Back
किशनगंज के पोठिया भवन की घटिया निर्माण से जोखिम बना, जांच की मांग
ASAmit Singh
Feb 07, 2026 08:45:30
Kishanganj, Bihar
किशनगंज जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां विकास के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किये जाते हैं, वहीं निर्माण की घटिया गुणवत्ता और लापरवाही लोगों की जान को खतरे में डाल रही है। ताजा मामला किशनगंज जिले के पोठिया प्रखंड के अंतर्गत भोटा थाना पंचायत में नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का है। उद्घाटन अभी 26 जनवरी 2026 को हुआ ही था, लेकिन महज 12 दिन के अंदर ही यह भवन खतरे की घंटी बजाने लगा है। तो दूसरी तरफ बांस और तख्ते के सहारे लटक रहा स्मार्ट मीटर की नंगी तारें मौत को दे रहा है आमंत्रण देखिए इस रिपोर्ट में।
यह है किशनगंज जिले के पोठिया प्रखंड अंतर्गत भोटा थाना पंचायत में नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन। लगभग 3 करोड़ 88 लाख रुपये की लागत से बना यह भवन गणतंत्र दिवस के मौके पर उद्घाटन किया गया था, लेकिन उद्घाटन के महज ग्यारह से बारह दिन बाद ही इसकी सच्चाई सामने आ गई। प्रथम तल्ले की छत का प्लास्टर बड़े-बड़े टुकड़ों में टूटकर गिर रहा है। वही भवन के दीवारों में जगह-जगह गहरी दरारें पड़ गई हैं। कमरों की दीवारें और छतें कमजोर हो चुकी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह निर्माण घटिया सामग्री और लापरवाही का नतीजा है।
स्थानीय ग्रामीण और जनप्रतिनिधि इस घटिया निर्माण को लेकर आक्रोशित हैं। उन्होंने जिला पदाधिकारी से ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पैसा खर्च हुआ करोड़ों का, लेकिन निर्माण हुआ कागजों पर। जांच हो और दोषियों को सजा मिले।
भवन निर्माण के ठेकेदार की लापरवाही देखिए, भवन निर्माण के दौरान बिजली का स्मार्ट मीटर मुख्य द्वार के ठीक समीप चार फीट ऊँचे बांस के सहारे जैसे तैसे लटका रखा था जहां से खुले नंगे तारों से बिजली लेकर निर्माण कार्य किया था। सम्बन्धित विभाग को भवन का हैंडओवर भी वैसे ही हाल में कर दिया। ग्रामीण बच्चों के द्वारा इस मीटर को स्पर्श मात्र से ही मौत मिल सकती है।
वही जब जिला पदाधिकारी विशाल राज से पंचायत सरकार भवन की घटिया निर्माण के बारे पूछा गया तो उन्होंने मामले की जांच का आदेश दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
पंचायत सरकार भवन 3 करोड़ 88 लाख रुपये की लागत से निर्माण किया गया है। जिसके निर्माण में इंजीनियर और ठीकेदार के द्वारा गुणवत्ता की अनदेखी और लापरवाही बरती गयी है, जिसके कारण छत का प्लास्टर का गिरना और दीवारों पर दरारें पड़ गयी है हालांकि जिला पदाधिकारी ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है, लेकिन अब देखने की ये बातें होगी कि क्या ऐसी घटनाओं के बाद भी जांच और कार्रवाई होगी? या फिर यह भी एक फाइल में दबकर रह जाएगा?
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 07, 2026 09:46:110
Report
AAASHISH AMBADE
FollowFeb 07, 2026 09:45:580
Report
JKJitendra Kanwar
FollowFeb 07, 2026 09:45:150
Report
0
Report
0
Report
0
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 07, 2026 09:36:160
Report
DSDanvir Sahu
FollowFeb 07, 2026 09:35:530
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 07, 2026 09:35:410
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 07, 2026 09:33:590
Report
ASARUN SINGH
FollowFeb 07, 2026 09:33:410
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 07, 2026 09:33:25Noida, Uttar Pradesh:Senior AAP Leader and MLA Kuldeep Kumar Addressing an Important Press Conference
0
Report
HKHARI KISHOR SAH
FollowFeb 07, 2026 09:33:170
Report
RSRajendra sharma
FollowFeb 07, 2026 09:32:540
Report
KSKULWANT SINGH
FollowFeb 07, 2026 09:32:420
Report