Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Shamli247776

झिंझाना चौसाना में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, पुलिस मौके पर नहीं पहुँची

SSSHARVAN SHARMA
Nov 17, 2025 13:23:01
Shamli, Uttar Pradesh
शामली शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र के चौसाना में गुड़ा राज कायम है जहां चौकी से कुछ ही दूरी पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष देखने को मिला है। एक दूसरे पर जमकर लाठी डंडे और अन्य हथियारों हमला किया गया। घटना के बाद अन्य स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। वही आरोप है कि स्थानीय लोगों द्वारा सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। अब घटना का LIV वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आप को बता दे कि मामला शामली झिंझाना थाना क्षेत्र के कस्बा चौसाना का है। जहां चौसाना चौकी से महज दो सौ कदमों की दूरी पर दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। बताया गया है कि दोनों पक्षों का आपसी पारिवारिक विवाद था, जिसमें टिप्पणी को लेकर विवाद हो गया और फिर खूनी संघर्ष में बदल गया है। आरोप है कि आशु पक्ष अपनी दुकान पर बैठा था उसी दौरान वसीम पक्ष के आधा दर्जन लोग ईट पत्थर लाठी डंडे लेकर आए और ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिसमें आशु पक्ष के नवाब, आशु व एक अन्य को गंभीर चोट आई है। जिन्हें पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी पर भेजा है। आरोप है कि घटना के मामले में स्थानीय लोगों द्वारा सूचना की गई, लेकिन कोई पुलिस कर्मी मौके पर नहीं पहुँचा, जबकि घटना के दौरान राहगीरों और अन्य स्थानीय लोगों में दहशत बनी रही। वही घटना के बाद में पीड़ित आशु पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
115
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
HNHARENDRA NEGI
Nov 17, 2025 15:01:32
:भालू का आतंक गांवों में दहशत है. टोली बनाकर आवाजाही करने को मजबूर हैं ग्रामीण. रूद्रप्रयाग में अब तक तीन लोग भालू के हमले में घायल हो चुके हैं. भोजन की तलाश में ग्रामीण क्षेत्रों से शहरों की ओर भालू पहुँच रहा है. वन्य जीव मानव पर हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं. धारकूडी में कुछ दिन पहले एक साथ छह महिलाओं को घायल किया गया था. भालू भोजन की तलाश में जंगल से ग्रामीण क्षेत्रों और शहरों की ओर आ रहा है, सुबह पांच बजे या शाम के समय हमला हो रहा है क्योंकि ये समय उनका भोजन का होता है. वन विभाग के अनुसार भालू शीतकाल में हाइबरनेशन में चला जाता है और तैयार शरीर में चर्बी बढ़ाकर bharpet भोजन प्राप्त करता है. शीत ऋतु में बर्फबारी शुरू होने पर वह गुफाओं में सो जाता है. अभी तक इलाके में 2-3 घटनाएं वन विभाग बता रहा है, जबकि ग्रामीणों के अनुसार आंकड़े अधिक हैं. इस समय भालू के हमले के कारण लोग दूरी बनाए रख रहे हैं और सुरक्षा alerts दे रहे हैं.
0
comment0
Report
KHKHALID HUSSAIN
Nov 17, 2025 15:00:54
Qazigund, :कौन है I जसीर ? शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार। जसीर बिलाल वानी (उर्फ दानिश), कश्मीरी युवक , जिसे भारत की राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (एनआईए) ने एक "सफेदपोश" आतंकी मॉड्यूल में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया है। कहा जा रहा है कि जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग जिले के काजीगुंड का विज्ञान का छात्र जसीर, एक "सक्रिय सह-साजिशकर्ता" होने का आरोप है, जिसने आत्मघाती हमलावर डॉ. उमर उन नबी के साथ मिलकर काम किया था। कथित तौर पर डॉ. उमर नाबी ने जसीर को अक्टूबर 2023 से एक संभावित आत्मघाती बम विस्फोट के लिए कट्टरपंथी बनाया था, लेकिन बाद में उसने यह कहते हुए अपना इरादा बदल दिया कि इस्लाम में आत्महत्या वर्जित है। जांच अधिकारियों में सूत्रों ने कहा कि उसने ड्रोन में बदलाव करके और रॉकेट बनाने की कोशिश करके योजनाबद्ध आतंकी हमलों के लिए तकनीकी सहायता प्रदान की। अधिकारियों ने उसे तकनीकी योग्यता वाला एक युवा बताया, जो संभवतः ड्रोन में बदलाव और बुनियादी इंजीनियरिंग कौशल जैसे क्षेत्रों में कुशल था, जिससे कथित तौर पर जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) नेटवर्क को मदद मिली। रिपोर्टों के अनुसार, उसकी उम्र लगभग 25 साल है। मॉड्यूल में शामिल होने से पहले, पढ़ाई के अलावा उसका कोई ज्ञात व्यवसाय नहीं था। अधिकारियों ने कहा कि जसीर का आतंकवाद in 2023 के बाद क्षेत्र में व्यापक भर्ती पैटर्न से जुड़ा प्रतीत दिखता है। कहा जाता है कि अक्टूबर 2023 के दौरान, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले की एक मस्जिद में इस मॉड्यूल के सदस्य से उसकी पहली मुलाकात हुई थी। कहा जाता है कि उसे 2023 के अंत में लगभग डेढ़ महीने के लिए और 2025 की शुरुआत में कुछ दिनों के लिए उसे हरियाणा के फरीदाबाद में अल-फलाह विश्वविद्यालय के पास एक किराए के आवास में रिलोकेट कर दिया गया था, जहाँ कथित तौर पर डॉ. उमर नाबी ने उसे प्रशिक्षित किया था। इसे धार्मिक ग्रंथों को भारत विरोधी आख्यानों के साथ मिलाकर वैचारिक सत्र आयोजित किए गए थे। लॉजिस्टिक के लिए एक संभावित "ओवर-ग्राउंड वर्कर" (OGW) के रूप में इस ने शुरुआत की, लेकिन उसे एक अधिक सक्रिय तकनीकी भूमिका के लिए तैयार किया गया। 2025 की शुरुआत तक, उसे ड्रोन को हथियार बनाने और रॉकेट जैसे उपकरणों के प्रोटोटाइप बनाने में विशेषज्ञता प्रदान की गई, और वह सीधे उमर के साथ सहयोग कर रहा था। लेकिन अप्रैल 2025 में उसने पारिवारिक आर्थिक तंगी और इस्लाम में आत्महत्या को हराम मानने वाली धार्मिक आपत्तियों का हवाला देते हुए आत्मघाती बम विस्फोट को अंजाम देने से इनकार कर दिया। इस बदलाव के कारण उमर ने खुद यह भूमिका संभाली, और जसीर को 10 नवंबर, 2025 को साजिश के अंजाम तक सहायक के रूप में नियुक्त किया गया। 2023 से पहले, उसके आतंकवादी जुड़ाव या आपराधिक इतिहास का कोई रिकॉर्ड नहीं है; वह किसी भी निगरानी सूची में नहीं था। उसके तकनीकी कौशल अनौपचारिक छेड़छाड़ या ऑनलाइन संसाधनों से उत्पन्न हो सकते हैं, जो कश्मीर के तकनीक-प्रेमी युवाओं में आम है। बैकग्राउंड जसीर दक्षिण क Kashmir के एक साधारण ग्रामीण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनका जन्म और पालन-पोषण कश्मीर के अनंतनाग जिले की काजीगुंड तहसील के वानपोरा गाँव में हुआ। उनके पिता बिलाल अहमद वानी, जिनकी उम्र लगभग 55 वर्ष थी, एक स्थानीय ड्राई फ्रूट विक्रेता थे। 17 नवंबर, 2025 को, जसीर और उसके चाचा की गिरफ़्तारी के बाद, अपने बेटे से मिलने से मना किए जाने से व्यथित बिलाल ने घर में खुद को आग लगा ली। वह गंभीर रूप से झुलस गया और बाद में उसकी मौत हो गई। माना जा रहा है कि जैश-ए-मोहम्मद (JeM) संगठन से जुड़े इस मॉड्यूल ने लाल किले पर हुए विस्फोट से पहले एक बड़े हमले की योजना बनाई थी।
0
comment0
Report
Nov 17, 2025 15:00:52
0
comment0
Report
SPSATYENDRA PARMAR
Nov 17, 2025 15:00:35
Niwari, Madhya Pradesh:एंकर- निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में खाद वितरण केंद्र के बाहर खाद लेने वाले किसानों की लगी भीड़, जहां खाद न मिलने से नाराज महिला किसान का सब्र का बांध टूट गया और कर्मचारियों पर फेंकर पत्थर मार दिया, पत्थर मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, दरअसल निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में खाद न मिलने से किसान परेशान है, तो वही कृषि उपज मंडी में स्थित खाद वितरण केंद्र के बाहर किसानों का जमावड़ा लगा है और किसान खाद का इंतजार करते देखाई दे रहे है, तो वही खाद न मिलने से नाराज एक महिला किसान भड़क उठी और खाद वितरण केंद्र पर मौजूद कर्मचारियों को पत्थर फेंक कर मार दिया, वही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला किसान को समझाकर खाद दिलाने का आश्वासन दिया जिसके बाद महिला किसान शांत हुई।
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma1
Nov 17, 2025 14:49:02
Jaipur, Rajasthan:महिला BLO'S ने कहा- दबाव बना रहे अधिकारी नोटिस देने की धमकी देते हैं अधिकारी BLO मुकेश जांगिड़ की आत्महत्या की घटना दुखद- अशोक गहलोत एंकर, प्रदेश चल रही SIR की प्रक्रिया के बीच BLO मुकेश जांगिड़ की आत्महत्या का मामला सामने आया जिस को लेकर कर्मचारियों में रोष देखने को मिल रहा है ... अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ (एकीकृत) की ओर से मृतक BLO मुकेश जांगिड़ को आत्महत्या पर मजबूर करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने के लिए शहीद स्मारक पर प्रदर्शन किया गया... प्रदेशाध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि BLO'S को धमकाने और उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर करने के विरोध में शहीद स्मारक पर केंडल मार्च किया । पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने BLO मुकेश जांगिड़ की आत्महत्या की घटना को दुखद बतاتے हुए कहा ये मैं नहीं कह सकता क्या हुआ होगा पर इलेक्शन कमीशन दवाब में है सरकार से मिला हुआ है ये लोकतंत्र के लिए अच्छे संकेत नहीं है बाइट, अशोक गहलोत... पूर्व मुख्यमंत्री राजस्थान महिला BLO'S ने कहा SIR के बारे में लोगों को जानकारी नहीं है अधिकारी दबाव बना रहे है टारगेट से तनाव हो रहा है अधिकारी नोटिस की धमकी देते हैं .....महिला BLO'S ने सुरक्षा की मांग करते हुए कहा ऐसे इलाकों में भेजा जा रहा है जहां पर शराबी लोग रहते हैं गेट नहीं खोलते हैं ....... कर्मचारी संगठनों की ओर से मांग की जा रही है कहा कर्मचारियों को अधिकारियों की ओर से प्रताड़ित किया जा रहा है महिला कर्मचारियों से देर रात तक ड्यूटी पर भेजा जा रहा है ये सही नहीं है SIR का समय बढ़ाया जाना चाहिए और कर्मचारियों से ड्यूटी अवर्स में ही काम करना चाहिए।
58
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Nov 17, 2025 14:48:33
Keonjhar, Odisha:ଆସନ୍ତାକାଲି କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲା ୧୨ ଘଣ୍ଟିଆ ବନ୍ଦ । ବିଶ୍ୱହିନ୍ଦୁ ପରିଷଦ ପକ୍ଷରୁ ଏଭଳି ନିର୍ଦ୍ଦେଶ ଦିଆଯାଇଛି । କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲାରେ ଅନୁପ୍ରବେଶକାରୀ ବଙ୍ଗାଳୀ ପଠାଣମାନଙ୍କ ଦ୍ୱାରା ବିଭିନ୍ନ ପ୍ରକାର ଅସାମାଜିକ କାର୍ୟକଳାପ ବୃଦ୍ଧି ପାଇବା ପ୍ରତିବାଦରେ ବିଶ୍ୱହିନ୍ଦୁ ପରିଷଦ ପକ୍ଷରୁ ଏହି ବନ୍ଦ ଡ଼ାକରା ଦିଆଯାଇଛି । ସମସ୍ତ ଅତ୍ୟାବଶ୍ୟକ ସେବାକୁ ଛାଡ଼ି ସରକାରୀ, ବେସରକାରାୀ ସ୍କୁଲ୍, କଲେଜ, ଦୋକାନ, ବଜାର ଓ ଯାନବାହାନ ବନ୍ଦ ରହିବ ବୋଲି କହିଛନ୍ତି ବିଶ୍ୱହିନ୍ଦୁ ପରିଷଦର ନେତୃବୃନ୍ଦ । ଏନେଇ ଏକ ସ୍ମାରକପତ୍ର କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲାପାଳଙ୍କୁ ବିଶ୍ୱହିନ୍ଦୁ ପରିଷଦ ପକ୍ଷରୁ ଦିଆଯାଇଛି । ଗତ ୧୫ ତାରିଖରେ ବାଂଶପାଳ ବ୍ଲକ ସଦର ଥାନା ଅଞ୍ଚଳରେ ଜଣେ ଦିବ୍ୟାଙ୍ଗ ନାବାଳିକା ଦୁଷ୍କର୍ମର ଶିକାର ହୋଇ ଜିଲ୍ଲା ମୁଖ୍ୟ ଚିକିତ୍ସାଳୟରେ ଚିକିତ୍ସିତ ହେଉଛନ୍ତି । ଏହି ମାମଲାରେ ଜଣେ ବଙ୍ଗାଳୀ ମୁସଲମାନ ଗିରଫ ହୋଇଛନ୍ତି । କେବଳ ଏତିକି ନୁହେଁ, ବଙ୍ଗାଳୀ ପଠାଣମାନେ ଜିଲ୍ଲାରେ ବିଭିନ୍ନ ଅପରାଧିକ ମାମଲାରେ ଜଡିତ ହେବା ସହ, ଧଳା ଜହର ଆଦି ମାଦକ ଦ୍ରବ୍ୟ ମାଧ୍ୟମରେ ଯୁବପୀଢ଼ୀଙ୍କୁ ବିପଥଗାମୀ କରୁଥିବା ବିଶ୍ବହିନ୍ଦୁ ପରିଷଦ ପକ୍ଷରୁ ଅଭିଯୋଗ କରାଯାଇଛି । ଏସମ୍ପର୍କରେ ପୂର୍ବରୁ ପୋଲିସ, ପ୍ରଶାସନକୁ ବିଶ୍ୱହିନ୍ଦୁ ପରିଷଦ ପକ୍ଷରୁ ଅବଗତ କରାଯାଇଥିଲे ସୁଦ୍ଧା, ଏଯାଏ କୌଣସି ପଦକ୍ଷେପ ଗ୍ରହଣ କରାଯାଇ ନାହାଁ । ଯାହାର ପ୍ରତିବାଦରେ ଆସନ୍ତାକାଲି ଜିଲ୍ଲାରେ ୧୨ଘଣ୍ଟିଆ ବନ୍ଦ ପାଳନ କରାଯାଉଥିବା ବିଶ୍ୱହିନ୍ଦୁ ପରିଷଦ ପକ୍ଷରୁ ପ୍ରକାଶ କରାଯାଇଛି ।
70
comment0
Report
Nov 17, 2025 14:48:19
36
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Nov 17, 2025 14:48:09
Noida, Uttar Pradesh:सुनिश्चित हो फोरलेन सड़क और आबादी क्षेत्र की जलनिकासी : मुख्यमंत्री निर्मितआधीन बालापार-गांगी बाजार फोरलेन का सीएम योगी ने किया स्थलीय निरीक्षण 838.05 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा 16.15 किमी लंबे फोरलेन sड़क का निर्माण मुख्यमंत्री ने कहा - मैनपॉवर बढ़ाकर तेजी से कराएं कार्य, अगस्त की बजाय जून तक पूरा करें गोरखपुर, 17 नवंबर। तेरह दिन पहले गोरखपुर में रोड कनेक्टिविटी की निर्माणाधीन तीन प्रमुख परियोजनाओं का स्थलीय जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार (17 नवंबर) को एक बार फिर एक महत्वपूर्ण निर्माणाधीन फोरलेन परियोजना की जमीनी हकीकत देखी। सोमवार को गोरखपुर आए मुख्यमंत्री ने बालापार-टिकरिया-गांगी बाजार फोरलेन के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फोरलेन सड़क और इसके आसपास के गांवों की आबादी की जलनिकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फोरलेन सड़क के किनारे बन रहे नाले की लेवलिंग का ध्यान रखें ताकि सड़क ही नहीं, आसपास के गांवों का पानी आसानी से इसके जरिये निकल जाए। 838.05 करोड़ रुपये की लागत वाली इस फोरलेन का निर्माण इसी साल फरवरी माह में शुरू हुआ था और August 2026 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य है। कुल 16.15 किमी की लंबाई वाले बालापार-टिकरिया-गांगी बाजार फोरलेन सड़क का निर्माण कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग खंड-तीन द्वारा कराया जा रहा है। सीएम योगी ने सोमवार को इस फोरलेन के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ अधिकारियों से इसकी अद्यतन प्रगति को लेकर समीक्षा भी। उल्लेखनीय है कि 4 नवंबर को मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में सिक्सलेन फ्लाईओवर, विरासत गलियारा और जगेसर पासी-हड़हवा फाटक-एचएन सिंह चौराहा टूलेन/फोरलेन सड़क के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया था। सोमवार शाम एसएसएफ की दूसरी वाहिनी के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के बाद सीएम योगी बालापार-टिकरिया-गांगी बाजार फोरलेन सड़क के निर्माण का हाल जानने Reach किया। उन्होंने कुल सड़क की आधी दूरी तक चार स्थानों पर रुककर स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इस फोरलेन सड़क परियोजना के ड्राइंग मैप का भी अवलोकन किया और अधिकारियों से जानकारी ली। अफसरों ने बताया कि इसका निर्माण अगस्त 2026 तक पूरा किया जाना है। इस पर मुख्यमंत्री ने जून 2026 तक लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए और कहा कि गुणवत्ता के साथ काम तेज करने के लिए मैनपॉवर बढ़ाया जाए। सीएम को बताया गया कि फोरलेन के समानांतर कुल दूरी में से 7 किमी तक नाला भी बना लिया गया है। मुख्यमंत्री ने नाले के लेवल को सड़क के पानी और आसपास के गांवों के पानी को निकासी योग्य बनाने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान सीएम योगी ने फोरलेन सड़क के लिए अधिग्रहित जमीनों के सापेक्ष मुआवजा वितरण के बारे में पूछा। अधिकारियों ने बताया कि लगभग सभी लोगों को मुआवजा दिया जा चुका है। उन्होंने रजिस्ट्री की भी अद्यतन जानकारी ली। इस अवसर पर विधायक महेंद्रपाल सिंह, विपिन सिंह सहित प्रशासन, पुलिस, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। सीएम योगी का जोरदार स्वागत, बुलडोजर पर चढ़कर बरसाए फूल फोरलेन सड़क की सौगात मिलने से उत्साहित बालापार, टिकरिया, जीतपुर सहित आसपास के दर्जनों गांवों के लोग सोमवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वागत को उमड़ पड़े। फोरलन निरीक्षण के दौरान लोगों ने गगनभेदी जयकारे बीच कई जगहों पर सीएम योगी का फूल बरसाकर अभिनंदन किया। तीन स्थानों पर तो स्वागत का नयनाभिराम नजारा दिखा।
75
comment0
Report
HBHemang Barua
Nov 17, 2025 14:47:55
Noida, Uttar Pradesh:केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री AmitShah जी की अध्यक्षता में आयोजित उत्तर क्षेत्रीय परिषद की 32वीं बैठक में दिल्ली से जुड़े प्रमुख विषयों पर विस्तृत प्रस्तुति देने का अवसर मिला। बैठक में दिल्ली की वायु गुणवत्ता पर पड़ने वाले क्षेत्रीय प्रभावों को विस्तार से रखा गया। विशेषकर पराली जलाने से उत्पन्न होने वाले प्रदूषण के संदर्भ में पड़ोसी राज्यों से सामूहिक समाधान के लिए सहयोग का आग्रह किया। यह चुनौती सभी राज्यों के साझा प्रयास से ही प्रभावी रूप से कम हो सकती है। यमुना सफाई, पेयजल आपूर्ति और दिल्ली एनसीआर के परिवहन नेटवर्क को और अधिक सुदृढ़ तथा आधुनिक बनाने से संबंधित सुझाव भी परिषद के समक्ष प्रस्तुत किए गए। इन विषयों पर क्षेत्रीय समन्वय और सतत सहयोग से स्थायी समाधान संभव है। माननीय प्रधानमंत्री श्री narendramodi जी के मार्गदर्शन में दिल्ली सरकार हर साझा पहल में रचनात्मक, सक्रिय और सहयोगी भूमिका निभाने के लिए पूर्णतया प्रतिबद्ध है。
68
comment0
Report
Advertisement
Back to top