icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
261303
MPMadan Pal Singh ArkvanshiFollow1 Feb 2025, 01:59 pm

सीतापुरः सिधौली तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की मण्डलायुक्त लखनऊ रौशन जैकब ने की अध्यक्षता

Sidhauli, Uttar Pradesh:

सिधौली तहसील मुख्यालय पर आज शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रही मण्डलायुक्त लखनऊ मण्डल रौशन जैकब ने दर्जनों लम्बित प्रकरणों को त्वरित निस्तारण के निर्देश देते हुए प्राप्त 194 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से मौके पर 17 शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया। अन्य शिकायती पत्रों का उपस्थित सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों से ससमय निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए. स्थानीय भाजपा विधायक मनीष रावत ने कुछ शिकायतों को लेकर भी त्वरित कार्रवाई के लिए मंडलायुक्त महोदया को अवगत कराया.

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

धौलपुर में पहली बार वोट देने वाली सिमरन-दीपाली ने लोकतंत्र का संदेश दिया

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: उंगली पर लगी स्याही बनी सेल्फी की शान, सिमरन-दीपाली ने दिया लोकतंत्र का पैगाम धौलपुर。 जिले में पंचायत चुनाव के चतुर्थ चरण का मतदान जारी है। जिला परिषद और पंचायत समिति के लिए हो रहे इस चुनाव में फर्स्ट टाइम वोटर्स में खासा उत्साह देखा जा रहा है।मतदान करने पहुंची दो बहनों सिमरन और दीपाली ने विकास के नाम पर वोट दिया ऐसी ही दो फर्स्ट टाइम वोटर हैं सिमरन और दीपाली। दोनों बहनों शनिवार सुबह अपने मतदान केंद्र पर पहुंची। सिमरन और दीपाली कतार में लगी और बारी आने पर अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद दोनों के चेहरے पर खुशी साफ झलक रही थी। दोनों ने बाहर निकलकर स्याही लगी उंगली दिखाई। फर्स्ट टाइम वोटर दीपाली ने बताया कि यह उसका पहला वोट है, बहुत गर्व महसूस हो रहा है वहीं सिमरन ने कहा कि पहली बार वोट देकर ऐसा लगा जैसे देश के निर्माण में अपनी भूमिका निभाई हो। दोनों ने सभी युवाओं से अपील की कि वे घरों से निकलकर मतदान जरूर करें। युवती सिमरन ने कहा हमने ऐसा जनप्रतिनिधि चुनने के लिए वोट दिया है जो हमारे गांव में सड़क, पानी, बिजली और शिक्षा की बेहतर व्यवस्था कर सके। हम चाहते हैं कि गांव की बेटियों को पढ़ने के लिए बाहर न जाना पड़े और गांव में ही रोजगार मिले। वहीं दीपाली ने बताया मेरा वोट विकास के लिए है। गांव में साफ-सफाई, शौचालय और युवाओं के लिए खेल मैदान जरूरी है। हमने उसी सोच के साथ मतदान किया है। पहली बार वोट डालकर लगा कि हम भी गांव के विकास में भागीदार बन गए हैं। मतदान केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया चल रही है बाइट 1 दीपाली
0
0
Report

बीकानेर में पहली बार राज्य स्तरीय सीनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप का धमाकेदार आगाज

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर में पहली बार सजी राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष बॉक्सिंग चैंपियनशिप डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में प्रदेशभर के मुक्केबाजों का शक्ति प्रदर्शन 26 जिलों के 200 से अधिक खिलाड़ी दिखा रहे दमखम स्वर्ण पदक विजेताओं को मिलेगा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका मुक्कों की ताकत, तकनीक और जीत के जुनून का रोमांच इन दिनों बीकानेर में देखने को मिल रहा है डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में 42वीं राजस्थान राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष एलीट बॉक्सिंग चैंपियनशिप चल रही है प्रदेश के 26 जिलों से पहुंचे 200 से अधिक मुक्केबाज रिंग में अपना दमखम दिखा रहे हैं खास बात यह है कि बीकानेर में पहली बार इस राज्य स्तरीय चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में सजी बॉक्सिंग रिंग इन दिनों प्रदेशभर के मुक्केबाजों के हुनर और हौसले की गवाह बनी हुई है 12 नवंबर से शुरू हुई 42वीं राजस्थान राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष एलीट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अलग-अलग भारवर्गों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं 47 से 50 किलोग्राम से लेकर 90 किलोग्राम से अधिक तक के दस भारवर्गों में खिलाड़ी एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दे रहे हैं रिंग में तेज पंच, शानदार फुटवर्क और सटीक तकनीक के जरिए खिलाड़ी जीत के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं प्रतियोगिता में राष्ट्रीय और खेलो इंडिया के पदक विजेताओं के साथ अंतरराष्ट्रीय अनुभव रखने वाले मुक्केबाज भी हिस्सा ले रहे हैं राजस्थान बॉक्सिंग संघ के सचिव डॉ. नरेंद्र कुमार निर्वाण के अनुसार, इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर उनकी राह तय करेगा अलग-अलग भारवर्गों के स्वर्ण पदक विजेताओं को आगामी 10वीं एलीट पुरुष राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के ठहरने की व्यवस्था भी की गई है तीन दिन तक चले इस आयोजन ने बीकानेर को प्रदेश की बॉक्सिंग प्रतिभाओं के बड़े मंच के रूप में स्थापित करने का अवसर दिया है
0
0
Report
Advertisement

चारणवास के परिसीमन के विरोध में ग्रामीण मतदान बहिष्कार जारी

Didwana, Rajasthan:डीडवाना-कुचामन जिले के मौलासर क्षेत्र के चारणवास गांव में परिसीमन के विरोध में ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया। ग्रामीणों ने पहले ही ऐलान किया था कि जब तक परिसीमन को सही नहीं किया जाता, तब तक वे मतदान नहीं करेंगे। आज मतदान के दिन ग्रामीण अपने फैसले पर कायम रहे और मतदान नहीं किया। ग्रामीणों का कहना है कि परिसीमन के दौरान चारणवास रेवेन्यू विलेज को दो हिस्सों में बांट दिया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक एक ही राजस्व गांव को दो भागों में बांटने से गांव की एकता और विकास प्रभावित होगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि चारणवास के परिसीमन की समीक्षा कर पूरे रेवेन्यू विलेज को एक ही ग्राम के रूप में रखा जाए। ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांग का समाधान नहीं होता, तब तक वे आगामी चुनावों में भी मतदान का बहिष्कार जारी रखेंगे। अब ग्रामीणों के चुनाव बहिष्कार के बाद प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।
0
0
Report

बूंदी के चौथे चरण में मतदान से जिले में उत्साह, बूथों पर रिकॉर्ड भीड़

Noida, Uttar Pradesh:बूंदी में मतदान को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह, बूथों पर लगी लंबी कतारें पंचायती राज चुनाव 2026 के चतुर्थ चरण के तहत बूंदी जिले की 7 पंचायत समितियों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान जारी है। जिले के 653 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है। कुल 5 लाख 93 हजार 700 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इनमें 3 लाख 4 हजार 415 पुरुष, 2 लाख 89 हजार 284 महिला और एक थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। चतुर्थ चरण में 22 जिला परिषद एवं 117 पंचायत समिति सदस्यों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। मतदान को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। मतदाता लंबी कतारों में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। तालाब गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित बूथ संख्या 86 पर भी मतदाताओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी हरफूल सिंह यादव और एसपी अवनीश कुमार शर्मा मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

ठंड के मौसम में अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की सेवा-प्रथा में बदलाव

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में मौसम में बदलाव के साथ राम मंदिर में विराजमान रामलला की सेवा पद्धति में भी बदलाव किया गया है। पांच वर्षीय बालक स्वरूप में विराजमान प्रभु रामलला की दिनचर्या अब सर्दियों के अनुकूल ढाली जा रही है। ठंड से बचाव के लिए उनके खानपान से लेकर वस्त्र और स्नान की व्यवस्था में विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सुबह मंगला आरती के समय रामलला को काढ़ा और केसरयुक्त दूध अर्पित किया जा रहा है, जबकि रात्रि में शयन से पहले गर्म दूध का भोग लगाया जाता है। मंदिर में प्रतिदिन सुबह करीब साढ़े चार बजे शंखनाद के साथ रामलला का जागरण होता है। इसके बाद गर्म पानी से स्नान और अभिषेक कराया जाता है। सुबह साढ़े छह बजे शृंगार आरती और सात बजे से श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू होते हैं। करीब नौ बजे बालभोग में रबड़ी, केसरयुक्त दूध और काढ़ा अर्पित किया जाता है। दोपहर में खीर, पूरी और सब्जियों का भोग लगता है। श्रीराम मंदिर के व्यवस्था प्रमुख इंद्रदेव मिश्र के मुताबिक, रामलला की जागरण से लेकर शयन तक की सेवा में मौसम का विशेष ध्यान रखा जाता है। इसके लिए मंदिर में 14 प्रमुख सेवक तैनात हैं। यह व्यवस्था बाल स्वरूप के प्रति वात्सल्य भाव और मंदिर की पारंपरिक सेवा पद्धति का हिस्सा है।
0
0
Report

यूपी कांग्रेस ने बदलाव से इनकार, चुनावी तैयारियां तेज—जिलाध्यक्ष स्थिर

Noida, Uttar Pradesh:यूपी कांग्रेस ने वर्तमान संगठन के साथ ही चुनावी तैयारियों की शुरुआत कर दी है। साथ ही यह भी साफ हो गया है कि प्रदेश संगठन में अभी कोई बदलाव नहीं होगा. यूपी में कांग्रेस ने चुनावी शंखनाद कर दिया है। प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में यह स्पष्ट किया गया कि अब किसी भी जिलाध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष को नहीं बदला जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष पद से अजय राय के हटने और नए अध्यक्ष के रूप में आराधना मिश्रा मोना के जिम्मेदारी संभालने के बाद चर्चा थी कि करीब दो दर्जन से ज्यादा जिलाध्यक्ष बदले जाएंगे। फिलहाल पार्टी ने स्पष्ट किया कि अब कोई भी जिला एवं शहर अध्यक्ष नहीं हटाया जाएगा。 फिलहाल ये तय किया गया है कांग्रेस के जिलाध्यक्षों ,ब्लॉक अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष के काम की महीने में एक बार केंद्रीय नेतृत्व समीक्षा करेगा सभी पुराने जिलाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष को कहा गया है कि हर कार्यक्रम में अपनी सहभागिता रखे और पार्टी के लिए दिन रात मेहनत करे कांग्रेस के जिला अध्यक्ष और शहर अध्यक्ष न बदलने को लेकर यह बात सामने आ रही है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अब चुनावी समर में पूरी तरह से उतर चुकी है। ऐसे में अगर बदलाव के बाद नए आए हुए शहर अध्यक्ष और प्रदेश के जिले के अध्यक्ष नए तरीके से अपनी टीम बनाने और काम करने में करीब 3 महीने का वक्त लेंगे जिससे पार्टी को डैमेज हो सकता है ।ऐसे में अब अपनी पुरानी ही टीम पर पूरी तरह से विश्वास करते हुए कांग्रेस ने यह फैसला लिया है
0
0
Report

झारखंड भाजपा पदयात्रा: हेमंत सरकार पर निशाना, आदिवासी सुरक्षा पर सवाल

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - बाबूलाल मरांडी ने भूषण बाड़ा प्रकरण और माफियागिरी पर हेमंत सोरेन को कहा सरदार। खूँटी जिले से आज भाजपा का जनजातीय गौरव पदयात्रा रांची के लिए रवाना हो गया। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी, पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उराँव, भाजपा के प्रदेश महामंत्री पवन कुमार साय , उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुण्डा सहित काफी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व नेता शामिल हुए। ये पदयात्रा आज झारखण्ड की राजधानी राँची पहुँचेगी और कल भगवान बिरसा मुण्डा के कब्र स्थल पर पहुँचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया जाएगा। इस पदयात्रा में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया जिसमें भारी संख्या में महिलाएँ भी शामिल हुई। मौके पर , बाबूलाल मरांडी ने जनजातीय गौरव पदयात्रा के दौरान हेमंत सोरेन और उसकी सरकार और प्रशासन पर सीधा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार में आदिवासी बहु बेटी तक सुरक्षित नहीं हैं। नाबालिग बच्चियों के साथ बलात्कार किया जा रहा है। सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा के द्वारा बलात्कार की बात सामने आयी। लोग जनप्रतिनिधि और पुलिस प्रशासन के यहाँ सुरक्षित नहीं हैं। झारखंड में माफियागिरी हावी है। जिन सभी करतूतों के सरदार हेमंत सोरेन हैं।
0
0
Report
Advertisement

बुलंदशहर: ससुराल में दामाद से मारपीट, वीडियो वायरल; पुलिस ने हिरासत में लिया

Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर पति ने ससुराल में किया हंगामा,पत्नी ने परिजनों संग मिलकर पति के साथ जमकर की मारपीट। पत्नी का आरोप पति आए दिन करता था उसके साथ मारपीट。 पत्नी पिछले काफी समय से रह रही थी मायके。 पति ने मायके पहुंचकर पहले की पत्नी के साथ मारपीट। उसके बाद ससुरालीजनों ने दामाद को सिखा दिया सबक。 घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल。 पत्नी ने पुलिस को पति के खिलाफ तहरीर देकर लगाई कानूनी कार्यवाही की गुहार。 पति को पुलिस ने हिरासत में लिया कार्रवाई में जुटी खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के खटीक पाड़ा की घटना。
0
0
Report

उत्तराखंड: ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, सीईओ ने दलों से 2027 अभियान में सहयोग मांगा

Dehradun, Uttarakhand:*मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों से बैठक* एंकर उत्तराखण्ड में ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा दलों को ड्राफ्ट मतदाता सूची की साफ्ट कॉपी सौंपी गई। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 2027 में सभी राजनैतिक दलों से सहयोग की अपील की। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री किशन सिंह नेगी,सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तू दास सहित भारतीय जनता पार्टी, इंडियन नेशनल कांग्रेस,बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी एवं सीपीआई (एम) के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
0
0
Report

गहलोत ने जल जीवन मिशन के आंकड़ों पर सवाल उठाए

Jaipur, Rajasthan:जयपुर - अशोक गहलोत ने उठाए जल जीवन मिशन के आंकड़ों पर सवालबजट फाइल्स' के तहत मामला नंबर 01 किया जारी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जल जीवन मिशन को लेकर भजनलाल सरकार पर निशाना साधा। गहलोत ने दावा किया कि कांग्रेस सरकार के एक साल में 13.88 लाख नल कनेक्शन दिए गए जबकि भाजपा सरकार के तीन साल में 12.95 लाख नल कनेक्शन हुए। गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पूछा-, “दो साल बनाम पांच साल” वाले भजनलाल जी, जल जीवन मिशन के एक साल बनाम तीन साल पर तो जवाब दीजिए। गहलोत ने भाजपा सरकार की घोषणाओं और उपलब्धियों पर सवाल उठाने के लिए बजट फाइल्स अभियान किया है शुरू
0
0
Report
Advertisement

BSF जवान के सूने घर में लाखों के जेवरात चोरी, CCTV में पांच बदमाश कैद

Satna, Madhya Pradesh:सतना। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अमौधा में चोरों ने BSF के जवान के सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपए के जेवरात पार कर दिए। पांच चोर घर में घुसकर चोरी करते हुए CCTV कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उनकी तलाश में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, 13 नवंबर की रात चोरों ने BSF के जवान शिवओम ठाकुर के मकान को निशाना बनाया। शिवओम ठाकुर इस समय त्रिपुरा में पदस्थ है, शिवओम ठाकुर की पत्नी कल्याणी ठाकुर अपने पैतृक गांव चितहरा गई हुई थीं और घर पर कोई नहीं था। चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर मकान में प्रवेश किया। इसके बाद बेडरूम में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए और फरार हो गए। सुबह पड़ोसी ने मकान का ताला टूटा देखा तो कल्याणी को इसकी सूचना दी। गांव से लौटकर जब उन्होंने घर की जांच की तो बेडरूम का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का लॉकर टूटा हुआ मिला। जांच करने पर जेवरात गायब मिले। वारदात को अंजाम देने आए पांच चोर घर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गए हैं। कल्याणी ठाकुर ने सिविल लाइन थाने में आवेदन देकर चोरी की शिकायत की है। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान और उनकी तलाश शुरू कर दी है।
0
0
Report

अब उत्तराखंड में आपदा प्रभावितों को दोगुनी राहत, 8 लाख तक सहायता

Dehradun, Uttarakhand:उत्तराखंड के आपदा प्रभावितों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत का ऐलान किया है... मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के सहायता मानकों में बढ़ोतरी की गई है... अब आपदा में जान गंवाने वालों के परिजनों को 4 लाख की जगह 8 लाख रुपये की सहायता मिलेगी... किसानों, पशुपालकों और मकान गंवाने वाले परिवारों को भी पहले से ज्यादा आर्थिक मदद मिलेगी... उत्तराखंड में बाढ़, भूस्खलन, अतिवृष्टि और बादल फटने जैसी आपदाओं से प्रभावित लोगों के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला... मुख्यमंत्री धामी और आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया है... अब इतनी मिलेगी सहायता मृत्यु पर सहायता: 4 लाख से बढ़कर 8 लाख की बड़े पशु की क्षति: 37,500 से बढ़कर 50 हजार वर्षा आधारित फसल: 8,500 से बढ़कर 11 हजार प्रति हेक्टेयर बागवानी फसल: 22,500 से बढ़कर 30 हजार प्रति हेक्टेयर मैदानि क्षेत्र में पूर्ण क्षतिग्रस्त मकान: 1.20 लाख से बढ़कर 1.60 लाख पहाड़ी क्षेत्र में पूर्ण क्षतिग्रस्त मकान: 1.30 लाख से बढ़कर 1.70 लाख रुपये शायद public facilities की मरम्मत के लिए भी सहायता बढ़ाई गई है... सड़क, पुल, पेयजल योजना, बिजली, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और पंचायत की परिसंपत्तियों को हुए नुकसान पर अब ज्यादा आर्थिक मदद मिलेगी... सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन के मुताबिक संशोधित मानक वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रभावी हो गए हैं... इससे आपदा प्रभावित परिवारों को राहत देने और पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने में मदद मिलेगी... केंद्र सरकार के इस फैसले से उत्तराखंड के आपदा प्रभावितों को निश्चित तौर पर बड़ा आर्थिक संबल मिलेगा... अब जरूरत है कि बढ़ी हुई सहायता समय पर पात्र लोगों तक पहुंचे...
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top