Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Firozabad283136

सड़क हादसे में टिर्री सवार दो घायल जसराना। टिर्री में बैठकर जसराना से शिकोहाबाद

Nov 17, 2025 15:00:52
Jasrana, Uttar Pradesh
सड़क हादसे में टिर्री सवार दो घायल जसराना। टिर्री में बैठकर जसराना से शिकोहाबाद जा रहे दो युवक हादसे का शिकार हो गए। गंभीर रुप से घायल युवकों को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। हालत गंभीर होने पर दोनों को आगरा रैफर कर दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लिया है। थाना जसराना क्षेत्र के गांव खेरिया शिकमी बहत निवासी अजय कुमार एवं पूरन सिंह को शिकोहाबाद जाना था। वह कस्बा के प्रमुख चौराहे से टिर्री में बैठ गए। टिर्री एटा शिकोहाबाद मार्ग के विलासपुर मोड के पास पहुंची थी कि तभी शिकोह
202
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AMAnkit Mittal
Nov 17, 2025 17:01:41
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:दहेज लेना बंद करो… उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर के सोरम गांव में तीन दिवसीय सर्वजातीय सर्वखाप महासम्मेलन का दूसरा दिन चला। देश के विभिन्न राज्यों से खाप संगठन के नेता व सदस्य यहां जुटे हैं ताकि समाज की कुरीतियों के खिलाफ विचार-विमर्श किया जा सके और युवाओं को सुरक्षित राह दिखाई जा सके। महासम्मेलन के प्रमुख मुद्दों में दहेज प्रथा, मृतक भोज, भ्रुण हत्या, नशा मुक्ति, मोबाइल का सही इस्तेमाल और डीजे पर डांस जैसी चीज़ें शामिल हैं। राकेश टिकैत ने दहेज प्रथा के खिलाफ कठोर रुख अपनाते हुए कहा कि दहेज लेना बंद हो तो दहेज देने वाले खुद-ब-खुद रुक जाएंगे। खाप मंत्री सुभाष बालियान ने भूर्ण हत्या, भ्रुण हत्या, नशाखोरी के रोकथाम पर जोर दिया और कहा कि सामाजिक ईशुओं पर काम किया जाएगा। जल–जलवायु और पर्यावरण संबंधी समस्याओं पर भी विचार-विमर्श हुआ और नदियों के संरक्षण, पेड़-लाइनों के सही उपयोग जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी ने जम्मू कश्मीर के हालात को शांतिपूर्ण बताने के साथ मीडिया के कुछ आरोपों पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। महासम्मेलन में भाग ले रहे नेताओं ने स्पष्ट किया कि सबका साथ–सबका विकास के सिद्धांत के तहत बहुधर्मी, बहुजातीय एकता को मजबूत किया जाएगा ताकि समाज की बुराइयों को मिलकर दूर किया जा सके। बाइट्स में वक्ताओं ने कहा कि दहेज, मृतक भोज, भ्रुण हत्या जैसे मुद्दों पर सख्त दिशा-निर्देश और सामाजिक अनुशासन की रणनीतियाँ बनाई जाएंगी। इस महापंचायत के दौरान आने वाले निर्णयों पर सर्वसमाज मिलकर final निर्णय लेगा और उसका पालन किया जाएगा। महासम्मेलन के बाइट्स: सुभाष बालियान, राकेश टिकैत, सुरिंदर कुमार चौधरी
0
comment0
Report
MKMohammad Khan
Nov 17, 2025 17:01:23
Bhilwara, Rajasthan:जहाजपुर राजस्थान सरकार ने पंचायत समिति की प्रधान (निलंबित) सीता देवी गुर्जर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें उनके पद से हटा दिया है तथा आगामी 5 वर्षों तक पंचायत राज चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है। यह निर्णय राजस्थान पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 38(1)(ख) एवं 38(3) के तहत लिया गया है। आरोप प्रमाणित, कार्रवाई तय सीता देवी गुर्जर के विरुद्ध प्राप्त शिकायत प्रतिवेदन की जांच मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद अजमेर तथा बाद में अतिरिक्त जिला कलक्टर भीलवाड़ा द्वारा की गई। दोनों जांचों में यह पाया गया कि उन्होंने अपने लगभग 48 माह के कार्यकाल में पंचायत समिति की सिर्फ 06 बैठकें आयोजित की। जबकि कानून अनुसार हर माह कम से कम एक बैठक अनिवार्य है। साधारण सभा की सिर्फ 04 बैठकें हुईं, जो स्पष्ट रूप से अधिनियम का उल्लंघन है। विभाग द्वारा कई बार नोटिस एवं स्मरण पत्र भेजने के बावजूद उन्होंने स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया। सुनवाई के अवसर भी दिया गया, परंतु वे एक भी बार उपस्थित नहीं हुईं। जांच में दोष सिद्ध अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में यह स्पष्ट कहा गया कि उनके द्वारा कर्तव्यों का निर्वहन नहीं किया गया। आचरण अवचार एवं अपकीर्तिकर पाया गया। शिकायत प्रतिवेदन में दर्ज आरोप पूर्णतः प्रमाणित हैं। सरकार का आदेश इन सभी तथ्यों के आधार पर राज्य सरकार ने निर्णय लिया कि सीता देवी गुर्गर को प्रधान पद से तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। अगले 05 वर्षों तक वे किसी भी पंचायती राज संस्था के चुनाव में भाग नहीं ले सकेंगी। गौरतलब है कि शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद राज्य सरकार ने प्रधान सीता देवी गुर्जर को पुनः पद भार ग्रहण करने के आदेश जारी किए थे लेकिन राज्य सरकार के आदेश के बाद फिर आज नया आदेश आने से राजनीतिक हलचल फिर तेज़ हो गई।
0
comment0
Report
Nov 17, 2025 16:54:20
86
comment0
Report
PSPIYUSH SHUKLA
Nov 17, 2025 16:51:01
Panna, Madhya Pradesh:पन्ना जिले की आशा कार्यकर्ताओं का 4 महीने से वेतन न मिलने से हंगामा कलेक्ट्रेट के बाहर पंडाल लगाकर धरने पर बैठी. पन्ना कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने आज शाम लगभग 8:00 बजे अचानक हंगामा हो गया पन्ना जिले की लगभग सैकड़ा भर आशा कार्यकर्ताओं ने चार महीने से वेतन न मिलने के बाद टेंट लगाकर धरना शुरू कर दिया। जैसे ही खबर प्रशासन को लगी एसडीएम संजय नागवंशी तहसीलदार और टीआई के साथ मौके पर पहुंचे। आशा कार्यकर्ताओं से बात की वहां CMHO डॉक्टर राजेश प्रसाद तिवारी को बुलाया गया और आशा कार्यकर्ताओं की समस्या सुनी गई। आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि उनको बीते 4 महीने से वेतन नहीं दिया गया है, जबकि वह कई बार इसके लिए ज्ञापन पत्र सौंप चुके हैं। मौके पर पहुंचे सीएमएचओ डॉक्टर राजेश प्रसाद तिवारी ने कहा है कि नए सॉफ्टवेयर के कारण भुगतान में देरी हुई है और एक हफ्ते के अंदर उनके भुगतान को कर दिया जाएगा।
81
comment0
Report
MKMohammad Khan
Nov 17, 2025 16:50:19
Bhilwara, Rajasthan:जहाजपुर, पंचायत समिति में कांग्रेस प्रधान सीता देवी गुर्जर के पूर्ण निलंबन के बाद सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल रहा। आदेश के बाद सभी कार्यकर्ता विधायक जन संवाद केंद्र कार्यालय पहुंचे। जहाँ विधायक गोपीचंद मीणा एवं प्रधान कौशल किशोर शर्मा को बधाई शुभकामनाएं देते हुए जय भाजपा तयभाजपा के नारे लगाए। वही विधायक जनसवाद केंद्र से जुलूस के रूप में सभी कार्यकर्ताओं के साथ विधायक गोपीचंद मीणा एवं प्रधान कौशल किशोर शर्मा क्षेत्र में आमजन के समक्ष पहुंचे। इसी दौरान भगवान सत्यनारायण के मंदिर पहुंचकर आशीर्वाद लिया। साथ ही सर्किल पर बाबा भीमराव अंबेडकर के मालियाअर्पण की। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल आतिशबाजी एवं मिठाई वितरित के साथ देखा गया। विधायक मीणा एवं प्रधान कौशल किशोर शर्मा ने आमजन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और सभी ने प्रधान पद की शुभकामनाएं प्रेषित की。
102
comment0
Report
PKPradeep Kumar
Nov 17, 2025 16:50:08
23
comment0
Report
ALArup Laha
Nov 17, 2025 16:47:09
Belna, West Bengal:পার্কিংয়ে গাড়ি রাখা কেন্দ্র করে বচসা, তৃণমূলের কাউন্সিলরের বিরুদ্ধে অশালীন আচরণের অভিযোগ তুললেন একজন পঞ্চায়েত সদস্যা। এই ঘটনায় বর্ধমান শহরের উৎসব ময়দানে অস্থায়ী পার্কিং ঘিরে উত্তেজনা ছড়ায় রবিবার রাতে। অভিযোগ, তৃণমূলের পঞ্চায়েত সদস্যার সঙ্গে অশালীন আচরণ করেন শাসক দলেরই এক কাউন্সিলর। ঘটনাকে কেন্দ্র করে সরগরম রাজনৈতিক মহল। রবিবার সন্ধ্যায় বর্ধমান ২ নম্বর ব্লকের বৈকুঙ্ক্ঠপুর ২ নম্বর গ্রাম পঞ্চায়েতের সদস্যা সুজাতা মণ্ডল সপরিবারে মেলায় যান।মেলায় প্রবেশের আগে তিনিগ স্কুটি পার্কিং এলাকায় রাখেন। মেলা শেষে ফিরেই দেখেন স্কুটির বিভিন্ন জায়গায় স্ক্র্যাচ ও দাগ। অভিযোগ, বিষয়টি নিয়ে পার্কিং-কর্মীদের সঙ্গে কথা বলতে গেলে বর্ধমান পৌরসভার ৩৫ নম্বর ওয়ার্ডের কাউন্সিলর সনৎ বক্সী ঘটনাস্থলে ডুকে গালিগালাজ করেন। এমনকি সুজাতার হাত টেনে তাঁকে মাটিতে ফেলে দেওয়ার অভিযোগও ওঠে কাউন্সিলের বিরুদ্ধে。 সুজাতার দাবি, ঘটনাস্থলের পর স্থানীয় তৃণমূল পার্টি অফিসে তাঁকে ডেকে আরও ধমকানো হয়। দলেরই একজন মহিলা জনপ্রতিনিধির সঙ্গে এমন আচরণের তীব্র নিন্দা করে কাউন্সিলর সনৎ বক্সীর বিরুদ্ধে কঠোর শাস্তির দাবি তুলেছেন তিনি। সুজাতা জানিয়েছেন, শীঘ্রই থানায় লিখিত অভিযোগ দায়ের করবেন。 ঘটনাকে হাতিয়ার করে বিজেপি তৃণমূল সরকারের বিরুদ্ধে কটাক্ষ করেছে। বিজেপি নেতা মৃত্যুঞ্জয় চন্দ্র বলেন, “একজন মহিলা মুখ্যমন্ত্রীর রাজ্যে তাঁর দলীয় মহিলা নেত্রীরাই নিরাপদ নন। সাধারণ মহিলাদের সুরক্ষা দেবেন কী করে? মা-মাটি-মানুষ কেউই সুরক্ষিত নয়।” পাশাপাশি আসন্ন বিধানসভা নির্বাচনে বিজেপিকে জেতানোর আহ্বান জানান তিনি。 অন্যদিকে, তৃণমূল নেতা বাগবুল ইসলাম বলেন, “এটি সম্পূর্ণ ব্যক্তিগত বিষয়। দু’জনেই জনপ্রতিনিধি, তাঁদের তর্কে অন্য কারও জড়ানো উচিত হয়নি। দল থেকে সবসময় নম্র ও সংযত আচরণের নির্দেশ দেওয়া হয়। অন্যদিকে অভিযুক্ত ৩৫ নম্বর ওয়ার্ডের কাউন্সিলর সনৎ বক্সির দাবী সুজাতা হালদারই খারাপ ব্যবহার করেন।তিনি ঝামেলা অশান্তি মেটাতে গেলে তার সঙ্গেও খারাপ আচরণ করে
66
comment0
Report
HBHemang Barua
Nov 17, 2025 16:45:43
4
comment0
Report
ANAbhishek Nirla
Nov 17, 2025 16:34:09
Jamui, Bihar:जमुई जिले के बरहरट प्रखंड अंतर्गत मलयपुर पुलिस लाइन में हथियार सफाई के दौरान सोमवार की दोपहर हथियार से गोली चल गई जिसकी चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल सीआरपीएफ जवान की पहचान बरहट प्रखंड अंतर्गत मलयपुर पुलिस लाइन में तैनात सीआरपीएफ जवान दिनेश मरांडी (30) वर्ष के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार दिनेश मरांडी सीआरपीएफ जवान है जो सोमवार की दोपहर पुलिस लाइन स्थित अपने कैंप में हथियार की सफाई कर रहा था। तभी अचानक गलती से हथियार से एक गोली चल गई। वही गोली उसके एक पैर में लगी और छिटककर कर गोली निकल गई। इस घटना में सीआरपीएफ जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। वही घायल जवान को अन्य जवानों की मदत से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद चिकित्सक ने उसे खतरे से बाहर बताया है। बता दे कि यह कोई पहले घटना नहीं है। इसके पहले भी हथियार सफाई के दौरान गोली चली है। जिसमें कुछ जवान और एसआई भी घायल हो चुके हैं। हालांकि पूरे मामले को लेकर वहां मौजूद वरीय सीआरपीएफ जवानों से बात की तो उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।
27
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Nov 17, 2025 16:33:58
Bihar:समस्तीपुर जिला के रोसड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बालापर चौक के समीप ट्रक को साइड देने के दौरान दो बाइक सवारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन युवा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल, रोसड़ा लाया गया, जहां इलाज के दौरान दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरे युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया गया है। मृतकों में खानपुर थाना क्षेत्र के फत्तेहपुर वार्ड-6 निवासी राजेश पासवान का 15 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार तथा हीरा पासवान का 25 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार शामिल हैं। दोनों की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। बताया गया कि 25 वर्षीय अभिषेक की शादी दो वर्ष पूर्व भिरहा गांव में हुई थी और उसका एक वर्षीय पुत्र आयांश कुमार है। अचानक हुए इस हादसे ने पूरा परिवार टूटकर बिखर गया है। वहीं, 15 वर्षीय शिवम कुमार की मौत ने उसके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। उसकी बहन की शादी आगामी 26 नवंबर को होने वाली थी। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था। शिवम भी शादी के समान की खरीदारी के लिए बाजार जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। खुशियों के माहौल में अचानक मातम छा गया है। हादसे में घायल तीसरे युवक की पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के मुरादपुर वार्ड-1 निवासी स्वर्गीय फुलो झा के पुत्र नवोनाथ झा के रूप में हुई है। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है और उसे बेगूसराय में इलाज के लिए ले जाया गया है। जहां रास्ते में ही नवोनाथ झा की भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर इंस्पेक्टर-सह-थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटना-ग्रस्त वाहनों को जप्त कर लिया है तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।
92
comment0
Report
Advertisement
Back to top