सीतापुर प्रधानों का पीएम को ज्ञापन
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हिंदू पर्यटकों की हत्या के विरोध में सीतापुर की विकास खंड गोंदलामऊ के प्रधानों ने प्रधानमंत्री को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन बीडीओ को सौंपा. प्रधानों ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा की. वे पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए आश्रम से ब्लॉक गोंदलामऊ परिसर तक पहुंचे. सिधौली मिश्रिख मार्ग पर उन्होंने पाकिस्तान का पुतला दहन किया. प्रधान संघ के प्रतिनिधि विवेक सिंह ने बीडीओ संदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा। विवेक सिंह ने कहा कि इस घटना से हिंदू समाज आहत है. उन्होंने सरकार से आतंकी कैंपों को नष्ट करने की मांग की. ज्ञापन में पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों को मृत्युदंड की मांग की गई है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|