सीतापुरः बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली में हुई जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री
Laharpur, Uttar Pradesh:थाना हरगांव क्षेत्र के ग्राम कटेसर के पास लहरपुर-लखीमपुर मार्ग पर सवारियों से भरी बस और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर-ट्रॉली हो गई। इस दुर्घटना में बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि बस में बैठे किसीा भी यात्री को ज्यादा चोट नहीं आई है। दुर्घटना के बाद मौके से चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि बस लहरपुर से सवारियां भरकर लखीमपुर जा रही थी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ ED की चार्जशीट
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ विशेष PMLA अदालत में पूरक चार्जशीट दाखिल की है। साथ ही रायपुर स्थित उनकी ₹9.06 करोड़ की दो अचल संपत्तियां कुर्क की गई हैं।
ED के अनुसार, 2019-2023 के दौरान सिंडिकेट द्वारा जुटाए गए अवैध धन में से ₹860 से ₹880 करोड़ अग्रवाल के निर्देश पर पार्टी दफ्तर 'राजीव भवन' पहुंचाए गए, जिसमें से करीब ₹72 करोड़ उनके नियंत्रण में थे। मामले में अब तक कुल कुर्की ₹610.34 करोड़ तक पहुंच चुकी है।
