icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
261403
Mohammad AsimMohammad AsimFollow14 Apr 2025, 01:49 pm

Sitapur - संदना में आंबेडकर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

Sandana, Uttar Pradesh:सीतापुर के संदना क्षेत्र में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सुबह से ही क्षेत्र में जयंती की तैयारियां दिखाई दीं। प्रबुद्ध अम्बेडकर रविदास बुद्ध बिहार समिति संदना ने आकर्षक झांकियां सजाईं। मोटरसाइकिल और कारों का काफिला निकाला गया। विभिन्न गांवों से निकले जुलूस में अनुयायियों ने जय भीम के नारे लगाए। ढोल नगाड़े के साथ भव्य शोभायात्रा अंबेडकर प्रतिमा स्थल संदना से निकाली गई। जिसमें सैकड़ों युवा साथी, बुद्धिजीवी और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण, कार्यक्रम में विधायक रामकृष्ण भार्गव, रामसेवक पाल, अतुल कुमार गौतम,खंड विकास अधिकारी अजीत, एडीओ एग्रीकल्चर प्रमोद कुमार सोलंकी, अवधेश मौर्य, अखिलेश मिश्रा,बृजकिशोर, आकाश कुमार, समेत हजारों अनुयायियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया l
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जयपुर के मेयर ने तालकटोरा और पौंडरिक पार्क संवारने की पहल शुरू की

Jaipur, Rajasthan:नगर निगम की नई शहरी सरकार बनने के बाद अब शहर की विरासत और पर्यटन स्थलों को संवारने की कवायद शुरू हो गई है। मेयर सुनील कोठारी ने तालकटोरा और पौंडरिक पार्क का निरीक्षण किया। तालकटोरा को अभियान चलाकर संवारने के साथ यहां नाव संचालन की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए अधिकारियों को मौजूदा व्यवस्थाओं का आकलन कर जरूरी कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया है। मेयर ने पदभार संभालने के बाद अपने शुरुआती निरीक्षण में सफाई और सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता में रखा। नगर निगम और स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ तालकटोरा पहुंचे कोठारी ने सफाई, रखरखाव और आसपास की व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने तालकटोरा को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने के लिए विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। पौंडरिक पार्क के निरीक्षण के दौरान कई जगह फव्वारे टूटे और चबूतरे क्षतिग्रस्त मिले। रखरखाव से जुड़ी दूसरी कमियां भी सामने आईं। मेयर ने अधिकारियों को टूटे फव्वारों और चबूतरों की मरम्मत प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए। साथ ही पार्क की नियमित सफाई और रखरखाव व्यवस्था बेहतर करने को कहा। कोठारी ने कहा कि प्रमुख उद्यान और पर्यटन स्थलों की खूबसूरती सिर्फ उनके स्वरूप से नहीं, बल्कि सफाई, रखरखाव और वहां मिलने वाली नागरिक सुविधाओं से भी तय होती है। तालकटोरा में नाव संचालन की संभावना पर काम करने के पीछे इसे पर्यटकों और शहरवासियों के लिए ज्यादा आकर्षक बनाने की योजना है। सुबह मंदिरों से शुरू हुआ दौरा, आसपास की सफाई भी देखी। इससे पहले मेयर ने अलसुबह काले हनुमानजी मंदिर, गोविंद देवजी मंदिर, गोपीनाथजी मंदिर और चांदपोल हनुमानजी मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान मंदिर परिसरों और आसपास सफाई व्यवस्था भी देखी। अधिकारियों को इन क्षेत्रों में नियमित और प्रभावी सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, स्थानीय पार्षद सतीश शर्मा, रेणु खंडेलवाल और भगवती महावर के साथ नगर निगम, स्मार्ट सिटी और संबंधित जोन के अधिकारी मौजूद रहे। नई शहरी सरकार ने विरासत और सफाई से शुरुआत तो कर दी है। तालकटोरा में नाव चलाने से लेकर पौंडरिक पार्क के टूटे फव्वारों को फिर चलाने तक निर्देश जारी हो गए हैं। अब असली तस्वीर इस बात से तय होगी कि ये निर्देश फाइलों से निकलकर जमीन पर कितनी जल्दी दिखाई देते हैं।
0
0
Report

बारिश में गिरे मकान के बाद लकड़ी उठाने के विवाद में 55 वर्षीय महिला की मौत

Maihar, Madhya Pradesh:बारिश में गिरा था कच्चा मकान, लकड़ी उठाने को लेकर हुआ विवाद; कटनी में इलाज के दौरान 55 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा, आरोपी पुलिस हिरासत में मैहर जिले के अमदरा थाना क्षेत्र के ग्राम धनवाही खुर्द में पारिवारिक विवाद के दौरान एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। बारिश के कारण गिरे कच्चे मकान की लकड़ी उठाने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि चचेरे भाई ने महिला के सिर पर लोहे की रॉड से कथित तौर पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए कटनी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है पुलिस के अनुसार घटना 27 सितंबर 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे ग्राम धनवाही खुर्द में रमेश सिंह गोंड के घर के आंगन में हुई। बताया गया कि बारिश के चलते रमेश सिंह गोंड का पारिवारिक कच्चा मकान गिर गया था। मकान के गिरने के बाद उसमें लगी लकड़ियों को उठाने को लेकर परिवार के लोगों के बीच विवाद की स्थिति बन गई इसी दौरान रमेश सिंह गोंड की पत्नी सुंदर बाई गोंड (55) और उनके पारिवारिक चचेरे भाई लाल सिंह गोंड उर्फ लाला (36) के बीच लकड़ी उठाने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, विवाद बढ़ने के बाद लाल सिंह गोंड ने लोहे की रॉड से सुंदर बाई के सिर पर वार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। घटना के बाद परिवार के लोगों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया महिला की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए कटनी ले जाया गया। यहाँ उपचार के दौरान सुंदर बाई की मौत हो गई घटना की जानकारी मिलने के बाद अमदरा थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी। फरियादी रमेश सिंह गोंड (56) की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 303/26 दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया है महिला की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी लाल सिंह गोंड उर्फ लाला को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अब घटना के दौरान मौजूद लोगों से पूछताछ करने के साथ ही विवाद की पूरी परिस्थितियों की जांच कर रह है अमदरा थाना पुलिस के मुताबिक मामले की जांच जारी है। पुलिस घटना से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ और घटना के दौरान वास्तव में क्या-क्या हुआ। पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले: गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाना होगा

Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी (एमपी) राजनीतिक दलों पर बरसे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, बोले- गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाना होगा.. ‘गौ माता को पशु बोल रही बीजेपी-कांग्रेस’ : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सिवनी के घंसौर में ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती अपने अल्प प्रवास पर पहुंचे, जहां भक्तों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने राजनीतिक दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस और बीजेपी दोनों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कोई भी राजनीतिक पार्टी गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा नहीं दिला पा रही है और इसके बावजूद लोग इन्हीं दलों को वोट दे रहे हैं। धर्मांतरण के मुद्दे पर भी शंकराचार्य ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भोले-भाले लोगों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराया जाता है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर किसी में क्षमता है तो वह अपने धर्म की खूबियां बताए, वे भी उस धर्म को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। शंकराचार्य ने कहा कि हर हाल में गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करना होगा। बाइट अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य
0
0
Report
Advertisement

पतकी जंगल हत्याकांड: प्रेम प्रसंग के विवाद में छह घंटे में अभियुक्त धर दबोचे

Latehar, Jharkhand:लातेहार सदर थाना क्षेत्र के पतकी जंगल में अज्ञात अपराधियों ने तेजधार हथियार से हमला कर आशीष कुमार गंभीर रूप से ज़ख़्मी कर दिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद लातेहार एसपी कुमार गौरव ने घटना जाँच लातेहार एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी अशोक पासवान, एसआई राजा दिलावर को दी गई। लातेहार थाना पुलिस ने घटना का खुलासा महज 6 घंटे में किया है और घटना के मुख्य अभियुक्त अरबाज आलम, बेंदी, समीर अंसारी चैनपुर पलामू और कमलेश कुमार सिंह पतकी को धर दबोचा है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से हत्या में उपयोग किए गए 3 मोबाइल और हत्या में उपयोग किए गए उपकरण बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग और फिरौती की बात सामने आई है। आगे पुलिस पूरे मामले अनुसंधान जारी है।
0
0
Report

बिलासपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन: वोट चोरी के आरोप, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने आज जोरदार प्रदर्शन किया। जिला शहर और ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनकी बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान पुतला फूंका गया और काले गुब्बारे छोड़कर विरोध दर्ज कराया गया। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस के देशव्यापी प्रदर्शन के तहत बिलासपुर में भी कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। कांग्रेस नेताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और मतदाता सूची में बदलाव को लेकर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और गिरफ्तारी की मांग करते हुए कलेक्ट्रेट का घेराव किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई और ज्ञानेश कुमार का पुतला भी फूंका गया। विरोध स्वरूप काले गुब्बारे छोड़े गए।
0
0
Report
Advertisement

5 साल के मासूम के साथ स्कूल में मारपीट, शिक्षक के खिलाफ FIR

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के भगवां थाना क्षेत्र से एक निजी स्कूल में 5 साल के मासूम के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि ॐ सरस्वती ज्ञान मंदिर के संचालक-शिक्षक ने कक्षा-1 के छात्र का पैर तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ FIR दर्ज की है। जानकारी के अनुसार मड़ीखेड़ा के 5 वर्षीय छात्र नीरज लोधी जो ॐ सरस्वती ज्ञान मंदिर में कक्षा-1 में पढ़ता है, उसे 23 सितंबर बुधवार को स्कूल संचालक और वाहन चालक रविंद्र शुक्ला स्कूल ले गए थे। परिजनों का आरोप है कि बैग न लाने की बात को लेकर शिक्षक ने बच्चे के साथ मारपीट की, उसे जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी जांघ के पास से पैर टूट गया। मासूम छात्र को शिक्षा घर छोड़कर गया और बोला कि इलाज का खर्च दे देगा। परिजनों ने निजी अस्पताल में इलाज कराया, जहां बच्चे के पैर में रॉड डाली गई है। जब परिजनों ने इलाज के खर्च की बात की तो शिक्षक मुकर गया। परिजनों की शिकायत पर भगवां थाना पुलिस ने आरोपी शिक्षक रविंद्र शुक्ला के खिलाफ मामला दर्ज कर बच्चे को एक्सरे के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report

अनंत सिंह ने अनुज कुमार के साथ नीरज कुमार के खिलाफ चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग बिहार के राजनीति में बड़ा धमाका जेडीयू विधायक अनंत सिंह जनसुराज पार्टी के पटना से MLC स्नातक के उमीदवार किया प्रेस कॉन्फ्रेंस। बिहार विधान परिषद पटना स्नातक के जदयू के उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ आज उनके खिलाफ लड़ने वाले जन सुराज के उमीदवारअनुज कुमार सिंह के साथ जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिया । प्रेस कांफ्रेंस कर के कह दिया 1 तारीख को इनका नामांकन है इनके नामांकन को लेकर हम पूरी तरह तैयार हैं और इसके बाद हम पूरे इलाके में उनके लिए चुनाव प्रचार करेंगे और वोट मांगेंगे। उन्होंने कहा कि यह पार्टी का चुनाव नहीं है पार्टी हमको कुछ नहीं बोली है हमारा और नीरज कुमार का व्यक्तिगत मामला है क्योंकि उसने मेरा विरोध किया था इसलिए हम उसके चुनाव में विरोध करेंगे हमको उससे कोई मतलब नहीं है कि कौन लड़ रहा है कौन किया है हम अनुज कुमार सिंह का पूरी तरह समर्थन करेंगे उसके लिए वोट मांगने पूरे इलाके में जाएंगे और लोगों से वोट मांगेंगे । पार्टी के होने वाली कार्रवाई के बारे में पूछा गया था कहा कि नीरज हमारा विरोध क्या क्या नीरज कुमार के खिलाफ कोई कार्रवाई हुआ नीरज कुमार ने ललन सिंह का विरोध किया क्या पार्टी ने नीरज के खिलाफ कोईकरवाई किया प्रेस कॉन्फ्रेंस में जन सुराज के पटना स्नातक से उम्मीदवार जो नीरज कुमार के खिलाफ लड़ रहे हैं वह भी मौजूद थे उन्होंने कहा हम 1 तारीख को नॉमिनेशन करेंगे आप लोग लिए और हमें समर्थनकीजिए बाइट अनुज कुमार सिंह पटना स्नातकसे जन सुराज के उम्मीदवार बिहार के राजनीति में नया धमाका जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने नीरज कुमार के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी अनुज कुमार सिंह के साथ कर दिया प्रेस कॉन्फ्रेंस का नीरज को हराएंगे बाइट — अनंत सिंह , विधायक, जेडीयू
0
0
Report

गीता भुक्कल ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए, महाभियोग की मांग

Charkhi Dadri, Haryana:चरखी दादरी। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल सोमवार को चरखी दादरी पहुंचीं, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पुतले फूंके। प्रदर्शन की अगुवाई करते हुए गीता भुक्कल ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनावों में “वोट चोरी” के आरोप लगाए थे, तब भाजपा के नेता उनका मजाक उड़ा रहे थे। अब चुनाव आयोग के भीतर से ही अधिकारियों की आपत्तियां सामने आने के बाद भाजपा को इन सवालों का जवाब देना चाहिए। भुक्कल ने इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि रिपोर्ट के अनुसार चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने आयोग के कुछ फैसलों पर कई बार औपचारिक आपत्तियां दर्ज कीं। कांग्रेस नेता ने कहा कि यदि चुनाव आयोग के भीतर ही फैसलों को लेकर आपत्तियां दर्ज हो रही हैं तो देश के सामने पूरी स्थिति स्पष्ट की جानी चाहिए गीता भुक्कल ने कहा कि चुनाव आयोग देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने वाली संवैधानिक संस्था है। ऐसे में उसके कामकाज को लेकर उठ रहे सवालों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से सामने आकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने कहा कि “चौकीदार ही चोर है” जैसे आरोप लोकतांत्रिक संस्थाओं में जनता के भरोसे को लेकर गंभीर चिंता पैदा करते हैं। हालांकि यह विपक्ष का राजनीतिक आरोप है, लेकिन चुनाव आयोग के फैसलों और अधिकारियों की आपत्तियों को लेकर सार्वजनिक रूप से स्पष्ट जवाब सामने आना चाहिए। ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की मांग पूर्व शिक्षा मंत्री ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया शुरू करने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग में फैसले किस प्रक्रिया से लिए जा रहे हैं और अधिकारियों की आपत्तियों पर क्या कार्रवाई हुई, इसकी जानकारी देश के सामने रखी जानी चाहिए。 भुक्कल ने भाजपा नेताओं पर पलटवार करते हुए कहा कि जब विपक्ष चुनाव आयोग पर सवाल उठाता है तो भाजपा के नेता लगातार सफाई देने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों करते हैं। उन्होंने कहा कि मुद्दा किसी एक राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि देश की चुनावी प्रक्रिया और लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता का है। गीता भुक्कल ने इनेलो समेत अन्य विपक्षी दलों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सभी विपक्षी दलों को लोकतांत्रिक संस्थाओं से जुड़े सवालों पर एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका केवल चुनाव लड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि संवैधानिक संस्थाओं की जवाबदेही सुनिश्चित करना भी उसकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का मूल काम निष्पक्ष तरीके से मतदाता सूची तैयार करवाना और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराना है। यदि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर सवाल खड़े होते हैं तो उनका जवाब देना जरूरी है। चरखी दादरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान चुनाव आयोग और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर उठ रहे सवालों का सरकार और चुनाव आयोग को स्पष्ट जवाब देना चाहिए। गीता भुक्कल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि “चुनाव आयोग के डायरेक्टर ज्ञानेश कुमार भाजपा के साथ मिलकर हर राज्य में वोट चोरी करवा रहे हैं।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप बैठने वाली नहीं है और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े सवालों को लगातार उठाया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

Lovely University में प्रदर्शन के दौरान पुलिस गाड़ियों को आग लगाई गई, हिंसा भड़की

Chandigarh, Chandigarh:ਪੁਲਿਸ ਦੀਆਂ ਗੱਡੀਆਂ ਨੂੰ ਜਿਸ ਜਗ੍ਹਾ ਉੱਤੇ ਅੱਗ ਲਗਾਈ ਗਈ ਉਸ ਜਗ੍ਹਾ ਦੀਆਂ ਦਿੰਦੀਆਂ ਤਸਵੀਰਾਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈਆਂ ਨੇ ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ ਉੱਤੇ ਜੋ ਹਿੰਸਾ ਹੋਈ ਹੈ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅੰਸਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪੁਲਿਸ ਦੀਆਂ ਗੱਡੀਆਂ ਨੂੰ ਜੋ ਅੱਗ ਲਗਾਈ ਗਈ ਹੈ ਉਸਦਾ ਗਰਾਊਂਡ ਰਿਪੋਰਟ ਦਿਖਾਈ ਗਈ bੀਤੀ ਰਾਤ ਲਵਲੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਇਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਦੌਰਾਨ ਕੁਝ ਰਾਤ ਹੀ ਆਸਰਾ ਵੱਲੋਂ ਪੁਲਿਸ ਉੱਤੇ ਪਤਰਬਾਜ਼ੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਦੀਆਂ ਗੱਡੀਆਂ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾਈ ਗਈ ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਹਲਕਾ ਲਾਠੀ ਚਾਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਜਦੋਂ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਕਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਪੁਲਿਸ ਉੱਤੇ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਤਾਂ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਅੰਦਰ ਵੜੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਕਾਰੀਆਂ ਸ਼ਰਾਰਤੀਆਂ ਅੰਸਰਾਂ ਨੂੰ ਬਾਹਰ ਕੱਢਣ ਲੈ ਲਈ ਆਪਰੇਸ਼ਨ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਸਾਰੀ ਪ੍ਰੋਸੈਸ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਸਾਥ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਦਿਖਾਈ ਦਿੱਤੇ ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਇੱਕ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਦੋ ਪੁਲਿਸ ਦੀਆਂ ਗੱਡੀਆਂ ਨੂੰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਕਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਅੱਗ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top