Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Siddharthnagar272203

सिद्धार्थनगर के हेल्थ सिटी अस्पताल में ड्रग विभाग ने छापेमारी कर दवा भंडार सील

SASALMAN AMIR
Feb 07, 2026 07:20:10
Naugarh, Uttar Pradesh
सिद्धार्थनगर में हेल्थ सिटी हॉस्पिटल में ड्रग विभाग ने छापेमारी कर हॉस्पिटल के दवा भंडार मेडिकल स्टोर को सील कर दिया और दवाओं के कुछ सैंपल अपने साथ ले गई। छापेमारी और सील की ये कार्रवाई ड्रग इंस्पेक्टर नवीन कुमार और उनकी टीम ने की। उन्हें शिकायत मिली थी कि मेडिकल स्टोर में लाइसेंस के विरुद्ध काम किया जा रहा है। जांच में वैध कागज न होने की वजह से मेडिकल स्टोर को भी सील कर दिया गया है। इस छापेमारी को लेकर ड्रग इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने बताया कि शिकायत मिली थी कि अस्पताल में मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के विरुद्ध काम हो रहा था और औषधि भंडारण कक्ष भी बना गया है। ड्रग इंस्पेक्टर ने कहा कि परिसर में चल रहे एस फार्मासिस मेडिकल स्टोर की जांच की गई यहाँ प्रोपराइटर और फार्मासिस्ट नहीं पाए गए। इसके लिए 22 1D के अंतर्गत औषधि मेडिकल प्रतिष्ठान को अग्रिम आदेश तक सील किया गया। अस्पताल के अंदर औषधि भंडारण कक्ष था उसमें भी क्रय विक्रय करने का अभिलेख न मिल पाने पर ये कार्यवाही की गई है और संबंधित अधिकारी को सूचित कर दिया जाएगा। जैसे ही वहां से कोई सूचना प्राप्त होती है तो अग्रिम कार्यवाही की जाएगा ...
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VRVIJAY RANA
Feb 07, 2026 08:49:26
Chandigarh, Chandigarh:आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया इंचार्ज अनुराग ढांडा की प्रैस वार्ता मैं दो मुद्दे पर बात करने आया हूं। पहली, हरियाणा को खेलों का प्रदेश कहा जाता है। माता पिता पाई पाई जोड़कर बच्चों को खेल डालते हैं। पहले खिलाड़ी खेल के मैदान पर पोल गिरने से मर रहे हैं।‌ अब सरकार ने खिलाड़ियों की डाइट पैसा काट दिया है। हरियाणा के 37 हजार खिलाड़ियों को पिछले 10 महिने से डाइट का पैसा नहीं मिला है। कोचों को सैलरी नहीं मिली। अब सरकार ने यह भी कहा कि दो महीने फरवरी और मार्च में खेल नर्सरियां बंद रहेंगी। इन दो महीने नर्सरियों को पैसा नहीं दिया जाएगा। क्या कोई खिलाड़ी दो महीने घर बैठ कर पहले जैसा प्रदर्शन कर सकता है। कल मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी की पेंशन नहीं कटी। जबकि 75000 हजार लोगों की पेंशन कटी है। उनकी पेंशन इसलिए काटी जा रही है कि अगर उसके खाते में फसलों का 3 लाख रुपए से ज्यादा आया तो पेंशन काट दी गईं। यह उसकी मेहनत का पैसा है। किसान की आय पर तो टैक्स भी नहीं लगती। फिर हरियाणा सरकार पेंशन क्यों काट रही। अगर किसी परिवार की आय 3 लाख से ज्यादा है तो उनके बुजुर्गों को पेंशन नहीं दी जा रही। परिवार की आय से बुजुर्गों नहीं जोड़ना चाहिए। पेंशन का मकसद है कि बुजुर्ग को किसी के आगे हाथ न फैलाने पड़े। अगर किसी के नाम में गलती हो तो उनकी पेंशन भी काट दी गई। लेकिन मुख्यमंत्री कह रहे हैं जो मर्जी होता रहे मैं तो Chill हूं। हरियाणा में अपराध बढ़ रहे हैं। हरियाणा के युवाओं को नौकरियां नहीं मिल रही। लेकिन मुख्यमंत्री को इससे कोई मतलब नहीं। एसवाईएल को लेकर कहा कि परिवार के तो भाईयों में झगड़ा हो तो पिता को बीच में आना पड़ता है। लेकिन मोदी जी तो खुद अप्सटिन फाइल में उलझे हुए हैं। अप्सटिन बहुत घटिया व्यक्ति है जो उनके किसी वह बहुत विभत्स है। ऐसे किसी व्यक्ति के साथ प्रधानमंत्री के साथ जुड़े यह दुर्भाग्यपूर्ण है। जब सांसद संजय सिंह ने संसद में यह मुद्दा उठाया तो प्रधानमंत्री ने उनपर व्यक्तिगत हमले करने शुरू कर दिए। अब अमेरिका भारत डील हुई है। उसमें भारतीय किसान तो झोंक दिया गया। किसानों को बर्बाद करने की कोशिश कर दिया है। यह साफ दिखाई दे रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के दवाब में हैं। हरियाणा में पांच साल सरकार चलाने की जिम्मेदारी भाजपा के पास है। विपक्ष की जिम्मेदारी कांग्रेस की है। लेकिन कांग्रेस लोगों के मुद्दे नहीं उठा पा रही। लोग तीसरा विकल्प चाहते हैं। हम हरियाणा में वह तीसरा विकल्प बनने की कोशिश कर रहे हैं।
0
comment0
Report
RTRAJ TAKIYA
Feb 07, 2026 08:48:54
Rohtak, Haryana:एंकर रीड़ – रोहतक की जनता पिछले लंबे समय से सीवरेज, पानी की निकासी, जैसी मूलभूत समस्याओं से परेशान है और इनके त्वरित समाधान का इंतजार कर रही है। हालांकि जिला प्रशासन के अनुसार, विकास कार्यों के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर व्यापक सुधार के लिए जनता अभी भी प्रतीक्षारत है। अब हरियाणा विधानसभा का शीत कालीन सत्र 20 फरवरी से सुरु होगा; रोहतक वासियों को उम्मीद है कि इन समस्याओं को रोहतक से कांग्रेस विधायक भारत भूषण बत्रा विधानसभा में उठायेंगे और समस्याओं का समाधान करवायेंगे। हालांकि सरकार भाजपा की है, अब देखना होगा विपक्ष के नेताओं की बात सरकार सुनती है या नहीं और आमजन की समस्याओं का समाधान करती है या नहीं। टीटी – भारत भूषण बत्रा विधायक रोहतक। बाइट – आम जनता रोहतक
0
comment0
Report
AOAjay Ojha
Feb 07, 2026 08:48:42
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिले के कलिंजरा थाना क्षेत्र के घोटिया आम्बा क्षेत्र में कल देर शाम को बारातीयों से भरी बस पलटने से चार लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक बाराती घायल हो गए थे, आज इस हादसे की सूचना पर जिले के प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी महात्मा गांधी चिकित्सालय पहुंचे और मरीजों से और उनके परिजनों से घटना की जानकारी ली और उनसे मुलाकात की, मंत्री के साथ बांसवाड़ा डीएम डॉक्टर इंद्रजीत यादव, एसडीएम सोनू कुमारी सहित भाजपा नेता भी मौजूद रहे। मंत्री ने परिजनों को सरकार की तरफ से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया, वहीं साथ ही चिकित्सकों को बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए, इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ खुशपाल सिंह राठौड़ भी मौजूद रहे.
0
comment0
Report
ANAJAY NATH
Feb 07, 2026 08:47:16
Sambalpur, Odisha:ରବିବାର ଆଠ ତାରିଖ ରେ ସାଥି ଚେରେଟିବଲ ଟ୍ରଷ୍ଟ ର ଦ୍ୱିତୀୟ ପ୍ରତିଷ୍ଠା ଦିବସ |କେନ୍ସର ମୁକ୍ତ ସମାଜ ଗଠନ ପାଇଁ ସାଥି ଚେରେଟିବଲ ଟ୍ରଷ୍ଟ ର ପ୍ରୟାସ | ଆସନ୍ତା ଆଠ ତାରିଖରେ ସମାଜସେବୀ ସଂସ୍ଥା ସାଥୀ ଚାରିଟେବୁଲ ଟ୍ରଷ୍ଟ ତରଫରୁ ଏହାର ଦ୍ୱିତୀୟ ପ୍ରତିଷ୍ଠା ଦିବସ ପାଳନ କରାଯିବ ବୋଲି ଏକ ସାମ୍ବାଦିକ ସମ୍ମିଳନୀରେ ସୂଚନା ଦେଇଛନ୍ତି ସାଥୀ ଚାରିଟେବୁଲ ଟ୍ରଷ୍ଟ କାର୍ଯ୍ୟକାରୀ ଅଧ୍ୟକ୍ଷ ସିଦ୍ଧାର୍ଥ ସାହା। ପ୍ରତିଷ୍ଠା ଉତ୍ସବ ସମାରୋହ ରେ ରାଜ୍ୟ ସରକାରଙ୍କ ରାଜସ୍ୱ ଓ ବିପର୍ଯ୍ୟୟ ପ୍ରଶମନ ମନ୍ତ୍ରୀ ସୁରେଶ ପୂଜାରୀ ମୁଖ୍ୟ ଅତିଥି ଭାବେ ଯୋଗଦେବେ। ଅର୍ଥ ଓ ଉତ୍ତମ ଚିକିତ୍ସା ଅଭାବରୁ କେହି ଯେପରି କ୍ୟାନସର ରେ ମୃତ୍ୟୁ ବରଣ ନ কରନ୍ତୁ, ଅର୍ଥ ପାଇଁ କେହି ଯେପରି ଶିକ୍ଷାଦାନ ରୁ ବଞ୍ଚିତ ନ ହୁଅନ୍ତୁ ସେଥିପାଇଁ ସାଥୀ ଚାରିଟେବୁଲ ଟ୍ରଷ୍ଟ ତାର ସମାଜସେବା କାର୍ଯ୍ୟକୁ ତ୍ୱରାନ୍ୱିତ କରିବା ସହ ସମାଜସେବା କ୍ଷେତ୍ରରେ ଉଲ୍ଲେଖନୀୟ ସଫଳତା हାସଲ କରିଥିବା କିଛି ବିଶିଷ୍ଟ ବ୍ୟକ୍ତି ବିଶେଷଙ୍କୁ ଏହି ଅବସରରେ ' ସାଥୀ ସମ୍ମାନ ' ରେ ସମ୍ମାନିତ କରାଯିବ ବୋଲି ଶ୍ରୀ ସାହା ସୂଚନା ଦେଇଥିଲେ। ପ୍ରତିଷ୍ଠା ସମାରୋହ ରେ କିଛି ବର୍ଷୀୟାନ କ୍ରୀଡାବିତ, ପ୍ରତିଷ୍ଠିତ ଶିକ୍ଷକ, ଡାକ୍ତର , ନର୍ସ, ମହାନଗନିଗମ କର୍ମଚାରୀ ଆଦିଙ୍କୁ 'ସାଥୀ' ସମ୍ମାନ ପ୍ରଦାନ କରାଯିବ। ମହାନଗନିଗମ ଅଞ୍ଚଳର କିଛି ବିଧବା ଓ ଅସହାୟ ମହିଳା ଙ୍କୁ ସ୍ୱାବଲମ୍ବୀ ଓ ରୋଜଗାରକ୍ଷମ ହେବା ଉଦ୍ଦେଶ୍ୟରୁ ଚଳିତ ବର୍ଷ ୫୦ ଟି ସିଲେଇ ମେସିନ୍, ୩୦ ଜଣ ଶାରିରୀକ ଅକ୍ଷମ ମାନଙ୍କୁ ହୁଇଲ୍ ଚେୟାର, ୱାକର, ୧୦ ଜଣ କ୍ୟାନସର ପୀଡ଼ିତ ଙ୍କୁ ନଗଦ ୧୦ hibାଜାର ଟଙ୍କାର ଆର୍ଥିକ ସହଯୋଗ ପ୍ରଦାನ କରାଯିବ।। ଏହା ବ୍ୟତୀତ ଏହି ଦ୍ବିତୀୟ ପ୍ରତିଷ୍ଠା ଦିବସ ରେ ଜିଲ୍ଲା ରେଡକ୍ରସ ର 'ପ୍ରତିଷ୍ଠାନ ସଭ୍ୟ ' ଗ୍ରହଣ କରି ରେଡକ୍ରସ ସହ ମିଶି ଅନେକ ସେବା କାର୍ଯ୍ୟ ଆଗକୁ ନେବୁ ବୋଲି ଶ୍ରୀ ସାହା କହିବା ସହ ଆଗାମୀ ୨୦୩୦ ସୁଦ୍ଧା ସମ୍ବଲପୁର ମହାନଗର ନିଗମ ଅଞ୍ଚଳ କିପରି ରାଜ୍ୟର ପ୍ରଥମ କ୍ୟାନସର ମୁକ୍ତ ଅଞ୍ଚଳ ହେବ ଓ ପୀଡ଼ିତ ମାନେ ଯେପରି ଉତ୍ତମ ଓ ଅତ୍ୟାଧୁନିକ ଚିକିତ୍ସା ପାଇବେ ସେ ଦିଗରେ ସାଥୀ ଚାରିଟେବୁଲ ଟ୍ରଷ୍ଟ ଗୁରୁତର ସହ କାର୍ଯ୍ୟ ଆରମ୍ଭ କରିବ ବୋଲି ପ୍ରକାଶ କରିଥିଲେ ।ଆସନ୍ତା ଏକ ବର୍ଷ ମଧ୍ୟରେ ପ୍ରାୟ ୧୦୦ ଜଣ ୧୫ ବର୍ଷ ରୁ úର୍ଦ୍ଧ୍ବ ଓ ୪୦ ବର୍ଷ ରୁ କମ୍ ମହିଳା ଙ୍କୁ ମାଗଣା କ୍ୟାନସର ଭ୍ୟାକସିନ ପ୍ରଦାନ କରାଯିବାର ବ୍ୟବସ୍ථା ଟ୍ରଷ୍ଟ ତରଫରୁ କରାଯାଇଛି । ସହରର ପ୍ରତିଷ୍ଠିତ ସମାଜସେବୀ ସଂସ୍ଥା ଗୁଡ଼ିକ ସହ ମିଶି ଟ୍ରଷ୍ଟ ତାର ପ୍ରତିଟି ସେବା କୁ ଘରେ ଘରେ ପହଞ୍ଚାଇବା ପାଇଁ ଚେଷ୍ଟା ଜାରି ରଖିବ ବୋଲି ଶ୍ରୀ ସାହା ସାମ୍ବାଦିକ ସମ୍ମିଳନୀରେ ସୂଚନା ଦେଇଛନ୍ତି। ଏହି କ୍ରମରେ ଆସନ୍ତା କିଛି ଦିନ ମଧ୍ୟରେ ମହନଗର ନିଗମ ର ପ୍ରତିଟି ୱାର୍ଡ ରେ ସାଥୀ ସହଯୋଗ କେନ୍ଦ୍ର ପ୍ରତିଷ୍ଠା କରାଯିବ ବୋଲି ଶ୍ରୀ ସାହା ସୁଚନା ଦେଇଛନ୍ତି। ସ୍ୱାସ୍ଥ୍ୟ o ଶିକ୍ଷା ସହାୟତା ବ୍ୟତୀତ ସାଥୀ ଚାରିଟେବୁଲ ଟ୍ରଷ୍ଟ ବିଭିନ୍ନ ସମୟରେ କିଛି ଧାର୍ମିକ କାର୍ଯ୍ୟ ଉପରେ ମଧ୍ୟ ଗୁରୁତ୍ବ ଦେଇଥିବା ଶ୍ରୀ ସାହା କହିଥିଲେ । ଗତ ବର୍ଷ ଟ୍ରଷ୍ଟ ପକ୍ଷାରୁ ୧୦୦ ଜଣ ବରିଷ୍ଠ ନାଗରିକ ମାନଙ୍କୁ କୁମ୍ଭ ସ୍ନାନ ପାଇଁ ପ୍ରୟାଗରାଜ ଓ ୧୦୦ ଜଣ ବୃଦ୍ଧା ଓ ଜରାଶ୍ରମ ଅନ୍ତେବାସୀ ଙ୍କୁ ଶ୍ରୀକ୍ଷେତ୍ର ପୁରୀ ନିଆଯାଇଥିଲା ବୋଲି ସୂଚନା ଦେଇଥିଲେ। ସମ୍ବଲପୁର ସହରର ଯୁବ ପିଢ଼ି କିପରି ନିଶା ଠାରୁ ଦୂରେଇ ରହି ନିଜ ପରିବାର ସହ ସୁଖ ଶାନ୍ତି ରେ ରହିପାରିବେ ସେ ଦିଗରେ ଆମେ ନିରନ୍ତର ପ୍ରୟାସ ମଧ୍ୟ ଜାରି ରଖିଥିବା श୍ରୀ ସାହା ସୂଚନା ଦେବା ସହ। ନିଶା ବ୍ୟବସାୟ ସହ ନିଶା ସେବନ ରୁ ଯୁବପିଢ଼ି କିପରି ଦୂରେଇ ରହିବେ ସେଥିପାଇଁ ଟ୍ରଷ୍ଟ ସଦସ୍ୟ ଙ୍କ ପ୍ରୟାସ ଜାରି ରହିଥିବା କହିଚନ୍ତି । ଆସନ୍ତା ୨୦୨୭ ଶେଷ ସୁଦ୍ଧା ପ୍ରଥମ ପର୍ଯ୍ୟାୟରେ 'ସାଥୀ ଚାରିଟେବୁଲ ট୍ରଷ୍ଟ'ତାର ନିଜସ୍ଵ ବୃଦ୍ଧାଶ୍ରମ ଓ ବାଳାଶ୍ରମ ନିର୍ମାଣ ର ଯୋଜନା ରଖିଛି ବୋଲି ଶ୍ରୀ ସାହା ସୁଚନା ଦେବା ସହ ଆସନ୍ତା ତିନିମାସ ମଧ୍ୟରେ ୧୦୦ ଜଣିଆ ଏକ ବରିଷ୍ଠ ତୀର୍ଥଯାତ୍ରୀ ଦଳ ରାମ ଜନ୍ମ ଭୂମି ଅଯୋଧ୍ୟା ଓ ବାରଣାସୀ ଯିବେ ବୋଲି ସୂଚନା ଦେଇଥିଲେ । ଆଜି ଅନୁଷ୍ଠିତ ଏହି ସାମ୍ୱାଦିକ ସମ୍ମିଳନୀ ରେ ଅନ୍ୟମାନଙ୍କ ମଧ୍ୟରେ କୋଷାଧ୍ୟକ୍ଷ ସମରଜିତ ପଟ୍ଟନାୟକ, ସଭ୍ୟ ମଧୁସୂଦନ ମିତ୍ର, ମଣ୍ଟୁ ଦୁବେ, ଶିବ ପ୍ରଧାନ ପ୍ରମୁଖ ମଞ୍ଚାସିନ ରହିଥିଲେ。
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar
Feb 07, 2026 08:46:00
New Delhi, Delhi:संदिग्ध परिस्थितियों में घर मे महिला की मौत。 उत्तर पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। आज सुबह यानी 7 फरवरी 2026 को पुलिस को गौतम विहार इलाके में एक युवती के मृत मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही न्यू उस्मानपुर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुँची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, लगभग 24 वर्षीय युवती अपने कमरे के अंदर अचेत अवस्था में पाई गई। उसे तुरंत इलाज के लिए जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का बताया जा रहा है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों को लेकर और स्पष्टता सामने आएगी。 फिलहाल पुलिस सभी संभावित एंगल से मामले की गहन जांच कर रही है और परिवार के सदस्यों व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस घटना से इलाके में शोक का माहौल है。
0
comment0
Report
ASAmit Singh
Feb 07, 2026 08:45:30
Kishanganj, Bihar:किशनगंज जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां विकास के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किये जाते हैं, वहीं निर्माण की घटिया गुणवत्ता और लापरवाही लोगों की जान को खतरे में डाल रही है। ताजा मामला किशनगंज जिले के पोठिया प्रखंड के अंतर्गत भोटा थाना पंचायत में नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का है। उद्घाटन अभी 26 जनवरी 2026 को हुआ ही था, लेकिन महज 12 दिन के अंदर ही यह भवन खतरे की घंटी बजाने लगा है। तो दूसरी तरफ बांस और तख्ते के सहारे लटक रहा स्मार्ट मीटर की नंगी तारें मौत को दे रहा है आमंत्रण देखिए इस रिपोर्ट में। यह है किशनगंज जिले के पोठिया प्रखंड अंतर्गत भोटा थाना पंचायत में नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन। लगभग 3 करोड़ 88 लाख रुपये की लागत से बना यह भवन गणतंत्र दिवस के मौके पर उद्घाटन किया गया था, लेकिन उद्घाटन के महज ग्यारह से बारह दिन बाद ही इसकी सच्चाई सामने आ गई। प्रथम तल्ले की छत का प्लास्टर बड़े-बड़े टुकड़ों में टूटकर गिर रहा है। वही भवन के दीवारों में जगह-जगह गहरी दरारें पड़ गई हैं। कमरों की दीवारें और छतें कमजोर हो चुकी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह निर्माण घटिया सामग्री और लापरवाही का नतीजा है। स्थानीय ग्रामीण और जनप्रतिनिधि इस घटिया निर्माण को लेकर आक्रोशित हैं। उन्होंने जिला पदाधिकारी से ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पैसा खर्च हुआ करोड़ों का, लेकिन निर्माण हुआ कागजों पर। जांच हो और दोषियों को सजा मिले। भवन निर्माण के ठेकेदार की लापरवाही देखिए, भवन निर्माण के दौरान बिजली का स्मार्ट मीटर मुख्य द्वार के ठीक समीप चार फीट ऊँचे बांस के सहारे जैसे तैसे लटका रखा था जहां से खुले नंगे तारों से बिजली लेकर निर्माण कार्य किया था। सम्बन्धित विभाग को भवन का हैंडओवर भी वैसे ही हाल में कर दिया। ग्रामीण बच्चों के द्वारा इस मीटर को स्पर्श मात्र से ही मौत मिल सकती है। वही जब जिला पदाधिकारी विशाल राज से पंचायत सरकार भवन की घटिया निर्माण के बारे पूछा गया तो उन्होंने मामले की जांच का आदेश दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। पंचायत सरकार भवन 3 करोड़ 88 लाख रुपये की लागत से निर्माण किया गया है। जिसके निर्माण में इंजीनियर और ठीकेदार के द्वारा गुणवत्ता की अनदेखी और लापरवाही बरती गयी है, जिसके कारण छत का प्लास्टर का गिरना और दीवारों पर दरारें पड़ गयी है हालांकि जिला पदाधिकारी ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है, लेकिन अब देखने की ये बातें होगी कि क्या ऐसी घटनाओं के बाद भी जांच और कार्रवाई होगी? या फिर यह भी एक फाइल में दबकर रह जाएगा?
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top