261203
Sitapur - खाटूश्याम भजन संध्या का हुआ आयोजन
Mahmudabad, Uttar Pradesh:महमूदाबाद के श्री संकटा देवी धाम में विराजमान श्री खाटूश्याम मंदिर में भव्य मनोहारी फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान बाबा खाटूश्याम के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान रहा। मशहूर भजन गायक सुधीर सोनी, खुशबू मिश्रा, नेहा द्विवेदी ने भक्तिमय गीतों को सुनाकर देर रात तक श्याम प्रेमियों को आनंदित किया। संचालन गायक रंजीत शर्मा ने किया। इस अवसर पर मां संकटा देवी धाम समिति के अध्यक्ष आरके वाजपेयी, शिवदास पोरवाल, किरन वाजपेयी, राजकुमार वर्मा, अतुल वर्मा, गौरव मिश्र, प्रवीण अग्रवाल, सारिका अग्रवाल, नारायण दास अग्रवाल, सुशील अग्रवाल सहित अन्य भक्तगण मौजूद रहे।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मां-बेटी के धर्म परिवर्तन के मामले में गिरफ्तारी, जानिए पूरा मामला
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी ब्रेक - धर्म परिवर्तन कराने पर माँ- बेटी के खिलाफ दर्ज हुआ मामला, माँ-बेटी को देर रात पुलिस ने किया गिरफ्तार, पीड़ित व्यक्ति द्वारा थाने पहुंच कर जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करने के एवज में की थी शिकायत, शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर की कार्यवाही, माँ-बेटी के समर्थन में पहुंचे कुछ लोग, जमोड़ी थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ है मामला, विगत दिनों भी बजरंगदल कार्यकर्ताओ को दौड़ा कर पीटा था, जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर पदस्थ है बेटी0
0
Report
ऑडियो-वीडियो भेजने के विवाद में महिला ने एक्स बॉयफ्रेंड पर धारदार हमला
Morena, Madhya Pradesh:एक्स बॉयफ्रेंड पर महिला ने किया जानलेवा हमला, हमले में एक्स बॉयफ्रेंड हुआ बुरी तरह से जख़्मी, धारदार हथियार से किया गया हमला, घायल के शरीर पर आठ से नौ हुए गहरे घाव, हमले की वज़ह बनी एक्स बॉयफ्रेंड द्वारा महिला के पति को ऑडियो - वीडियो भेजना, लहूलुहान हालत में धर्मेंद्र प्रजापति को कराया गया अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती, ललितपुर कॉलोनी में किराये के मकान में रहता है घायल धर्मेन्द्र प्रजापति, धर्मेन्द्र के घर पहुंचकर महिला ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस ने आरोपी महिला को लिया हिरासत में, महिला से पूछताछ कर रही है पुलिस, कंपू थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
स्टीफा दे चुकी IAS दिव्या मित्तल मिर्जापुर सदर से चुनाव लड़ेंगी, पार्टी जननीति भारत बनाई
Noida, Uttar Pradesh:स्टीफा दे चुकी IAS दिव्या मित्तल मिर्जापुर सदर से चुनाव लड़ेंगी, पार्टी जननीति भारत बनाई। दिव्या मित्तल चुनाव लड़ेंगी।0
0
Report
Advertisement
नवरात्रि के दौरान बिलासपुर-रतनपुर में खाद्य विभाग ने नमूने लिए, सड़े फल नष्ट
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। नवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बिलासपुर और रतनपुर में जांच अभियान चलाया। महामाया मंदिर परिसर, मेला क्षेत्र और शहर की विभिन्न दुकानों में निरीक्षण कर मिठाई, प्रसाद और अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। वहीं, सड़े-गले फल मिलने पर उन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया। बिना खाद्य लाइसेंस या पंजीयन के कारोबार करने वाले दुकानदारों को भी आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए। शारदीय नवरात्रि के दौरान रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ رہی है। इसे देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में प्रसादी की दुकानों, होटलों और चाट-ठेलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नारियल लड्डू, उखरा और समोसा के नमूने लिए गए। रतनपुर की श्री राम किराना दुकान से सूजी, सेंधा नमक, पोहा और टोमेटो सॉस के निगरानी नमूने भी लिए गए। फल दुकानों की जांच में सड़े-गले फल मिलने पर उन्हें नष्ट कराया गया। इसके अलावा शहर के अशोक नगर स्थित नटराज स्वीट्स से चमचम मिठाई और विनोबा नगर स्थित अन्नपूर्णा ट्रेडर्स से सनलिट ब्रांड की सूजी का विधिक नमूना लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। जांच अभियान के दौरान दुकानदारों को खाद्य सामग्री की गुणवत्ता बनाए रखने, साफ-सफाई पर ध्यान देने और खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही खाद्य लाइसेंस और पंजीयन को लेकर भी जरूरी हिदायत दी गई। विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और लोगों को सुरक्षित सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जांच अभियान जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
स्वीडन-इंडिया इनोवेशन डे 2026: हरियाणा बना भागीदार, निवेश दौड़ तेज
Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन में इंडिया स्वीडन इनोवेशन डे 2026 कार्यक्रम में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन इंडो स्वीडन इनोवेशन डे पर आप सबके बीच उपस्थित होना मेरे लिए सम्मान और प्रसन्नता का विषय- मुख्यमंत्री आज का यह आयोजन इंडिया स्वीडन 2035 प्रतिस्पर्धा भविष्य के लिए नवाचार के साझा संकल्प को आगे बढ़ाने का अवसर हरियाणा को इस वर्ष कार्यक्रम में राज्य भागीदार बनने के लिए करता हूं आभार व्यक्त मई 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वीडन के साथ हमारे संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का दिया दर्जा- मुख्यमंत्री भारत स्वीडन व्यापार वर्ष 2016 के 2.86 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़कर वर्ष 2025 में 7.75 अरब डालर तक पहुंच गया गुरुग्राम में स्वीडिश कंपनी आइकिया की 3500 करोड रुपए की एकीकृत परियोजना हम पर भरोसे का उदाहरण- मुख्यमंत्री झज्जर की MET सिटी में स्वीडन की सब कंपनी अपनी कार्ल गुस्ताफ विनिर्माण संयंत्र स्थापित कर रही है फरीदाबाद में स्वीडिश स्विस समूह ABB की वर्ष 1951 से शुरू हुई विनिर्माण इकाई आधुनिक इलेक्ट्रिक मोटरों का प्रमुख उत्पादक केंद्र स्वीडिश शिक्षा संस्था कुन स्कापस कोलन का पहला भारतीय विद्यालय वर्ष 2013 में गुरुग्राम में खुला यह परियोजनाएं मेक इन इंडिया और मेड विद स्वीडन के हमारे साझा प्रयास को दर्शाती हैं- मुख्यमंत्री आप सबको हरियाणा में होने वाले हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2027 के लिए करता हूं आमंत्रित हरियाणा की पावन धरा कुरुक्षेत्र पर आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में पधारने का भी देता हूं सादर निमंत्रण- मुख्यमंत्री इस मौके पर स्वीडिन के मंत्री बेंजामिन दौसा, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और भारतीय राजदूत अनुराग भूषण भी मौजूद रहे0
0
Report
हिमाचल भाजपा का मोदी के 25 साल के शासन पर सर्वसम्मति प्रस्ताव, प्रदेश में तेज विकास का दावा
Shimla, Himachal Pradesh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासकीय नेतृत्व के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा हिमाचल प्रदेश ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए सर्वसम्मति से राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में वर्चुअल माध्यम से हुई प्रदेश पदाधिकारी बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश के सांसद, विधायक और पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए。 बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी शासकीय यात्रा शुरू की थी और 7 अक्टूबर 2026 को इसके 25 वर्ष पूरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान मोदी ने राष्ट्र प्रथम, सुशासन, सेवा और गरीब कल्याण को प्राथमिकता दी है。 डॉ. बिंदल ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं से हिमाचल प्रदेश को भी लाभ मिला है। उन्होंने एम्स बिलासपुर, अटल टनल रोहतांग, कीरतपुर-मनाली कॉरिडोर, परवाणू-सोलन-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य सड़क परियोजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं, परिवहन, पर्यटन और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिला है。 उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जुलाई 2026 तक हिमाचल प्रदेश में 1,08,389 आवासों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इनमें से 1,02,682 आवास स्वीकृत हुए और 69,018 का निर्माण पूरा हुआ। वहीं, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत 12,758 आवास स्वीकृत किए गए और 11,128 आवास पूरे हुए。 बिंदल ने कहा कि एम्स बिलासपुर में 750 बिस्तरों, 64 आईसीयू बिस्तरों, 18 स्पेशियलिटी और 17 सुपर स्पेशियलिटी विभागों के साथ 18 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर की व्यवस्था विकसित की गई है। उन्होंने इसे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से जुड़ी महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया。 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लिए रेलवे बजट में भी बढ़ोतरी हुई है। उनके मुताबिक, वर्ष 2009-14 के दौरान प्रदेश के लिए औसत वार्षिक रेलवे बजट करीब 108 करोड़ रुपये था, जो 2025-26 में बढ़कर 2,716 करोड़ रुपये हो गया। उन्होंने भानुपल्ली-बिलासपुर-बेरी रेलवे लाइन, चंडीगढ़-बद्दी रेलवे परियोजना और प्रस्तावित बिलासपुर-मनाली-लेह रेल लाइन का भी उल्लेख किया。 उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, पेयजल योजनाओं, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से लोगों को लाभ मिला है। बिंदल ने नीति आयोग के आकलन का हवाला देते हुए कहा कि वर्ष 2013-14 से 2022-23 के बीच देश में लगभग 24.82 करोड़ लोग बहुआयामी गरीबी से बाहर आए। डॉ. बिंदल ने कहा कि भाजपा के सदस्यता अभियान-2024 के दौरान हिमाचल प्रदेश में 15.50 लाख से अधिक प्राथमिक सदस्य बनाए गए। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता केंद्र सरकार की योजनाओं और गरीब कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को प्रदेश के गांवों और बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए काम करेंगे。 उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के हिमाचल प्रदेश से जुड़ाव का उल्लेख करते हुए वर्ष 2022 में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में उनकी भागीदारी का जिक्र किया। बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हिमाचल की संस्कृति, पारंपरिक उत्पादों और स्थानीय विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में भी योगदान दिया है。 बैठक में पारित प्रस्ताव के माध्यम से भाजपा ने प्रदेश सरकार से रोजगार, किसान-बागवानों, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल, कर्मचारियों की समस्याओं, आर्थिक स्थिति और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर ठोस कदम उठाने की अपेक्षा की। डॉ. बिंदल ने कहा कि भाजपा प्रदेश के हित में होने वाले सकारात्मक कार्यों में सहयोग करेगी, जबकि जनहित से जुड़े मुद्दों पर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाएगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के शासकीय नेतृत्व पर पारित प्रस्ताव केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा。0
0
Report
Advertisement
मोहाली में एसएचओ के पास प्रदर्शनकारियों-प्रशासन के बीच टकराव, बाजार बंद
Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:ਮੁੱਲਾਪੁਰ ਨਜ਼ਦੀਕ ਐਸਐਚਓ ਨਾਲ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਕਾਰੀਆਂ ਦੀ ਹੋਈ ਤਲਖ਼ੀ! ਹਾਈਵੇ ਦੀ ਸਲਿੱਪ ਰੋਡ ਖੋਲਣ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਕਾਰੀਆਂ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਵਿਚਾਲੇ ਹੋਈ ਤਲਖੀ ਮੋਹਾਲੀ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਕਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਕਰਵਾਈ ਗਈ ਮਾਰਕੀਟਾਂ ਬੰਦ; ਮੋਹਾਲੀ ਫੇਜ ਅੱਠ ਵਿੱਚ ਰਾਹਗੀਰਾਂ ਨਾਲ ਬਹਿਸ ਦੇ ਨਜ਼ਰ ਆਏ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਕਾਰੀ0
0
Report
स्वीडन के मंत्री दौसा से मिलकर हरियाणा में रणनीतिक सहयोग के प्रस्ताव
Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से की मुलाक़ात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल द्वारा की गई मुलाक़ात को आगे बढ़ाना हमारा लक्ष्य मई 2025 में भारत और स्वीडन ने अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया- मुख्यमंत्री आने वाले 5 वर्षों में दोनों देशों ने अपना व्यापार और निवेश दोगुना करने का लक्ष्य रखा- मुख्यमंत्री भारत में बहुत सी स्वीडिश कंपनियां कर रही है कार्य- मुख्यमंत्री शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट और ऊर्जा की दिशा में मिलकर आगे बढ़ना है हमारा प्रयास - मुख्यमंत्री हरियाणा में 18 ड्राई पोर्ट जिनपर हम स्वीडन के साथ मिलतर करना चाहेंगे कार्य- मुख्यमंत्री स्वीडिश मंत्री ने मुख्यमंत्री का किया स्वागत, हरियाणा के साथ मिलकर भविष्य की योजनाओं पर जताई सहमति मुख्यमंन्त्री ने बेंजामिन दौसा को हैपनिंग हरियाणा के लिए भी किया आमंत्रित कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल भी साथ में रहे मौजूद0
0
Report
खरगोन में त्योहारों के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई; 14 नमूने भोपाल भेजे
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन में त्योहारों के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई; 14 नमूने भोपाल भेजे 150 किलो मिथ्याछाप नमकीन और 40 लाख रुपये मूल्य का 35 टन रिफाइंड पाम तेल जब्त दीपावली त्योहारों को देखते हुए जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया । खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने विभिन्न नमकीन ,तेल एवं होटल प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए 14 खाद्य नमूने जांच के लिए लिए। इस दौरान 150 किलोग्राम नमकीन, जिसकी कीमत 20 हजार रुपये है, तथा 40 लाख रुपये मूल्य का 35 टन रिफाइंड पाम तेल जब्त किया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खरगोन के जवाहर मार्ग तुलसी टावर, जवाहर मार्ग स्थित केशव इंटरप्राइजेज का निरीक्षण किया गया। यहां रिफाइंड सोयाबीन तेल की हर्ष ब्रांड के नाम से पैकिंग की जा रही थी, जबकि रिफाइंड पाम तेल खुले में बेचा जा रहा था। विभाग के अनुसार, प्रतिष्ठान को तेल की पैकिंग एवं विक्रय के लिए लाइसेंस प्राप्त था, लेकिन रिफाइंड पाम तेल को खुले में बेचा जा रहा था। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत खुले में तेल विक्रय एवं पैकिंग के लिए क्रय किए गए तेल को खुले में बेचने के कारण मौके पर उपलब्ध 35 टन रिफाइंड पाम तेल, जिसकी कीमत लगभग 40 लाख रुपये है, आगामी आदेश तक जब्त किया गया। यहां हर्ष ब्रांड रिफाइंड सोयाबीन तेल के पैक एवं रिफाइन्ड पाम तेल के नमूने भी जांच के लिए लिए गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लिए गए सभी 14 नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
शिवा की माँ का दावा: श्रद्धा दुबे के आरोप गलत, बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता
Noida, Uttar Pradesh:Zee न्यूज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत की शिवा की माँ ने श्रद्धा दुबे के आरोप से किया इनकार मेरा बेटा सुसाइड नहीं कर सकता वो किसी कर्जे में नहीं डूबा था वो एक बिज़नेस मेन था ७ तारीख से श्रद्धा दुबे ने अपने पास बंधक बनाया था उसके दोस्त जिनका जिक्र कर रही है मुझे उसकी जानकारी नहीं है मेरे बेटे को न्याय मिले अगर मैंने मारपीट की तो वो वीडियो में आया होगा0
0
Report
आग्निमित्रा पॉल ने रंगीन सड़क हादसे पर बयान दिया
Noida, Uttar Pradesh:AGNIMITRA PAUL ON COLOURED ROAD ACCIDENT0
0
Report
प्रशांत किशोर ने बिहार में अपराध रोकने के लिए स्पष्ट नीति की मांग की
Saharsa, Bihar:सहरसा दौरे पर पहुंचे जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार के आरा और नालंदा जिले की घटना पर प्रतिक्रिया देते कहा कि..हमलोग पिछले कुछ दिनों से देख रहे है कि जब बिहार में लोगों ने अपराधियों को चुनकर सदन का सदस्य बना दिया ,जब सरकार को अपराधी चलाएंगे,मुख्यमंत्री अनपढ़ होगा,अपराधी होगा,उनके सहयोगी, नेता,उनके लोग उसी बैकग्राउंड से आयेंगे तो आप एक अच्छे समाज और शिक्षा की बात की कैसे कल्पना कर सकते है।जब आप वोट देते है तब आपको ये ध्यान नहीं रहता है कि अगर बालू माफिया,शराब माफिया जीतकर जाएगा तो वो तो अपराध ही करेगा,अब चाहे पुलिस कुछ भी कर ले,अपराध बिहार में कम होनेवाला नहीं है,दूसरी बात ये है कि.. जो पुलिसिंग है अपराध कंट्रोल करने के लिए पुलिस और प्रशासन अपना मेन काम नहीं करके पूरा ध्यान शराबबंदी और बालू माफिया के जरिए पैसा कमाने ,पैसा छुपाने ,अपराध को संरक्षण देने में लगा हुआ है,बिहार में दो से तीन महीने के अंदर जितने भी अपराध हुए है,उसको अगर ध्यान से देखे तो ज्यादातर जगह में बालू और शराब से जुड़े हुए लोग दिखेंगे,जमुई में जो बच्ची के साथ घटना हुई उसके पीछे कौन था?जो वहाँ बालू का अवैध कारोबार करने वाले लोग थे,मधुबनी में रौशन यादव की कारागार में मौत हुई,वहां भी पता चला कि वो शराब माफिया से जुड़ा हुआ मामला था,पटना में बंटी यादव का मामला भी शराब माफिया से जुड़ा हुआ था।जब तक सरकार इन मूल समस्याओं को नहीं निपटाएगी तब तक अपराध बढ़ता ही रहेगा।सरकार के पास पुलिसिंग को लेकर कोई नीति नहीं है।ये कहना कि अपराधियों को गोली मार दो,ये ट्वेंटी ट्वेंटी वाला सरकार ने जो समाधान निकाला है,आप ये समझिये की सभ्य समाज और पूरी दुनिया में इसका कोई उदाहरण नहीं है।एनकाउंटर के जरिए समाज में अपराध में कंट्रोल ला सकते है?कौन अपराधी है,उसके अपराध की उसको कितनी सजा मिलनी चाहिए ये तय करना कोर्ट का काम है,थाना,पुलिस,एमएलए,एमपी अगर ये करने लगे कि कौन अपराधी है और उसे कितना सजा देना है तब तो पूरे समाज में एनार्की हो जाएगा,गोली कोई चलाये चाहे अपराधी या पुलिस चलाए दोनों ही समाज में डर पैदा करता है,तो बिहार में बेहतर पुलिसिंग की जरूरत है,एनकाउंटर की जरूरत नहीं है। जाति और धर्म के नाम पर लोगों को बांटने की जरूरत नहीं है,बिहार में भूमि माफिया,शराब और बालू माफिया से निपटने की जरूरत है।ये आपका और बिहार के लोगों का पैसा भी चोरी कर रहे हैऔर उसी पैसे के कुछ हिस्से से अपराध और अपराधियों को संरक्षण दे रहे है.0
0
Report
Advertisement
निम्बाहेड़ा दशहरा में रामलीला का भव्य मंचन जारी
Begun, Rajasthan:निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - निम्बाहेड़ा के राष्ट्रीय दशहरा मेले में रामलीला का भव्य आयोजन किया जा रहा है. श्री रामलीला मंच संयोजक एवं पार्षद प्रकाश शर्मा ने बताया कि नागौर के श्री बजरंग मंडल के कलाकार रामलीला का जीवंत मंचन कर रहे हैं, जिसे देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. रामलीला के पांचवें दिन गुरुवार को राम वनवास, केवट का भाग्य, भीलों की भक्ति, राम-केवट संवाद, दशरथ मरण, श्रवण कथा और भरत मिलाप जैसे प्रसंगों का मंचन किया जाएगा. मंच सदस्य कैलाश सेन ने भी आयोजन की जानकारी दी. रामलीला के माध्यम से दर्शक प्रभु श्रीराम के आदर्शों और भक्ति से जुड़ रहे हैं.0
0
Report
डोंबिवली में बैटरी विक्रेता पर हमला; प्रकाश म्हात्रे समेत बेटे पर CCTV वायरल
Kalyan, Maharashtra:डोंबिवलीत बॅटरी विक्रेत्याला दुकानात घुसून बेदम मारहाण! शिंदे गटाचे पदाधिकारी प्रकाश म्हात्रे आणि मुलाचे नाव समोर; CCTV व्हिडिओ व्हायरल डोंबिवली सागांव परिसरात टायर आणि बॅटरी विक्रेत्याला दुकानात घुसून लाठी-काठ्यांसह हातात मिळेल त्या वस्तूने मारहाण. मारहाणीचा संपूर्ण प्रकार दुकानातील CCTV कॅमेऱ्यात कैद; व्हिडिओ सोशल मीडियावर व्हायरल. शिवसेना शिंदे गटाचे पदाधिकारी प्रकाश म्हात्रे आणि त्यांच्या मुलाच्या केली मारहाण. दुकानातील व्यक्तीने शिवीगाळ करत आपल्या एका व्यक्तीला मारहाण केल्याने संतापल्याची प्रकाश म्हात्रे यांची माहिती. संबंधित व्यक्ती नशेत वारंवार शिवीगाळ आणि मारहाण करत असल्याची तक्रार पोलीस ठाण्यात दिल्याचा म्हात्रेंचा दावा. राजकीय पदाधिकाऱ्यांकडून अशा प्रकारे मारहाण होणे कितपत योग्य, यावर चर्चा सुरू; प्रकरणात पोलिसांची भूमिका महत्त्वाची.0
0
Report
यूपी मुस्लिम वोटिंग: विकास के मुद्दे पर मतदान, धर्म नहीं
Lucknow, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में एआइएमआइएम की एंट्री पर बोले मौलाना सुफियान निजामी मुसलमान विकास के मुद्दे पर वोट देगा ना ही धर्म के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अब करीब आने वाले हैं ऐसे में मुसलमान के दिल में क्या है किस मुद्दे पर वह वोट करेंगे और किस पार्टी के साथ रहेंगे इन तमाम सवालों के जवाब मुस्लिम धर्मगुरु और दारुल उलूम के प्रवक्ता मौलाना सुफियान निजामी ने दिया उन्होंने कहा कि यूपी का मुसलमान बहुत जागरुक है यहां पर धर्म के नाम पर कोई वोट नहीं देगा विकास की बात अगर की जाए और किसी पार्टी ने विकास किया है उसे पर मुसलमान वोट देगा जब चुनाव आते हैं तो कई क्षेत्रीय पार्टी जागरूक हो जाती है और सभी लोग मुस्लिम की बात करती हैं मगर मुसलमान भी जागरुक है उसको पता है कि उनका वोट लेकर इस्तेमाल किया जाता है और बाद में उन्हें दूध से मक्खी की तरह निकाल कर बाहर कर दिया जाता है सुफियान निजामी ने कहा 10 सालों में बहुत मदरसा और मस्जिदों पर कार्रवाई हुई है यह बात कहना कि सबका साथ सबका विकास और एक हाथ में कुरान एक हाथ में लैपटॉप बातें जमीन हकीकत पर नहीं उतरी है और अगर योजनाओं की बात करें तो उत्तर प्रदेश का मुसलमान भी टैक्स देता है तो उसे भी योजनाओं का हक मिलना लाजमी है मौलाना सुफियान निजामी दारुल उलूम प्रवक्ता मुस्लिम धर्मगुरु0
0
Report
Advertisement
