Sitapur: जनता दरबार में उमड़ी भीड़, मंत्री राकेश राठौर ने बुजुर्ग को दिया कंबल और किराया
Sitapur, Uttar Pradesh:नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु के जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। फरियाद लेकर आए एक बुजुर्ग ने कंबल की मांग की जिस पर मंत्री ने हाथ जोड़कर उनका सम्मान किया और उन्हें गर्म साल दिया। मंत्री ने बुजुर्ग को आने-जाने का किराया भी प्रदान किया। इस अवसर पर मंत्री राकेश राठौर ने कहा, "आप ही हमारी सरकार हैं और आपसे ही हमारा अस्तित्व है।" जनता दरबार में मंत्री ने अन्य लोगों की समस्याएं भी सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
