Back
शहीद अग्निवीर इंद्रजीत का पकरिया धापूपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
RDRAJKUMAR DIXIT
Mar 29, 2026 12:02:03
Sitapur, Uttar Pradesh
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर- कुपवाड़ा क्षेत्र में तबीयत खराब हो जाने से शहीद हुए सीतापुर के लाल इंद्रजीत का पार्थिव शरीर आज यूपी के सीतापुर के पैतृक गाँव पकरिया धापूपुर लाया गया जहां राजकीय सम्मान व सैन्य परंपरा के अनुसार उसका अंतिम संस्कार किया गया। शहीद अग्निवीर इंद्रजीत के अंतिम दर्शन के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा। सड़कों से लेकर गांव की गाली तक अंतिम दर्शन करने वालों से भरी हुई थीं। हाथों में तिरंगा लेकर लोग भारत माता की जय, इंद्रजीत अमर रहे के नारे लगा रहे थे। सेना के साथी जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अपने साथी को अंतिम विदाई दी। शहीद की अंतिम विदाई पर परिवार वालों के साथ साथ हर किसी की आंखे नम थीं। बताते चले कि शहीद अग्निवीर इंद्रजीत के पिता अर्जुन लाल गुप्ता सेना से रिटायर्ड हैं और भाई इंद्रपाल एसएसबी नेपाल बार्डर पर तैनात है। शहीद अग्निवीर इंद्रजीत का पार्थिव शरीर रविवार को सुबह हवाई जहाज से एयरपोर्ट लखनऊ लाया गया था उसके बाद सेना के वाहन से उसके पार्थिव शरीर को पैतृक गाँव पकरिया धापूपुर लाया गया जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान प्रदेश सरकार के कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही सहित तमाम नेताओं सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। पकरिया धापूपुर के रहने वाले अर्जुन लाल गुप्ता के बेटे इंद्रजीत भारतीय थल सेना में अग्निवीर के रूप में वर्ष 2022 में भर्ती हुआ था, वह सिग्नल रेजीमेंट में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था और अब कश्मीर के श्रीनगर-कुपवाड़ा क्षेत्र में तैनात था। विगत दिनों ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से उनकी मृत्यु हो गई। उनके निधन की खबर जैसे ही गांव पहुंची, परिवार सहित पूरे क्षेत्र में मातम छा गया। सेना के शिविर में सारी कागजी प्रकिया पूरी करने के बाद रविवार को शहीद अग्निवीर इंद्रजीत का पार्थिव शरीर उसके पैतृक गाँव लाया गया। सेना के वाहन में शव को लेने के लिए हजारों की संख्या में लोग सड़क पर हाथों में तिरंगा लेकर खड़े थे। जैसे ही शहीद का शव गाँव के बाहर पहुँचा वैसे ही लोग भारत माता की जय, इंद्रजीत अमर रहें के नारे लगा रहे थे। सेना के वाहन के पीछे मानो शहीद का काफिला चल रहा हो। सेना का बैंड शोक धुन बजाता हुआ वाहन के आगे चल रहा था। गाँव पहुँचने के बाद शहीद का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। गाँव में गमगीन माहौल के बीच हजारों की संख्या में लोग अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई देने पहुँचे। सेना के जवानों ने अपने साथी को गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दी। इस दौरान हर अंतिम संस्कार में मौजूद हर आँख नम नजर आई। “भारत माता की जय” और “इंद्रजीत अमर रहें” के नारों से वातावरण गूँज उठा。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Pipra Jhala, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी भीम आर्मी नगीना सांसद चंद्रशेखर रावण आज भी लगी मैदान में सभा को संबोधित करते हुऐ थप्पड़ कांड के माध्यम से जातिगत निशान भी साधा।
0
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 29, 2026 13:06:490
Report
PKPankaj Kumar
FollowMar 29, 2026 13:06:090
Report
RKRishikesh Kumar
FollowMar 29, 2026 13:05:550
Report
SRShivam RAj
FollowMar 29, 2026 13:05:430
Report
HGHarish Gupta
FollowMar 29, 2026 13:05:310
Report
KSKamal Solanki
FollowMar 29, 2026 13:05:210
Report
ADArvind Dubey
FollowMar 29, 2026 13:05:040
Report
SKSumit Kumar
FollowMar 29, 2026 13:04:510
Report
RKRAGHVENDRA KUMAR
FollowMar 29, 2026 13:04:420
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 29, 2026 13:02:430
Report
VSVishnu Sharma1
FollowMar 29, 2026 13:01:580
Report
JAJhulan Agrawal
FollowMar 29, 2026 13:01:120
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowMar 29, 2026 13:00:170
Report
903
Report