icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
261205
RKRamendr KumarFollow1 Feb 2025, 09:16 am

Sitapur - ग्राम पंचायत में रास्ते को लेकर हुआ विवाद, ग्रामीणों ने की पुलिस से शिकायत

Bamhnawa, Uttar Pradesh:

भदमरा ग्राम पंचायत में रास्ते के विवाद को लेकर थाने पहुंचे ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने मामले का शांतिपूर्ण ढंग से निस्तारण किया. रेउसा थाना क्षेत्र के भदमरा गांव के ग्राम प्रधान सर्वेश गुप्ता व उनके छोटे भाई अमरेश गुप्ता की अगुवाई में लगभग एक दर्जन ग्रामीण शनिवार सुबह लगभग 10:00 बजे रेउसा थाने पहुंचे. ग्रामीणों का आरोप था कि उनके गांव के दो मुख्य रास्ते दबंगों द्वारा बंद कर दिए गए है. जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है. थाने के मुख्य गेट पर ग्रामीणों की शिकायत सुनने के बाद थाना अध्यक्ष हनुमंत तिवारी ने समाधान का आश्वासन दिया. जिसके कुछ घंटों बाद थानाध्यक्ष ने स्वयं मौके पर जाकर रास्ते का शांतिपूर्ण समाधान कर दिया है। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top