Back
भिनगा नगरपालिका के अध्यक्ष इरफान अहमद को भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते बर्खास्त किया गया
SKSANTOSH KUMAR
Nov 04, 2025 12:57:14
Shravasti, Uttar Pradesh
नगर पालिका परिषद भिनगा के अध्यक्ष इरफान अहमद (बर्खास्त) पदच्युत
यूपी के श्रावस्ती जिले में नगर पालिका परिषद भिनगा के अध्यक्ष इरफान अहमद को शासन स्तर से पद से हटा दिया गया है। बताया जा रहा है कि उनके खिलाफ सगे सम्बन्धियों को नगर पालिका के कार्यों में ठेके पट्टे का काम देने, अनुचित रूप से लाभ पहुंचाने और वित्तीय अनियमितताओं की गंभीर शिकायतें की गई थीं। इन शिकायतों के आधार पर शासन ने पूरे मामले की विस्तृत जांच कराई थी।
जांच के दौरान कई अनियमितताएं पाए जाने पर शासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए अध्यक्ष को पद से पदच्युत (बर्खास्त) करने का निर्णय लिया। शासन से आदेश जारी होते ही नगर पालिका प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के अनुसार, जांच रिपोर्ट में यह पाया गया कि अध्यक्ष ने नगर पालिका की विभिन्न योजनाओं और ठेकों में पारदर्शिता नहीं बरती, और कई काम अपने सगे सम्बन्धियों को दिलवाए थे। वित्तीय लेनदेन में भी नियमों की अनदेखी की गई थी।
डीएम श्रावस्ती अश्वनी पांडेय ने बताया कि यह कार्रवाई शासन स्तर से हुई है, जो कि जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं करेगा। वहीं इस कार्रवाई के बाद नगर पालिका परिषद भिनगा में आम जनता के बीच यह मामला अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
PGPARAS GOYAL
FollowNov 04, 2025 16:47:120
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 04, 2025 16:46:390
Report
0
Report
NMNitesh Mishra
FollowNov 04, 2025 16:31:290
Report
0
Report
CRCHANDAN RAI
FollowNov 04, 2025 16:31:070
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowNov 04, 2025 16:30:360
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowNov 04, 2025 16:30:220
Report
SASARWAR ALI
FollowNov 04, 2025 16:30:100
Report
Orai, Uttar Pradesh:जिलाधिकारी महोदय जालौन से कोंच आशीर्वाद हत्याकांड को लेकर बुलडोजर की कार्यवाही की मांग की है अब देखना होगा कि न्याय प्रिय जिलाधिकारी जी निष्पक्ष कार्यवाही करे...
0
Report
0
Report
PGPARAS GOYAL
FollowNov 04, 2025 16:19:260
Report
PGPARAS GOYAL
FollowNov 04, 2025 16:18:540
Report