Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dhar454001

धार के महाजन अस्पताल पार्किंग में मोटरसाइकिल आग, अफवाह से बड़ा हादसा टला

KSKamal Solanki
Mar 29, 2026 13:05:21
Dhar, Madhya Pradesh
धार शहर के महाजन अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया, जब अस्पताल की पार्किंग में खड़ी एक मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि अस्पताल कर्मचारियों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया. जानकरी के अनुसार, बाइक चालक पेट्रोल की कमी की अफवाह के चलते अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराकर आया था। दोपहर के समय अधिक गर्मी और टंकी में ज्यादा पेट्रोल होने के कारण अचानक बाइक में आग भड़क उठी। आग लगते ही पार्किंग में अफरा-तफरी मच गई, क्योंकि आसपास अन्य वाहन भी खड़े थे। अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए अग्निशमन यंत्र का उपयोग कर आग पर काबू पा लिया। यदि समय रहते आग नहीं बुझाई जाती, तो पास में खड़ी अन्य गाड़ियां भी इसकी चपेट में आ सकती थीं और बड़ा नुकसान हो सकता था। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन इसने यह जरूर दिखा दिया कि अफवाहों के चलते की गई लापरवाही कितनी खतरनाक साबित हो सकती है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
GPGovind Prasad Pandey
Mar 29, 2026 14:18:02
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
GPGovind Prasad Pandey
Mar 29, 2026 14:17:14
Noida, Uttar Pradesh:Daytime fireworks
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Mar 29, 2026 14:16:11
Bihar:मां ने सिलाई मशीन चला कर पढ़ाया, पिता के निधन के बाद बेटे ने रचा इतिहास । 485 अंक लाकर बिहार में छठा स्थान एंकर बिहार बोर्ड ने दसवीं का रिजल्ट जारी कर दिया है और इस बार समस्तीपुर जिले से एक मार्मिक और प्रेरणादायक कहानी सामने आई है, जिसने पूरे जिले का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। जिले के मिल्लत अकैडमी के एक मेधावी छात्र ने परीक्षा में 485 अंक हासिल कर पूरे बिहार में छठा स्थान प्राप्त किया है। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों में मिली यह सफलता संघर्ष, मेहनत और मां के त्याग की अनोखी कहानी बयां करती है। छात्र जिले के नगर थाना क्षेत्र निवासी स्व जहांगीर अंसारी के पुत्र शमशेर अली के रूप में हुई है । पिता के निधन के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी उसकी मां के कंधों पर आ गई। आर्थिक स्थिति कमजोर थी, लेकिन हौसला मजबूत। मां ने सिलाई मशीन को ही सहारा बनाया और दिन-रात कपड़े सिलकर घर चलाने के साथ-साथ बेटे की पढ़ाई जारी रखी। कई बार देर रात तक मशीन की आवाज गूंजती रहती, ताकि बेटे के सपनों की उड़ान थमने न पाए। मां की मेहनत और बेटे की लगन ने आखिरकार रंग लाया। छात्र ने कठिन परिस्थितियों को चुनौती देते हुए 485 अंक हासिल किए और बिहार में छठा स्थान प्राप्त कर लिया। यह उपलब्धि न सिर्फ परिवार के लिए बल्कि पूरे समस्तीपुर जिले के लिए गर्व का पल बन गई है। छात्र की सफलता पर मिल्लत अकैडमी के शिक्षक, स्कूल प्रबंधन और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। सभी ने छात्र की मेहनत और मां के संघर्ष को सलाम किया है। लोगों का कहना है कि यह कहानी उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा है, जो अभावों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं। बाइट: शमशेर अली, टॉपर बाइट: तरन्नум प्रवीण ,माता
0
comment0
Report
Mar 29, 2026 14:05:10
Gauri Bazar, Uttar Pradesh:जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गौरीबाजार पुलिस ने वांछित अभियुक्त वरूण सिंह निवासी बंसारतपुर पश्चिमी, थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर के विरुद्ध न्यायालय द्वारा जारी धारा 82 सीआरपीसी की उद्घोषणा उसके घर पर चस्पा कराया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर हरिराम यादव के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। अभियुक्त के खिलाफ थाना गौरीबाजार में 147, 148, 149, 323, 307, 308, 352, 395 व 506 धाराओं में मुकदमा दर्ज है, जिसमें वह लंबे समय से फरार चल रहा है। मामले में सीजेएम न्यायालय, देवरिया द्वारा 5 फरवरी 2026 को एनबीडब्ल्यू और धारा 82 सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा जारी की गई थी। इसके अनुपालन में रविवार को गौरीबाजार पुलिस ने थाना शाहपुर (गोरखपुर) की पुलिस टीम के साथ संयुक्त रूप से अभियुक्त के घर पहुंचकर डुगडुगी, मुनादी और लाउडस्पीकर के माध्यम से उद्घोषणा कराते हुए आदेशिका चस्पा की। उल्लेखनीय है कि यह मुकदमा 4 मार्च 2022 को वादी आशुतोष ओझा (एडवोकेट, हाईकोर्ट लखनऊ) की तहरीर पर दर्ज किया गया था, जिसमें कुल 19 आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ था। मामले की विवेचना थाना गौरीबाजार द्वारा की जा रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक महेंद्र प्रताप चौधरी, हेड कांस्टेबल लालजी पासवान तथा थाना शाहपुर गोरखपुर की हॉक टीम शामिल रही। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
419
comment0
Report
Advertisement
Back to top