासन की प्राथमिकताओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन उनकी प्रमुख प्राथमिकता होगी। आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों की गुणवत्ता, राजस्व मामलों के निस्तारण तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जनसामान्य के प्रति संवेदनशील एवं जवाबदेह प्रशासन सुनिश्चित करने की अपेक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित कर समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। मीडिया से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि जनपद की भौगोलिक एवं सामाजिक परिस्थितियों को समझते हुए विकास कार्यों को गति देने तथा शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी एवं उत्तरदायी प्रशासन उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। श्री पाण्डेय ने कहा कि शिक्षा चिकित्सा बेहतर व्यवस्था के साथ साथ शासन की मंशा अनुसार कार्य करते हुए इस जनपद के युवाओं के लिए कुछ अच्छा करना प्राथमिकता होगी। डीएम ने कहा कि कृषि प्रधान जनपद होने के नाते यहां पर कृषि के क्षेत्र में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं हैं। डीएम ने कहा कि इसके लिए किसानों और जिम्मेदारों से समन्वय स्थापित करते हुए कार्य किए जाने का प्रयास होगा। इसके अलावा इस ज़िले में अधिकारियों के साथ रणनीति बनाकर बाढ़ और कटान से निपटने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे, नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report

गंगाघाट चा राजा’ का भव्य आगमनोत्सव, राजधानी मार्ग पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Netua Grameen, Uttar Pradesh:Unnao : शुक्लागंज। गणपति बप्पा के भव्य आगमनोत्सव के साथ शनिवार को शुक्लागंज भक्तिमय हो उठा। ‘गंगाघाट चा राजा’ की भव्य आगमन यात्रा शुक्लागंज थाने के पास से शुरू होकर पूरी राजधानी मार्ग होते हुए साकेतपुरी पहुंची। यात्रा के दौरान रास्ते भर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से राजधानी मार्ग गूंज उठा। आगमन यात्रा में श्री निवास ध्वज पथक के ढोल-ताशों ने माहौल में जोश भर दिया। वहीं DJ YASH की भक्ति धुनों और राहुल महाकाल की विशेष प्रस्तुति पर श्रद्धालु जमकर झूमे। कनक शर्मा के मंच संचालन के बीच भव्य आतिशबाजी और साउंड-लाइट शो आकर्षण का केंद्र रहा। गणपति बप्पा की भव्य प्रतिमा के दर्शन के लिए मार्ग में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। श्री निवास ध्वज पथक के द्वारा साथ चल रहे ध्वज दर्जनों ढोल मंजीरे की धुन ने लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया। बच्चो के हाथों में ध्वज और मंजीरा लेकर बजाते हुए नजर आए। यात्रा में अनेक तरह की झांकियां देखकर लोगों में झांकियां को देखने के लिए उत्साहित रहे। साकेतपुरी पहुंचने के बाद अब ‘गंगाघाट चा राजा गणेशोत्सव समिति’ की ओर से 12वें वार्षिक गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। वर्ष 2015 से शुरू हुई गणेशोत्सव की यह परंपरा अब क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में शामिल हो चुकी है। 14 दिनों तक चलने वाले महोत्सव में प्रतिदिन गणपति बप्पा की आरती, भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भंडारा एवं सामुदायिक भोजन सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। समिति के अनुसार महोत्सव का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ समाज में एकजुटता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। आयोजक समिति ने भव्य आगमन यात्रा में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं का आभार जताया और आगामी 14 दिवसीय गणेश महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने की अपील की। यात्रा के दौरान पूर्व पालिका प्रतिनिधि राजेश गुप्ता और गोल्ड, मनोज मिश्रा, अभिलाष मिश्रा, शिवेंद्र सिंह बघेल, विकास, योगेश मिश्रा, आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे
0
0
Report

धनबाद मंडल के स्टेशन निरीक्षण में महाप्रबंधक ने यात्री सुविधाओं की समीक्षा की

Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिंपी गर्ग ने शनिवार को धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक पतरातू स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने यात्री सुविधाओं, सुरक्षा और संरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। उन्होंने स्टेशन पर यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद महाप्रबंधक ने एनटीपीसी के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में रेलवे से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इसके अलावा एनटीपीसी पकड़ी बरवाडीह कोल माइनिंग प्रोजेक्ट के अधिकारियों के साथ माल परिवहन और कोयला लदान से संबंधित मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। महाप्रबंधक ने बानादाग साइडिंग का भी निरीक्षण किया और वहां माल लदान एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण का कार्यक्रम आगे भी जारी है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top