icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
261203
Arpit ShuklaArpit ShuklaFollow26 Dec 2024, 03:01 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

स्वामी प्रेम सुगंध पर आरोपों के जवाब, मुकदमे वापस लेने का दावा

MTMD. TARIQJust now
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत के पूरनपुर स्थित साक्षी आश्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव दो दिन पहले स्वामी प्रेम सुगंध से मिलने पहुंचे थे जिसके बाद स्वामी के खिलाफ हरियाणा के मुकदमों और भगोड़ा घोषित होने की खबरें चर्चा में आई थीं। आज स्वामी ने इन आरोपों पर सफाई दी और कहा कि उनके खिलाफ दर्ज सभी मुकदमे वापस ले लिए गए हैं। और इन सब खबरों के पीछे आईपीएस अविनाश पांडे का हाथ है। विभोर बत्रा उर्फ स्वामी प्रेम सुगंध ने करीब दो साल पहले पीलीभीत के तत्कालीन एसपी अविनाश पांडे पर गंभीर आरोप लगाए। स्वामी के अनुसार अविनाश पांडे और उनकी पत्नी पीलीभीत में तैनाती के दौरान आश्रम आते थे। इसी दौरान विवेक अग्रवाल से भी उनकी पहचान हुई थी, जिन्होंने आश्रम के लिए जमीन दान और पैसे देने का वादा किया था। कुछ समय बाद जब स्वामी ने पैसे मांगे तो विवेक ने इनकार कर दिया गया। स्वामी प्रेम सुगन्ध ने बताया कि अविनाश पांडे से यह पूछ लिया कि क्या विवेक से उन्होंने पैसे देने से मना किया है इसके बाद अविनाश पांडे से नाराजगी हुई और अविनाश पांडे ने धमकी दी की वह उनके मुकदमे व जो भगोड़ा घोषित हैं वह सबको बता देंगे। बाद में कई अखबारों में खबरें छपीं। स्वामी ने कहा कि अविनाश पांडे द्वारा दान में दिए गए आश्रम में लगवाए गए कैमरे भी वापस मांगे गए जिसके एवज में 50 हजार रुपये लौटाने पड़े।स्वामी ने कहा कि अब उन्हें किसी से कोई शिकायत नहीं है। ऐसे में सवाल है कि तत्कालीन एसपी अविनाश पांडे को यह सब पता था कि स्वामी प्रेम सुगंध पर एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे चंडीगढ़ में दर्ज हैं साथ ही पंचकूला कोर्ट ने उन्हें भगोड़ा घोषित किया है उसके बाद भी वह कानून के रखवाले होते हुए क्यों नहीं करवाई कर रहे थे और दोस्ती निभा रहे थे। गौरतलब है कि ब्यूरोकेसी व इस तरह के धार्मिक लोगों के किस्से सामने आते हैं इसी के चलते एक आईपीएस का एक स्वामी के साथ यह रिश्ता भी सामने आया है। वहीं इसके अलावा भी इस आश्रम में बड़ी-बड़ी राजनीतिक हस्तियां रोज आती रहती हैं।
0
0
Report

रींगस में छठ महापर्व: पूर्वांचल के श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया

Sikar, Rajasthan:रींगस में हर्षोल्लास के साथ मनाया छठ महापर्व, अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य सीकर जिले के रींगस शहर में छठ महापर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूर्वांचल राज्यों से आकर रींगस में निवास कर रहे लोगों ने उत्साहपूर्वक छठी मैया की पूजा-अर्चना की। शहर के जीण माता नगर में छठ महापर्व को लेकर विशेष आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महापर्व के अवसर पर व्रतधारी महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार छठी मैया की पूजा-अर्चना कर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और संतान की लंबी उम्र की कामना की। पूजा के दौरान छठी मैया के भजनों और पारंपरिक गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा। जीण माता नगर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में पूर्वांचल की संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ पर्व में भाग लिया। छठ महापर्व के आयोजन से क्षेत्र में उत्सव और धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा।
0
0
Report
Advertisement

सीमा पर जंगली हाथी का हमला: महिला की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में दहशत

Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती वन क्षेत्र में एक बार फिर जंगली हाथी का जानलेवा हमला सामने आया है। हाथी के हमले में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में जंगली हाथियों की आवाजाही को लेकर डर बना हुआ है।आपको बता दें जंगली हाथी के हमले में अबतक दो ग्रामीणों की मौत हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम कोदवडी में महिला का सामना जंगली हाथी से हो गया। हाथी ने महिला पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वीओ – जंगल से सटे गांवों में हाथियों की मौजूदगी अब ग्रामीणों के लिए जानलेवा खतरा बनती जा रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर वन विभाग हाथियों की निगरानी और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए क्या ठोस इंतजाम कर रहा है?
0
0
Report

कुलगाम के मीर बाजार में CASO: DGP समेत आला अधिकारी मौके पर मौजूद

Chaka, कुलगाम के मीर बाजार में संयुक्त CASO (घेराबंदी और तलाशी अभियान) जारी; मौके पर मौजूद हैं आला पुलिस अधिकारी जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और CRPF ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के गंजीपोरा मीर बाजार में एक विशेष संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान (CASO) शुरू किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस महानिदेशक (DGP) और कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (IGP), अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ, खुद मौके पर मौजूद रहकर इस अभियान की निगरानी कर रहे हैं। यह संयुक्त अभियान 11 नवंबर को नौपोरा अखरान में हुए एक आतंकी हमले के कुछ दिनों बाद चलाया गया है, जिसमें CRPF के तीन जवान घायल हो गए थे। सुरक्षा बलों ने हमले के दिन से ही हमलावरों की तलाश के लिए पहले ही एक बड़ा अभियान शुरू कर दिया था। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है। अभियान की त्रिवता और बड़े अधिकारियों के घटना स्थल पर पहुंच दर्शाता है कि कुछ इनपुट है。
0
0
Report
Advertisement

जैसलमेर के गड़ीसर सरोवर पर छठ महापर्व में श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य

Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर खबर की लोकेशन - जैसलमेर जैसलमेर ऐतिहासिक गड़ीसर सरोवर पर छठ महापर्व की धूम, श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य जैसलमेर स्वर्णनगरी जैसलमेर के ऐतिहासिक गड़ीसर सरोवर पर छठ महापर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गड़ीसर तालाब के तट पर पहुंचे और छठी मैया की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। छठ पर्व के तहत व्रती महिलाओं ने पानी में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान छठी मैया के पारंपरिक गीतों और पूजा-अर्चना से गड़ीसर सरोवर का माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर सूर्यदेव और छठी मैया के प्रति अपनी आस्था प्रकट की。 ऐतिहासिक गड़ीसर सरोवर पर छठ पूजा के दौरान आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया。
0
0
Report

पलवल में धुरंधर चौहान की प्रतिमा का भव्य अनावरण, नेता बोले- प्रेरणा स्रोत

Palwal, Haryana:एंकर : पलवल, हरियाणा सरकार में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल एवं हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून मंत्री गौरव गौतम ने रविवार को पलवल स्थित पटवार भवन में swर्गीय श्री धुरेंद्र सिंह चौहान की प्रतिमा का अनावरण किया और पुष्प अर्पित श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा स्पीकर दिल्ली योगेंद्र शास्त्री, पूर्व मंत्री हर्ष कुमार, पूर्व विधायक प्रवीण डागर, डॉ.चन्द्रकेतु तेवतिया पूर्व निदेशक आयुष विभाग दिल्ली,सरपंच शशी बाला तेवतिया,यशपाल चौहान,महावीर चौहान सहित गणमान्य लोग मौजूद थे। इस दौरान विपुल गोयल और गौरव गौतम ने अपनी पार्टी के सफीदों से विधायक रामकुमार गौतम द्वारा मेरिट के आधार पर नौकरी देने की बजाय भाजपा कार्यकर्ताओं को नौकरी देने के बयान पर कहा यह उनका निजी विचार हो सकता सरकार के लिए सभी बराबर हैं साथ ही दोनों ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की कांग्रेस के आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है तरह तरह की अफवाह फैलाकर सत्ता लेना चाहते हैं जो अब संभव नहीं है. गौरतलब है कि स्वर्गीय चौधरी धुरंधर सिंह चौहान पलवल जिले के गांव औरंगाबाद के एक प्रख्यात कर्मचारी नेता और दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो यूनियन के पूर्व राष्ट्रीय प्रधान थे। उन्हें देश भर के पटवारियों के अधिकारों और सम्मान के लिए किए गए उनके संघर्षों के कारण जाना जाता है। हरियाणा सरकार में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि स्वर्गीय चौधरी धुरंधर सिंह चौहान ने एक पटवारी के रूप में अपनी सेवाएं देने के साथ-साथ कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संयुक्त हरियाणा के दौर में उन्होंने पंजाब में पटवारियों के संगठन का नेतृत्व किया। आगे चलकर उन्होंने 16 राज्यों के प्रधान और यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। उनके समाज और कर्मचारी वर्ग के प्रति योगदान को याद करते हुए पलवल में उनकी भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। उन्होंने कहा कि हमें स्वर्गीय चौधरी धुरंधर सिंह चौहान के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके पदचिन्हों पर चलना चाहिए。 बाइट : विपुल गोयल शहरी स्थानीय निकाय मंत्री हरियाणा फाइल नं 6 खेल एवं कानून मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि स्वर्गीय चौधरी धुरंधर सिंह चौहान ने एक पटवारी के रूप में निष्ठा और ईमानदारी की मिसाल कायम की। उन्होंने पटवारियों के हितों की आवाज को उठाने का कार्य किया और लोगों को एकता के सूत्र में बांधकर समाज को एक नई दिशा प्रदान की। उन्होंने कहा कि आज स्वर्गीय चौधरी धुरंधर सिंह चौहान की प्रतिमा का अनावरण किया गया है। यह प्रतिमा युवा पटवारियों और कानूनगो को प्रेरणा देने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि पद की गरिमा तो कुछ समय के लिए रहती है लेकिन समाज हित में किया गया संघर्ष पीढ़ीوں तक याद रखा जाता है। उन्होंने कहा कि हमें अपना इतिहास कभी नहीं भूलना चाहिए। देश और समाज हित में कार्य करने वाले महापुरुषों को सदैव नमन करना चाहिए। बाइट : गौरव गौतम खेल राज्य मंत्री हरियाणा फाइल नं 5 Hariश शर्मा,रिपोर्टर,पलवल,हरियाणा,
0
0
Report
Advertisement

जगदलपुर में छठ महापर्व: अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर चार दिवसीय उत्सव समापन

Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर में लोक आस्था का महापर्व छठ धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. रविवार को छठ पर्व के तीसरे दिन गंगा मुंडा तालाब में बड़ी संख्या में व्रती और श्रद्धालु एकत्रित हुए. यहां व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की. इस दौरान छठी मैया के पारंपरिक गीतों से पूरा घाट भक्तिमय नजर आया. घाटों पर आकर्षक सजावट और पूजा की विशेष तैयारियां भी देखने को मिलीं. इस मौके पर स्थानीय विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव घाट पहुंचे और छठ वृत्तियों एवं श्रद्धालुओं से मुलाकात कर छठ महापर्व की बधाई दी. सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा.
0
0
Report

जैसनगर में बिरसा मुंडा जयंती अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम

Sagar, Madhya Pradesh:सागर जिले में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। जनजाति और आदिवासी समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुँचे। कार्यक्रम में बिरसा मुंडा को याद किया गया और जनजातीय गौरव दिवस को गरिमामय बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। छत्तीसगढ़, उड़ीसा, गुजरात, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों के लोक कलाकारों ने अपनी-अपनी जनजातीय लोक नृत्य, लोक गीत और लोक संस्कृति की प्रस्तुति दी। मंत्री गोविंद राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जनजातीय नायकों को सम्मान और पहचान दिलाई।
0
0
Report
Advertisement

कटनी किसना ज्वेलर्स चोरी: पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार मुख्य आरोपी, रिमांड पर पूछताछ जारी

Katni, Madhya Pradesh:स्लग आरोपी कटनी के बहुचर्चित किसना ज्वेलर्स 15 करोड़ से जायदा चोरी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता: पश्चिम बंगाल से एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर पूछताछ जारी एंकर ​कटनी जिले के बहुचर्चित और सनसनीखेज किसना ज्वेलर्स' चोरी कांड में पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने इस वारदात में शामिल एक मुख्य आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को आरोपी को कटनी लाया गया, जहां कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जिला न्यायालय में पेश किया गया। अदालत से आरोपी को पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया है, जिससे मामले से जुड़े कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। हालांकि, पुलिस के अनुसार फिलहाल आरोपी के पास से चोरी गया मशरूका (माल) बरामद नहीं हो सका है, जिसकी तलाश और बरामदगी के लिए पूछताछ तेजी से की जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार आरोपियों की सुरागकशी में जुटी हुई थी। तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल तक जाल बिछाकर आरोपी बदरुद्दीन शाह तक पहुंच बनाई और उसे कोलकाता से गिरफ्तार किया। ट्रांजिट रिमांड पर उसे स्थानीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद कटनी लाया गया है। पुलिस रिमांड पर पूछताछ जारी, जल्द हो सकते हैं बड़े खुलासे एएसपी कमल मौर्य ने जानकारी दी कि आरोपी को अदालत से पुलिस रिमांड पर ले लिया गया है। रिमांड के दौरान उससे गहन पूछताछ की जाएगी ताकि चोरी किए गए जेवरात व नकदी (मशरूका) का ठिकाना लगाया जा सके और इस वारदात में उसके साथ अन्य कौन-कौन लोग शामिल थे, इसका भी पता चल सके। पुलिस का दावा है कि इस रिमांड अवधि के दौरान चोरी से जुड़े कई अन्य अहम रहस्यों से पर्दा उठेगा और मामले का पूरी तरह से खुलासा किया जाएगा।
0
0
Report

मऊ पुलिस: एक साल बाद बिहार से लापता बालक सकुशल बरामद

Mau, Uttar Pradesh:मऊ जनपद में पुलिस ने संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश करते हुए लगभग एक साल से लापता एक बालक को बिहार से सकुशल बरामद कर लिया है। यह सराहनीय कार्य थाना कोपागंज और थाना चिरैयाकोट की संयुक्त टीम द्वारा किया गया है। पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में गुमशुदा बच्चों और व्यक्तियों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। थाना कोपागंज में दर्ज मुकदमे (मु0अ0सं0- 204/2025 धारा 137(2) बीएनएस) से संबंधित गुमशुदा बालक प्रियांशु (उम्र करीब 15 वर्ष, पुत्र रामजी, निवासी ग्राम जुम्मनपुरा, थाना कोपागंज) की तलाश की जा रही थी। कोपागंज और चिरैयाकोट की संयुक्त पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आज 15 नवंबर 2026 को ग्राम अमनाबाद, थाना बिहटा, जनपद पटना (बिहार) से बालक प्रियांशु को सकुशल बरामद कर लिया। परिवार की आंखें नम हो गईं; परिजनों की खुशी के आंसू छलक आए। उन्होंने मऊ पुलिस और संयुक्त टीम के इस संवेदनशील कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए हृदय से आभार व्यक्त किया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top