261135
सीतापुरः तालगांव क्षेत्र में सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
Laharpur, Uttar Pradesh:तालगांव कोतवाली से लेकर तालगांव झील तक दुकानदारों के द्वारा सड़क के किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर की सहायता से हटा दिया गया। समाधान दिवस में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा झील का निरीक्षण किया गया था, तभी उनके द्वारा झील के किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सिंगापुर दौरे से हरियाणा में 5,500 करोड़ के एमओयू; हेल्थ-जल-शिक्षा में निवेश बढ़ेगा
Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सिंगापुर दौरे के सकारात्मक परिणाम सामने आए। हेल्थ एवं वेलनेस में 3,000 करोड़, जल उपचार एवं प्रबंधन में 1,500 करोड़ और शिक्षा क्षेत्र में 1,000 करोड़ रुपये के एमओयू हुए। मुख्यमंत्री बोले—हरियाणा निवेशकों के लिए भरोसेमंद, सुरक्षित और आकर्षक गंतव्य। हरियाणा को वैश्विक निवेश मानचित्र पर और मजबूत पहचान दिलाने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का सिंगापुर दौरा महत्वपूर्ण उपलब्धि के साथ संपन्न हुआ। दौरे के दौरान विभिन्न कंपनियों और संस्थानों ने हरियाणा में लगभग 5,500 करोड़ रुपये के निवेश के लिए समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर सहमति व्यक्त की। इन निवेश प्रस्तावों से प्रदेश में औद्योगिक विकास के साथ-साथ आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं, जल प्रबंधन, शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के नए अवसरों को गति मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सिंगापुर दौरा ‘विकसित हरियाणा-विकसित भारत’ के संकल्प को मजबूत करने वाला साबित होगा। हरियाणा के प्रति वैश्विक निवेशकों की बढ़ती रुचि यह दर्शाती है कि प्रदेश आज निवेश, नवाचार और उद्योग के लिए एक भरोसेमंद एवं आकर्षक गंतव्य के रूप में तेजी से उभर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को पारदर्शी प्रशासन, बेहतर कनेक्टिविटी, मजबूत आधारभूत ढांचा, कुशल मानव संसाधन और अनुकूल कारोबारी वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का लक्ष्य केवल निवेश आकर्षित करना ही नहीं, बल्कि निवेश को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारकर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना है। हेल्थ एवं वेलनेस क्षेत्र में 3,000 करोड़ रुपये का निवेश: मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में लगभग 3,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर सहमति बनी। प्रस्तावित निवेश से हरियाणा में अत्याधुनिक अस्पतालों, स्वास्थ्य सेवा केंद्रों, वेलनेस सुविधाओं, चिकित्सा अनुसंधान और स्वास्थ्य क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के विस्तार को बल मिलने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ समाज ही विकसित समाज की आधारशिला है। राज्य सरकार प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। हेल्थ एवं वेलनेस क्षेत्र में होने वाला निवेश स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के साथ-साथ चिकित्सा क्षेत्र में रोजगार, कौशल विकास और नई तकनीकों के अवसर भी पैदा करेगा। जल उपचार एवं प्रबंधन में 1,500 करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी: सिंगापुर की उन्नत जल प्रबंधन तकनीकों को देखते हुए जल उपचार एवं प्रबंधन क्षेत्र में भी हरियाणा के प्रति निवेशकों ने विशेष रुचि दिखाई है। इस क्षेत्र में लगभग 1,500 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर सहमति बनी है। इन निवेशों से आधुनिक जल उपचार संयंत्रों, सीवेज ट्रीटमेंट, औद्योगिक जल प्रबंधन, जल के पुन: उपयोग (रीयूज) और स्मार्ट जल प्रबंधन प्रणालियों के विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इससे शहरी एवं औद्योगिक क्षेत्रों में जल संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल सुरक्षा भविष्य की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में से एक है। हरियाणा सरकार जल संरक्षण, संवर्धन और वैज्ञानिक प्रबंधन के लिए आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर विशेष जोर दे रही है। सिंगापुर की विशेषज्ञता और हरियाणा की आवश्यकताओं के बीच सहयोग से जल प्रबंधन के क्षेत्र में नई संभावनाएं पैदा होंगी। शिक्षा एवं कौशल विकास में 1,000 करोड़ रुपये के निवेश पर सहमति: शिक्षा क्षेत्र में भी लगभग 1,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर सहमति बनी है। इससे आधुनिक शैक्षणिक संस्थानों, कौशल विकास केंद्रों, तकनीकी शिक्षा, डिजिटल लर्निंग और रोजगारपरक प्रशिक्षण सुविधाओं के विस्तार को गति मिलने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित हरियाणा की सबसे बड़ी ताकत उसका युवा और कुशल मानव संसाधन होगा। सिंगापुर की उन्नत शिक्षा प्रणाली, तकनीकी दक्षता और कौशल-आधारित प्रशिक्षण से हरियाणा के विद्यार्थियों और युवाओं को व्यापक लाभ मिल सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को केवल डिग्री नहीं, बल्कि कौशल, तकनीकी दक्षता और रोजगार एवं उद्यमिता के लिए अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दे रही है। इससे हरियाणा के युवा राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर अवसरों के लिए तैयार होंगे। निवेशकों के लिए हरियाणा बना भरोसेमंद डेस्टिनेशन: मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए नीतिगत सुधार, बेहतर आधारभूत ढांचा और सुगम कारोबारी वातावरण सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया है। सरकार का प्रयास है कि निवेशकों को परियोजना की स्थापना से लेकर उसके संचालन तक हर चरण में आवश्यक सहयोग और सुविधाएं उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) से निकटता, मजबूत सड़क एवं रेल संपर्क, विकसित औद्योगिक आधार, कुशल मानव संसाधन और देश के प्रमुख औद्योगिक एवं ऑटोमोबाइल केंद्रों में शामिल होना हरियाणा की बड़ी ताकत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इन क्षमताओं का प्रभावी उपयोग करते हुए हरियाणा को देश के अग्रणी निवेश, उद्योग और नवाचार केंद्र के रूप में विकसित कर रही है। ‘विकसित भारत-विकसित हरियाणा’ के संकल्प को मिलेगी मजबूती: मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस राष्ट्रीय यात्रा में हरियाणा एक महत्वपूर्ण भागीदार की भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित बनाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य हो रहा है। हरियाणा सरकार भी ‘विकसित भारत-विकसित हरियाणा’ के लक्ष्य को केंद्र में रखकर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, युवाओं को रोजगार देने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि सिंगापुर से प्राप्त निवेश प्रस्तावों के धरातल पर उतरने से रोजगार के हजारों नए अवसर, आधुनिक तकनीक का विस्तार, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, जल प्रबंधन में नई तकनीकों का उपयोग और शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में नई संभावनाएं पैदा होंगी। उन्होंने कहा कि इन निवेश प्रस्तावों को वास्तविक परियोजनाओं में बदलने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सरकार का लक्ष्य है कि निवेश केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि हरियाणा के युवाओं, उद्योगों और आम नागरिकों तक इसका प्रत्यक्ष लाभ पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंगापुर के साथ बढ़ता सहयोग हरियाणा को वैश्विक निवेश और तकनीकी सहयोग के नए द्वार खोलने में मदद करेगा। हेल्थ एवं वेलनेस, जल उपचार एवं प्रबंधन और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में प्रस्तावित निवेश प्रदेश के सामाजिक और आर्थिक विकास को एक साथ नई गति देंगे तथा हरियाणा को देश के लिए विकास के एक आधुनिक मॉडल के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे。0
0
Report
नागौर में EWS सरलीकरण यात्रा का जोरदार स्वागत, भाटी ने बदलाव की मांग दोहराई
Nagaur, Rajasthan:नागौर EWS सरलीकरण यात्रा का हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत एंकर - EWS नियमों में सरलीकरण और व्यावहारिक बदलाव की मांग को लेकर निकाली जा रही EWS सरलीकरण यात्रा नागौर पहुंची। शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ नागौर पहुंचे जहां पर उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार को घेरा। इस दौरान उन्होंने कहा की जनता उनके साथ है तो वो EWS में बदलाव जरूर करवायेंगे । बीकानेर रोड से हुआ जोरदार स्वागत भाटी के नागौर पहुंचने से पहले ही बीकानेर रोड पर बड़ी संख्या में समर्थक जुट गए थे। शहर में प्रवेश के दौरान कई स्थानों पर जेसीबी और क्रेन के जरिए पुष्पवर्षा कर भाटी का स्वागत किया गया। सड़क के दोनों ओर समर्थकों की भारी भीड़ नजर आई। हाथी पर सवार होकर सभा स्थल पहुंचे भाटी नागौर पहुंचने के बाद रविंद्र सिंह भाटी को हाथी पर सवार कर सभा स्थल तक लाया गया। मंच पर जाने से पहले भाटी ने मिर्धा स्मारक पर किसान नेता नाथूराम मिर्धा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। EWS सरलीकरण को लेकर केंद्र सरकार पर दबाव बनाने की बात सभा को संबोधित करते हुए रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि वे हर शोषित वर्ग के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने EWS व्यवस्था में सरलीकरण और व्यावहारिक बदलाव की मांग दोहराई। भाटी ने कहा कि अगर आम जनता उनका साथ देती है तो केंद्र सरकार को उनकी बात माननी पड़ेगी। प्रशासन पर भी बरसे रविंद्र सिंह भाटी नागौर में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर भाटी ने पुलिस प्रशासन पर नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं की आवाज दबाने और कार्यक्रम में बदलाव के लिए प्रशासन ने कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाया गया। बीकानेर से नागौर तक निकली EWS यात्रा EWS सरलीकरण यात्रा बीकानेर से शुरू होकर देशनोक, मुकाम, नोखा और गोगेलाव होते हुए नागौर पहुंची। रास्ते में कई जगह समर्थकों ने भाटी का स्वागत किया। नागौर पहुंचने से पहले ही बीकानेर रोड पर बड़ी संख्या में युवा और समर्थक जुट गए थे। शहर में भी जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं नागौर में EWS सरलीकरण यात्रा को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। करीब सात घंटे की देरी के बावजूद बड़ी संख्या में लोग सभा स्थल पर मौजूद रहे。0
0
Report
अग्रसेन जयंती महोत्सव आज से: कलश यात्रा और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
Dholpur, Rajasthan:अग्रसेन जयंती महोत्सव का आज से होगा शुभारंभ, निकलेगी कलश यात्रा सरमथुरा (धौलपुर) कस्बे में अग्रवाल समाज की ओर से अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ आज से किया जाएगा। महोत्सव के तहत विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।कार्यक्रम के तहत सुबह 8 बजे पंचेश्वर महादेव मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद 8 अक्टूबर को मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता, 9 अक्टूबर को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता तथा 10 अक्टूबर को नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।वहीं 11 अक्टूबर को अग्रसेन जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। महोत्सव के दौरान समाज के प्रतिभाशाली लोगों एवं भामाशाहों का सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के गणमान्य लोग एवं समाजबंधु मौजूद रहेंगे।0
0
Report
Advertisement
समस्तीपुर के विभूतिपुर में दखल कब्जे के विरोध को लेकर पुलिस-प्रशासन पर हिंसक हमला
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मंहथी गांव में जमीन पर दखल-कब्जा दिलाने गई पुलिस टीम और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बदसलूकी व हंगामे का मामला सामने आया है। इस दौरान भू-स्वामी के साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप है। घटना 25 सितंबर की बताई जा रही है। अब घटना से जुड़े चार-पाँच वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया। वायरल वीडियो में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जुटी नजर आ रही है। जमीन की मापी के लिए पहुंची टीम को लोगों द्वारा रोकने का प्रयास किया जा रहा है। वीडियो में कुछ लोग पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बदसलूकी करते भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं, भू-स्वामी के साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप है। डीसीएलआर कोर्ट में दायर परिवाद के आधार पर 3 कट्ठा 13 धूर जमीन के मामले में भू-स्वामी रामाशीष यादव के पक्ष में डिक्री हुई थी। इसके बाद विभागीय स्तर पर पुलिस बल की तैनाती कर 25 सितंबर को मंहथी गांव में दखल-कब्जा दिलाने की कार्रवाई की जा रही थी। रामाशीष यादव का आरोप है कि मौके पर पहुंचते ही देवेंद्र यादव समेत अन्य लोगों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। उनके साथ मारपीट भी की गई। विरोध के कारण जमीन की मापी नहीं हो सकी। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस टीम भू-स्वामी को सुरक्षित वहां से बाहर लेकर गई और बाद में पुलिस टीम भी वापस लौट गई। मामले को लेकर विभूतिपुर के सीओ चंद्रशेखर ने भी थाने में आवेदन दिया है। आवेदन में दखल-कब्जा दिलाने पहुंची प्रशासनिक टीम के साथ बदसलूकी, हंगामा और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है। सीओ के अनुसार, दखल-कब्जा की कार्रवाई के लिए जिला स्तर से पुलिस बल की तैनाती की गई थी और पुलिस पदाधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। वहीं, भू-स्वामी रामाशीष यादव ने भी विभूतिपुर थाने में अलग से आवेदन देकर मारपीट और विरोध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
उझानी में टप्पेबाजी गैंग गिरफ्तार: दो महिलाओं समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Budaun, Uttar Pradesh:बदायूं की उझानी में पुलिस ने टप्पेबाजी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो महिलाओं सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कागज की गड्डियां बनाकर उनके ऊपर 500 रुपये का नोट लगाते थे और लोगों, खासकर बुजुर्ग महिलाओं को अपनी बातों में फंसाकर उनके सोने के आभूषण उतरवा लेते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, चाकू के अलावा सोने-पीली धातु की माला, मंगलसुत्र, कानों के टॉप्स और अन्य सामान बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल बताया गया है। पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्यों के खिलाफ उझानी समेत अन्य थानों में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं。0
0
Report
कानपुर: थाईलैंड से धोके से शादी कर 60 लाख ठगी, इरफान गिरफ्तार
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर थाईलैंड की महिला से धोखे से शादी कर ठगी करने वाले आरोपी इरफान को पुलिस ने किया गिरफ्तार थाईलैंड से आकर महिला ने इरफान के खिलाफ पुलिस में दर्ज की शिकायत इरफान पर थाईलैंड की महिला से 60 लाख की ठगी का आरोप महिला ने इरफान नाम के युवक पर लगाए गंभीर आरोप लगाया कि सोशल मीडिया के जरिए हुई थी दोनों की दोस्ती महिला का आरोप- इरफान ने खुद को बताया था अविवाहित थाईलैंड जाकर महिला से शादी करने का आरोप महिला ने करीब 60 लाख रुपये हड़पने का लगाया आरोप संबंध खत्म करने के बाद इरफान को तलाशते हुए कानपुर पहुंची महिला घर पहुंचने पर महिला ने मारपीट करने का लगाया आरोप महिला को पता चला- इरफान पहले से शादीशुदा और उसके कई बच्चे धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का भी आरोप महिला का आरोप- धर्म परिवर्तन न करने पर साथ रखने से किया इनकार अनवरगंज थाने में संबंधित धाराओं में केस दर्ज पुलिस ने आरोपी इरफान को किया गिरफ्तार DCP सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने दी जानकारी पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी बाइट-अतुल श्रीवास्तव-DCP सेन्ट्रल0
0
Report
Advertisement
NH-19 हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर की मौत, कार चालक फरार
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:NH-19 हादसा में ड्राइवर-कहलसि की मौत कौशांबी में NH-19 पर रफ्तार का कहर देखने को मिला है, अठसराय ओवरब्रिज के पास सड़क किनारे खड़ी डीसीएम में काम कर रहे चालक और कंडक्टर को तेज रफ्तार बलेनो कार ने जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं हादसे के बाद कार सवार मौके पर ही गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। तस्वीरें सैनी कोतवाली क्षेत्र के अठसराय ओवरब्रिज की हैं, जहां बुधवार रात करीब 1 बजकर 35 मिनट पर भीषण सड़क हादसा हुआ। खराब होने के चलते डीसीएम सड़क किनारे खड़ी थी। चालक और कंडक्टर डीसीएम का एयर फिल्टर ठीक कर रहे थे। इसी दौरान कानपुर की तरफ से प्रयागराज जा रही तेज रफ्तार बलेनो कार UP14 GK 1935 ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी सिराथू पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कार सवार गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बलेनो को कब्जे में ले लिया है और नंबर के आधार पर फरार कार सवारों की तलाश शुरू कर दी है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।0
0
Report
मोदी ने श्री विनायक मंदिर में प्रार्थना की
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: PRIME MINISTER NARENDRA MODI OFFERS PRAYERS AT SHRI VINAYAK TEMPLE/ VISUALS0
0
Report
बेगूसराय के नगर थाना क्षेत्र में सुबह गोलीबारी, तीन घायल; बदमाशों की तलाश जारी
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय- नगर थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने सुबह-सुबह ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। इस गोलीबारी में तीन लोगों को गोली लगी है, जिसमें एक की हालत चिंताजनक बताई जा رہی है। घटना के बाद तीनों घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास की है। घायलों की पहचान गाछी टोला निवासी मनोज पासवान, अर्जुन शाह और एक ऑटो चालक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अर्जुन शाह सुबह-सुबह बस स्टैंड के पास अपनी फल की दुकान खोल रहे थे। इसी दौरान मनोज पासवान भी वहां मौजूद थे। तभी बाइक सवार बदमाश मौके पर पहुंचे और अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों ने कई राउंड गोलियां चलाईं। अचानक हुई गोलीबारी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान वहां मौजूद तीन लोगों को गोली लग गई। गोली लगने के बाद आसपास के लोगों ने आनन-फानन में तीनों घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां एक घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस और सदर डीएसपी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखे भी बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन में जुटी हुई है। शुरुआती तौर पर गोलीबारी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद बस स्टैंड और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। सुबह-सुबह हुई इस ताबड़तोड़ गोलीबारी ने एक बार फिर बेगूसराय में अपराधियों के बढ़ते मनोबल पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और अपराधियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
जलपाइगुड़ी के माइ्नागुड़ी बाजार में मजदूर विभाग का अचानक छापा: रिकॉर्ड, वेतन, आयु और नाबालिग रोजगार की जाँच
Jalpaiguri, West Bengal:জলপাইগুড়ির ময়নাগুড়ি বাজারে পুলিশকে সাথে নিয়ে আচমকা শ্রম দপ্তরের অভিযান। দোকানে দোকানে নথিপত্র পরীক্ষা আধিকারিকদের। নথিপত্র ঠিকঠঠ রয়েছে তো? দোকানে কর্মরত শ্রমিকদের নিয়ম মেনে মজুরি দেওয়া হচ্ছে কি না, তাদের বয়স কত, কতজন কর্মী কাজ করছেন—সহ একাধিক বিষয় খতিয়ে দেখল শ্রম দপ্তর। ময়নাগুড়ি বাজারের বিভিন্ন দোকানে অভিযান চালান শ্রম দপ্তরের আধিকারিকরা। দোকানের নথিপত্র পরীক্ষা করার পাশাপাশি কর্মীদের সম্পর্কে বিস্তারিত তথ্য সংগ্রহ করা হয়। শ্রমিকদের নির্ধারিত মজুরি দেওয়া হচ্ছে কি না, নাবালক কোনও কাজে যুক্ত রয়েছে কি না, সেই বিষয়েও নজর দেন আধিকারিকরা। শ্রম দপ্তরের আধিকারিকদের সঙ্গে অভিযানে ছিল পুলিশও। আচমকা এই অভিযানে বাজারের ব্যবসায়ীদের মধ্যে চাঞ্চল্য ছড়ায়। শ্রম আইন মেনে ব্যবসা পরিচালনা এবং কর্মীদের অধিকার সুরক্ষিত রাখতেই এই ধরনের নজরদারি বলে জানা গিয়েছে। এ ধরনের অভিযান নজরদারি লাগাতার চলবে বলে জানা যায়।0
0
Report
पटना के बुद्ध मार्ग पर शिक्षा विभाग के लिए आधुनिक बहुमंजिला विद्या भवन बनेगा
Patna, Bihar:पटना के बुद्ध मार्ग में अब शिक्षा विभाग का नया और आधुनिक केंद्र आकार लेगा। टेक्स्ट बुक कार्यालय परिसर में बहुमंजिला विद्या भवन यानी शिक्षा भवन का निर्माण कराया जाएगा। इस भवन में शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यालयों और निदेशालयों को एक ही परिसर में लाने की तैयारी है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह भवन वर्तमान जरूरतों के साथ भविष्य की आवश्यकताओं को भी ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। इससे विभागीय कामकाज को एक जगह से संचालित करने में सहूलियत होगी। बुद्ध मार्ग स्थित टेक्स्ट बुक कार्यालय परिसर में बनने वाला विद्या भवन शिक्षा विभाग के लिए एक केंद्रीकृत प्रशासनिक केंद्र के तौर पर विकसित किया जाएगा। बहुमंजिला भवन में विभाग के अलग-अलग कार्यालयों और निदेशालयों को स्थान देने की योजना है। इससे विभागीय गतिविधियों को एक ही परिसर में समेकित करने में मदद मिलेगी। भवन की डिजाइन आधुनिक जरूरतों के साथ-साथ भविष्य में विभाग के विस्तार को ध्यान में रखकर तैयार की जाएगी। विद्या भवन को आधुनिक आधारभूत सुविधाओं से लैस किया जाएगा। निर्माण में गुणवत्ता के मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा और कार्यालयों की व्यवस्था को व्यवस्थित बनाया जाएगा। भवन की योजना इस तरह तैयार की जा रही है कि आने वाले वर्षों में शिक्षा विभाग की बढ़ती जरूरतों और बदलती कार्यप्रणाली के अनुरूप इसमें जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहें। एक ही परिसर में विभागीय कार्यालयों के आने से कामकाज में बेहतर समन्वय और सुविधा की उम्मीद है。0
0
Report
बूथ पर हर बूथ 100 युवाओं की तैयारियों का BJP युवा मोर्चा का बड़ा ऐलान, विरोधियों को दी चेतावनी
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস *প্রতি বুথে ১০০ জন যুব কর্মী গড়ার ডাক বিজেপি Youth মোর্চা রাজ্য সভাপতির, বিরোধীদের এক হাত নিয়ে কড়া বার্তা।* নবদ্বীপের মাটিতে দাঁড়িয়ে দলের কর্মীদের উদ্দেশ্যে কড়া বার্তা ও নতুন লক্ষ্য স্থির করে দিলেন ভারতীয় জনতা যুব মোর্চার রাজ্য সভাপতি অমিত সামন্ত। নবদ্বীপ ও নদিয়া দক্ষিণকে ‘সনাতনীদের মাটি’ হিসেবে উল্লেখ করে তিনি জানান, প্রতিটি বুথ পিছু অন্তত ১০০ জন করে জাতীয়তাবাদী যুব কর্মী তৈরি করাই এখন দলের মূল লক্ষ্য। শ্রীচৈতন্য মহাপ্রভুর আদর্শ এবং ভক্তিগীতির বার্তা প্রচারের পাশাপাশি বিজেপির রাষ্ট্রবাদী আদর্শে যুবসমাজকে দীক্ষিত করার আহ্বান জানান তিনি। তাঁর দাবি, এই একশো জন যুব কর্মীই ভবিষ্যতে রাজ্যজুড়ে ভারতীয় জনতা পার্টির জয়গান তুলে ধরবে। নির্বাচনী কারচুপির অভিযোগ প্রসঙ্গে বিরোধীদের কড়া সমালোচনা করে তিনি বলেন, যারা বুথ ছেড়ে শীতাতপ নিয়ন্ত্রিত ঘরে বসে থাকে, যাদের পোলিং এজেন্ট দেওয়ার মতো লোক নেই, তারাই এখন ব্যর্থতা ঢাকতে নানাবিধ অভিযোগ তুলছে।একইসঙ্গে দলে তোলাবাজি বা অন্যায়ের অভিযোগ উঠলে তা যে বরদাস্ত করা হবে না, সেই বিষয়ে স্পষ্ট বার্তা দেন যুব মোর্চা প্রধান। তিনি জানান, "বিজেপি নেতাদের পার্টি নয়, এটি কর্মীদের পার্টি। যেখানেই কোনো অসততার অভিযোগ এসেছে, রাজ্য সভাপতির নির্দেশে সঙ্গে সঙ্গে শোকজ বা বরখাস্তের মতো পদক্ষেপ নেওয়া হয়েছে এবং ভবিষ্যতেও তাই করা হবে।"প্রধান বিরোধী শক্তি হিসেবে তিনি কাকে দেখছেন— সাংবাদিকদের এই প্রশ্নের উত্তরে তিনি চাঁচাচোলা ভাষায় জানান, প্রধান বিরোধী হিসেবে তিনি কাউকেই দেখছেন না। বিরোধীদের অস্তিত্বকে কটাক্ষ করে তিনি বলেন, "সবাইকে নিয়ে একজোট হোক, তারপর ভেবে দেখা যাবে।"0
0
Report
Advertisement
उत्तरकाशी में सीएम धामी जोशियाडा हेलीपेड पहुंचे, मंदिरों में पूजाअर्चना
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जोशियाडा हेलीपेड पहुंचे। काशी विश्वनाथ मंदिर व शक्ति माता मंदिर पहुंचेंगे करेंगे विशेष पूजाअर्चना। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रामलीला मैदान में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ एवं ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।0
0
Report
लातेहार वृद्धाश्रम में 8 बुजुर्गों को जीवन-सहायता: प्रशासन की अहम पहल
Latehar, Jharkhand:जब अपनों का साथ छूट जाता है, तब लगता है जैसे जिंदगी की सारी कमाई चली गई। एक बुजुर्ग के अंतिम दिनों में उसका परिवार ही उसकी जमा पूंजी और सहारा होता है। लातेहार जिला प्रशासन के अथक प्रयास से लातेहार सदर प्रखंड के करकट स्थित वृद्धा आश्रम में अन्य जिलों से आये 8 बुजुर्ग जीवन की अंतिम पड़ाव में जीवन बसर कर रहे हैं। लातेहार जिला प्रशासन पिछले कई वर्षों से लातेहार सदर प्रखंड करकट में वैसे लोगों के लिए वृद्धा आश्रम चला रहा है जो घर से बाहर फुटपाथ पर अपनी जिंदगी जी रहे हैं। आश्रम के देखरेख कर रहे लोगों ने बताया कि जिला प्रशासन के द्वारा पिछले कई वर्षों से वृद्धा आश्रम चलाया जा रहा है जिसे सड़क या फुटपाथ पर रहे लोगों को चिन्हित कर उन्हें वृद्धा आश्रम लेकर उनको खाने पीने से लेकर इलाज तक की व्यवस्था की गई है। डीसी संदीप कुमार ने बताया कि लातेहार स्थित करकट में वृद्धा आश्रम चलाया जा रहा है अभी घर से बाहर रह रहे 8 वृद्ध महिला - पुरुष रह रहे हैं जिनका खाने पीने और बीमार होने इलाज की व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन के द्वारा चलाये जा रहे वृद्ध आश्रम आज बुजुर्गों के लिए वरदान साबित हो रहा है।0
0
Report
पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ आसान बनाये जाने की पहल
Sheikhpura, Bihar:जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र द्वारा पुलिस केंद्र शेखपुरा में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। एक दिवसीय कार्यशाला में पुलिसकर्मियों के बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने को लेकर पुलिस अधिकारियों और जवानों को जानकारी दी गई। इस मौके पर डीआरसीसी के प्रधान प्रबंधक मनोज कुमार ने पुलिसकर्मियों को बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना और कुशल युवा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही योजना में लाभ उठाए जाने को लेकर बताया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना को भी इसमें शामिल किया गया है। प्रयोजना प्रबंधक ने बताया कि पुलिसकर्मी ड्यूटी में व्यस्त रहने के कारण कई बार इन योजनाओं की पूरी जानकारी नहीं रख पाते हैं। जिससे उनके बच्चे सरकार की योजनाओं से वंचित रह जाते है जिसको लेकर डीआरसीसी ने पुलिस केंद्र में तैनात पुलिस अधिकारी और कर्मियों को कई अहम जानकारी दिया गया। उन्होंने बताया कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में अब आय वर्ग की सीमा हटा दी गई है। इससे किसी भी वर्ग के बच्चे तकनीकी शिक्षा के लिए योजना का लाभ ले सकते हैं। जबकि लाइन डीDSपी ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य पुलिसकर्मियों के बच्चों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में मदद दिलाना है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी और कर्मी ड्यूटी में होने के कारण कई उन्हें सरकार के लोककल्यनकारी योजनाओं की जानकारी नहीं मिल सकता है। ऐसे में डीआरसीसी द्वारा पुलिस जवानों को योजना की विस्तृत जानकारी दिया है जो बेहतर पहल है।0
0
Report
Advertisement
