Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Nalanda803118
13 साल की उम्र में अंग्रेजी उपन्यास लिखकर अथर्व आनंद की चौंकाने वाली सफलता
RKRishikesh Kumar
Mar 29, 2026 13:05:55
CHANDI, Harnaut, Bihar
परवलपुर/होनहार विरवान के होत चिकने पात"यह कहावत नालंदा जिले के परवलपुर प्रखंड के शंकरडीह गांव के तेरह वर्षीय बालक पर पूरी चरितार्थ होती है।इस होनहार किशोर ने इतनी कम उम्र में वो कर दिखाया है,जो करने में अच्छे अच्छों को दशकों का समय लग जाता है। अथर्व की उम्र भले ही कम हो लेकिन सोच और सपने बड़े हैं। किताब लिखना आसान नहीं है लेकिन 13 साल के अथर्व ने इस छोटी सी उम्र में अंग्रेजी में उपन्यास लिखकर बाल साहित्यकारों की दुनिया में एक नया इतिहास रचा है।इस कारनामे से उसने अपने सपनों को एक नयी उड़ान दी है। अथर्व आनंद के पिता आलोक कुमार मिश्र दिल्ली सचिवालय में अनुभाग अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं जबकि माता गृहणी हैं। अथर्व डीएल डीएवी मॉडल स्कूल दिल्ली के शालीमार में सातवीं कक्षा का छात्र है। अंग्रेजी उपन्यास "द फाइनल थेसिस" उसकी पहली प्रकाशित कृति है।इसे नई दिल्ली के शांडिल्य पब्लिकेशन ने प्रकाशित किया है।अथर्व ने इसके पहले भी कई छोटी-छोटी अप्रकाशित कहानियाँ लिखी है जिसे वह अपने दोस्तों के साथ साझा करता रहा है। अथर्व की माँ ने बताया कि बचपन से ही उनकी रुचि कहानियों को गढ़ने और उन्हें विस्तार देने में रही है। वह अपने सपनों और कल्पनाओं को भी कथाओं का रूप देते रहा है। इस उपलब्धि से उसने न केवल अपने शिक्षक दादा स्वर्गीय राधा कृष्ण मिश्र का नाम रोशन किया है बल्कि अपने गांव व जिला की प्रतिष्ठा भी बढ़ायी है। अपने द्वारा लिखी प्रकाशित पुस्तक "द फाइनल थेसिस" के बारे में अथर्व ने बताया कि यह उपन्यास एक रोचक मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है और पाठकों को रहस्य व रोमांच की दुनिया में ले जाती है‌ उन्होंने बताया कि उपन्यास लिखने की प्रेरणा उसे विभिन्न लेखकों की साठ से अधिक पुस्तकों को पढ़ने से मिली। उसने बताया कि आगे चलकर वह लेखन के साथ-साथ चिकित्सा के क्षेत्र में नाम कमाना चाहता है। अथर्व की इस उपलब्धि पर ग्रामीणों,बुद्धिजीवियों ने उसे बधाई देते हुये उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
GPGovind Prasad Pandey
Mar 29, 2026 14:18:02
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
GPGovind Prasad Pandey
Mar 29, 2026 14:17:14
Noida, Uttar Pradesh:Daytime fireworks
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Mar 29, 2026 14:16:11
Bihar:मां ने सिलाई मशीन चला कर पढ़ाया, पिता के निधन के बाद बेटे ने रचा इतिहास । 485 अंक लाकर बिहार में छठा स्थान एंकर बिहार बोर्ड ने दसवीं का रिजल्ट जारी कर दिया है और इस बार समस्तीपुर जिले से एक मार्मिक और प्रेरणादायक कहानी सामने आई है, जिसने पूरे जिले का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। जिले के मिल्लत अकैडमी के एक मेधावी छात्र ने परीक्षा में 485 अंक हासिल कर पूरे बिहार में छठा स्थान प्राप्त किया है। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों में मिली यह सफलता संघर्ष, मेहनत और मां के त्याग की अनोखी कहानी बयां करती है। छात्र जिले के नगर थाना क्षेत्र निवासी स्व जहांगीर अंसारी के पुत्र शमशेर अली के रूप में हुई है । पिता के निधन के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी उसकी मां के कंधों पर आ गई। आर्थिक स्थिति कमजोर थी, लेकिन हौसला मजबूत। मां ने सिलाई मशीन को ही सहारा बनाया और दिन-रात कपड़े सिलकर घर चलाने के साथ-साथ बेटे की पढ़ाई जारी रखी। कई बार देर रात तक मशीन की आवाज गूंजती रहती, ताकि बेटे के सपनों की उड़ान थमने न पाए। मां की मेहनत और बेटे की लगन ने आखिरकार रंग लाया। छात्र ने कठिन परिस्थितियों को चुनौती देते हुए 485 अंक हासिल किए और बिहार में छठा स्थान प्राप्त कर लिया। यह उपलब्धि न सिर्फ परिवार के लिए बल्कि पूरे समस्तीपुर जिले के लिए गर्व का पल बन गई है। छात्र की सफलता पर मिल्लत अकैडमी के शिक्षक, स्कूल प्रबंधन और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। सभी ने छात्र की मेहनत और मां के संघर्ष को सलाम किया है। लोगों का कहना है कि यह कहानी उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा है, जो अभावों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं। बाइट: शमशेर अली, टॉपर बाइट: तरन्नум प्रवीण ,माता
0
comment0
Report
Mar 29, 2026 14:05:10
Gauri Bazar, Uttar Pradesh:जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गौरीबाजार पुलिस ने वांछित अभियुक्त वरूण सिंह निवासी बंसारतपुर पश्चिमी, थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर के विरुद्ध न्यायालय द्वारा जारी धारा 82 सीआरपीसी की उद्घोषणा उसके घर पर चस्पा कराया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर हरिराम यादव के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। अभियुक्त के खिलाफ थाना गौरीबाजार में 147, 148, 149, 323, 307, 308, 352, 395 व 506 धाराओं में मुकदमा दर्ज है, जिसमें वह लंबे समय से फरार चल रहा है। मामले में सीजेएम न्यायालय, देवरिया द्वारा 5 फरवरी 2026 को एनबीडब्ल्यू और धारा 82 सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा जारी की गई थी। इसके अनुपालन में रविवार को गौरीबाजार पुलिस ने थाना शाहपुर (गोरखपुर) की पुलिस टीम के साथ संयुक्त रूप से अभियुक्त के घर पहुंचकर डुगडुगी, मुनादी और लाउडस्पीकर के माध्यम से उद्घोषणा कराते हुए आदेशिका चस्पा की। उल्लेखनीय है कि यह मुकदमा 4 मार्च 2022 को वादी आशुतोष ओझा (एडवोकेट, हाईकोर्ट लखनऊ) की तहरीर पर दर्ज किया गया था, जिसमें कुल 19 आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ था। मामले की विवेचना थाना गौरीबाजार द्वारा की जा रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक महेंद्र प्रताप चौधरी, हेड कांस्टेबल लालजी पासवान तथा थाना शाहपुर गोरखपुर की हॉक टीम शामिल रही। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
419
comment0
Report
Advertisement
Back to top