icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
242401
Valjeet SinghValjeet SinghFollow11 Mar 2025, 07:42 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पुष्कर मेले का रंगारंग उद्घाटन, ब्रह्मा कॉरिडोर से नई पहचान

Begun, Rajasthan:अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले का विधिवत शुभारंभ, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ ध्वजारोहण,ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान का आयोजन, मेले के भव्य आगाज का गवाह बना मेला मैदान, कैबिनेट मंत्री सुरेश रावत और नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र बाकोलिया रहे मौजूद, जिला प्रशासन के तमाम वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ उद्घाटन समारोह, आज से सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पारंपरिक खेलकूद और विभिन्न पशु प्रतियोगिताओं का होगा आगाज पुष्कर मेले के उद्घाटन समारोह में विधायक सुरेश रावत का संबोधन, श्रद्धालुओं और पर्यटकों का किया स्वागत। विधायक रावत बोले—प्रदेश की भजनलाल सरकार पुष्कर के विकास में निभा रही अहम भूमिका। ब्रह्मा कॉरिडोर से निखरेगी पुष्कर की छवि, धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई पहचान—रावत। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं को लेकर सरकार प्रतिबद्ध—सुरेश रावत। विधायक ने कहा—पुष्कर मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सरकार और प्रशासन ने किए बेहतर इंतजाम अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले का रंगारंग आगाज, राजस्थानी लोक संस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ मेला मैदान। पारंपरिक लोकगीतों की धुन पर बालिकाओं ने प्रस्तुत किया मनमोहक चरी नृत्य। देशभर से आए श्रद्धालुओं और पर्यटकों को कराया राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति से रूबरू। राजस्थान पुलिस के शानदार हॉर्स शो ने बांधा समां, घोड़ों के रोमांचक करतब देख दंग रह गए दर्शक। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और अश्वों के हैरतअंगेज करतबों ने पुष्कर मेले के उद्घाटन समारोह को बनाया यादगार।
0
0
Report

जेवर के बैंकापुर-गढ़ी गांवों के बीच कार दें साइडिंग को लेकर फायरिंग, 5 घायल

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र में कार को साइड देने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। घटना में दोनों पक्षों के कुल पांच लोग घायल हुए हैं। सभी को पुलिस निगरानी में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, सभी की हालत सामान्य है। जानकारी के मुताबिक, घटना जेवर के बांकापुर गांव की नहर पटरी की है। यहाँ बांकापुर गांव निवासी कुछ लोग स्कॉर्पियो में सवार थे, जबकि दूसरे पक्ष के लोग गढ़ी गांव निवासी हैं और थार में सवार थे। रास्ते में कार को साइड देने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद विवाद बढ़ गया और कथित तौर पर दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग की गई। फायरिंग में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि एक पक्ष के दो और दूसरे पक्ष के तीन लोगों को पुलिस निगरानी में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की स्थिति सामान्य है। पुलिस के अनुसार, मामले में तहरीर प्राप्त कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

पहाड़गंज के होटल यू लाइक में आग, दमकल मौके पर, अभी तक हताहत नहीं

New Delhi, Delhi:करीब 2:30 बजे के आसपास पहाड़गंज के एक होटल यू लाइक मैं आग लगने से हड़प्पा मच गया दमकल की करीब सात गाड़ियां मौके पर पहुंची जिन्होंने आप पर काबू पाया बताया जा रहा है कि जिस समय आग लगी थी उसे समय इस होटल में कई लोग ठहरे हुए थे लोगों ने खिड़की से चद्दर की रस्सी बनाकर किसी तरह अपनी जान बचाई फिलहाल इस हादसे में अभी तक कोई हताहत या घायल नहीं है लेकिन एक बड़ा सवाल फिर से वही है की लगातार पहले भी इस तरह की आग लगने की घटनाएं होती रही है होटल के अंदर जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी ऐसा लगता है कि इस होटल के अंदर आज से बचाव के उचित उपाय नहीं किए गए थे सवाल फिर भी खड़ा होता है कि आखिर बार-बार इस तरह की जब घटनाएं घटती है तो सुरक्षा मानकों को लेकर कई सवाल खड़े होते हैं
0
0
Report
Advertisement

भरही जंगल में अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव: हत्या की आशंका से हड़कंप

Ansar Nagar, Jharkhand:प्रतापपुर के भरही जंगल में अज्ञात महिला का सड़ा-गला और लगभग आधा जला हुआ शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। यहाँ जंगल के भीतर एक अज्ञात महिला का सड़ा-गला और लगभग आधा जला हुआ शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। शव की स्थिति को देखकर आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कहीं और कर साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को यहाँ लाकर फेंका गया है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जिस जगह पर शव मिला है, वहाँ आसपास आग लगने या जलने के कोई निशान नहीं हैं, जबकि महिला का शरीर करीब 30 से 50 प्रतिशत तक जला हुआ है। सुबह जब ग्रामीण अपने मवेशियों को चराने जंगल की ओर पहुँचे, तो उनकी नजर इस भयावह दृश्य पर पड़ी, जिसके बाद तुरंत पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँचकर मामले की छानबीन में जुट गई है。
0
0
Report
Advertisement

कौशांबी में भीषण सड़क हादसा: दो युवकों की मौत, तीन घायल

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत कौशांबी में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। देर रात दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना मंझनपुर थाना क्षेत्र के बाजापुर गांव के पास की है। जहाँ देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर सवार दो युवक हौसी से पतरिया गांव निमंत्रण में जा रहे थे, जबकि दूसरी बाइक पर सवार तीन युवक उदहिन से मंझनपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान बाजापुर मोड़ के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक चालकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन अन्य युवक घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच में जुटी है। देर रात हुए इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
0
Report

भाजपा नेता के बेटे पर दुष्कर्म का मामला दर्ज, प्रेम जाल में फंसी पीड़िता

Noida, Uttar Pradesh:भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष गणेश राठौड़ के बेटे मयंक राठौड़ के खिलाफ ग्रामीण थाने पर दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है ग्रामीण थाना प्रभारी ओपी चौंगडे ने बताया कि फरियादी ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि मयंक राठौड़ ने दो महीने पहले उसके घर आकर प्यार मोहब्बत की बातें कर उसे प्रेम जाल में फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म किया लेकिन लोक लाज ओर डर के कारण उसने घटना किसी को नहीं बताई थी लेकिन सोमवार को उसने अपने पति के साथ थाने आकर मयंक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मयंक पिता गणेश राठौड़ के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है आरोपी अभी फरार है उसकी तलाश की जा रही है
0
0
Report
Advertisement

उदयपुर में थाईलैंड यूट्यूबर के साथ छेड़छाड़, ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में घूमने आई थाईलैंड की यूट्यूबर युवती के साथ छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी युवक की यह हरकत युवती द्वारा रिकॉर्ड किए जा रहे वीडियो में कैद हो गई, जिसमें वह युवक को किस करने की बात कहता हुआ नजर आ रहा है। युवती ने एक मैसेज लिखते हुए इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शहर किया। हालांकि उनसे भारत के लोगो के व्यवहार की तारीफ़ करते हुए कहा कि यह एक व्यक्ति भारत का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकता। मामला सामने आने के बाद उदयपुर पुलिस हरकत में आई। सूरजपोल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑटो ड्राइवर आफताब खान को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि युवती उदयपुर घूमने आई थी और किराए पर ऑटो किया था। दो से तीन दिन वह आरोपी के ऑटो में घूमी। मेले में युवती शूट कर रही थी तब ही आरोपी ऑटो ड्राइवर ने युवती के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जो उसके कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। युवती ने उसके साथ अश्लिल हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस गिरफ्त में आने के बाद आरोपी आफताब अपनी करतूत पर माफ़ी मांगता नजर आया। आरोपी बोला कि उससे गलती हो गई। वह फिर से ऐसी हरकत नहीं करेगा।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर दुर्गापुरा में रसीद कटाने के नाम पर फर्जीवाड़ा, कार्बन कॉपी में राशि नहीं

Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnuदुर्गापुरा में रसीद काटने के नाम पर फर्जीवाड़ा आया सामने रसीद काटने के बाद कार्बन कॉपी में नहीं दिखा रहे राशि राजस्थान गौसेवा संघ की ओर से संचालित है गौशाला दानदाता गायों के लिए दान की रसीदें कटवाते हैं यहां सुबह महावीर प्रसाद, लालीदेवी आदि पहुंचे रसीद कटवाने पांच से लेकर सात हजार रुपए की चार रसीदें कटवाई इस दौरान ऊपर की रसीद में तो नाम और राशि भर दी नीचे वाली कार्बन कॉपी में नाम और राशि दोनों ही गायब ! इसका पता लगते ही वहां मौजूद लोग आक्रोशित हो गए सूचना पर संघ के अध्यक्ष और मंत्री भी मौके पर पहुंचे सूचना पर बजाज नगर थाना पुलिस भी गौशाला पहुंची
0
0
Report

अयोध्या के बाद कृष्ण जन्मभूमि को लेकर नई टिप्पणी ने हलचल मचाई

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश: डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव प्रसाद मौर्य के कमेंट पर रामादल ट्रस्ट के प्रेसिडेंट कल्कि राम कहते हैं, "देखिए, अयोध्या सबकी है। लेकिन, ठीक है, अब कृष्ण जन्मभूमि की बारी है। उनका यह बयान वेलकम है क्योंकि पूरे सनातन समाज का मानना ​​है कि अयोध्या में काम पूरा हो गया है, एक दिव्य और भव्य मंदिर बन गया है। लेकिन, मथुरा पर लगे दाग को मिटाना बहुत ज़रूरी है, और यह समय पर हो जाए तो अच्छी बात होगी..." अयोध्या, उत्तर प्रदेश: रामादल ट्रस्ट के प्रेसिडेंट कल्कि राम कहते हैं, "जब आप अयोध्या आ रहे हैं, तो यहां आने से पहले आपको इस अयोध्या के इतिहास के बारे में सोचना चाहिए था जिसे पूरी दुनिया जानती है—एक ऐसा इतिहास जिसे समाजवादी पार्टी के उस समय के चीफ मुलायम सिंह यादव ने खून से रंग दिया था... आज अखिलेश यादव अयोध्या आ रहे हैं और दर्शन करेंगे..."
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top