242001
शाहजहांपुर में 6 दिन से धरने पर बैठी महिला की हालत बिगड़ी
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में महिला सभासद के साथ धरने पर बैठी एक महिला की हालत बिगड़ने पर हड़कंप मच गया। गंभीर हालत में महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। महिला सभासद संध्या सिंह जिनका आरोप है कि तिलहर विधायक के निजी सचिव ने उनके मकान पर कब्जा कर लिया है पिछले 6 दिनों से अपने पति और परिजनों के साथ धरने पर बैठी हुई हैं। फिलहाल डॉक्टरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर धरने पर बैठे लोगों का मेडिकल चेकअप किया। इससे पहले एक 3 महीने के बच्चे की भी हालत बिगड़ चुकी थी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हाईकोर्ट ने 3000 किमी मासिक ड्यूटी को वैध ठहराया; वेतन जारी करने के निर्देश
Jaipur, Rajasthan:रोडवेज ड्राइवरों-कंडक्टरों को हर महीने चलानी होगी 3000 किमी बस, हाईकोर्ट ने जायज ठहराया सर्कुलर, रोकी गई सैलरी जारी करने के निर्देश - रोडवेज फैडरेशन की याचिका पर राजस्थान हाईकोर्ट का फैसला, रोडवेज के अक्टूबर 2025 के सर्कुलर को बताया सही - कहा, यूनियन सदस्य हो या अन्य कर्मचारी, चालक-परिचालक के निर्धारित कार्य से छूट नहीं मिल सकती जयपुर राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर पीठ ने राजस्थान रोडवेज के उस परिपत्र को पूरी तरह वैध और तर्कसंगत ठहराया है, जिसके तहत चालक-परिचालकों के लिए प्रति माह न्यूनतम 3000 किलोमीटर वाहन चलाना अनिवार्य किया गया था। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि जिस पद पर नियुक्ति हुई है, उससे संबंधित मूल कार्य से कोई भी कर्मचारी छूट का दावा नहीं कर सकता। न्यायाधीश रेखा बोराना की एकलपीठ ने राजस्थान रोडवेज कर्मचारी फेडरेशन की ओर से दायर याचिका का निस्तारण करते हुए यह आदेश दिया। अदालत ने अपने निर्णय में टिप्पणी की कि हाल के दिनों में चालकों और परिचालकों द्वारा मूल काम यानी बस संचालन से बचकर किसी तरह ऑफिस या ग्राउंड ड्यूटी में लगने की प्रवृत्ति बढ़ी है। यदि अधिकांश चालकों को कार्यालयीन कार्यों में लगा दिया जाएगा, तो इससे बस संचालन करने वाले शेष चालकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा, जिससे वे थक जाएंगे और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाएगी। हाईकोर्ट ने कहा कोई कर्मचारी यूनियन सदस्य हो या कोई अन्य कर्मचारी, किसी भी स्थिति में उसे मूल कार्य करने से छूट नहीं दी जा सकती। वेतन रोकने पर कोर्ट के महत्वपूर्ण निर्देश याचिका में आरोप लगाया गया था कि सर्कुलर का हवाला देकर बुकिंग काउंटरों पर कार्यरत लगभग 150 कर्मचारियों का वेतन रोक लिया गया है। इस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने रोडवेज प्रशासन को सभी बकाया वेतन को 4 सप्ताह के भीतर जारी करने के आदेश दिए। सर्कुलर का पालन न करने के आधार पर पुराना वेतन यानी जुलाई 2026 तक का वेतन नहीं रोका जा सकता। हालांकि यदि 1 अगस्त 2026 से कोई चालक या परिचालक सर्कुलर के तहत न्यूनतम दूरी तक बस चलाने की ड्यूटी पूरी नहीं करता है, तो उस स्थिति में रोडवेज प्रशासन उसका वेतन रोकने के लिए स्वतंत्र होगा। मेडिकली अनफिट को ही मिलेगी ऑफिस ड्यूटी जो चालक-परिचालक बसों का नियमित संचालन करेंगे, उन्हें रोडवेज प्रशासन द्वारा कोई अतिरिक्त ऑफिस या ग्राउंड ड्यूटी नहीं सौंपी जाएगी। केवल चिकित्सीय रूप से अयोग्य यानी मेडिकली अनफिट पाए गए कर्मचारियों को ही सक्षम अधिकारी के लिखित आदेश से छूट मिलेगी। ऐसे कर्मचारियों की ही ऑफिस ड्यूटी लगाई जा सकेगी。0
0
Report
भीलवाड़ा के सामेलिया धाम में दो दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव शुरू
Noida, Uttar Pradesh:भीलवाड़ा के मांडल के उपखंड क्षेत्र के सामेलिया जम्भेश्वर धाम में 28-29 जुलाई को दो दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव का आयोजन होगा... इस आयोजन में देशभर के संत-महात्माओं का होगा सानिध्य मिलेगा... इस आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना....कार्यक्रम में 28 जुलाई को सत्संग-भजन संध्या और 29 जुलाई को होंगे मुख्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन है .. इस के लिए सामेलिया गांव में तैयारियां चरम पर है... क्षेत्रभर से पहुंचे श्रद्धालु सेवा कार्यों में जुट गए है... समारोह स्थल पर साफ-सफाई, पंडाल, पेयजल, पार्किंग व अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है...0
0
Report
दतिया चुनाव: बीजेपी पर 50 करोड़ से वोट खरीदने का आरोप
Bhopal, Madhya Pradesh:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का बयान बीजेपी ने दतिया की धरती पर 50 करोड रुपए उतरे हैं 1 लाख वोट लेने के लिए भाजपा 50 करोड रुपए बटेगी भाजपा एक वोट को ₹5000 में खरीदेगी बीजेपी दूसरा बीजेपी का हथियार पोलिंग बूथ लूटना है। हार के डर से बौखलाई भाजपा अब पैसे और पुलिस-प्रशासन के पॉवर से दतिया का चुनाव प्रभावित करना चाहती है! सरकारी लूट के 50 करोड़ से ₹5000 प्रति वोट की बोली भी लग चुकी है! फिर भी डर इतना कि अपनों से भी किनारा कर लिया है!0
0
Report
Advertisement
शहापूर के चोंढा-घाटघर में बचाव टीम ने दिनेश मेंडलकर की खोज पूरी की
Thane, Maharashtra:शहापूर | चोंढा-घाटघर परिसरातील हनुमान धबधब्याच्या पाण्यात काल पाच पर्यटक वाहून गेले होते. त्या पैकी तीन जणांना वाचवले तर एकाचा मृतदेह मिळाला होता, आणि एक जण बेपत्ता होता. बेपत्ता असलेल्या दिनेश मेंडलकर यांचा अखेर शोध लागला आहे. सकाळपासून सुरू असलेल्या अथक शोध मोहिमेनंतर दुपारी 12 वाजण्याच्या सुमारास जीवरक्षक टीमला यश मिळाले. आज सकाळी 7:30 वाजल्यापासून शहापूरच्या जीवरक्षक टीमने चोंढा-घाटघर प्रकल्प परिसरात पुन्हा शोध मोहीम सुरू केली. दुर्गम भाग, दाट झाडाझुडपे, काट्याकुट्यांनी भरलेले मार्ग आणि वेगवान पाण्याचा प्रवाह या सर्व अडचणींना तोंड देत टीमने तब्बल 4 ते 5 किलोमीटर परिसर पिंजून काढला. अनेक ठिकाणी पाण्यात उतरून नदीचा प्रत्येक भाग बारकाईने तपासण्यात आला. अखेर सलग अनेक तासांच्या परिश्रमानंतर दुपारी सुमारे 12 वाजता बेपत्ता दिनेश मेंडलकर यांचा शोध लागला. या मोहिमेमध्ये जीवरक्षक टीमच्या सर्व सदस्यांनी दाखवले धैर्य, चिकाटी आणि मानवतेप्रती बांधिलकी प्रेरणादायी आहे. या मोहिमेत सहकार्य करणाऱ्या सर्व यंत्रणा, जीवरक्षक टीम सदस्य आणि स्थानिक नागरिकांचे मनःपूर्वक आभार मानण्यात आले आहेत. प्रशासनाने नागरिकांना पावसाळ्यात नद्या आणि धबधब्यांपासून दूर राहण्याचे आवाहन केले आहे.0
0
Report
तेज रफ्तार बोलेरो ने दो बाइक टक्कर मारी, RAC कांस्टेबल समेत 3 की मौत
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा सागवाडा अखिलेश शर्मा लोकेशन वरदा हेडलाइन- तेज रफ़्तार बोलेरो ने 2 bikes को टक्कर मारी, आरएसी के हेड कांस्टेबल, चचेरे भाई समेत 3 की मौत एंकर इंट्रो-डूंगरपुर जिले के वरदा थाना क्षेत्र में गोल आम्बा गाँव के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो ने 2 बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार आरएसी के हैड कांस्टेबल सहित 3 लोगो की मौत हो गई | वही घायल एक अन्य युवक का डूंगरपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है। बॉडी- डूंगरपुर जिले के वरदा थानाधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि वरदा निवासी दिग्विजय सिंह चौहान की ओर से रिपोर्ट दी गई है। इसमें बताया की उसके पिता धुलसिंह 13वी आरएसी बटालियन में हेड कांस्टेबल है। वे ड्यूटी से वापस घर लौट रहे थे। परिवार में चाचा महिपाल सिंह भी उनके साथ थे। दोनों बाइक सेघर लौट रहे थे। इस दौरान आंतरी गोल आम्बा के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से वे दोनों बाइक समेत नीचे गिर गए। उनके हाथ पैर ओर सिर में कई जगह चोटें आई। वही बोलेरो का ड्राइवर बोलेरो को लेकर भागने लगा। जिस पर आगे जाते ही दूसरी बाइक को फिर से टक्कर मार दी। उस बाइक पर सवार दिनेश रोत निवासी तालाब फला हिराता ओर संदीप रोत निवासी बयोडा भी गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों घायलों को डूंगरपुर अस्पताल लाए। डॉक्टर ने जांच के बाद धुलसिंह चोहान ओर दिनेश रोत को मृत घोषित कर दिया। जबकि महिपाल सिंह की हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया। परिवार के लोग उदयपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन इलाज के दौरान महिपाल सिंह की भी मौत हो गई। घटना की सूचना पर वरदा थाना पुलिस भी मोर्चरी पहुंची। जहा घटना की जानकारी ली। दोनों शव को डूंगरपुर अस्पताल के मोर्चरी में रखवाए। वही उदयपुर अस्पताल के मोर्चरी में एक शव को रखवाया। पुलिस ने तीनो शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए है। जबकि बोलेरो चालक के खिलाफ एक्सीडेंट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाईट- देवेंद्र सिंह राव एसआई वरदा अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर0
0
Report
झालावाड़ में विवाहिता की मौत, अस्पताल ने शुरू की जांच
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ झालावाड़ के सीमावर्ती हेमल खेड़ी गांव की एक विवाहिता की झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। अस्पताल स्टाफ ने विवाहिता की मौत को संदिग्ध मानते हुए पुलिस को सूचना दी. रामगंज मंडी पुलिस ने सोमवार सुबह करीब 9 बजे शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान हेमल खेड़ी गांव निवासी कौशल्या बाई मीणा के रूप में हुई है। वह पिछले दो दिनों से आईसीयू में भर्ती थी. पुलिस ने बताया कि परिजनों का कहना है कि कौशल्या बाई मीणा की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। इसके बाद उसे उपचार के लिए एसआरजी अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस अब मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है。0
0
Report
Advertisement
देवरिया के स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी पर महिला कर्मी का आरोप: छेड़छाड़ के आरोप, जांच समिति गठित
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद में एक महिला स्वास्थ्य कर्मी ने स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि स्वास्थ्य अधीक्षक आए दिन उनसे साथ अश्लीलता और छेड़खानी भी करते हैं। विगत में कई महीने से परेशान हूं जिसकी शिकायत मैंने आज जिला अधिकारी देवरिया से की है । और मुझे न्याय चाहिए आपको बता दें भटनी स्वास्थ्य केंद्र पर एक महिला स्वास्थ्य कर्मी तैनात हैं। जिन्होंने वहां के केंद्र प्रभारी नवीन कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कार्य के दौरान या हमेशा पास आकर अश्लील बातें करते हैं और इनका रिकॉर्ड काफी खराब रहा है। जहां भी यह रहे हैं इस तरह की घटना को अंजाम देते रहें। यहां भी इन्होंने हम लोगों का जीवन दूभर कर दिया है। आए दिन किसी न किसी बहाने पास आकर अश्लील बातें करते रहते हैं जिसकी शिकायत हमने जिला अधिकारी देवरिया से आज की है। महिला ने कहा कि अगर हमें न्याय नहीं मिला तो हम मुख्यमंत्री के पास भी जाएंगे आपकों बता दें यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 30 बेड का सरकारी अस्पताल है। जहां लगभग 32 कर्मचारी तैनात हैं। इस मामले में जब हमने स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी नवीन कुमार से संपर्क करने की कोशिश की तो मोबाइल पर सिर्फ इतना ही कहा कि सारे आरोप निराधार हैं और कैमरे पर बोलने को तैयार नहीं हुए। इस पूरे मामले पर देवरिया सीएमओ ने कहा कि इसमें तीन सदस्य जांच टीम गठित कर दी गई है। रिपोर्ट आते ही आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। आपको दें यह नवीन कुमार काफी प्रभावशाली अधिकारी हैं इन पर यह भी आरोप है की तबादला होने के बाद भी अपनी कुर्सी पर जमे हुए हैं।0
0
Report
लखीसराय छात्र आंदोलन: FIR दर्ज, 3 गिरफ्तार, 13 नामजद, 100 अज्ञात
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय में 25 जुलाई को हुए छात्र आंदोलन के मामले में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं लखीसराय अंचल के राजस्व पदाधिकारी रौशन कुमार के बयान पर कबैया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. दर्ज मामले में युवा राजद के जिलाध्यक्ष विनय कुमार साव, छात्र नेता रौशन कुमार सिन्हा समेत 13 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 100 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है. पुलिस का आरोप है कि आंदोलन के दौरान कानून-व्यवस्था बाधित हुई. मामले में कार्रवाई करते हुए कबैया थाना पुलिस ने युवा राजद के जिलाध्यक्ष विनय कुमार साव सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य नामजद और अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.0
0
Report
भीलवाड़ा शाहपुरा में पटवार संघ का कलेक्टर के तानाशाही रवैये के खिलाफ विरोध शुरू
Noida, Uttar Pradesh:भीलवाड़ा के शाहपुरा से खबर राजस्व कार्मिकों और जिला कलेक्टर के बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न राजस्थान पटवार-कानूनगो संघ ने कलेक्टर पर लगाया "तानाशाहीपूर्ण रवैये" का आरोप राजस्थान पटवार-कानूनगो संघ ने शुरु किया विरोध विरोध में सभी पटवारी-गिरदावर बांह पर काली पट्टी बांधकर करेंगे जताएंगे विरोध रोजाना दोपहर 12 से 1 बजे तक 1 घंटा का सांकेतिक कार्य बहिष्कार करेंगे संघ का कहना है कि छोटी-छोटी जांचों में कठोर दंड दिए जा रहे हैं... इससे जिले में भय का माहौल है... विरोध में आज सोमवार से सभी पटवारी-गिरदावर बांह पर काली पट्टी बांधकर और रोजाना दोपहर 12 से 1 बजे तक 1 घंटे का सांकेतिक कार्य बहिष्कार करेंगे....संघ की मांग है की सभी विभागीय जांचें वापस हों, पटवारी हरदेव बैरवा का निलंबन रद्द हो स्थानांतरित कार्मिकों की तुरंत कार्यमुक्ति हो0
0
Report
Advertisement
आसींद में पटवार-कानूनगो संघ ने 30 जुलाई तक पूर्ण हड़ताल की चेतावनी दी
Noida, Uttar Pradesh:आसींद में पटवार-कानूनगो संघ का सांकेतिक कार्य बहिष्कार शुरू, 30 जुलाई से पूर्ण हड़ताल की चेतावनी आसींद पटवार-कानूनगो संघ ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर सोमवार से सांकेतिक कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। संघ के आह्वान पर आसींद तहसील परिसर में पटवारी एवं गिरदावरों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। इस दौरान दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक धरना-प्रदर्शन किया गया और नारेबाजी करते हुए उपखंड अधिकारी परमजीत सिंह को जिला प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपा गया। संघ ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि जिले में राजस्व कार्मिकों पर अनावश्यक दबाव एवं भय का वातावरण बनाया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों की कार्यकुशलता प्रभावित हो रही है। छोटी-छोटी विभागीय जांचों में भी कठोर कार्रवाई की जा रही है तथा जांच प्रक्रिया के दौरान कर्मचारियों के पक्ष और साक्ष्यों की अनदेखी की जा रही है। संघ ने पटवारी हरदेव लाल बैरवा के विरुद्ध की गई सेवा से बर्खास्तगी की कार्रवाई को नियम विरुद्ध बताते हुए मामले की पुनः समीक्षा कराने की मांग की। साथ ही हाल ही में स्थानांतरित किए गए पटवारी एवं गिरदावरों को बिना किसी भेदभाव के तत्काल कार्यमुक्त करने की भी मांग उठाई। राजस्थान पटवार-कानूनगो संघ ने जिला प्रशासन से 29 जुलाई 2026 तक सभी मांगों का समाधान करने की मांग की है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय तक मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 30 जुलाई 2026 से जिलेभर के सभी पटवारी एवं गिरदावर पूर्ण कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।0
0
Report
Gopadbanas: School land encroached by land mafia, action delayed despite SDM inspection
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी शहर के संदीपनी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की सरकारी भूमि पर भू-माफियाओं के कब्जे का मामला सामने आया है। विद्यालय प्राचार्य के अनुसार, स्कूल के नाम दर्ज 10 एकड़ से अधिक भूमि पर अतिक्रमण हो चुका है और अब विद्यालय का वास्तविक उपयोग केवल करीब 3 एकड़ भूमि तक सीमित रह गया है। मामला की गंभीरता को देखते हुए गोपदबनास SDM प्रिया पाठक ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया। हालांकि, निरीक्षण के बाद भी अब तक अतिक्रमण हटाने की कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। सरकारी स्कूल की करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन पर कब्जे का यह मामला अब जिले में चर्चा का विषय बन गया है।0
0
Report
दुर्ग पुलिस ने अवैध नशीली टैबलेट तस्कर मोहम्मद अनवर को गिरफ्तार
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां अवैध नशीली टेबलेट की तस्करी करने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपी का नाम मोहम्मद अनवर है जो की कबीरधाम जिले का रहने वाला है वही तलाशी लेने पर उसके पास से 1000 नग प्रतिबंधित टैबलेट बरामद की गई है जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख ₹ आंकी गई है इतना ही नहीं आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस अब उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है दरअसल कुम्हारी पुलिस को सूचना मिली कि अहिवारा मोड़ के पास एक युवक मारुति स्विफ्ट कार में अवैध रूप से नशीली टेबलेट परिवहन कर रहा है जिसके बाद फौरन पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल घेराबंदी कर युवक से पूछताछ कर उसकी उसके कार की तलाशी ली गई तो कार से 1000 नग प्रतिबंधित टेबलेट और नगदी 3 लाख ₹ भी बरामद किए गए इसके बाद फौरन आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.0
0
Report
Advertisement
बरसात में यातायात जवानों के लिए सुरक्षा सामग्री वितरण, एसपी बोले सुरक्षित ड्यूटी
Ansar Nagar, Jharkhand:बरसात को देखते हुए एसपी ने यातायात जवानों के बीच किया सुरक्षा सामग्री का वितरण बूट, रेनकोट, छाता, रिफ्लेक्टर लाइट समेत अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण चतरा: बरसात के मौसम में भी यातायात व्यवस्था सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने यातायात शाखा के जवानों के बीच आवश्यक सुरक्षा सामग्री का वितरण किया। इस दौरान जवानों को बूट, रेनकोट, छाता, रिफ्लेक्टर लाइट सहित अन्य उपयोगी सामग्री प्रदान किया। मौके पर एसपी ने कहा कि बारिश के दौरान भी यातायात पुलिस के जवान पूरी निष्ठा के साथ अपनी ड्यूटी निभाते हैं। उन्हें आवश्यक सुरक्षा सामग्री उपलब्ध होने से वे प्रतिकूल मौसम और रात के समय भी अधिक सुरक्षित एवं प्रभावी ढंग से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर سکेंगे। उन्होंने सभी यातायात जवानों को आम लोगों के साथ विनम्र व्यवहार करते हुए यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया। एसपी ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले असामाजिक एवं लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तथा सभी से यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। इस अवसर पर यातायात शाखा के पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे.0
0
Report
तेजस्वी यादव का मोदी पर हमला: नीट पेपर लीक और गोलीबारी पर सवाल
Patna, Bihar:पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र और बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब लोगों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा नहीं रहा और जिस तरह किसानों के साथ अन्याय हुआ, उसी तरह छात्रों के साथ भी हो रहा है। तेजस्वी ने नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस फायरिंग को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि देश के बड़े आंदोलनों में भीड़ नियंत्रण के लिए कभी AK-47 का इस्तेमाल नहीं हुआ, लेकिन बिहार में छात्रों पर गोली चलाना अभूतपूर्व घटना है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यकाल में न्याय मांग रहे 16–17 वर्षीय छात्रों पर गोली चलवाई गई। साथ ही एक पुलिसकर्मी को बर्खास्त किए जाने को दिखावटी कार्रवाई बताते हुए गोली चलाने का आदेश देने वाले अधिकारी की पहचान उजागर करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।0
0
Report
Krishnagar जिले में 11 के खिलाफ मामला: 1100 बीघा सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস আজ থেকে ঠিক একমাস আগে 26/06 তারিখে সাংসদ অভিষক ব্যানার্জী সহ 11 জনের নামে মামলা হয়েছিল কৃষ্ণনগর জিলা আদালতে। সেই খবর শিরোনামে এসেছিল Zee 24 ঘন্টায়। মামলাের বিষয় ছিল, নদীয়ার নাকাসিপাড়া ব্লকের মধ্যে 1100 বিঘা সরকারি খাস জমি দখল, 1100 বিঘা জমির মধ্যে প্রায় 450 বিঘা জমির মাটি কেটে বিক্রি করে দেওয়ার অভিযোগ হয়েছিল, মামলা হবার পর আদালত পুলিশ রিপোর্ট চায়। একমাস পর পুলিশ রিপোর্ট দেয়, রিপোর্ট দেখে সত্য প্রমাণিত হয়। মামলা গ্রহণযোগ্য হয় এবং আদালত তদন্ত করে বিচার প্রক্রিয়া অন্তভুক্তর নির্দেশ দেয়। পুলিশ অভিযুক্ত দের গ্রেপ্তার করে তদন্ত শুরু করে কিনা সেটাই দেখার। বাইট শীর্ষেন্দু দাস, আইনজীবী0
0
Report
Advertisement
