Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dholpur328001

सरमथुरा (धौलपुर) में अचानक बदला मौसम, ओलों से फसलों को नुकसान

BSBhanu Sharma
Mar 19, 2026 14:48:15
Dholpur, Rajasthan
सरमथुरा इलाके में अचानक से बदला मौसम का मिजाज ,तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश , चना मटर आकार के गिरे ओले , खेतों में खड़ी फसलों में नुकसान होने का अनुमान सरमथुरा (धौलपुर) सरमथुरा कस्बा सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में गुरुवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। और कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई ।एवं बारिश के साथ चना मटर आकार के ओले गिरे। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम में आए इस बदलाव के चलते गुरुवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग द्वारा पूर्व में ही कई जिलों में मौसम परिवर्तन और तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। अचानक बदले मौसम ने जनजीवन की रफ्तार पर भी हल्का असर डाला। बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही सामान्य रही इधर, चिकित्सकों ने मौसम में बदलाव को देखते हुए लोगों को खान-पान में सावधानी बरतने की सलाह दी है। डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह के मौसम में सर्दी, जुकाम और वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए बच्चों और बुजुर्गों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।वहीं किसानों का कहना है कि तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश एवं ओले से फसलों को नुकसान होगा
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RJRahul Joshi
Mar 19, 2026 16:01:36
Kota, Rajasthan:कोटा कोटा में जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) कार्यालय के बाहर एक निलंबित एलडीसी अपने परिवार से धरने पर बैठ गया है निलंबित एलडीसी सुरेंद्र कुमार ने अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ भूख हड़ताल का एलान किया है सुरेंद्र कुमार निलंबन बहाल करने की मांग पर अड़े है सुरेंद्र ने बताया कि उनकी डोलिया गांव में पोस्टिंग थी साल 2019 में उन्होंने कोटा शहर में किसी को बाइक पर लिफ्ट दी थी उस युवक ने नयापुरा इलाके में स्थित एक ATM में तोड़फोड़ कर दी थी सीसीटीवी फुटेज व जांच के बाद विभाग ने मार्च 2019 में मुझे निलंबित किया और निलंबन के दौरान सुल्तानपुर CBO कार्यालय में लगाया दिया इस मामले को लेकर हाईकोर्ट तक लड़ाई लड़ी कोर्ट ने साल 2023 में स्टे दे दिया फिर अगस्त 2025 में मेरे पक्ष में फैसला दिया कोर्ट के आदेश के बाद भी विभाग उनका निलंबन बहाल नहीं कर रहे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना बीकानेर मुख्यालय पर जांच जारी,अप्रैल में आयेगें आदेशानुसार होगी कारवाई,
0
comment0
Report
MSMrinal Sinha
Mar 19, 2026 16:00:49
Koderma, Hazaribagh, Jharkhand:डुमरी प्रखंड के जमतारा, इसरी बाजार में नवरात्र प्रारम्भ हो गया। सभी मंडपों व आस - पास आकर्षक साज सज्जा, प्रकाश एवं साउंड की व्यवस्था की गई है। इधर वनांचल चौक स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में चैती दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन डुमरी के लिए विशेष महत्व रख रहा है, क्योंकि यह पूजा अपने 25 वर्ष में प्रवेश किया है। पिछले 25 वर्षों से परमेश्वर शर्मा के पुत्र रमेश प्रभाकर द्वारा इस चैती दुर्गा पूजा का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। पूजा को लेकर मंदिर परिसर तथा वनांचल चौक को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य प्रकाश व्यवस्था की गई है, जिससे पूरा क्षेत्र रोशनी से जगमगा उठा है। आयोजन समिति की ओर से डुमरी को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इसके लिए रंग-बिरंगी और आकर्षक लाइटें लगाई गयी हैं। साथ ही डुमरी में प्रवेश करने वाले सभी मुख्य मार्गों पर बड़े-बड़े आकर्षक लाइट गेट बनाए गये हैं, जो श्रद्धालुओं और आगंतुकों का स्वागत कर रहा है। मंदिर परिसर के साथ-साथ चौक-चौराहों और प्रमुख सड़कों को भी विशेष रूप से सजाया गया है, ताकि पूरे क्षेत्र में पूजा का माहौल और रौनक दिखाई दे। पूजा को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए मंदिर समिति ने सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं। विभिन्‍न विभागों के लिए अलग-अलग अध्यक्ष बनाए गए हैं, जो अपने-अपने कार्यों का संचालन कर रहे हैं। समिति के सदस्यों का कहना है कि इस वर्ष 25वें वर्ष के अवसर पर पूजा को और अधिक भव्य और आकर्षक बनाने का प्रयास किया गया है। इस बार पूजा प्रांगण में श्रद्धालुओं और बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला आदि लगाया गया है। इसके अलावा 27 मार्च की रात्रि में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोकगायिका कल्पना पटवारी अपनी प्रस्तुति देंगी और माता के भक्ति गीतों के माध्यम से भक्तों को भक्ति भाव से सराबोर करेंगी। डुमरी में होने वाला यह चैती दुर्गा पूजा उत्सव हर वर्ष श्रद्धालुओं के लिए आस्था और उल्लास का केंद्र बनता है और इस बार 25वें वर्ष के अवसर पर इसका उत्साह और भी अधिक बढ़ गया है।
0
comment0
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
Mar 19, 2026 16:00:27
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद के सलेमपुर रोड पर परिवहन निगम की अनुबंधित बस पर हमला और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि थाना खुखुन्दू क्षेत्र के बहादुरपुर के पास बस चालक ने सड़क किनारे खड़ी तीन सवारियों को बस में बैठाया, जिससे नाराज ई-रिक्शा चालक ने बस के आगे अपना वाहन लगाकर रोक दिया। इसके बाद चालक रणविजय यादव और कंडक्टर संजीत चौहान से विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोपीई-रिक्शा चालक के कई साथी मौके पर पहुंच गए और बस में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए ड्राइवर व कंडक्टर की जमकर पिटाई कर दी। घटना से बस में अफरा-तफरी मच गई और यात्री जान बचाने के लिए नीचे उतर गए। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। घायल चालक और कंडक्टर का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया, जबकि यात्रियों को दूसरी सरकारी बस से रवाना किया गया। सीओ सलेमपुर मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है और मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बस मालिक राजेश कुमार सिंह ने हमलावरों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
0
comment0
Report
Mar 19, 2026 15:55:21
Nadholi, Uttar Pradesh:कासगंज जिले को यूपी-112 मुख्यालय से 10 नई पीआरवी (स्कॉर्पियो) वाहन प्राप्त हुए हैं। पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने आज गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जिले के सभी 10 थानों के लिए रवाना किया। आपको बता दें कि इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने पीआरवी 112 वाहनों पर तैनात पुलिसकर्मियों को उनके कर्तव्यों और दायित्वों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पीड़ितों को तत्काल सहायता प्रदान करने और निर्धारित समय में प्रतिक्रिया देने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि इन नए पीआरवी 112 वाहनों से कासगंज जनपद में पुलिसिंग और बेहतर होगी। उन्होंने शासन और डीजीपी का आभार व्यक्त करते हुए इसे पीआरवी के रिस्पांस टाइम को कम करने और पीड़ितों तक तत्काल पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी यूपी-112 सुशील कुमार, प्रभारी निरीक्षक यूपी-112 राजेश कुमार और प्रतिसार निरीक्षक रविंद्र मलिक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
128
comment0
Report
Mar 19, 2026 15:52:23
138
comment0
Report
Mar 19, 2026 15:49:51
212
comment0
Report
PGPARAS GOYAL
Mar 19, 2026 15:47:26
Meerut, Uttar Pradesh:मेरठ - यूपी सरकार के मंत्री धर्मपाल का बयान, ईद की नमाज में पुष्प वर्षा से ऐतराज नहीं, पुष्प वर्षा की परमिशन पर विचार किया जाएगा, अखिलेश यादव के LPG पर तंज को लेकर बोले धर्मपाल, महायुद्ध में शांति को लेकर दुनिया PM मोदी की तरफ देख रही है, LPG संकट भारत का नहीं बल्कि पूरे विश्व का संकट है, धुरंधर 2 मूवी पर बोले धर्मपाल, मूवी वाले पैसे के लिए पिक्चर बनाते हैं, देश और प्रदेश में प्रेरणादायक व्यक्तित्व की कमी नहीं, यूपी अब बीमारू प्रदेश नहीं बल्कि तरक्की का ग्रोथ इंजन है, यूपी में योगी की सरकार है भोगी और ढोंगियों की नहीं, यूपी अब वित्तीय रूप से स्थिर और सक्षम है, 9 साल में प्रति व्यक्ति आय तीन गुना हुई, मेरठ दौरे पर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल ने सरकार की 9 सालों की उपलब्धि गिनाई,
94
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Mar 19, 2026 15:47:12
Saharanpur, Uttar Pradesh:राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व संस्थापक के संतकबीर नगर के दौरे के दौरान हुई बदसलूकी के विरोध में राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाअधिकारी को सोपा. उन्होंने चेतावनी दी कि राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के लाखों कार्यकर्ताओं तथा भृगुवंशी समाज में गहरी चिंता और रोष व्याप्त है। अगर श्रीकान्त त्यागी की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही होती है तो देशभर में व्यापक जनआक्रोश उत्पन्न हो सकता है, जो सामाजिक शांति एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं होगा। उन्होंने मांग की है कि उनकी सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें तत्काल Z+ श्रेणी की केंद्रीय सुरक्षा प्रदत करने देने वाले आवश्यक निर्देश जारी करे, जिससे उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके तथा देश में सामाजिक शांति एवं लोकतांत्रिक संतुलन बना रहे।
80
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Mar 19, 2026 15:46:17
Munger, Bihar:शॉर्ट सर्किट से रेडीमेड कपड़ा दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान, काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू मुंगेर जिले के जमालपूर थाना क्षेत्र में एक रेडीमेड कपड़ा दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखे लाखों रुपये के कपड़े और अन्य सामान जलकर पूरी तरह राख हो गए।घटना सोना पट्टी रोड स्थित एक रेडीमेड कपड़े की दुकान में हुई। बताया जा रहा है कि अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अंदर रखा सारा सामान नष्ट हो गया。 स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय दुकान में कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जानी नुकसान नहीं हुआ।दुकान संचालक उत्तम कुमार ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। गौरतलब है कि जमालपुर में इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, जिससे बिजली व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं。
189
comment0
Report
RKRaj Kishore
Mar 19, 2026 15:46:00
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय के हलसी थाना क्षेत्र के कैंदी गांव में 65 वर्षीय सुनैना देवी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वह सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं। घटना का खुलासा तब हुआ जब वह अपनी दुकान नहीं खोली। स्थानीय लोगों ने दुकान में झांककर देखा तो सुनैना देवी खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ी थीं। इसके बाद घटना की सूचना उनके परिवार और हलसी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। वहीं घटना से आक्रोश लोगों ने लखीसराय-सिकंदरा मुख्य सड़क को करीब दो घंटे तक जाम कर दिया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को बुलाया और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में कैंदी गांव निवासी बालक राम के पुत्र गोरे को रात करीब दो बजे दुकान में जाते और घटना के बाद निकलते हुए देखा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है。
225
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 19, 2026 15:45:44
123
comment0
Report
Advertisement
Back to top