icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
261303
MPMadan Pal Singh ArkvanshiFollow20 Jan 2025, 04:27 pm

Sitapur - SDM कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में बुजुर्ग महिलाएं व पुरुष अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे

Sidhauli, Uttar Pradesh:

काफी पहले ऑनलाइन आवेदन किए जाने के बाद भी विधवा वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिली तो काफी संख्या में सिंहपुर, लहूरिवान, किरतापुर,पैसिया,झकरावा, हुसैनगंज, गनीपुर कंटाईन गांव के ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया. सोमवार को भारतीय किसान यूनियन अवध राजू गुप्ता संगठन काफी संख्या में इलाके के ग्रामीण तहसील मुख्यालय पर पहुंच गए. सोमवार को तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हो रहा था और तहसील के उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर काफी संख्या में बुजुर्ग महिलाएं व पुरुष अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी कर रहे थे। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

यूपीआई MDR: पेट्रोल पंप डीलर्स ने मोर्चा, 2 हजार से ऊपर ट्रांजैक्शन पर लागत बढ़ेगी

Chhindwara, Madhya Pradesh:16 अक्टूबर से लागू हो रही यूपीआई पेमेंट पर लगने वाले MDR टैक्स पर अब पेट्रोल पंप चंचलकों ने खोला मोर्चा मध्य प्रदेश में 2 हजार रुपए से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट फीस के विरोध में पेट्रोल पंप डीलर्स और व्यापारी संगठन मोर्चा खोल रहे हैं.मध्य प्रदेश पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन ने 16 अक्टूबर से 2 हजार से ज्यादा का पेमेंट नहीं लेंगे व्यापारी 23 सितंबर को नो-UPI डे मनाएंगे प्रदेश में करीब 4700 पेट्रोल पंप हैं उनके मुताबिक 2 हजार रुपए से ज्यादा के UPI ट्रांजेक्शन पर 5 रुपए का MDR और 18% GST मिलाकर प्रति ट्रांजैक्शन 5.90 रुपए की लागत आएगी. एक पेट्रोल पंप पर रोजाना औसतन 100 ऐसे ट्रांजेक्शन होते हैं इस हिसाब से महीने में करीब 17,400 रुपए का अतिरिक्त खर्च आएगा . वही छिंदवाड़ा में जी मीडिया की टीम ने माधव लाल पेट्रोल पंप पर लोगो से बात की तो लोगों का कहना है अगर दुकानदार पर इसका बोझ आएगा तो वो कही न कही जनता से ही चार्ज वसूलेंगे तो इसका भार भी जनता पर ही आएगा उनका कहना है कि यू पी आई पेमेंट पर कोई चार्ज नहीं लगाना चाहिए . नोट - वॉक थ्रू लोगो से बातचीत
0
0
Report

मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज बंद नहीं होने देंगे: आरोप-प्रत्यारोप तेज

Nuh, Haryana:मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज नूंह की व्यवस्थाओं और कथित बदहाली को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। नूंह विधायक आफताब अहमद ने कॉलेज की स्थिति पर चिंता जताते हुए हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक एवं पूर्व विधायक जाकिर हुसैन पर कॉलेज को बंद करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। वहीं जाकिर हुसैन ने विधायक के आरोपों को खारिज करते हुए उन पर मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज और वाईएमडी कॉलेज को राजनीतिक षड्यंत्र के तहत बदनाम करने का आरोप लगाया है। यह आरोप को लेकर पत्रकारों के सवालों के जवाब में आफताब अहमद ने कहा कि मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज की दुर्दशा की खबर बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के बाद हरियाणा वक्फ बोर्ड का देश का एकमात्र इंजीनियरिंग कॉलेज भी कथित तौर पर बदहाली का सामना कर रहा है; कॉलेज में शिक्षकों को चार महीने से अधिक समय से वेतन नहीं मिलने और गेस्ट टीचर्स को हटाए जाने का मामला भी उन्होंने उठाया। उन्होंने कहा कि नूंह का वाईएमडी कॉलेज भी लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं और शिक्षकों की कमी से जूझ रहा है। उनके अनुसार कॉलेज में नियमित शिक्षकों की संख्या बेहद कम है और वर्षों से रिक्त पदों को नहीं भरा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब इसी तर्ज पर मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज को भी बर्बाद करने का प्रयास किया जा रहा है। पूर्व विधायक व हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक जाकिर हुसैन पर जानबूझकर कॉलेज को बंद करने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षकों और विद्यार्थियों को उनके बुनियादी अधिकारों से वंचित रखना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि कॉलेज को बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए जरूरत पड़ी तो आंदोलन और धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा। आरोप राजनीतिक रूप से प्रेरित: जाकिर हुसैन। वहीं नूंह के पूर्व विधायक एवं हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक जाकिर हुसैन ने विधायक आफताब अहमद के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक द्वारा मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज और वाईएमडी कॉलेज को एक षड्यंत्र के तहत बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। जाकिर हुसैन ने कहा कि हरियाणा वक्फ बोर्ड के खिलाफ किए जा रहे प्रचार में तथ्य नहीं हैं और यह पूरी तरह राजनीतिक रूप से प्रेरित है। उन्होंने कांग्रेस पर वक्फ बोर्ड को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्ष 2013 में कांग्रेस सरकार द्वारा ऐसा कानून बनाया गया, जिसके कारण वक्फ बोर्ड की स्थिति खराब हुई। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से हरियाणा वक्फ बोर्ड ने प्रगति की। जाकिर हुसैन ने दावा किया कि कांग्रेस शासन के दौरान अधिकारियों और इमामों को कई-कई महीनों तक वेतन नहीं मिलता था। जाकिर हुसैन ने बताया कि मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण पर करीब 40 करोड़ रुपये की लागत आई थी, जबकि कॉलेज के संचालन पर अब तक करीब 20 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नूंह विधायक आफताब अहमद मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज और वाईएमडी कॉलेज को बदनाम करने में लगे हुए हैं। मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज को लेकर दोनों नेताओं के आमने-सामने आने से यह मुद्दा अब राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है.
0
0
Report

रोहतक के निजी प्ले स्कूल में चार साल की बच्ची के साथ रेप की FIR

Rohtak, Haryana:रोहतक स्कूल में नर्सरी की बच्ची से रेपपीजीआई की रिपोर्ट पर FIR रोहतक में प्राइवेट प्ले स्कूल की चार साल की छात्रा से बैड टच के मामले में पुलिस ने रेप की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। एसएचओ ने इसकी पुष्टी करते हुए बताया कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर रेडनेस मिली है, जिसके बाद पीजीआई के डॉक्टरों ने एमएलआर काटकर पुलिस को सूचना दी उधर, इस मामले में एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें 5वीं कक्षा का एक छात्र बच्ची की क्लास में दिखाई दे रहा है। वह बच्ची के पास भी करीब आधा घंटा बैठा रहा। इससे पहले जब परिजन बच्ची को स्कूल ले गए तो वह मां को शौचालय की ओर ले जाकर बोलीं- स्कूल के एक भैय्या ने यहाँ मेरे साथ गलत काम किया। इन सब बातों के सामने आने के बाद पोलिस ने अब जांच का दायरा बढ़ा दिया है। स्कूल स्टाफ के अलावा वीडियो में दिखाई देने वाले बच्चे से भी पूछताछ करने की तैयारी की है। उधर, पीड़िता बच्ची काफी घबराई हुई है, जिसे देर रात को परिजन डिस्चार्ज करवाकर अपने साथ ले गए। फिलहाल, पुलिस उसके ठीक होने का इंतजार कर रही है। 15 सितंबर को ड्रेस चेंज करते वक्त पता चला बच्ची के पिता ने बताया कि 15 सितंबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे स्कूल बस बच्ची को छोड़कर गई थी। जब बच्ची को लेकर उसकी मां घर गई और कपड़े बदले तो गुप्तांग पर रेडनेस दिखी। इसके बाद बच्ची से काफी पूछताछ की, तो बच्ची ने स्कूल के एक लड़के पर गलत हरकत करने की बात बताई। इसके बाद बच्ची को लेकर वे प्राइवेट अस्पताल गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें बताया कि बच्ची के साथ कुछ गलत हुआ है। इसके बाद डॉक्टर ने उन्हें यह कहकर पीजीआई भेज दिया कि इस तरह के मामले वहीं हैंडिल होते हैं।
0
0
Report
Advertisement

AHPI नेशनल लीडरशिप समिट 2026: गुणवत्ता, लागत और मरीज के विश्वास पर चर्चा

Jaipur, Rajasthan:AHPI के राष्ट्रीय सम्मेलन में गुणवत्ता, लागत, मरीजों का विश्वास और राजस्थान को हेल्थकेयर हब बनाने पर मंथन राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग NMC के अध्यक्ष डॉ. अभिजात शेठ ने कहा कि भविष्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में तकनीक, मानवीय संवेदना, जवाबदेही और मरीज-केंद्रित दृष्टिकोण का संतुलन जरूरी है। AI और डिजिटल तकनीक स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बना सकती हैं, लेकिन चिकित्सकों की मानवीय भूमिका का स्थान नहीं ले सकतीं। जयपुर में आयोजित दो दिवसीय चौथे AHPI नेशनल लीडरशिप समिट 2026 के उद्घाटन सत्र को शेठ संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन की थीम ‘सस्टेनेबल हेल्थकेयर लीडरशिप: बैलेंसिंग क्वालिटी, कॉस्ट एंड ट्रस्ट’ है। इसमें देशभर के स्वास्थ्य नीति-निर्माता, अस्पताल प्रमुख, चिकित्सक, नर्सिंग लीडर्स और विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं।आयोजन समिति अध्यक्ष डॉ विकास स्वर्णकार, सचिव डॉ सर्वेश अग्रवाल ने कहा कि एएचपीआई के दो दिवसीय राष्ट्रीय नेतृत्व सम्मेलन में देशभर से जुटे स्वास्थ्य नीति-निर्माताओं, अस्पताल संचालकों, चिकित्सकों, नर्सिंग लीडर्स, स्वास्थ्य प्रशासकों और उद्योग विशेषज्ञों ने गुणवत्ता, लागत और मरीजों के विश्वास के बीच संतुलन सहित स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक मंथन किया जा रहा है।सम्मेलन में डॉ. विकास चंद्र स्वर्णकार, डॉ. गिरधर ज्ञानी और लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ.) एन.के. परमार सहित विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती के लिए पर्याप्त और प्रशिक्षित मानव संसाधन को आवश्यक बताया। कार्यक्रम में डॉ. एस.एस. अग्रवाल, डॉ. दीपक माहेश्वरी, डॉ. अचल गुलाटी, डॉ. संजीव सिंह, डॉ. शुचिन बजाज, राज गोरे, डॉ. लालू जोसेफ, हिमांशु बैद, डॉ. संदीप बुधिराजा और डॉ. मारिया वर्गीज़ और हरजीलाल अटल सहित अन्य स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने अस्पताल संचालन, गुणवत्ता प्रबंधन, परिचालन दक्षता, मरीज सुरक्षा और स्वास्थ्य नेतृत्व से जुड़े विषयों पर विचार रखे।
0
0
Report

रींगस नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव: भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार आमने-सामने

Sikar, Rajasthan:सीकर जिले की रींगस नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है। नामांकन वापसी के अंतिम दिन दो प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। कांग्रेस के हरदयाल सिंह चौधरी और निर्दलीय प्रत्याशी सरिता के नामांकन वापस लेने के बाद अब अध्यक्ष पद के लिए भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी आमने-सामने रह गए हैं। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से अमित शर्मा तथा कांग्रेस की ओर से अशोक कुमावत चुनावी मैदान में हैं। नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला तय हो गया है। अब 21 सितंबर को नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा। अध्यक्ष पद के निर्वाचन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रिटर्निंग अधिकारी बृजेश कुमार के निर्देशन में मतदान एवं निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मतदान केंद्र पर आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ ही चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। अध्यक्ष पद के चुनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। थानाधिकारी राजेंद्र सिंह कमांडो के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता तैनात रहेगा। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की तैयारी शुरू कर दी है।
0
0
Report

धौलपुर नगर परिषद में निर्दलीय गिरीश गर्ग निर्विरोध सभापति, बसेड़ी-सरमथुरा में भाजपा-कांग्रेस पलटवार

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर नगर परिषद में निर्दलीय गिरीश गर्ग निर्विरोध सभापति निर्वाचित, बसेड़ी में भाजपा को फतेह, सरमथुरा में कांग्रेस का बोर्ड धौलपुर. जिले की निकाय राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। धौलपुर नगर परिषद में भाजपा और कांग्रेस को तगड़ा झटका देते हुए शहर के व्यापारी गिरीश गर्ग ने भाजपा, कांग्रेस, बसपा और निर्दलीय पार्षदों की सांठगांठ से सभापति पद पर निर्विरोध कब्जा कर लिया है। गिरीश गर्ग को बीजेपी समर्थित सभापति बताया जा रहा है वहीं बसेड़ी नगर पालिका में भाजपा ने निर्विरोध बोर्ड बना लिया है, जबकि सरमथुरा में कांग्रेस ने बाजी मार ली है। धौलपुर नगर परिषद में कांग्रेस थी बहुमत के करीब: धौलपुर नगर परिषद के 60 वार्डों में हुए चुनाव में कांग्रेस 27, भाजपा 11, बसपा 3 और निर्दलीय 19 वार्डों पर जीते थे। कांग्रेस को बोर्ड बनाने के लिए महज 4 पार्षदों की जरूरत थी। इसके लिए विधायक शोभारानी कुशवाहा और पूर्व विधायक बीएल कुशवाहा ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया था और पार्षदों की बाड़ेबंदी भी की थी। भाजपा भी बोर्ड बनाने की जुगत में थे। इसी बीच बिना पार्षद का चुनाव लड़े पैराशूट प्रत्याशी के तौर पर गिरीश गर्ग ने सभापति पद के लिए नामांकन दाखिल कर सबको चौंका दिया। गर्ग के मैदान में आते ही शहर की सियासत खामोश हो गई। सभापति पद के लिए 7 नामांकन दाखिल हुए थे, लेकिन शुक्रवार को नाम वापसी के अंतिम दिन 6 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने बताया कि धौलपुर नगर परिषद में गिरीश गर्ग निर्विरोध सभापति चुने गए हैं। बसेड़ी में भाजपा के राघवेंद्र कुमार और सरमथुरा में कांग्रेस की रामकला निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गई हैं। बाड़ी, सैंपऊ, राजाखेड़ा और मनियां में 21 सितंबर को चुनाव होगा। भाजपा का पटका पहनाकर स्वागत, विकास का वादा: नवनिर्वाचित सभापति गिरीश गर्ग का भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटका पहनाकर स्वागत किया। हालांकि गर्ग ने कहा कि वे निर्दलीय चुने गए हैं और सभी दलों का सहयोग मिला है। उन्होंने साथ ही कहा मैं सन 1977 से बीजेपी से हूं उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का भी आभार जताया उनकी पहली प्राथमिकता शहर का विकास, सड़क, बिजली, पेयजल और जलभराव की समस्या का समाधान करना और मेलों में फिजूलखर्ची रोकना होगा कांग्रेस पार्षद का बड़ा आरोप, पार्टी बिक गई? धौलपुर नगर परिषद के वार्ड 59 से कांग्रेस पार्टी से चुनाव जीते सत्यदेव कंसाना ने बड़ा और गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी धनबल के सामने बिच गई है. निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर सभापति पद के लिए आवेदन किया था. लेकिन पार्टी ने टिकट नहीं दिया. कांग्रेस पार्टी के नेता आश्वासन देते रहे. लेकिन आवेदन फॉर्म भरने के अंतिम समय तक कांग्रेस पार्टी का सिंबल प्राप्त नहीं हुआ. इस वजह से नामांकन उन्होंने वापस ले लिया. बसेड़ी में भाजपा को जीत: बसेड़ी नगर पालिका के 25 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के 8-8 और 9 निर्दलीय पार्षद जीते थे। मुकाबला रोचक था, लेकिन जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत और पूर्व विधायक सुखराम कोली की रणनीति से भाजपा के राघवेंद्र कुमार निर्विरोध अध्यक्ष बन गए। यहाँ कांग्रेस और निर्दलीयों ने आवेदन ही नहीं किया। सरमथुरा में कांग्रेस कामयाब: सरमथुरा नगर पालिका के 25 वार्डों में कांग्रेस 15, भाजपा 1 और 9 निर्दलीय जीते थे। कांग्रेस की रामकला और निर्दलीय वंदना ने नामांकन किया था, भाजपा ने प्रत्याशी नहीं उतारा। आखिरी दिन वंदना ने नाम वापस ले लिया, जिससे रामकला निर्विरोध अध्यक्ष बन गईं
0
0
Report
Advertisement

सीमा पर माइनस 25 डिग्री में शहीद गनर सुनील कुमार यादव का अदम्य बलिदान

Sikar, Rajasthan:माइनस 25 डिग्री में सीमा की रक्षा करते शहीद हुए गनर सुनील कुमार यादव, देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान। एंकर सीकर जिले के नीमकathana में भारत माता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूत गनर सुनील कुमार यादव की शहादत आज भी हर देशवासी के हृदय में गर्व और सम्मान की भावना भर देती है। दुर्गम पहाड़ों के बीच, करीब 18 हजार फीट की ऊंचाई और माइनस 25 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी वे अपने कर्तव्य से डिगे नहीं। सीमा की निगरानी करते हुए उन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। 24 अगस्त 1984 को जन्मे सुनील कुमार यादव भारतीय सेना की 316 FD Regiment, Artillery में गनर के पद पर तैनात थे। उनके पिता सांवल राम यादव और माता स्वर्गीय विमला देवी थीं। उनकी पत्नी श्रीमती कांता यादव तथा पुत्र अभिषेक यादव और अंश यादव हैं। परिवार के लिए सुनील कुमार केवल एक सैनिक नहीं, बल्कि घर की उम्मीद, बच्चों के भविष्य का सहारा और अपनों के जीवन का अभिन्न हिस्सा थे। आखिरी सांस तक निभाया देश से किया वादा 18 अक्टूबर 2014 का दिन शहीद सुनील कुमार यादव के परिवार और देश के इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गया। अरुणाचल प्रदेश के भारत-चीन सीमा क्षेत्र के यांग्त्से सेक्टर में वे ‘फाल्कन ऑपरेशन’ के तहत पेट्रोलिंग ड्यूटी पर तैनात थे। लगभग 18 हजार फीट की ऊंचाई पर चारों ओर बर्फीली हवाएं और माइनस 25 डिग्री का तापमान था। ऐसी कठिन परिस्थितियों में जहां सामान्य जीवन भी चुनौती बन जाता है, वहां भारतीय सेना का यह वीर जवान सीमा की सुरक्षा में मुस्तैदी से डटा हुआ था। सीमा की निगरानी और राष्ट्र की रक्षा करते हुए उन्होंने अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। सुनील कुमार जानते थे कि देश की सीमा पर खड़े सैनिक की जिम्मेदारी कितनी बड़ी होती है। उन्होंने अपने कर्तव्य को परिवार और व्यक्तिगत सुख-सुविधाओं से ऊपर रखा और आखिरी सांस तक राष्ट्र सेवा का धर्म निभाया। बेटे आज भी महसूस करते हैं पिता की कमी शहीद की पत्नी कांता यादव और उनके दोनों बेटे अभिषेक यादव व अंश यादव के लिए 18 अक्टूबर का दिन भावनाओं से भरा होता है। एक ओर उन्हें अपने पति और पिता के देश के लिए दिए सर्वोच्च बलिदान पर गर्व है, तो दूसरी ओर उनकी कमी का दर्द भी जीवनभर साथ रहता है। समय गुजर गया, लेकिन शहीद सुनील कुमार यादव की यादें परिवार के दिलों में आज भी जीवंत हैं। उनके बच्चों के लिए पिता की वर्दी, उनकी तस्वीरें और उनसे जुड़ी यादें उस गौरव की निशानी हैं, जिसे देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों के परिवार अपने सीने से लगाए रखते हैं।
0
0
Report

गया में अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार: पुलिस ने प्रेसवार्ता में जानकारी दी

Gaya, Bihar:गया जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से गया पुलिस ने अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान आदित्य कुमार के रूप में किया गया है। इस सफलता को लेकर जिला पुलिस मुख्यालय के नगर अधीक्षक के कार्यालय में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। आयोजित प्रेसवार्ता में नगर अधीक्षक अभिनव ने बताया कि मुफ्फसिल थाना को एक सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के भुसुण्डा ग्रीनफील्ड सड़क के समीप भंवरा बीघा गांव के पास कुछ संदिग्ध लोग जमावड़ा लगा रहे थे। उस सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस जब पहुँची तो कुछ लोग भाग गए और भाग रहे एक व्यक्ति को पुलिस के द्वारा पकड़ा गया। वहीं गिरफ्तार युवक भागने के क्रम में एक देशी कट्टा फेंक दिया और जब उसकी तलाशी ली गई तो एक देशी पिस्टल बरामद किया गया। पुलिस को एक देशी कट्टा, एक देशी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, एक मोबाइल, एक बाइक को बरामद किया गया है। वहीं गिरफ्तार व्यक्ति का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। अभी तक कोई भी आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। वहीं गिरफ्तार व्यक्ति ने बरामद हथियार के मालिक का भी नाम बताया है। उसके लिए छापेमारी की जा रही है और उसको भी बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं उन्होंने बताया कि ये लोग हथियार लेकर रील बनाते थे और अपराध की छोटी मोटी घटना को अंजाम देते थे। इन सारे बिंदु पर जांच किया जा रहा है。
0
0
Report
Advertisement

Gen Z के साथ भारत का भविष्य सुरक्षित: मनोज मुंतशिर

Ujjain, Madhya Pradesh:बोले- जब तक Gen Z हमारे साथ है, भारत के भविष्य का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता युवा धर्म संसद के व्याख्यान सत्र में शामिल हुए प्रसिद्ध लेखक और गीतकार मनोज मुंतशिर उज्जैन में चल रही तीन दिवसीय ‘युवा धर्म संसद–2026 अवन्तिका’ में शुक्रवार को प्रसिद्ध पटकथा लेखक और गीतकार मनोज मुंतशिर भी पहुंचे। वे आयोजन के व्याख्यान सत्र में शामिल हुए और युवाओं से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखी。 कार्यक्रम के दौरान मीडिया से चर्चा में मनोज मुंतशिर ने युवाओं को भारत के भविष्य की ताकत बताया। उन्होंने कहा कि युवाओं के हाथ में भारत का भविष्य सुरक्षित है। उनका कहना था कि देश के युवा धर्म और कर्म के मार्ग पर आगे बढ़ते रहेंगे तो भारत के भविष्य को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता। मनोज मुंतशिर ने कहा कि आज की Gen Z में देश को आगे ले जाने की क्षमता है। उन्होंने कहा, “जब तक यह Gen Z हमारे साथ है, भारत के भविष्य का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता。” उन्होंने युवा धर्म संसद जैसे आयोजनों को युवाओं के साथ संवाद और विचार साझा करने का मंच बताया। कार्यक्रम में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए युवा धर्म, संस्कृति, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर चर्चा कर रहे हैं。
0
0
Report
Advertisement

लातेहार पुलिस ने चोरी के 4 बदमाश गिरफ्तार, सोना-नगद बरामद

Latehar, Jharkhand:लातेहार पुलिस को चोरों के विरुद्ध बड़ी सफलता मिली है पुलिस ने चोरी को घटना का अंजाम देते रंगों हाथ 4 चोरो को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने गिरफ्तार चोरों के पास से चोरी की गई सामग्री को भी बरामद किया है । ज्ञात हो कि पिछले कई दिनों से चोरों के द्वारा लातेहार सदर थाना क्षेत्र में चोरी की घटना का अंजाम दे रहे थे । लातेहार एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना का अंजाम दे रहे है । सूचना के बाद पुलिस की टीम गठित की गई पुलिस टीम का नेतृत्व लातेहार एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता थाना इंस्पेक्टर अशोक कुमार और पुलिस बल लातेहार पुलिस बल के द्वारा छापेमारी 4 चोरो को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार चोरों में शीतल कुमारी , मार्गो खेरवार , मनीषा देवी और वंती कुमार शामिल है । पुलिस ने गिरफ्तार चोरों के द्वारा चोरी की गई सामग्री 2 सोने का चैन , 3 पीस सोने का मंगलसूत्र , 1 सोने का माँगटीका, 2 पीस सोने का जितिया , 2 पीस सोने का अंगूठी और 1 लाख 7 हज़ार रुपये नगद भी बरामद किया । वही पूरे मामले में लातेहार एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि पिछले कई दिनों से लातेहार सदर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाके में चोरी की घटना बढ़ रही थी । जिसको लेकर पुलिस मामले के अनुसंधान में जुट गई और पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार किया है ।
0
0
Report

देवरी में जहरीली कच्ची शराब बनाते पाए गए आरोपी गिरफ्तार

Sagar, Madhya Pradesh:जहरीली शराब कांड के बाद भी नहीं थमा शराब बनाने का अवैध कारोबार अब देवरी में जब्त हुई जहरीली शराब... एंकर/ एमपी के सागर जिले के बंडा में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद जहां अभी भी मातम पसरा हुआ है तो पुलिस और आबकारी विभाग ने प्रदेश भर में ताबड़तोड़ कार्यवाहियां की लेकिन अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने वालों को जैसे अब भी डर भय नहीं है और धड़ल्ले से कच्ची शराब बनाई जा रही है वो भी उसी सागर जिले ने जहां इतनी इतनी मौतें हुई है। इसकी बानगी जिले के देवरी में देखने को मिली है जब पुलिस ने कच्ची जहरीली शराब जब्त करने के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। दरअसल जिले भर में पुलिस अभियान चला रही है और एसपी के सख्त निर्देश भी है और इसी क्रम के देवरी पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ढाबे के पास एक शख्स डिब्बे में कच्ची शराब किए खड़ा है पुलिस ने दबिश दी और शख्स को पकड़ा तो खबर सही थी उसके पास कच्ची अवैध शराब थी जिसके जहरीले होने की आशंका भी है लिहाजा पुलिस ने उसे जब्त किया और जब आरोपी से पूछताछ की गई तो मालूम चला कि ये शख्स सप्लायर है जो कहीं और बनी शराब को किसी और जगह सप्लाई करने जा रहा था और पुलिस ने उसे धर दबोचा। इस जब्त हुई शराब ने ये साबित कर दिया कि बड़े अभियान के बाद भी जहरीली शराब का निर्माण और उसकी सप्लाई बंद नहीं हुई हैं और सागर जिले में ही अलग अलग इलाकों में कच्ची शराब बनाई जा रही है। बहरहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी के बयानों के आधार पर इस अवैध भट्टी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है ताकि इसे खत्म किया जा सके लेकिन इस नए मामले ने एक बार फिर लोगो की चिंता बड़ा दी है। बाइट/ अरुण कुमार उइके ( एसडीओपी देवरी सागर)
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top